![]() शिवराज जी ,आपने अपने कार्यकाल में आस्था के मसलों पर सिर्फ राजनीति की - नरेन्द्र सलूजा 17 July 2019 भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने बताया कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सदैव आस्था के मसलों पर सिर्फ झूठी घोषणाएं कर , राजनीति की है। कभी उन घोषणाएँ को पूरा नहीं किया।चाहे राम वन गमन पथ के निर्माण की बात हो या श्रीलंका में माता सीता जी के मंदिर के निर्माण की बात हो। सलूजा ने कहा कि वर्ष 2007 में राम वन गमन पथ के निर्माण की घोषणा करने वाले शिवराज सिंह, अपने कार्यकाल के 11 वर्ष में भी राम वन गमन पथ का निर्माण नहीं कर पाए और ना इस पथ के निर्माण के लिए बजट में उन्होंने राशि का प्रावधान किया।प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद जरूर बजट में इस पथ के निर्माण के लिए राशि का प्रावधान किया गया है और राज्य की कांग्रेस सरकार अपने वचन पत्र के वादे के मुताबिक इस पथ का निर्माण जरूर करेगी। वही वर्ष 2010 में श्रीलंका के नुवारा में अशोक वाटिका में माता सीता जी के भव्य मंदिर निर्माण का भूमि पूजन करने वाले शिवराज सिंह ,अपने कार्यकाल के 8 वर्षों में भी इस मंदिर का निर्माण कार्य शुरू नहीं करवा पाये।केंद्र में 5 वर्ष उनकी पार्टी की मोदी सरकार होने के बावजूद वह इस मंदिर के निर्माण को लेकर आवश्यक अनुमतियाँ तक हासिल नहीं कर पाये।सिर्फ समय-समय पर इस मंदिर के निर्माण को लेकर वह झूठी घोषणाएं करते रहे। बड़ा ही आश्चर्य हो रहा है कि आज सरकार जाने के बाद वह 7 माह की कांग्रेस सरकार से श्रीलंका में माता सीता जी के मंदिर निर्माण की मांग कर रहे हैं। शिवराज सरकार ने इन दोनों आस्था के मसलों पर सिर्फ राजनीति की।वर्षो -वर्ष तक इन घोषणाओं पर अमल करने की दिशा में उन्होंने कोई कार्य नहीं किया। सलूजा ने कहा कि आज शिवराज सिंह जी प्रदेश की जनता को भ्रमित कर रहे हैं कि कांग्रेस सरकार माता सीता जी के श्रीलंका से जुड़ाव के तथ्यों की जांच करा रही है।जबकि यह कदापि सच नहीं है।उनका यह आरोप सरासर झूठा है। हां यह जरूर सच है कि हम इस बात की जांच जरूर कराएँगे कि घोषणा करने के बाद शिवराज सरकार ने 8 वर्ष में इस मंदिर निर्माण के लिये क्या- क्या कदम उठाये। मध्य प्रदेश में कानून व्यवस्था ठप- दुर्गेश केसवानी गृहमंत्री से इस्तीफा ले कमलनाथ ![]() 17 July 2019 भोपाल। मध्य प्रदेश में ध्वस्त होती कानून व्यवस्था को लेकर आज सद्भावना अधिकार मंच के कार्यकर्ताओं ने संयोजक दुर्गेश केसवानी एवं संरक्षक महेश शर्मा के नेतृत्व में सरकार और गृह मंत्री का बाला बच्चन के विरुद्ध प्रदर्शन कर स्पीड पोस्ट के माध्यम से चूड़ियां भेंट की, साथ ही मंच के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को पत्र लिखकर गृह मंत्री को तत्काल मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग भी की l इस अवसर पर दुर्गेश केसवानी ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ठप हो चुकी है और प्रदेश में 6 महीनों में 16000 बच्चों की असमय ही मौत गृह मंत्री और कमलनाथ सरकार की विफलता दर्शाता है इस अवसर पर केसवानी ने कमलनाथ सरकार के गृहमंत्री बाला बच्चन को तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग की मंच के संरक्षक महेश शर्मा ने कहा कि राजधानी सहित प्रदेश में मासूम सुरक्षित नहीं है लगातार बढ़ती घटनाओं से प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है और सरकार सिर्फ तबादलों में व्यस्त थे इस अवसर पर मंच के जिला अध्यक्ष बसंत गन्नोतेविकास शर्मा, यशवंत राजपुत,सुशिला बाई, ओमवती,रामबाई सहीत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। विधानसभा की बैठकें 20 एवं 21 जुलाई को भी आयोजित होंगी जनहित को ध्यान में रखते हुए छुट्टी के दिन भी विधानसभा सत्र जारी रखना, कमलनाथ सरकार का ऐतिहासिक निर्णय ![]() 11 July 2019 मध्यप्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग की अध्यक्ष श्रीमती शोभा ओझा ने आज जारी एक बयान में प्रदेश की कमलनाथ सरकार के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश विधानसभा की कार्यमंत्रणा समिति की 8 जुलाई 2019 को संपन्न हुई बैठक की सिफारिशों को 9 जुलाई 2019 को सदन ने मंजूरी प्रदान की, जिसमें कमलनाथ सरकार का वह ऐतिहासिक निर्णय भी शामिल है, जिसमें छुट्टी के दिनों में भी जनहित का ध्यान रखते हुए विधानसभा की बैठकें आयोजित करने का फैसला लिया गया है। श्रीमती ओझा ने कहा कि सदन ने कार्यमंत्रणा समिति की सिफारिश को मंजूरी प्रदान करते हुए निर्णय लिया कि विधानसभा की जो बैठकें 15 एवं 16 जुलाई 2019 को होना निर्धारित की गई थीं, वे बैठकें अब शनिवार 20 जुलाई और रविवार 21 जुलाई 2019 को संपन्न होंगी। यह कमलनाथ सरकार का ऐतिहासिक फैसला है। इस निर्णय से यह भी साफ हो गया है कि कमलनाथ सरकार विधानसभा का सत्र चलाने व संवाद के साथ-साथ सकारात्मक और रचनात्मक सुझावों का चर्चा के जरिये न केवल स्वागत करती है, बल्कि संवाद के लिए अवसर भी प्रदान करती है। श्रीमती ओझा ने कहा कि कांग्रेस ही वह पार्टी है, जो छुट्टी के दिन विधानसभा का सत्र चलाने का कार्य करने की मंशा रखती आई है। यहां यह उल्लेखनीय है कि अप्रैल 1982 में जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी, उस समय भी छुट्टी के दिन विधानसभा की बैठक हुई थी और उसमें जनहित के कार्यों पर चर्चा के साथ ही महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये थे। श्रीमती ओझा ने कहा कि जनहित को लेकर कांग्रेस पार्टी की पवित्र मंशा को दर्शाने वाले इस जनहितैषी निर्णय के ठीक उलट, पूर्ववर्ती भाजपा सरकार सदन को चलाने में विश्वास नहीं रखती थी, तभी तो प्रदेश की जनता ने, उन्हें प्रतिपक्ष की भूमिका में पहुंचा दिया है और कांग्रेस पार्टी को माननीय कमलनाथ जी के नेतृत्व में सत्तापक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। श्रीमती ओझा ने कहा कि कांग्रेस सरकार का यह निर्णय संसदीय पद्धति और प्रक्रिया के अंतर्गत लिया गया है। यह कार्य जहां संसदीय परंपरा और नियमों को नई ऊंचाई प्रदान करेगा, वहीं यह लोकतंत्र की मजबूती के लिए लिया गया एक सुखद फैसला भी है। भाजपा सरकार में चमगादड़ से बिजली गुल का पर्दाफाश ![]() 11 July 2019 प्रदेश कांग्रेस मीडिया उपाध्यक्ष अभय दुबे और प्रदेश कांगे्रस के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने संयुक्त रूप से बताया है कि यह बेदह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज जब प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ने तथ्यात्मक रूप से इस बात को सदन में रखा कि चमगादड़ की बजह से लाईट (ट्रिपिंग) जाती है तो नेता प्रतिपक्ष ने उपहास उड़ाया और कहा कि यह संभव नहीं है। मध्यप्रदेश कांगे्रस कमेटी प्रामाणिक दस्तावेजों के साथ यह सिद्ध कर रही है कि भाजपा सरकार के दौरान कमलापार्क क्षेत्र में एक माह में ही अर्थात 10 मई 2018 से 30 मई 2018 तक अकेले कमलापार्क क्षेत्र में 35 बार रात 12 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक की अवधि में ट्रिपिंग हुई है। इतना ही नहीं सुपरवाईजरी कंट्रोल एंड डेटा एक्विजीशन की इंदौर, भोपाल और जबलपुर की वृत की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि 5 मिनिट से लेकर एक घंटे तक विद्युत आपूर्ति भाजपा शासनकाल में अधिक बाधित होती थी। पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया प्रदेश कांगे्रस कार्यालय पहुंचे, कांगे्रसजनों से मिले ![]() 11 July 2019 पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया आज अपने निर्धारित दौरा कार्य के अनुसार सुबह 11 बजे भोपाल पहुंचे। वे विधानसभा कार्यवाही देखने पहुंचे। उन्होंने वहां पर मीडिया से चर्चा की, तत्पश्चात मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी के निवास पर पहुंचे। श्री सिंधिया दोपहर में प्रदेश कांगे्रस कार्यालय पहुंचे जहां प्रदेश कांगे्रस के उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर, प्रकाश जैन, महामंत्री राजीव सिंह, मीडिया अध्यक्ष श्रीमती शोभा ओझा, मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा, मीडिया उपाध्यक्ष अभय दुबे और भूपेन्द्र गुप्ता, प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी, आदि ने सूत की माला पहनाकर उनका स्वागत किया। श्री सिंधिया ने प्रदेश कांगे्रस कार्यालय में कांगे्रस के सभी वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर चर्चा की। इसके बाद वे वरिष्ठ नेता सरताजसिंह का स्वास्थ्य हाल जानने नेशनल हाॅस्पिटल पहुंचे। श्री सिंधिया स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट और मनोज माथुर के निवास पर भी सौजन्य भेंट करने पहुंचे। इस दौरान वे इंडियन काफी हाउस भी गये। उनका रात्रि विश्राम होटल नूर-उस-सबाह में रहेगा। श्री सिंधिया शुक्रवार को सुबह 8 बजे भोपाल से रवाना होकर सुबह 9.25 बजे दिल्ली पहुंचेंगे। इस अवसर पर प्रदेश कांगे्रस कार्यालय में प्रवक्तागण जे.पी. धनोपिया, रवि सक्सेना, दुर्गेश शर्मा, स्वदेश शर्मा, संतोष सिंह गोतम, अब्बास हासमी, अजयसिंह यादव, शाहवर आलम, गिरीश शर्मा, युवा नेता कृष्णा घाड़गे सहित बड़ी संख्या में कांगे्रस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश कार्य समिति सदस्यो की सुची कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली ऐतिहासिक, लाखों किसान जुटें उमड़ी भारी भीड़ से व भाजपा के पूर्व कृषि मंत्री द्वारा भाजपा की असलियत उजागर करने से बेचैन भाजपा मनगढ़ंत व झूठे आरोप लगाने लगी किसानों के नाम पर ऋण घोटाला करने वाली भाजपा को तो कर्जमाफी पर बोलने तक का हक नहीं: नरेन्द्र सलूजा ![]() 9 February 2019 मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने कहा कि जम्बूरी मैदान पर निरंतर कई फ्लाप आयोजन कर चुकी भाजपा आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जी की ऐतिहासिक, यादगार व लाखों भीड़ वाली जनसभा से इतनी बेचेन हो गयी कि मनगढ़ंत व झूठे आरोप लगाने लग गयी। शर्मनाक तो यह है कि सभा प्रारंभ के पूर्व के खाली कुर्सियों के फोटो उतारकर डर्टी पाॅलिटिक्स पर उतर आयी। सलूजा ने कहा कि राहुल गांधी जी की मंदसौर के पीपलियामंडी में 6 जून 2018 को सरकार बनने के दस दिन के भीतर किसानों के कर्ज माफी की घोषणा के बाद प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने पदभार ग्रहण करने के एक घंटे के भीतर ही किसानो के कर्ज माफी के क्रांतिकारी फैसले पर हस्ताक्षर कर इतिहास रच दिया। किसानो में इस फैसले से हर्ष व्याप्त है। प्रदेश के लाखों किसान इस ऐतिहासिक किसान हितैषी फैसले पर राहुल जी व कमलनाथ जी का आभार मानना चाह रहे थे।