लाइफस्टाइल | बिजनेस | राजनीति | कैरियर व सफलता | राजस्थान पर्यटन | स्पोर्ट्स मिरर | नियुक्तियां | वर्गीकृत | येलो पेजेस | परिणय | शापिंगप्लस | टेंडर्स निविदा | Plan Your Day Calendar



:: क्लब संस्थायें ::

 


सावन उत्सव ‘फुहार’ हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न
26 August 2015
लायन्स व लायनेस क्लब उदयपुर मेवाड़ गौरव द्वारा लायन भवन देवाली में सावन उत्सव ‘फुहार’ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सह आयोजक लायन्स व लायनेस क्लब उदयपुर लेकसिटी रहे।
लायनेस क्लब मेवाड गौरव की अध्यक्षता लायनेस आभा अग्रवाल ने बताया कि कोटक महेन्द्रा बैंक के सौजन्य से आयोजित इस उत्सव में सभी लायनेस व लायनलेडी समारोह में लहरिया की वेशभूषा में सजधज कर पहुंची, सर्वप्रथम सभी ने अपने हाथों में मेहंदी लगवाई। इस दौरान लायनेस संभाग 8 की संभागीय अध्यक्षा लायनेस निरुपमा पुनमिया के नेतृत्व में नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें पूर्व प्रांतीय अध्यक्षा लायनेस माना पानगडिया व लायनेस माधवी शर्मा ने सभी को कर्तव्य बोध कराया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन विपिन लोढ़ा ने अपनी अधिकारिक यात्रा सम्पन्न की।
मुख्य समारोह सायं 4 बजे चारो आयोजक क्लब अध्यक्ष लायनेस आभा अग्रवाल, लायनेस पुष्पा मेहता, लायन कल्पना शर्मा, आर.एस.सोजतिया के स्वागत उद्बोधन से प्रांरभ हुआ तत्पश्चात रंगारंग समारोह में नृत्य व संगीत प्रतियोगिता सम्पन्न हुई जिसकी निर्णायिका श्रीमती मंजू शर्मा एवं श्रीमती राजकुमारी जैन थी।
लहरिया प्रतियोगिता में प्रथम लायनेस आशा मेहता, द्वितीय लायनेस संगीता जाजपुरिया, गाने में प्रथम लायनेस रेनू बाठिया, द्वितीय लायनेस संगीता जाजपुरिया एवं नृत्य में प्रथम लायनेस प्रतिभा जैन व द्वितीय लायनेस शोभा मेवाड़ा रही। पचरंगा लहरिया का पुरस्कार लायनेस रचना जैन व सर्वश्रेष्ठ लहरिया पुरस्कार लायनेस माधवी शर्मा को दिया गया।
मुख्य अतिथि कोटक महेन्द्रा बैंक के ब्रांच मैनेजर विनेश टैकनन ने सभी महिलाओं को बचत एवं बैंकिंग क्रियाकलापों को स्वयं संचालित करने हेतु प्रेरित किया। समारोह की संयोजिका लायनेस संगीता जाजपुरिया थी। अंत में क्लब सचिव लायनेस रचना जैन व लायन महेश शर्मा ने आभार प्रकट किया।