इसलिए आज प्रदेश के दूर-दूर इलाकों से लाखों किसान जम्बूरी मैदान पर एकत्रित हुए और उन्होंने राहुल जी व कमलनाथ जी का आभार माना। चूंकि भाजपा जम्बूरी मैदान पर पूर्व में कई सरकारी खर्चे व तामझाम से फ्लाप आयोजन कर चुकी है और अभी हाल ही में भाजपा ने इसी मैदान पर 13 लाख टारगेट वाला महाकुंभ मोदी जी व अमित शाह के नाम पर आयोजित किया था जो कि सुपर फ्लाप रहा, उसमें बमुश्किल 50 हजार लोग ही जुटे और कांग्रेस के इसी मैदान पर आयोजित आज के किसान आभार सम्मेलन में जब लाखों किसानो की भीड़ बगैर सरकारी खर्च व तामझाम के जुटी तो भाजपा के पेट में दर्द होना स्वाभाविक ही था। साथ ही भाजपा के पूर्व कृषि मंत्री रामकृष्ण कूसमारिया ने जिस प्रकार से आज इस आयोजन में भाजपा छोड़, कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की व जिस प्रकार से भाजपा की वास्तविकता उजागर की, उसके किसानो के प्रति दोहरे चरित्र को उजागर किया, उसकी किसान नीतियो की खुलकर आलोचना की, कांग्रेस की दिल खोलकर प्रशंसा की, किसानो की कर्ज माफी के निर्णय की जमकर तारीफ की, उससे भाजपा का पेट दुखना स्वाभाविक है।भाजपा को तो वेसे भी किसानो की कर्ज माफी पर बोलने तक का हक नहीं है।जिस भाजपा ने अपनी 15 वर्ष की सरकार में किसानो का एक रुपये का कर्ज भी माफ नहीं किया।किसानो की कर्ज माफी का खुलकर मजाक उड़ाया, वो आज कांग्रेस के कर्जमाफी के निर्णय पर किस हक से बात कर रही है। सलूजा ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष भार्गव यह जान ले कि किसानो के कर्जमाफी की प्रक्रिया जोर शोर से जारी है।शीघ्र ही उनके समक्ष किसानो की कर्ज माफी के सारे सार्वजनिक आँकड़े होंगे और साथ ही भाजपा सरकार के समय के करोड़ों के फर्जी किसान ऋण के सारे आँकड़े भी कांग्रेस सरकार सार्वजनिक कर उनके समक्ष भिजवा देगी।जिससे वह भी जान ले कि उनकी किसान पुत्र की सरकार में किसानों के नाम पर केसे-केसे फर्जीवाडे व घोटाले किये गये। सलूजा ने कहा कि भार्गव यह भी जान ले कि जिस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तडीपार, रिश्वतखोर, हत्याओं के आरोपी रहे हो, उन्हें दूसरों पर कीचड़ उछालने का कोई हक नहीं है। कर्ज माफी हुई नहीं, अब गारंटीड इनकम का झुनझुना बजा रहे राहुल गांधी : राकेश सिंह ![]() 8 February 2019 भोपाल। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को यह याद नहीं है कि उन्होंने भोपाल में ही कांग्रेस की सरकार बनने पर 10 दिनों में किसानों का कर्जा माफ करने की बात कही थी। कांग्रेस की सरकार बने हुए 45 से अधिक दिन हो गए हैं, लेकिन अभी तक प्रदेश में एक भी किसान का कर्जा माफ नहीं हुआ है। ऊपर से देश और प्रदेश के लोगों को बरगलाने के लिए राहुल अब गारंटीड इनकम की बात कर रहे हैं। यह बात शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री राकेश सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा जम्बूरी मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दिए गए भाषण पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही। कर्जमाफी पर किसानों को धोखा कर रही कांग्रेस श्री राकेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के दौरान तीनों राज्यों में किसानों का कर्जा माफ करने की बात कही थी, लेकिन अब तक म.प्र., छत्तीसगढ़ और राजस्थान तीनों राज्यों में किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ है। यही नहीं, बल्कि पंजाब और कर्नाटक में भी कांग्रेस ने किसानों के साथ ऐसा ही छल किया है। श्री सिंह ने कहा कि कर्ज माफी के नाम पर कांग्रेस की प्रदेश सरकार ने सिर्फ घोषणा की है और किसानों को लाल-पीले आवेदन फॉर्म में उलझाने का काम किया है। यही नहीं, बल्कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अब गारंटीड इनकम की बात करके देश के लोगों को बरगला रहे हैं, जो एक और धोखाधड़ी है। 70 सालों से क्यों नहीं ली किसानों की सुध श्री राकेश सिंह ने कांग्रेस और उसके अध्यक्ष राहुल गांधी को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई किसान सम्मान निधि का मखौल उड़ाने पर फटकार लगाते हुए कहा कि कांग्रेस और उसके नेता अब यह दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि देश में उनसे बड़ा किसानों का शुभचिंतक नहीं है। जबकि वास्तविकता इसके विपरीत है। कांग्रेस ने अपने 70 सालों के शासन में किसानों को कमजोर करने, साहूकारों और सरकारों पर निर्भर करने का काम किया है। उन्होंने सवाल किया कि प्रधानमंत्री सम्मान निधि का मजाक उड़ाने वाले नेताओं और उनकी पार्टी ने कभी देश के किसानों के लिए ऐसा प्रावधान किया है? अगर वे वास्तव में किसानों के शुभचिंतक हैं, तो क्यों 70 सालों तक देश के किसानों की दुर्गति देखते रहे। अब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने किसानों को अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए पहल की है, तो मजाक उड़ा रहे हैं। मनगढ़ंत आरोपों की बजाय आंकड़े देख ले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया, स्किल इंडिया जैसे कार्यक्रमों को असफल बताए जाने पर कहा कि कांग्रेस और उसके नेता इन कार्यक्रमों को असफल बताकर सच्चाई से मुंह फेर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा शुरू किए गए इन कार्यक्रमों का असर पूरे देश में महसूस किया जा रहा है। यही नहीं, बल्कि कई विदेशी नेता और व्यापारिक संगठन भी प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शुरू किए गए इन कार्यक्रमों के महत्व और इनके असर को महसूस कर चुके हैं। यह एक सच्चाई है और कांग्रेस अगर उसे नहीं मानती, तो इन कार्यक्रमों के संबंध में सालाना आंकड़े उठा कर देख ले, सारी बात साफ हो जाएगी। बंदरिया के सीने से छूट नहीं रहा मरा हुआ बच्चा श्री सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा सभा के दौरान राफेल मुद्दे का जिक्र करने और प्रधानमंत्री मोदी के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने पर उन्हें आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह राहुल गांधी और कांग्रेस के अन्य नेता भी जानते हैं कि श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर पिछले साढ़े चार सालों में एक भी आरोप नहीं लगा है, जबकि कांग्रेस की हर सरकार के दौरान घोटालों की भरमार रही है। इसीलिए कांग्रेस के इन नेताओं को मोदी सरकार की बेदाग छवि हजम नहीं हो रही है। वे किसी भी तरह मोदी जी की सरकार की छवि को खराब करना चाहते हैं, चाहे इसके लिए झूठ ही क्यों न बोलना पड़े। श्री सिंह ने कहा कि राफेल सौदे में कहीं कोई गड़बड़ी नहीं है, यह बात सुप्रीम कोर्ट और राफेल विमान बनाने वाली कंपनी की सीईओ भी कह चुके हैं। इसके बाद भी यदि राहुल गांधी यह मानते हैं कि उनके पास इस सौदे में हुई गड़बड़ी के कोई सबूत हैं, तो उन्होंने वह सबूत सुनवाई के दौरान माननीय सुप्रीम कोर्ट को क्यों नहीं दे रहे। श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस को भी पता है कि इस सौदे में कोई गड़बड़ी नहीं है, लेकिन मोदी सरकार के खिलाफ कोई मुद्दा न होने के कारण वे राफेल डील को इस तरह सीने से लगाए हुए हैं, जिस तरह एक बंदरिया अपने मृत बच्चे को भी सीने से चिपका घूमती रहती है। श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस चाहे कितना भी झूठ बोल ले, देश और प्रदेश के युवाओं, किसानों और महिलाओं को बरगलाने की कितनी भी कोशिश कर ले, लेकिन वह अपने इस प्रपंच में कामयाब नहीं होगी। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश के लोग कांग्रेस के इस झूठ को पहचान चुके हैं और आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को इसका जवाब जरूर देंगे। हर गरीब को आमदनी की गारंटी देगी कांग्रेस भारत इनकम गारंटी देने वाला विश्व का पहला देश होगा मोदी सरकार ने 17 रूपये देकर जनता का अपमान किया: श्री राहुल गांधी ![]() 8 February 2019 अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राहुल गांधी ने कहा कि सरकार बनने पर कांग्रेस इस देश के हर गरीब व्यक्ति को आमदनी की गारंटी देने के वायदे को पूरा करेगी। विश्व में भारत पहला ऐसा देश होगा जो लोगों को इनकम की गारंटी देगा। नरेन्द्र मोदी सरकार ने 17 रूपये देकर जनता का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश को देश का कृषि सेंटर बनायेंगे। श्री राहुल गांधी आज यहां जम्बूरी मैदान में किसान आभार रैली को संबोधित कर रहे थे। सभा में अलग-अलग जिलों और शहरों से हजारों की संख्या मंे किसान पहुंचे थे। श्री गांधी ने कहा कि किसानों की शक्ति ने छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान में कांगे्रस को जिताया है। इस देश की मालिक जनता है। मालिक युवा और किसान हैं। प्रदेश की नयी सरकार कांगे्रस की नहीं बल्कि, युवाओं, किसानों, महिलाओं, मजदूरों और गरीबों की सरकार है। हमारा काम इन सभी के आदेश को सुनना है। हम 56 इंच की छाती वाले लोगों की तरह नहीं हैं। श्री गांधी ने कहा कि पांच साल पहले नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि मेरा 56 इंच का सीना है, मैं देश का चैकीदार हूं, भ्रष्टाचार को मिटाऊंगा। आज कहते हैं कांगे्रस को मिटाऊंगा। उन्होंने कहा कि आरएसएस और बीजेपी ने मध्यप्रदेश में सरकार को ब्यूरोक्रेट्स के माध्यम से चलाया। कांगे्रस पार्टी सरकार को ब्यूरोक्रेट्स के माध्यम से नहीं पंचायत राज, जनता और कार्यकर्ताओं के माध्यम से चलाती है। उन्होंने कहा कि हम प्रदेश में फुड प्रोसेसिंग उद्योग और कोल्ड स्टोरेज का जाल बिछाने जा रहे हैं और मध्यप्रदेश को कृषि का केंद्र बनायेंगे। ![]() संचालक करते थे बच्चियों का यौन षोषण और भाजपा सरकार देती थी उस आश्रय गृह को 16 लाख रूपये प्रतिमाह: शोभा ओझा ![]() 31 January 2019 प्रदेष कांग्रेस मीडिया विभाग की अध्यक्ष श्रीमती शोभा ओझा ने जावरा, रतलाम के कुंदन कुटीर आश्रय गृह से भागी बालिकाओं के मामले में, गिरफ्तार हुए आरोपियों में संघ के कार्यकर्ता की भी गिरफ्तारी को संघ और भाजपा के लोगों का असली चरित्र बताते हुए कहा कि, यह पिछले पंद्रह सालों में भाजपा सरकार द्वारा जारी रहे जंगलराज को ही दर्षाने का एक और उदाहरण मात्र हैै। श्रीमती ओझा ने कहा कि मामले में पाॅस्को ऐक्ट के साथ ही धारा 376 और अन्य धाराओं में जिन चार आरोपियों पूर्व संचालिका रचना भारतीय, ओमप्रकाष भारतीय, सन्देष जैन और संघ के सक्रिय कार्यकर्ता दिलीप बरैया को गिरफ्तार किया गया है, वे लंबे समय से षराब पीकर नाबालिग बच्चियों के साथ मारपीट करने के साथ ही यौन षोषण भी करते थे। ऐसी संस्था को भाजपा की प्रदेष सरकार 16 लाख रूपये महीने की आर्थिक मदद करती थी। वर्षोें तक बिना जंाच के चहेतों को फायदा पहंुचाने के लिए ऐसी संस्था की सरकार द्वारा आर्थिक मदद करते रहना षर्मनाक है। श्रीमती ओझा ने कहा कि पिछले 15 सालों से एक ऐसी असंवेदनषील सरकार सत्ता पर काबिज थी जिसके संरक्षण में ऐसी दानवी संस्थाएॅं फल-फूल रही थीं, जिनमें अपराधी दंडित होने की बजाय सरकार की वित्तीय मदद् का लाभ उठा रहे थे। श्रीमती ओझा ने कहा कि पूर्व में भी होषंगाबाद, बैरागढ़ और भोपाल के ऐसे कई उदाहरण सामने आए थे, जहां मूक-बधिर और नाबालिग बच्चियों के साथ क्रूरता, बलात्कार और आप्राकृतिक दुष्कर्म की घटनाएं र्हुइं थी, जिसका कि प्रदेष कांग्रेस ने पत्रकार-वार्ताओं के माध्यम से समय-समय पर खुलासा किया था लेकिन भाजपा की तत्कालीन गूॅंगी-बहरी सरकार के कान पर जूॅं तक नहीं रेंगी थी। कांग्रेस के दबाव में उसने केवल आधी-अधूरी कार्यवाहियाॅं ही की थी, क्योंकि फंसने वाले भाजपा के चहेते थे। सभी जानते हैं कि बैरागढ़ और भोपाल मे संचालित आश्रय गृहों के कर्ताधर्ता एम.पी. अवस्थी और अष्विनी षर्मा जो कांग्रेस के खुलासे के बाद गिरफ्तार हुए थे, उनके घृणित और पाषविक कृत्यों को कौन वित्त पोषित और संरक्षित कर रहा था? श्रीमती ओझा ने पुलिस अधिकारियों के द्वारा जावरा के आश्रय गृह में घटित घटना के आरोपियों की षीघ्र गिरफ्तारी और आश्रय-गृह को सील करने की त्वरित कार्यवाही पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अपराधियों को चेतावनी दी है, कि प्रदेष में कांग्रेस की सरकार ऐसे दुष्कृत्यों को किसी भी कीमत पर बर्दाष्त नहीं करने वाली है। एक फरवरी को नये स्वरूप में वल्लभ भवन पर होगा राष्ट्र गीत ‘वंदे मातरम्’ का गायन: शोभा ओझा प्रदेष कांग्रेस मीडिया विभाग की अध्यक्ष श्रीमती षोभा ओझा ने कहा कि भोपाल में राष्ट्रगीत ‘वन्दे मातरम्’ का गायन नए स्वरूप में जनता की सहभागिता के साथ गाए जाने की व्यवस्था की गई है। मध्यप्रदेष की कांग्रेस सरकार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में दिनांक एक फरवरी को इस हेतु पुलिस बैण्ड के साथ राष्ट्रीय भावना को जाग्रत करने वाले गीतों की धुन बजाते हुए षौर्य-स्मारक से 10ः45 बजे प्रारंभ होकर जनसमूह वल्लभ भवन पहुंचेगा। पुलिस बैण्ड के वल्लभ भवन प्रांगण पहुंचने पर राष्ट्रीय गान ‘जनगणमन’ और राष्ट्रगीत ‘वन्दे-मातरम्’ गाया जाएगा। वल्लभ भवन प्रांगण में राज्य षासन के अधिकारी, कर्मचारियों के साथ ही कांग्रेसजन और आम नगरिक भी कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। श्रीमती ओझा ने कहा कि संभाग एवं जिला मुख्यालयों पर भी उक्त कार्यक्रम समारोहपूर्वक आयोजित किया जायेगा। नगरीय प्रशासन मंत्री जयवधर्न सिंह ने प्रदेश कांगे्रस मुख्यालय में कांगे्रसजनों एवं आम नागरिकों से मुलाकात की उनकी समस्याओं के शीध्र निराकरण के आदेश दिये ![]() 31 January 2019 नगरीय प्रशासन मंत्री श्री जयवर्धन सिंह ने आज प्रदेश कांगे्रस कार्यालय पहुंचकर आम जनता एवं कांगे्रसजनों की समस्याऐं सुनी और चुनिंदा मामलों में तत्काल निराकरण के आदेश दिये। श्री जयवर्धन सिंह ने कहा कि जमीनी स्तर पर काम करने वाले कांगे्रसजनों को न सिर्फ आम जनता से जुड़े हुए असली मुद्दों की बेहतर जानकारी है, बल्कि उसके निराकरण के लिए सरकार को उमदा सुझाव भी देते हैं। श्री सिंह ने कहा कि नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा शीघ्र ही नौजवानों को साल में 100 दिन का रोजगार देने की योजना प्रारंभ की जा रही है। एक और वचन निभाते हुए कांगे्रस सरकार मध्यप्रदेश के बेरोजगार नौजवानों को कौशल विकास के साथ-साथ रोजगार से जोड़ने की योजना पर शीघ्र अमल करेगी। श्री सिंह ने प्रदेश कांगे्रस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर, प्रकाश जैन, महामंत्री राजीव सिंह और मृणाल पंत से संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा की। पार्टी के विभिन्न पदाधिकारियों श्री जे.पी. धनोपिया, श्रीमती विभा पटेल, निहाल अहमद, गन्नू तिवारी, गुडडू अनीस आदि ने भी श्री जयवर्धन सिंह द्वारा नगरीय विकास संबंधित कार्यों को तेज गति से किये जाने पर स्वागत करते हुए अपने-अपने सुझाव दिये। प्रदेश अध्यक्ष ने प्रबुद्धजनों संग सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ ![]() 27 January 2019 जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद श्री राकेश सिंह ने रविवार को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ जबलपुर में प्रबुद्धजनों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सुनी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों को समाज और जीवन के बहुत ही साधारण लेकिन अनछूओं पहलुओं से अवगत कराने की परंपरा प्रारंभ की है। प्रदेश भर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम को लाइव सुना। जबलपुर के गोलबाजार स्थित शहीद स्मारक भवन में ‘मन की बात’ कार्यक्रम के बाद श्री राकेश सिंह ने कहा कि श्री नरेंद्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं जो आमजन से ‘मन की बात’ के माध्यम से सीधे जुड़े हैं। ‘मन की बात’ कार्यक्रम से करोड़ों लोगों ने देश और समाज की उन सारी परिस्थितियों को बारीकी से जाना है, जिसकी आवश्यकता देश को थी। उन्होंने कहा कि आज मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस, गुरूवर रविन्द्रनाथ टैगोर और संत रविदासजी जैसे अनेक महापुरूषों के जीवन के बारे में वह बाते साझा की हैं, जिससे देश के लोगों को प्रेरणा मिलती है। प्रधानमंत्री जी ने युवाओं का आव्हान करते हुए यह बताया कि आज हमारा अंतरिक्ष विज्ञान किस तरह आगे बढ़ रहा है। युवा आने वाले समय में उनके सामने जो चुनौतियां हैं उनका किस तरह डटकर सामना करें और कैसे आगे बढ़ें उसकी जानकारी भी उन्होंने बहुत ही सरल तरीके से बताई। मन की बात का प्रत्येक कार्यक्रम देखने और अनुकरणीय योग्य है। इस अवसर पर उद्योगपति श्री कैलाश गुप्ता, डाॅ. राजेश धरावाड़ी, चेम्बर आॅफ काॅमर्स के श्री रवि गुप्ता, जिला अध्यक्ष श्री जीएस ठाकुर, ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश पटेल, विधायक श्री सुशील इंदु तिवारी, श्रीमती नंदनी मरावी, महापौर श्रीमती स्वाति गौडवोले सहित पार्टी के कार्यकर्ता, पार्षद एवं प्रबुद्धजन उपस्थित थे। भोपाल के मानस भवन में पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सीधा प्रसारण देखा। इस अवसर पर सांसद श्री आलोक संजर, महापौर श्री आलोक शर्मा, प्रदेश महामंत्री श्री विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश मंत्री व विधायक श्रीमती कृष्णा गौर, जिला अध्यक्ष श्री सुरेंद्रनाथ सिंह सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे। पं. दीनदयाल परिसर में ध्वजारोहण ![]() 27 January 2019 भोपाल। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में गणतंत्र दिवस पर समारोह पूर्वक ध्वजारोहण के साथ पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री प्रभात झा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। गणतंत्र दिवस पर प्रदेश कार्यालय परिसर में पार्टी के महापुरूषों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यालय भवन को रंग बिरंगी रोशनी से आलोकित किया गया। सभी 56 संगठनात्मक जिला कार्यालयों में ध्वजा रोहण संपन्न हुआ। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री अजयप्रताप सिंह, प्रदेश प्रवक्ता व सांसद श्री आलोक संजर, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री राजेन्द्र सिंह राजपूत, श्री सत्येन्द्र भूषण सिंह, डाॅ. हितेष वाजपेयी, श्रीमती ऊषा चतुर्वेदी, श्रीमती शशि सिन्हो, श्री रामकिशन सिंह चैहान, श्री सुरजीत सिंह चैहान, श्री शिवराज डाबी, श्री भगतसिंह कुशवाह, श्री अनिल अग्रवाल, श्री अशोक सैनी, श्री सुनील पाण्डे, श्री विकास बोंद्रिया, श्रीमती अर्चना पाण्डे, श्रीमती भावना सिंह, श्रीमती बृजुला सचान, श्रीमती पुष्पा राय, श्रीमती सरिता यादव, श्रीमती हंसकुंवर राजपूत सहित पार्टी कार्यकर्ता एवं कार्यालय परिवार उपस्थित था। प्रदेश में बढ़ रहे अपराध, अनर्गल बयान दे रहे कांग्रेस के नेताः शिवराजसिंह चौहान श्रद्धांजलि देने बलवाड़ी मंडल अध्यक्ष स्व. ठाकरे के निवास पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री ![]() 22 January 2019 भोपाल। प्रदेश में कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद से अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस के नेता और सरकार के मंत्री अनर्गल बयानबाजी में व्यस्त हैं। वे भाजपा नेताओं की हत्या के लिए पैसों के लेन-देन का विवाद और पार्टी का अंदरूनी मामला जैसे बयान देते हैं। यह बात मंगलवार को बड़वानी जिले के बलवाड़ी में दिवंगत मंडल अध्यक्ष मनोज ठाकरे के निवास पर श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री एवं पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री शिवराजसिंह चौहान ने कही। मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले भारतीय जनता पार्टी के बलवाड़ी मंडल अध्यक्ष मनोज ठाकरे का शव बीते दिनों सड़क किनारे पाया गया था। उनके सिर में पत्थर से चोट लगने का निशान पाया गया था, जिससे उनकी हत्या किए जाने का संदेह है। पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री शिवराजसिंह चौहान मंगलवार को बलवाड़ी स्थित स्व. ठाकरे के निवास पर पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व मुख्यमंत्री ने स्व. ठाकरे के परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना भी दी। पूर्व मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि एक तरफ भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं की हत्याएं हो रही हैं, वहीं सरकार में बैठे लोग बचकाना बयान दे रहे हैं। वो कहते हैं कि पैसे के लेन-देन में मंदसौर नगरपालिका अध्यक्ष की हत्या हुई। क्या महज 25 हजार रुपयों के लिए एक नगरपालिका अध्यक्ष की हत्या हो सकती ह ै? पहले जिले के एसपी एक बनी-बनाई कहानी सुनाते हैं और फिर आरोपी से भी वही बयान दिलाया जाता है। यह सोचने की बात है कि अगर आरोपी के पास कुछ भी पैसे नहीं थे, तो वह हत्या के लिए कट्टा और कारतूस कहां से लाया। स्व. मनोज ठाकरे की हत्या के मामले में भी पुलिस को अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। श्री चौहान ने कहा कि हम सवाल सरकार से करते हैं, तो जवाब पूर्व मुख्यमंत्री दे रहे हैं। समझना मुश्किल है कि सरकार चला कौन रहा है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री चौहान के साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री अंतरसिंह आर्य, जिला अध्यक्ष श्री ओम खंडेलवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री वीरा स्वामी, श्री सुभाष जोशी, श्री ओम सोनी सहित जिले के सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे। ईवीएम हैकिंग की बात करके लोकसभा चुनाव में हार के बहाने तलाश रही कांग्रेस : अरविन्द भदौरिया भोपाल। कांग्रेस द्वारा देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार के खिलाफ उठाए गए सारे मुद्दे फ्लॉप साबित हुए हैं। ऐसे में कांग्रेस को आने वाले लोकसभा चुनाव में अपनी हार सुनिश्चित नजर आ रही है और इसीलिए उसने अभी से इस हार के बहाने तलाशना शुरू कर दिया है। भाजपा पर ईवीएम हैकिंग का आरोप लगाना इसी कवायद का हिस्सा है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक श्री अरविन्द भदौरिया ने कांग्रेस द्वारा कथित सायबर एक्सपर्ट के हवाले से भाजपा पर ईवीएम हैकिंग के आरोप लगाए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही। कांग्रेस ने अमेरिका बेस्ड कथित सायबर एक्सपर्ट सैयद शुजा के हवाले से भारतीय जनता पार्टी पर ईवीएम हैकिंग कर सरकार बनाने के आरोप लगाए हैं। इन आरोपों को दुष्प्रचार का हथकंडा बताते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अरविन्द भदौरिया ने कहा है कि कांग्रेस सिर्फ दुष्प्रचार करना जानती है। यदि वास्तव में ईवीएम इतनी असुरक्षित थी, तो कांग्रेस और ईवीएम पर सवाल उठाने वाले अन्य दलों के नेता निर्वाचन आयोग द्वारा तीन बार बुलाए जाने के बाद भी ईवीएम को हैक करके दिखाने क्यों नहीं गए ? श्री भदौरिया ने कहा कि यदि कांग्रेस वास्तव में ईवीएम को असुरक्षित मानती है, तो मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकारों को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए, क्योंकि इन राज्यों में भी चुनाव ईवीएम के जरिए ही हुए हैं। श्री अरविन्द भदौरिया ने कहा कि भाजपा पर ईवीएम हैकिंग के आरोप लगाने का यह पूरा मामला ही संदिग्ध है, जिससे किसी बड़े षडयंत्र की बू आती है। उन्होंने कहा कि यदि 2014 में ईवीएम हैक की गई थी, तो आरोप लगाने वाला व्यक्ति पिछले 4 सालों से क्या कर रहा था, वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आरोप लगाने वाले कथित सायबर एक्सपर्ट ने अपना चेहरा क्यों छुपा रखा था और लंदन में हुई उस कांफ्रेंस में कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल क्या कर रहे थे। ये ऐसे बिंदु हैं, जो यह बताते हैं कि कांग्रेस ईवीएम के जरिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ दुष्प्रचार की सुनियोजित रणनीति पर काम कर रही है। लोकसभा चुनाव प्रभारी स्वतंत्रदेव सिंह 23 से प्रदेश प्रवास पर भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रभारी व उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री श्री स्वतंत्रदेव सिंह 23 से 25 जनवरी तक प्रदेश प्रवास पर रहेंगे। आप 23 जनवरी को प्रातः 11 बजे मुरैना लोकसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 3 बजे ग्वालियर पहुंचकर लोकसभा चुनाव से संबंधित पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में भाग लेंगे। श्री सिंह 24 जनवरी को प्रातः 7.30 बजे निजामुद्दीन-जबलपुर एक्सप्रेस द्वारा जबलपुर पहुंचेंगे। प्रातः 9 बजे अमझार, भजिया, कुंदम होते हुए जनपद मंडला पहुंचेंगे। दोपहर 12 बजे लोकसभा चुनाव से संबंधित पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में शामिल होंगे। रात्रि 11.55 बजे जबलपुर-इंदौर एक्सप्रेस द्वारा भोपाल रवाना होंगे। 25 जनवरी को प्रातः 6 बजे भोपाल पहुंचकर प्रातः 9.30 बजे प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में शामिल होंगे। आप रात्रि 9 बजे भोपाल से उरई रवाना हो जायेंगे। बिचौलियों के बगैर कांग्रेस सरकार ने कोई रक्षा समझौता नहीं किया: आलोक संजर ![]() 30 December 2018 भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं सांसद श्री आलोक संजर ने कहा कि अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले में ईडी के सामने क्रिश्चियन मिशेल के खुलासे से यह पूरी तरह साफ हो गया कि बिचैलियों के बगैर कांग्रेस सरकार ने कोई रक्षा समझौता नहीं किया। सोनिया-राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस की यूपीए सरकार ने राष्ट्र की सुरक्षा के साथ समझौता किया। श्री संजर ने कहा कि कोर्ट में ईडी के खुलासे से यह स्पष्ट हो चुका है कि कांग्रेस सच को छुपाने की भले ही कितनी भी कोशिश करे लेकिन सच को छुपाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि ईडी ने कोर्ट में चैंकाने वाला खुलासा किया है कि जांच में मिशेल ने मिसेज गाँधी का नाम लिया है। अब ईडी ने कोर्ट को कुछ और नामों के बारे में जानकारी दी है जिसे अगस्ता वेस्टलैंड मामले में आरोपी और बिचैलिए क्रिश्चियन मिशेल ने पूछताछ के दौरान बताया है। इसमें बिग मैन, सन ऑफ इटैलियन लेडी, पार्टी लीडर, त् जैसे शब्द हैं। ये सभी एक ही परिवार विशेष की तरफ इशारा करते हैं। उन्होंने कहा कि लगातार कांग्रेस के काले कारनामों का खुलासा हो रहा है। नेशनल हेराल्ड मामले में हेराल्ड हाउस को खाली कराने के निर्देश दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिया है। गाँधी परिवार ने इनकम टैक्स में भी झूठ बोला, इसकी भी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्रिश्चियन मिशेल और एक अन्य आरोपी हस्के के बीच हुए पत्राचार से स्पष्ट हुआ है कि मिशेल की हर गोपनीय फाइलें उन तक पहुँचती थी। उन्होंने कहा कि मिशेल और हस्के के बीच हुए बातचीत के ब्यौरे से पता चलता है कि मिशेल की पहुँच कितनी बड़ी थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी क्रिश्चियन मिशेल जैसे भगौड़ों को बचाने में लगी है जबकि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार है जो देश से लूटे गए पैसे को बचाने और उसे वापस लाने में लगी है। जब मोदी सरकार अगस्ता वेस्टलैंड के आरोपी मिशेल का प्रत्यर्पण करा कर भारत लाई तो कांग्रेस ने तुरंत आरोपी को बचाने और गाँधी परिवार का राज खुल जाने के डर से वकील भी दे दिया। श्री संजर ने कहा कि कांग्रेस की यूपीए सरकार घोटालों की सरकार थी। जल, थल, नभ, आकाश, पाताल, सब जगह कांग्रेस सरकार ने घोटाले किए। उन्होंने आरोप लगाया कि सोनिया-मनमोहन का राज ऐसा था, जिसमें केवल और केवल देश को लूटने का काम हुआ। भ्रष्टाचार के केस में मां-बेटे जमानत पर हैं। कांग्रेस और सोनिया-राहुल का सच देश की जनता के सामने आ रहा है और देश की जनता कांग्रेस को इसका करारा जवाब देगी। ऐसा ही चला तो सरकार मुख्यमंत्री चलाएंगे या अलग-अलग गुटों के नेता : शिवराजसिंह चौहान पूर्व मुख्यमंत्री ने जताई आशंका, कैसे चल पाएगी इतनी खींचतान वाली सरकार ![]() 27 December 2018 भोपाल। कांग्रेस सरकार के मंत्रियों की शपथ तो हो गई, लेकिन विभाग अब तक तय नहीं हुए हैं। बिना विभाग तय हुए, कैबिनेट की बैठकें हो रही हैं। मंत्री तय हो गए, तो अब विभागों के लिए पार्टी में रस्साकशी और मारकाट मची है। हर नेता कहता है, मेरे मंत्री को ये विभाग चाहिए। इसी खींचतान के चलते अब तक विभाग तय नहीं हो सके। प्रदेश के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ। यदि ऐसा ही चलता रहा, तो सरकार कौन चलाएगा ? मुख्यमंत्री चलाएंगे या उनके पीछे से अलग-अलग गुटों के नेता ? या फिर वे मंत्री चलाएंगे, जिनकी डोर अलग-अलग नेताओं के हाथ में है। जब इतने सारे लोग सरकार को नियंत्रित करेंगे, तो सरकार कैसे चलेगी ? यह बात गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री व विधायक श्री शिवराजसिंह चौहान ने मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा के दौरान कही। उन्होंने कहा कि मंत्रियों को जल्द ही विभाग दिए जाना चाहिए और सरकार को तेजी से काम करना चाहिए। अलग-अलग गुटों के नेता बना रहे मंत्री पूर्व मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हम चाहते हैं कि प्रदेश में विकास की निरंतरता बनी रहे, कल्याणकारी योजनाएं चालू रहें, कांग्रेस ने जनता को जो वचन दिए हैं, उन्हें निभाया जाए, लेकिन जो चल रहा है, उसे देख मैं चिंतित हूं। पहले उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री की शपथ के बाद तत्काल मंत्री तय होंगे और शपथ हो जाएगी, लेकिन मुख्यमंत्री और मंत्रियों की शपथ के बीच में जो अंतराल आया, वह चिंता का विषय है। मंत्री तय करना मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है, लेकिन इस सरकार में मुख्यमंत्री मंत्री नहीं बना रहे, बल्कि अलग-अलग गुटों के नेता मंत्री बना रहे हैं। सभी का कोटा तय हो गया है, किसके कितने मंत्री होंगे। एंदल सिंह, बिसाहूलाल, के.पी. सिंह जैसे उन लोगों की दुर्गति हो रही है, जो किसी गुट के नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के विशेषाधिकार पर इस कदर डाका डले कि मंत्री कोई और बनाए, यह चिंता का विषय है। जो कहा है, वो करना पड़ेगा पूर्व मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किसानों की कर्ज माफी की चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस ने इसे लेकर अपने वचन पत्र में जो लिखा है, उसका पालन होना चाहिए। कर्ज माफी की राह में कोई बैरियर या छन्ना नहीं लगाना चाहिए। कांग्रेस ने सभी किसानों का दो लाख तक का कर्ज माफ करने की बात कही है, इसमें कोई अगर-मगर नहीं होना चाहिए। सरकार 30 नवंबर तक के सभी किसानों के कर्ज माफ करे। श्री चौहान ने कहा कि यही हमारी मांग भी रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जो कहा है, उसे वो करना पड़ेगा। हमारी नजर जनहित के कामों पर श्री चौहान ने कहा कि हमारी नजर इस बात पर है कि जनता के काम हों। विकास एक निरंतर प्रक्रिया है और प्रदेश का विकास बाधित न हो। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम आने के बाद हमारा मत यही था कि बहुमत हमें नहीं मिला है, हालांकि उनको भी नहीं मिला। लेकिन उनके पास नंबर ज्यादा थे, इसलिए उनकी सरकार बनी। अगर हम ऐसा-वैसा सोचते तो तत्काल सरकार बनाने का दावा ठोंकते। हमारी सदइच्छा है कि सरकार ठीक से चले। उन्होंने सरकार बना ली, लेकिन सरकार ठीक से चलती रहे, इसकी परिस्थितियां बनाना भी तो उनका ही काम है। किसी के कहने से बंद नहीं होंगी संघ की शाखाएं पूर्व मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और उसकी शाखाओं पर पहले स्व. पं. नेहरू जी ने प्रतिबंध लगाया, लेकिन हटाना पड़ा। फिर स्व. इंदिरा जी ने प्रतिबंध लगाया, उसे भी हटाना पड़ा। श्री चौहान ने कहा कि संघ देशभक्त नागरिकों का दुनिया का सबसे बड़ा संगठन है, जो ईमानदार, चरित्रवान, परिश्रमी और देशभक्त नागरिक तैयार करता है। उन्होंने कहा कि किसी के कहने से न संघ का काम रुकेगा न शाखाएं रुकेंगी। मीसाबंदी पेंशन की बात पर श्री चौहान ने कहा कि हम यह चाहते हैं कि सरकार राजनीतिक विद्वेषवश कोई कार्रवाई न करे। मीसाबंदियों ने लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई लड़ी। ये लोग 19 महीने जेल में रहे, उनके परिवार तबाह हो गए। उन्होंने कहा कि बात सिर्फ लोकतंत्र सेनानियों की पेंशन की नहीं है, बल्कि हम यह चाहते हैं कि कोई भी लोक कल्याणकारी योजना बंद न हो। गुटों के नेता कर रहे विभागों पर खींचतान पूर्व मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कांग्रेस में कितने गुट और कितने नेता हैं, सबको पता है। मंत्रियों को विभागों का आवंटन मुख्यमंत्री को करना चाहिए, लेकिन जवाब दिग्विजयसिंह देते हैं। इससे पता चला जाता है कि मंत्रियों को विभाग कौन बांट रहा है। श्री चौहान ने कहा कि मंत्रियों में ज्योतिरादित्य जी के अलग नाम हैं, दिग्विजय जी के अलग नाम हैं, अरुण यादव जी के तो भाई मंत्री बन गए हैं, सुरेश पचौरी जी का अभी कोई दिख नहीं रहा है। कमलनाथ मंत्रिमंडल में सभी को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर श्री चौहान ने कहा कि नेताओं के बीच यह झगड़ा मचा होगा कि मेरे आदमी को राज्यमंत्री क्यों, कैबिनेट मंत्री बनाओ। इस झंझट से बचने के लिए मुख्यमंत्री ने सभी को कैबिनेट मंत्री बना दिया। इससे प्रदेश पर आर्थिक बोझ पड़ना तो अलग बता है, मगर ऐसी सरकार चलेगी कैसे? कांग्रेस नहीं चाहती किसानों, आदिवासियों के जीवन में बदलावः नरेन्द्र सिंह तोमर ![]() 23 November 2018 शिवपुरी। कांग्रेस ने 50 सालों तक देश में राज किया, लेकिन आदिवासियों की बेहतरी के लिए कोई काम नहीं किया। कांग्रेस हमेशा चाहती थी आदिवासी एवं किसानों के जीवन में बदलाव न आए, क्योंकि उसे डर था कि यह वर्ग अगर जागरूक हो गया तो उनका वोट बैंक खत्म हो जायेगा। कांग्रेस ने वोट बैंक की खातिर उन्हें पिछड़ापन और दरिद्रता दी। यह बात केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्रसिंह तोमर ने गुरूवार को शिवपुरी जिले के पोहरी विधानसभा के छर्च में पार्टी प्रत्याशी प्रहलाद भारती के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। श्री तोमर ने श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा क्षेत्र के अगरा में पार्टी प्रत्याशी श्री सीताराम आदिवासी के समर्थन में भी सभा को संबोधित कर अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। लोगों के जागरूक होने से डरती है कांग्रेस छर्च की सभा में श्री तोमर ने कहा कि पिछले 10 सालों में भारतीय जनता पार्टी के विधायक प्रहलाद भारती आपके बीच रहे और उन्होंने जो विकास कार्य कराए आप सबके सामने हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस क्षेत्र के पोहरी, बैराड़, भटनावर, छर्च सहित पूरे क्षेत्र में ईमानदारी से विकास के काम किए हैं। श्री तोमर ने कहा कि कांग्रेस का हमेशा एक सिद्धांत रहा हैं कि जितनी जागरूकता की कमी होगी, उतना ही उन्हें शासन करने में आसानी होगी। लेकिन भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस के प्रतिकूल काम करती हैं। हमारा मानना है कि समाज में जागरूकता होगी तो विकास होगा और इसलिए भारतीय जनता पार्टी विकास की पक्षधर है, तो कांग्रेस विनाश की। जनता पूछे, कांग्रेस ने क्या-क्या काम किए ![]() श्री तोमर ने कहा कि भाजपा सरकार और प्रहलाद भारती के कार्यकाल में इस क्षेत्र में अनेकों काम हुए हैं, जिन्हें गिनाया जा सकता है। लेकिन दिग्विजयसिंह ने 10 साल राज करते हुए भी इस क्षेत्र के लिए कोई विकास नहीं किया। उन्होंने जनता से कहा कि आप लोग कांग्रेस प्रत्याशी से पूछें की कांग्रेस ने इस क्षेत्र के लिए क्या-क्या कार्य किए। भाजपा ने की सहरिया आदिवासियों की चिंता सभा में बड़ी संख्या में मौजूद सहरिया आदिवासियों को संबोधित करते हुए श्री तोमर ने कहा कि सहरिया आदिवासियों के लिए 50 सालों में कांग्रेस जो कांग्रेस नहीं कर पायी, उससे कहीं ज्यादा काम मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने किए हैं। सहरिया आदिवासी बहनें स्वस्थ बच्चों को जन्म दें, इसके लिए उनके खाते में पोषण आहार के लिए मध्यप्रदेश सरकार एक-एक हजार रूपए देने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने आदिवासियों के हितों का संरक्षण किया और सहरिया लोगों का सम्मान बढाने के लिए विजयपुर से सीताराम आदिवासी को प्रत्याशी बनाया है। श्री तोमर ने जनता से अपील करते हुए कहा कि सीताराम आदिवासी इस क्षेत्र से विजयी होंगे तो सहरिया समाज का मान सम्मान बढ़ेगा और उनकी आवाज और बुलंद होगी। छर्च में आयोजित सभा के दौरान अशोक खण्डेलवाल, नरोत्तम रावत, हरनारायण कुशवाह, डॉ. हरिशंकर धाकड़, जगदीश रावत, मुरारीलाल धाकड़ आदि उपस्थित थे। यहां कांग्रेस में अध्यक्ष नहीं बन सकते एक परिवार के बाहर के लोगः रविशंकर प्रसाद केंद्रीय मंत्री ने कहा-कांग्रेस में नहीं रहा आंतरिक लोकतंत्र ![]() 23 November 2018 भोपाल। कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र नहीं है। इस पार्टी में गांधी परिवार के बाहर का कोई व्यक्ति अध्यक्ष नहीं बन सकता। जब-जब भी इस परिवार से बाहर का कोई व्यक्ति अध्यक्ष बना है, तो इस परिवार के लोगों ने और पार्टी में उनके भक्तों ने उन्हें बर्दाश्त नहीं किया है। यह बात भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री श्री रविशंकर प्रसाद ने मंगलवार को मीडिया से चर्चा करते हुए कही। गांधी परिवार के लोग या वफादार ही बनते हैं अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री श्री रविशंकर प्रसाद ने मंगलवार को राजधानी भोपाल में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. पी.वी.नरसिम्हाराव के मीडिया एडवायजर रहे संजय बारू ने एक पुस्तक लिखी है, जिसमें कांग्रेस में नेहरू-गांधी परिवार के हस्तक्षेप के बारे में विस्तार से लिखा गया है। पुस्तक का हवाला देते हुए श्री प्रसाद ने कहा कि 1977 में जब इंदिरा जी चुनाव हारी, तब देवकांत बरुआ कांग्रेस के अध्यक्ष थे। वे इस परिवार के भक्त थे और कहते थे ‘इंडिया इज इंदिरा और इंदिरा इज इंडिया’। उनके बाद वामनदेव रेड्डी पार्टी के अध्यक्ष बने। लेकिन स्व. इंदिरा गांधी उन्हें पचा नहीं पाई। उन्होंने मूल कांग्रेस से अलग होकर इंदिरा कांग्रेस बनाई। स्व. इंदिरा जी के निधन के बाद उनके बेटे राजीव गांधी कांग्रेस अध्यक्ष रहे। स्व. राजीव जी हत्या के बाद पी.वी.नरसिम्हाराव कांग्रेस अध्यक्ष बने और बाद में प्रधानमंत्री भी बने। लेकिन उनके पूरे कार्यकाल के दौरान श्रीमती सोनिया गांधी पर्दे के पीछे से उन्हें और कांग्रेस को चलाना चाहती थीं। उनके बाद स्व. सीताराम केसरी अध्यक्ष बने। उनके बाद 19 साल श्रीमती सोनिया गांधी अध्यक्ष रहीं और अब राहुल गांधी पार्टी के अध्यक्ष हैं। बाहरी लोगों को बर्दाश्त नहीं करता गांधी परिवार और भक्त श्री प्रसाद ने कहा कि जब-जब भी गांधी परिवार के बाहर का कोई व्यक्ति पार्टी अध्यक्ष बना है और खासकर ऐसा व्यक्ति जो गांधी परिवार के इशारों पर न चले, तो गांधी परिवार के लोग और कांग्रेस में उनके भक्त उसे बर्दाश्त नहीं कर पाते। स्व. पी.वी.नरसिम्हाराव और स्व. सीताराम केसरी इसके उदाहरण हैं। स्व. पी.वी. नरसिम्हाराव के निधन के बाद उनके शव को कांग्रेस कार्यालय में नहीं रखा गया। यही नहीं, बल्कि स्व. नरसिम्हाराव ऐसे पहले पूर्व प्रधानमंत्री हैं, जिनका अंतिम संस्कार देश की राजधानी दिल्ली में नहीं किया गया। स्व. सीताराम केसरी से तो और भी खराब व्यवहार किया गया। स्व. केसरी इंकार करते रहे, लेकिन पार्टी ने जबरन उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया। यही नहीं, उन्हें सरकारी बंगले से भी हाथ पकड़कर बाहर निकाला गया। ये घटनाएं बताती हैं कि गांधी परिवार के लोग परिवार के बाहर के किसी भी व्यक्ति को पार्टी में शीर्ष पर नहीं देखना चाहते। भाजपा में सामान्य कार्यकर्ता भी पहुंच सकता है शीर्ष पर ![]() नोटबंदी से बढ़ा टैक्स कलेक्शन श्री प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चुनाव में नोटबंदी और जीएसटी का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन वे लोगों को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। वास्तव में मोदी सरकार के इन दोनों ही कदमों से देश की अर्थव्यवस्था को दीर्घकालीन लाभ हुए हैं। श्री प्रसाद ने कहा कि नोटबंदी के बाद देश में 2 लाख 24 हजार फर्जी कंपनियां पकड़ी गईं। इन कंपनियों के खातों में एक सप्ताह में ही 4 हजार करोड़ से अधिक की राशि जमा हुई। श्री प्रसाद ने आंकड़ों के आधार पर बताया कि वर्ष 20013-14 में देश में 3.82 करोड़ लोग इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करते थे, जिनकी संख्या नोटबंदी के बाद वर्ष 2017-18 में दोगुनी होकर 6.86 करोड़ हो गई। इसी तरह वर्ष 2013-14 में इनकम टैक्स के रूप में आय 6 लाख 38 हजार करोड़ थी, जो 2017-18 में बढ़कर लगभग 10 लाख करोड़ हो गई। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के फलस्वरूप ही भारत आज दुनिया की सबसे तेज बढ़ती अर्थव्यव्स्था वाला देश है और हमारी अर्थव्यवस्था दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है। आईटी में तरक्की कर रहा मध्यप्रदेश श्री प्रसाद ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की तारीफ करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में एक बीमारू प्रदेश अब विकसित राज्य बन गया है। आईटी के क्षेत्र में प्रदेश में हो रहे विकास की चर्चा करते हुए श्री प्रसाद ने बताया कि प्रदेश एक आईटी हब के रूप में विकसित हो रहा है। उन्होंने बताया कि ग्वालियर और इंदौर के बाद अब प्रदेश में तीन और सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पॉर्क बन रहे हैं। इनमें से एक राजधानी भोपाल में, एक जबलपुर में और छिंदवाड़ा में बन रहा है। प्रदेश के ग्वालियर, सागर, विदिशा और रायसेन जैसे शहरों में बीपीओ शुरू होने वाले हैं। इनके अलावा राजधानी भोपाल में एक विश्व स्तरीय नेशनल डाटा सेंटर भी बन रहा है। आपसी भाईचारे को तोड़ना चाहते हैं कांग्रेस के नेताः स्मृति ईरानी ![]() 23 November 2018 बुरहानपुर/बड़वाह। कांग्रेस के एक नेता मुस्लिम भाइयों के बीच बैठकर कहते हैं कि हम हिन्दुओं से निपट लेंगे। आप सिर्फ हमारे साथ हो जाइए। कांग्रेस के नेता शायद यह नहीं जानते कि हिन्दुस्तान में जब एक भाई दूसरे भाई से गले मिलता है, तो वह जाति और धर्म नहीं पूछता। चिंता की घड़ी में कंधे से कंधा मिलाकर उसके साथ खड़ा रहता है और उसकी खुशियों में परिवार का हिस्सा बनकर शरीक होता है। कांग्रेस के नेता भाईचारे के दूध को बांटने का काम करना चाहते हैं। कांग्रेस कौम को कौम से न लड़ा पाए इसलिए 28 नवम्बर को कमल का बटन दबाकर भाजपा को वोट दें। यह बात केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी ने गुरूवार को बुरहानपुर में पार्टी प्रत्याशी श्रीमती अर्चना चिटनीस एवं बड़वाह में श्री हितेंद्र सिंह के समर्थन में आयोजित जनसभा में कही। जो अपना घर न संभाल सके, जनता का घर कैसे संभालेंगे केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी ने बुरहानपुर में श्रीमती अर्चना चिटनीस के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बुरहानपुर में कांग्रेस पार्टी में ही बगावत के बीज बोये जा चुके हैं। जो अपना घर न संभाल पाएं, वो जनता का घर क्या खाक संभाल पाएंगे। उन्होंने कहा कि दीदी अर्चना चिटनीस ने बुरहानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के आशीर्वाद से गरीबों को 23 हजार घरों की सौगात दी है। एक गरीब को घर की सौगात वहीं पार्टी दे सकती है, जिसके नेतृत्व ने गरीबी देखी हो और सामान्य परिवार में जन्म लिया हो। यह संकल्प और प्रतिबद्धता वही पार्टी दिखा सकती है। कांग्रेस बताए उनके यहां ‘कमल’ खिलेगा या ‘ज्योति’ दमकेगी श्रीमती स्मृति ईरानी ने कांग्रेस द्वारा नेता घोषित न किए जाने पर तंज कसते हुए कहा कि इस पार्टी में इतनी हिम्मत नहीं है कि मुख्यमंत्री पद के दावेदार का नाम गिना दे। वह विकास क्या खाक करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इतना ही बता दे कि उनके वहां ‘कमल’ (कमलनाथ) खिल रहा है या ‘ज्योति’ (ज्योतरादित्य सिंधिया) दमकेगी। उन्होंने जनता से कहा कि ऐसी कांग्रेस से क्या उम्मीद की जा सकती है, जो अपने ही खेमे में नेतृत्व का निर्णय नहीं कर सकती। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि जो विकास के पथ पर आपको ले जा रहे हैं, उनका हमसफर बनकर 28 नवम्बर को भारतीय जनता पार्टी को वोट दें। हम सींचतें हैं, उनके जीजा हड़पते हैं किसानों के खेत श्रीमती स्मृति ईरानी ने सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दीदी अर्चना चिटनीस ने बुरहानपुर में प्रेम और निष्ठा के साथ विकास विकास के काम किए हैं। उन्होंने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि हम गरीबों के खेतों को सींचते हैं, लेकिन उनके यहां, कांग्रेस में उनके (राहुल गांधी के) जीजा किसानों की जमीन को हड़पते हैं। श्रीमती ईरानी ने कहा कि जो जनता के सपनों को सींचती है, ऐसी भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाने के लिए आगे आएं और अपना आशीर्वाद देकर उसे जिताएं। सभा को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री नंदकुमार सिंह चौहान एवं पार्टी प्रत्याशी श्रीमती अर्चना चिटनीस ने भी संबोधित किया। मध्यप्रदेश में झूठ का पिटारा लेकर घूम रहे कांग्रेस के युवराज श्रीमती ईरानी ने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के युवराज को मैंने अमेठी में चुनौती दी। राहुल गांधी को देश और मध्यप्रदेश में विकास दिखाई नहीं देता, उन्हें अमेठी में ही देख लेना चाहिए कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वहां पर 22 हजार मकानों की सौगात दी है। सरकार की विभिन्न योजनाओं के 2 लाख से अधिक हितग्राही वहां पर हैं। श्रीमती ईरानी ने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस के युवराज झूठ का पिटारा लेकर घूम रहे हैं, तो उनके नेता सांप्रदायिकता फैलाने की बात कर रहे हैं। लेकिन मध्यप्रदेश की जनता ने सांप्रदायिकता के जहर को पीने से इंकार कर दिया है। उन्होंने सभा में उपस्थित जनता से आग्रह करते हुए कहा कि आपका वोट मुख्यमंत्री या विधायक के लिए नहीं, बल्कि आपका वोट सशक्त और सुरक्षित मध्यप्रदेश के लिए है। उन्होंने कहा कि बुरहानपुर में शांति और सौहार्द कायम रखने का काम वर्षों से अर्चना दीदी करती आ रहीं हैं। कांग्रेस के कुछ लोग इसे बिगाड़ने का प्रयास करेंगे, लेकिन बुरहानपुर की जनता ऐसे लोगों को हराकर बीजेपी को जिताएगी। शिवराज सरकार बनी, तो बंद हो गई कांग्रेस की मोमबत्ती श्रीमती स्मृति ईरानी ने खरगोन जिले के बड़वाह में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में जब से शिवराज जी की सरकार बनी है, कांग्रेस की मोमबत्ती बुझ गई है। हर घर में विकास का उजाला आया है। उन्होंने कहा कि जो प्रदेश को अंधेरे से निकालकर रोशनी में ले गया, उसे अपना आशीर्वाद दें। 28 तारीख को अपने घरों से बाहर निकलें, कमल का बटन दबाएं और शिवराज जी की सरकार फिर से बनाने के लिए स्थानीय प्रत्याशी भाई हितेंद्र सिंह को अपना आशीर्वाद दें। भाजपा सरकार ने किया हर वर्ग का विकास श्रीमती ईरानी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सभा में नौजवानों का तांता लगा है। इन्हें देखकर यह बात याद आती है कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने युवा उद्यमी योजना और अन्य योजनाओं के तहत 7490 करोड़ रुपए प्रदेश के साढ़े तीन लाख युवाओं को दिये हैं। अब ये युवा कहते हैं हम जाएंगे पोलिंग बूथ पर और शिवराजसिंह को फिर मुख्यमंत्री बनाएंगे। उन्होंने कहा कि कुछ बेटियां और बहनें मेरे पास आईं और ऑटोग्राफ मांगे। मैंने कहा कि आपको ऑटोग्राफ लेना है, तो शिवराज मामा के ऑटोग्राफ लो, जिन्होंने प्रदेश की 27 लाख बेटियों को लाड़ली लक्ष्मी बनाया है। उन्होंने कहा कि इन लक्ष्मियों को, बेटियों को अगर कोई संगठन पूजता है, तो वह भाजपा ही है। शिवराज जी ने 15 वर्षों में मध्यप्रदेश को देश का सिरमौर राज्य बनाया : हेमा मालिनी ![]() 23 November 2018 भोपाल। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश को और मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने जिस तरह मध्यप्रदेश में विकास कार्यों को गति दी है, उसी तरह हजारों बहनों के भाई श्री विश्वास सारंग ने नरेला क्षेत्र में विकास के काम किए हैं। मध्यप्रदेश 2003 के पूर्व बीमारू राज्य कहलाता था। जिसे मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अथक प्रयासों से 15 वर्षों में विकास के मामलें में देश का सिरमौर राज्य बनाया है। ये बात सिने स्टार और भाजपा सांसद श्रीमती हेमा मालिनी ने नरेला विधानसभा के अन्ना नगर चौराहे पर मंगलवार शाम को जनसभा संबोधित करते हुए कही। श्रीमती हेमा मालिनी ने कहा कि विश्वास सारंग ने नरेला के घर घर में जिस तरह माँ नर्मदा का जल पहुँचाया है, वो बात मुझे भी सीखना है। मैं भी अपने क्षेत्र में ऐसा करना चाहती हूँ और इसमें मैं श्री विश्वास सारंग की मदद लूंगी। उन्होंने तमिल और मराठी भाषा में भी अन्ना नगर के निवासियों से अनुरोध किया कि वे विश्वास सारंग के लिए वोट दें। श्री विश्वास सारंग ने कहा कि मैं सौभाग्यशाली हूं पिछले विधानसभा चुनाव में भी हेमा जी ने मेरे लिए इसी जगह सभा को संबोधित किया था और खेड़ापति बब्बा, मकदूम शाह बाबा की कृपा से मैं विधायक बना। आज भी यहां बड़ी संख्या में लोग स्टार प्रचारक हेमा जी को सुनने पहुंचे हैं। आप सभी 28 तारीख को मतदान करने जरूर जाएं और नरेला में फिर से कमल खिलाएं। दिग्विजय सिंह पर निगरानी रखे चुनाव आयोग भाजपा ने की मांग भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव आयोग से कांग्रेस नेता दिग्विजयसिंह पर निगरानी पर रखे जाने की मांग की है। पार्टी ने इस संबंध में एक पत्र मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपा है। भाजपा की निर्वाचन आयोग संबंधी समिति के अध्यक्ष श्री शांतिलाल लोढ़ा ने पत्र में कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह के संबंध में एक वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित किया गया है, जिसमें भीमा-कोरेगांव हिंसा के मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से बरामद पत्र में श्री दिग्विजयसिंह का फोन नंबर मिलने की बात कही गई है। इस संबंध में पुणे पुलिस श्री दिग्विजयसिंह से पूछताछ भी कर सकती है। पत्र में कहा गया है कि इस खुलासे से दिग्विजयसिंह संदेह के घेरे में आ गए हैं इसलिए उन पर निगरानी रखी जानी चाहिए, ताकि वे निर्वाचन प्रक्रिया में किसी तरह का व्यवधान पैदा न कर सकें। पत्र के साथ वेबसाइट की लिंक भी भेजी गई है। कर्मचारियों का मनोबल तोड़ रहे कमलनाथ, भाजपा ने की शिकायत भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा निर्वाचन कार्य में लगे कर्मचारियों का मनोबल तोड़ने वाला वक्तव्य दिये जाने की शिकायत निर्वाचन आयोग से की है। पार्टी द्वारा सौंपे गए शिकायती पत्र के साथ एक समाचार पत्र की कटिंग भी दी गई है। भाजपा की निर्वाचन आयोग संबंधी समिति के अध्यक्ष श्री शांतिलाल लोढा द्वारा की गई शिकायत में कहा गया है कि कांग्रेस नेता कमलनाथ ने बुधनी में सभा को संबोधित करते हुए कर्मचारियों पर गुप्त रूप से भाजपा के लिए काम करने का आरोप लगाया था। इसके साथ ही कांग्रेस की सरकार बनने पर परिणाम झेलने की चेतावनी भी दी। पत्र में कहा गया है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के इस वक्तव्य से उन कर्मचारियों का मनोबल टूट सकता है, जो निर्वाचन कार्य में लगे हैं। अतः आयोग द्वारा इस संबंध में एक विज्ञप्ति जारी की जानी चाहिए, ताकि निर्वाचन कार्य लगे कर्मचारियों का मनोबल बना रहे। भाजपा ने की शिकायत खारिज किए जाने की मांग भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से पार्टी के खिलाफ की गई एक शिकायत को खारिज किए जाने की मांग की है। पार्टी का तर्क है कि यह शिकायत एक अनधिकृत व्यक्ति द्वारा की गई है। भाजपा की चुनाव आयोग संबंधी समिति के अध्यक्ष शांतिलाल लोढ़ा ने शिकायत को खारिज किए जाने की मांग करते हुए कहा है कि जिस पुलकित गोधा नामक व्यक्ति द्वारा यह शिकायत की गई है, वह कांग्रेस पार्टी या उसके नेता अजयसिंह की ओर से शिकायत करने के लिए अधिकृत नहीं है। पत्र में कहा गया है कि पुलकित गोधा कांग्रेस पार्टी के प्राथमिक सदस्य भी नहीं है। इसलिए शिकायत खारिज की जाए। मतदाताओं को पैसे बांटने पर कार्रवाई करे आयोगः भाजपा भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने सागर जिले के खुरई में जिला पिछड़ा वर्ग संगठन के उपाध्यक्ष चंद्रभान पटेल द्वारा मतदाताओं को कांग्रेस के पक्ष में वोट दिए जाने के लिए पैसे बांटने के मामले में निर्वाचन आयोग से कार्रवाई की मांग की है। पार्टी के चुनाव आयोग संबंधी समिति के अध्यक्ष श्री शांतिलाल लोढ़ा ने आयोग को पत्र लिखकर बताया है कि खुरई में चंद्रभान पटेल द्वारा मतदाताओं को कांग्रेस प्रत्याशी को वोट देने के लिए पैसे दिए जा रहे हैं और वे पैसे देते हुए कैमरे में रिकॉर्ड भी हुए हैं। इस संबंध में पार्टी की खुरई यूनिट ने निर्वाचन अधिकारी से कैमरे की रिकॉर्डिंग के साथ शिकायत की थी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। आयोग से इस मामले में कांग्रेस के गैरकानूनी हथकंडों के लिए उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। कांग्रेस का प्रचार कर रहे कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के पक्ष में प्रचार कर रहे सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग निर्वाचन आयोग से की है। ये कर्मचारी सागर जिले के खुरई में कांग्रेस का प्रचार करते पाए गए हैं। पार्टी की निर्वाचन आयोग संबंधी समिति के अध्यक्ष श्री शांतिलाल लोढ़ा ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से कांग्रेस का प्रचार कर रहे सरकार कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है। श्री लोढ़ा ने पत्र के साथ खुरई के निर्वाचन अधिकारी को की गई शिकायत की प्रति भी संलग्न की है। पत्र के साथ दोषी कर्मचारियों की सूची देते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। मुख्यमंत्री की छवि बिगाड़ने का प्रयास कर रही कांग्रेस भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री शिवराजसिंह की छवि खराब करने के लिए सोशल मीडिया पर पोस्टर प्रसारित किए जाने की शिकायत मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से की है। चुनाव आयोग संबंधी समिति के अध्यक्ष श्री शांतिलाल लोढ़ा द्वारा की गई शिकायत में कहा गया है कि कांग्रेस द्वारा इंस्टग्राम और अन्य सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री के पोस्टर प्रसारित किए जा रहे हैं, जिनमें मुख्यमंत्री पर बिना किसी साक्ष्य के निराधार आरोप लगाए जा रहे हैं। पत्र में कहा गया है कि यदि इसके लिए आयोग द्वारा कांग्रेस को अनुमति दी गई है, तो उसे तत्काल वापस लिया जाए। यदि कांग्रेस निर्वाचन आयोग की अनुमति के बिना यह दुष्प्रचार कर रही है, तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। कांग्रेस के जमाने में ‘मिस्टर 10 परसेंट’ कहलाते थे मंत्रीः शिवराजसिंह चौहान ![]() 23 November 2018 हरदा/होशंगाबाद/रायसेन। कांग्रेस की सरकारों में कितने घपले-घोटाले हुए हैं। चाहे केंद्र हो या प्रदेश, इन्होंने हर जगह घोटाले ही घोटाले किए हैं। कांग्रेस के शासन के समय मंत्री मिस्टर 10 परसेंट कहलाते थे। यह बात मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्जे का बोझ किसी भी किसान के सीने पर नहीं रहने देंगे। भाजपा सरकार ने समाधान ऋण योजना शुरू की थी। इसके माध्यम से हमने किसानों के कर्जे माफ किए थे। हम किसी भी किसान को परेशान नहीं रहने देंगे। अब तक खूब दिया है और आगे भी देते रहेंगे। मुख्यमंत्री गुरुवार को हरदा जिले की विधानसभा टिमरनी के रहटगांव में पार्टी प्रत्याशी संजय शाह, होशंगाबाद जिले की विधानसभा सिवनी-मालवा में प्रत्याशी प्रेमशंकर वर्मा, होशंगाबाद जिले की विधानसभा सोहागपुर में विजयपाल सिंह और रायसेन जिले की भोजपुर विधानसभा के बाड़ी में पार्टी प्रत्याशी सुरेंद्र पटवा के समर्थन में आयोजित सभाओं को संबोधित कर रहे थे। कांग्रेस बर्बाद करने वाली पार्टी, उसके भ्रमजाल में न फसें सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के लोगों ने मध्यप्रदेश को बर्बाद करने का काम किया है। इनकी सरकार ने मध्यप्रदेश में 54 वर्षों तक शासन किया है। इनके शासन में मध्यप्रदेश की सड़कों की क्या स्थिति थी। गड्ढों में सड़कें थीं। उनके जमाने में बिजली नहीं आती थी। कांग्रेस की सरकार में साढ़े सात लाख हेक्टेयर जमीन पर ही सिंचाई होती थी, लेकिन भाजपा सरकार ने 41 लाख हेक्टेयर जमीन पर सिंचाई करने की व्यवस्था की है। कांग्रेस आजकल भ्रम फैलाने का काम कर रही है। वे कह रहे हैं कि हम ये कर देंगे, वो कर देंगे, लेकिन करना कुछ नहीं है सिवाय बातों के। मुख्यमंत्री कहा कि इन्होंने पंजाब और कर्नाटक में किसानों से वादा किया था कि सरकार बनते ही किसानों का कर्जा माफ करेंगे, लेकिन अब तक माफ नहीं हुआ है। अब मध्यप्रदेश के किसानों से भी वादा कर रहे हैं कि सरकार आते ही 10 दिनों में कर्जा माफ कर देंगे, लेकिन इनके भ्रमजाल में फंसना नहीं है। जनता का साथ क्या निभाएंगे कांग्रेस के परदेशी नेता मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के नेता तो परदेशी हैं। कमलनाथ कलकत्ता से आकर यहां बस गए, कभी-कभार छिंदवाड़ा आ जाते हैं और बाकी समय दिल्ली में रहते हैं। इनको क्या पता कि मध्यप्रदेश के किसानों की क्या समस्याएं हैं। राहुल बाबा ज्यादातर समय विदेश में रहते हैं और जब दिल्ली में रहते हैं तो वहां से आकर प्रदेश के किसानों की बातें करते हैं। उनको तो यह भी पता नहीं कि प्याज कहां उगती है। वे क्या मध्यप्रदेश के किसानों की समस्याओं को समाप्त करेंगे। ये तो परदेशी हैं ये साथ क्या निभाएंगे। ये नर्मदा किनारे वाला कब जाएगा मुख्यमंत्री ने कहा कि आजकल कांग्रेस के नेताओं को गुस्सा आ रहा है। उन्हें सबसे ज्यादा गुस्सा शिवराजसिंह चौहान पर आ रहा है। उन्हें लग रहा है कि ये नर्मदा किनारे वाला मुख्यमंत्री बन गया है और न जाने कब यहां से जाएगा। उन्हें गुस्सा इसलिए भी आ रहा है कि 15 वर्षों से कुर्सी से दूर हैं। उन्हें रात में कुर्सी नजर आ रही है। करवटें बदलते रहते हैं कुर्सी के लिए। उन्होंने कहा कि सोता तो मैं भी नहीं हूं, लेकिन मैं जनता की सेवा के लिए नहीं सोता हूं, लेकिन उन्हें नींद मेरे कारण नहीं आ रही है। महिलाओं को सजावट की वस्तु बताते हैं कमलनाथ मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के नेता कमलनाथ महिलाओं को सजावट की वस्तु कहते हैं। हम महिलाओं के सम्मान की बात करते हैं, लेकिन कांग्रेस महिलाओं का अपमान कर रही है। हम महिलाओं के सशक्तीकरण की बातें कर रहे हैं, उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन वे महिलाओं का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में महिलाओं का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अखंड भ्रष्टाचार में डूबे हैं कांग्रेस मुख्यमंत्री ने सभाओं के दौरान कांग्रेस पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने कहा कि चाहे मध्यप्रदेश हो या देश, जब इनका शासन था तो अखंड भ्रष्टाचार में डूबी थी कांग्रेस। जमीन, आसमान में घोटाले ही घोटाले थे। टूजी, थ्रीजी, जीजाजी, कोयला घोटाला और न जाने कितने घोटाले किए हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश को भी कांग्रेस की सरकार ने बर्बाद कर दिया था, लेकिन हमने 15 सालों में इसे फिर आबाद करने का काम किया है। हर वर्ग हमारी प्राथमिकता में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी प्राथमिकता हर वर्ग का विकास करने की है। चाहे मेरे भांजे-भांजियां हों, किसान हों, गरीब हों सबको समृद्ध बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता में है। उन्होंने कहा कि अब हम बेटियों को 12 वीं में 75 प्रतिशत अंक लाने पर स्कूटी देंगे, जिससे वे कॉलेज जा सकेंगी। सभा के दौरान सांसद उदयप्रताप सिंह, चौधरी माधव सिंह, यशवंत सिंह, अशोक सिंह, जालम सिंह, हेमराज जी, माया नरोलिया, विजयपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे। प्रदेश का मतदाता इस बार ठगाने वाला नहीं, झूठ, छलावे में आने वाला नहीं: कमलनाथ ![]() 19 November 2018 प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष कमलनाथ ने आज सागर जिले की रहली और खुरई, विदिशा जिले की पठारी (कुरवाई) तथा सीहोर जिले के पिपलानी में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। इस अवसर पर विधानसभा के कांगे्रस प्रत्याशीगण, स्थानीय कांगे्रस पदाधिकारी और ग्रामीण इलाकों के हजारों किसान, गांव वाले कमलनाथ जी को सुनने उमड़ पड़े थे। कमलनाथ ने चारों सभाओं में शिवराज सरकार पर घोटालों, भ्रष्टाचार, किसानों, युवाओं, महिलाओं आदि पर केंद्रित मुद्दों पर जमकर हमला किया। उनके द्वारा भाषण में दिये गये कुछ खास बिंदु इस प्रकार हैं:- ऽ प्रदेश मंे कोई भी माफिया हो, वाहे वह रेत माफिया, शराब माफिया या सट्टे का माफिया हो, सभी का नेतृत्व भाजपा के नेता करते हैं। ऽ व्यापमं कांड में जिन्होंने घूस दी वे जेल में हैं और जिन्होंने घूस ली वे शिवराज के राज में बाहर मजे कर रहे हैं। ऽ मुख्यमंत्री शिवराजसिंह अपने आप को मामा कहते हैं। वे कैसे मामा हैं कि मध्यप्रदेश को बलात्कार में नंबर वन बना दिया है। ऽ सबसे ज्यादा योजनाऐं महिलाओं के लिए यूपीए की अध्यक्ष सोनिया गांधी की पहल पर बनायी गयीं और शिवराजसिंह ने अपनी फोटो लगाकर उसमें वाहवाही लूट ली। ऽ भ्रष्टाचार की एक नई व्यवस्था शिवराज के राज में प्रदेश में बनायी गई। किसान मंडी में बेचे गये अपने अनाज का पैसा लेने जब बैंक जाता है तो बैंक कहता है कि हमारे पास नगद नहीं हैं, तब मजबूरी में किसान को कहना पड़ता है कि मैं आपको पैसे देता हूं हमारी रकम निकाल दो। मुझे याद है जब कांगे्रस की सरकार थी तो किसान कहते थे कि समर्थन मूल्य बढ़वा दो और आज कहते हैं दिलवा दो। बड़े जोर शोर से कहा था कि फसल बीमा की राशि मिलेगी, लेकिन यह राशि किसानों को न मिलकर तेरह हजार करोड़ का फायदा बीमा कंपनियों को करा दिया और किसान तरसता रहा। ऽ आपको मध्यप्रदेश में कांगे्रस की सरकार बनने पर ऐसे जनप्रतिनिधि मिलेंगे जो जो नौजवानांे के रोजगार का प्रबंध करेंगे। वह किसानों और माताओं-बहनांे के साथ खडे़ मिलंेगे। ऽ नौजवानों से आग्रह है कि गांव-गांव जाओ, गली-गली जाओ, सात दिन बचे हैं, कहीं चूक मत जाना, आप लोगों ने ठान लिया तो आगामी 11 तारीख को कांगे्रस का झंडा मध्यप्रदेश की विधानसभा पर लहरायेगा। ऽ पन्द्रह साल आपने झूठ और लूट की सरकार को देखा। आज के नौजवानों मंे एक अच्छे व्यवसाय और रोजगार के अवसर प्राप्त करने की तड़प है। उनके साथ भी बहुत बड़ा धोखा हुआ है। ऽ कितने नारे दिये थे। मेक इन इंडिया, स्किल इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया, डिजिटल इंडिया। मैं पूछना चाहता हूं कि कोई है यहां पर स्किल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया वाला? कितना बड़ा धोखा दिया है, हमारे नौजवानों को। ऽ शिवराजसिंह कम कलाकार नहीं हैं। इंदौर में हर साल इन्वेस्टर्स मीट कराते हैं। कहते हैं लाखों करोड़ का निवेश आने वाला है। सच्चाई तो यह है कि जितने उद्योग लगते नहीं, उतने बंद हो जाते हैं। ऽ किसान छोटा हो या बड़ा, उनका अपना मान-सम्मान होता है। कितना अपमान किया है शिवराज ने किसानों का। पूरे विश्व मंे सबसे ज्यादा आत्महत्या किसानांे की मध्यप्रदेश मंे होती हैं। ऽ मोदी जी कल छिंदवाड़ा आये थे। आपने अखबारों में पढ़ा होगा, बड़ी-बड़ी बातें करके गये हैं। किसानों, नौजवानों की बातें नहीं की। राहुल गांधी जी की बातें करके गये। मोदी जी नौजवानों के लिये, किसानों के लिये कोई घोषणा करके जाते। ऽ मोदी जी, सोनिया जी और राहुल जी की बात करते हैं। मैं तो उनसे कहना चाहता हूं कि सोनिया जी और राहुल जी की बातें छोड़िए। आप अपनी कुर्सी की चिंता करें, आपकी कुर्सी जाने वाली है। ऽ शिवराज ने प्रदेेश के हर वर्ग को ठगा है। मध्यप्रदेश का मतदाता सरल स्वभाव का है। सब कुछ स्वीकार कर लेंगे, लेकिन इनके साथ कोई ठगी करे, यह स्वीकार नहीं करेंगे। ऽ हमने वचन-पत्र में साफ-साफ लिखा है कि किसानों का कर्जा माफ करेंगे, बिजली का बिल हाफ करेंगे। भाजपा साफ करेंगे। ऽ मुख्यमंत्री बड़े गो-सेवक बनते हैं। मुझे वो मंज़र भी याद है जो मैंने देवास में देखा कि गो-माता की कितनी दयनीय स्थिति हो रही है। आप सब मिलकर यदि कांग्रेस के नेताओं को वोट देते हैं तो कांगे्रस की संस्कृति को वोट देते हैं। वह संस्कृति जो तोड़ने वाली नहीं, जोड़ने वाली है। ऽ पठारी को नगर परिषद का दर्जा दिया जायेगा। शासकीय महाविद्यालय के लिए भी आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। ऽ अभी मैं मोदी जी की बात सुन रहा था कि पुलिस में कितनी भर्तियां हुईं। अन्य शासकीय विभागों में कितना बड़ा धोखा हुआ है। हजारों पद खाली पड़े हैं। ऽ कमलनाथ की चक्की देर से चलती है पर बहुत बारीक पीसती है, लेकिन भाजपा की नीयत मंे खोट है। ये कहते थे नर्मदा साफ करेंगे, गंगा साफ करेंगे, जिनकी नीयत मंें खोट है, वे क्या नर्मदा और गंगा साफ करेंगे। ऽ माता बहनों ने थोड़े बहुत जो पैसे बचाकर और छुपाकर रखे थे उसे नोटबंदी करके मोदी ने बाहर निकलवा दिये। छह सौ रूपये का खाता खुलवाया और वह भी बैंकों ने 100 रूपये काटकर 500 का कर दिया। इंदिरा जी ने शासन करने की अपनी कार्यशैली से पूरे विश्व में पहचान बनायी: बी.के. हरिप्रसाद ![]() 19 November 2018 प्रदेश कांगे्रस मुख्यालय में आज पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी के 101 वें जन्मदिवस के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कार्यालय सभागार में भी उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर कांगे्रस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री बी.के. हरिप्रसाद विशेष रूप से उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि इंदिरा जी ने शासन चलाने की अपनी कायशैली से पूरे विश्व में एक पहचान बनायी। श्वेत क्रांति, गरीबी हटाओ, बैंकों का राष्ट्रीयकरण, वनों का राष्ट्रीयकरण, प्रीविपर्स का बंद किया जाना जैसे अनेक ऐसे क्रांतिकारी निर्णय थे जो इंदिरा जी ने लिये। जो कार्यक्रम उन्होंने चलाये, उससे ही भारत देश यहां तक पहुंचा है। श्री हरिप्रसाद ने कहा कि इंदिरा जी एक ऐसी महान नेता थीं, जिनके शासन चलाने की दृढ़शैली को लोग आज भी याद करते हैं। वे अन्य वर्गों के साथ-साथ आदिवासियों के बीच में काफी लोकप्रिय थीं। पाकिस्तान के साथ युद्ध के बाद बांग्लादेश बनाकर उन्होंने पाकिस्तान को सबक सिखाया। देश की एकता और अखण्डता के लिए उन्होंने अपनी जान तक कुर्बान कर दी। आज ऐसी नेता के जन्मदिवस के अवसर पर हम सब यहां एकत्र होकर उनको याद कर रहे हंैं। कांगे्रसजनों ने इस अवसर पर इंदिराजी के पदचिन्हों पर चलते हुए देश की एकता और अखण्डता की शपथ ली। संकल्प लिया कि इस देश में साम्प्रदायिक शक्तियों को पनपने नहीं देंगे। प्रदेश में कांगे्रस की जनहितैषी सरकार बनायेंगे। प्रदेश और देश से साम्प्रदायिक भाजपा को उखाड़ फैंकेंगे। कांगे्रस प्रवक्ता आनंद तारण ने शपथ दिलायी। उपस्थित कांगे्रसजनों ने ‘‘जब तक सूरज चांद रहेगा, इंदिरा तेरा नाम रहेगा’’और ‘इंदिरा गांधी अमर रहें’ के नारे लगाये। इस अवसर पर कांगे्रस उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर, प्रकाश जैन, राजीव सिंह, योगेश यादव सहित दीपचंद यादव, कैलाश मिश्रा, शहरयार खान, शाहवर आलम, मुईनउद्दीन, ब्रजभूषण नाथ सहित बड़ी संख्या में कांगे्रस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। हरिद्वार में होगा अटलजी का अस्थि विसर्जन, मध्य प्रदेश में अटल कलशयात्रा निकालने का प्लान ![]() 18 August 2018 भोपाल/ग्वालियर।रविवार को अटलजी की अस्थियां हरिद्वार में गंगा में प्रवाहित की जाएंगी। इसके अलावा उत्तर प्रदेश की सभी नदियों में चिता की भस्म का कलश प्रवाहित किया जाएगा। इधर मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में अटल कलशयात्रा निकालने की प्लान तैयार किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव से पहले तीनों प्रदेशों के हर गांव तक अटल स्मृति सभाएं भी करेगी। जिसमें स्थानीय लोगों से अटलजी के संस्मरण सुने जाएंगे। हालांकि पार्टी आलाकमान अमित शाह इस बारे में अंतिम फैसला लेंगे। मध्य प्रदेश के लगभग सभी बड़े नेता अभी दिल्ली में है। रविवार शाम तक सभी के वापस आने की संभावना है। रविवार को ही पार्टी अध्यक्ष अमित शाह स्वयं अस्थि परिजनों के साथ अस्थिकलश लेकर हरिद्वार जाएंगे। इसके बाद तीनों प्रदेशों में कलशयात्रा निकलाने के बारे में उनसे चर्चा की जाएगी। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अमित शाह से चर्चा इस बात को लेकर होनी है कि अटल कलश यात्रा मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा के साथ निकली जाए या अलग से। क्योंकि जन आशीर्वाद यात्रा को स्थगित कर दिया गया है। वैसे मध्य प्रदेश में भाजपा इस अटल कलशयात्रा मुख्यमंत्री की यात्रा से अलग निकालना चाहती है। जानकारी के अनुसार एक अस्थिकलश उनके पैतृक गांव बटेश्वर(आगरा) भी ले जाया जाएगा। यहां इसे यमुना में प्रवाहित किया जाएगा। इस अस्थिकलश को अटलजी के भांजे अनूप मिश्रा लेकर पहुंचेगे। इसके बाद एक अन्य कलश ग्वालियर लाया जाएगा। जिले उनके शिंदे की छावनी, कमल सिंह के बाग स्थित पैतृक निवास पर रखा जाएगा। इस कलश को चंबल में प्रवाहित किया जाएगा। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का निधन ![]() 16 August 2018 नई दिल्ली: भारतीय राजनीति के अजातशत्रु कहे जाने वाले बीजेपी नेता और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में गुरुवार को निधन हो गया. वह बीते 11 जून से एम्स में भर्ती थे. वाजपेयी ने गुरुवार शाम 5:05 बजे अंतिम सांस ली. बुधवार को उनकी हालत गंभीर हो गई और उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया था. वाजपेयी को गुर्दा (किडनी) की नली में संक्रमण, छाती में जकड़न, मूत्रनली में संक्रमण आदि के बाद 11 जून को एम्स में भर्ती कराया गया था. मधुमेह पीड़ित 93 वर्षीय भाजपा नेता का एक ही गुर्दा काम करता था. वाजपेयी की हालत बिगड़ने पर बुधवार की शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें देखने के लिए एम्स पहुंचे थे. साथ ही उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू भी गुरुवार को एम्स पहुंचे. उनके अलावा केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु, जितेंद्र सिंह, अश्विनी चौबे, स्मृति ईरानी, शाहनवाज हुसैन, हर्षवर्धन सहित कई बीजेपी नेता अटल बिहारी वाजपेयी के स्वास्थ्य का हाल जानने के लिए एम्स गए थे. अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रधानमंत्री के रूप में तीन बार देश का नेतृत्व किया है. वे पहली बार साल 1996 में 16 मई से 1 जून तक, 19 मार्च 1998 से 26 अप्रैल 1999 तक और फिर 13 अक्टूबर 1999 से 22 मई 2004 तक देश के प्रधानमंत्री रहे हैं. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का निधन अटल बिहारी वाजपेयी हिन्दी के कवि, पत्रकार और प्रखर वक्ता भी थे. भारतीय जनसंघ की स्थापना में भी उनकी अहम भूमिका रही. वे 1968 से 1973 तक जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे. आजीवन राजनीति में सक्रिय रहे अटल बिहारी वजपेयी लंबे समय तक राष्ट्रधर्म, पाञ्चजन्य और वीर अर्जुन आदि पत्र-पत्रिकाओं के सम्पादन भी करते रहे. वाजपेयी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समर्पित प्रचारक रहे और इसी निष्ठा के कारण उन्होंने आजीवन अविवाहित रहने का संकल्प लिया था. सर्वोच्च पद पर पहुंचने तक उन्होंने अपने संकल्प को पूरी निष्ठा से निभाया. वाजपेयी देश के उन चंद प्रधानमंत्रियों में से एक थे जिन्हें हमेशा उनके बेबाक फैसलों के लिए जाना जाता था. चाहे बात पाकिस्तान से दोस्ती के लिए बस से लाहौर जाने की हो या फिर कारगिल में लड़ाई के फैसले की. वह हमेशा से ही अपने फैसलों पर अडिग रहने वाले नेता थे. यही वजह थी कि वह देश में सबसे लंबे समय तक गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री भी रहे. अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर में हुआ था. उनके पिता कृष्ण बिहारी वाजपेयी कवि होने के साथ-साथ स्कूल मास्टर भी थे. वाजपेयी जी ने स्कूल तक की शिक्षा ग्वालियर में ही ली थी. इसके बाद आगे की पढ़ाई उन्होंने ग्वालियर के विक्टोरिया कॉलेज में की. इसके बाद उन्होंने कानपुर के डीएवी कॉलेज से राजनीति शास्त्र से एमए किया. इस दौरान उन्होंने संघ के कई ट्रेनिंग कैंपों में हिस्सा भी लिया. राजनीति में उनका प्रवेश 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन में हिस्सा लेने के साथ हुआ. इस आंदोलन में हिस्सा लेने की वजह से उन्हें और उनके बड़े भाई प्रेम को 23 दिनों तक जेल में रहना पड़ा. आजादी के बाद वे जनसंघ के नेता बने. देश में आपातकाल का विरोध करने पर उन्हें गिरफ्तार किया गया था. इंदिरा गांधी सरकार के खिलाफ जयप्रकाश नारायण ने सभी विपक्षी दलों के एक साथ आने और एक दल बनाने की अपील की थी. जनसंघ और आरएसएस ने जेपी आंदोलन को पूरा समर्थन दिया. सन 1977 में देश की जनता ने कांग्रेस के खिलाफ जनता पार्टी को बड़े अंतर से चुनाव में जीत दिलाई. इसके बाद अटल जी को प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई की सरकार में विदेश मंत्री बनाया गया. वाजपेयी बतौर विदेश मंत्री संयुक्त राष्ट्र संघ में हिंदी में भाषण देने वाले पहले नेता बने थे. पहली बार 1996 में बने प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पहली बार देश के प्रधानमंत्री मई 1996 में बने. हालांकि इस दौरान उनकी सरकार महज 13 दिन में ही अल्पमत मे आ गई और उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. दूसरी बार बने पीएम एनडीए के नेता के रूप में अटल बिहारी वाजपेयी वर्ष 1998-99 में दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने. लोकसभा चुनाव के बाद एनडीए ने सदन में अपना बहुमत साबित किया और इस तरह से बीजेपी ने एक बार फिर देश में सरकार बनाई. तीसरी बार का कार्यकाल अटल बिहारी वाजपेयी 13 अक्टूबर 1999 से 22 मई 2004 तक तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री रहे. उनके इस कार्यकाल में देश ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं. साल 2004 में आम चुनाव में बीजेपी की हार के बाद उन्होंने गिरती सेहत के चलते राजनीति से संन्यास ले लिया था. 2015 में मिला भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को वर्ष 2015 में नरेंद्र मोदी की सरकार ने देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न ने नवाजा. इस सम्मान से पहले भी वाजपेयी जी को पदम विभूषण से लेकर कई अन्य सम्मान प्राप्त हुए. अटल बिहारी वाजपेयी हिन्दी के कवि, पत्रकार और प्रखर वक्ता भी थे. भारतीय जनसंघ की स्थापना में भी उनकी अहम भूमिका रही. वे 1968 से 1973 तक जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे. आजीवन राजनीति में सक्रिय रहे अटल बिहारी वाजपेयी लम्बे समय तक राष्ट्रधर्म, पाञ्चजन्य और वीर अर्जुन आदि पत्र-पत्रिकाओं के सम्पादन भी करते रहे. वाजपेयी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समर्पित प्रचारक रहे और इसी निष्ठा के कारण उन्होंने आजीवन अविवाहित रहने का संकल्प लिया था. सर्वोच्च पद पर पहुंचने तक उन्होंने अपने संकल्प को पूरी निष्ठा से निभाया. अटल जी की हालत अब भी नाजुक, पीएम मोदी संग अमित शाह फिर पहुंचे एम्स ![]() 16 August 2018 नई दिल्ली। देश के पूर्व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तबीयत बुधवार से लगातार नाजुक बनी हुई है। इस बीच गुरुवार सुबह से ही एम्स में केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का मूवमेंट बढ़ गया है। ताजा जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह फिर से एम्स पहुंचे हैं। 2.00 - पीएम मोदी और अमित शाह के एम्स पहुंचने के बाद एसपीजी की गाड़ी भी पहुंची है। 1.45 - एम्स में अमित शाह, लोकसभा स्पीकर व अन्य नेता पहले से ही मौजूद हैं। 1.30 बजे - भाजपा अध्यक्ष अमित शाह फिर से एम्स पहुंचे हैं। 1.00 बजे - हालचल तेज होती नजर आ रही है और एसपीजी की टीम अटल जी के तुगलक रोड़ स्थित घर पहुंच चुकी है। 12.30 बजे- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया एम्स पहुंचे 12. 10 बजे- फारुख अब्दुल्ला ने कहा कि हम उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना करते हैं। वो केवल भारत नहीं पूरी दुनिया में शांति चाहते थे। 11.45 बजे - अटल जी के हालचाल जानने के लिए गृहमंत्री राजनाथ सिंह और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला एम्स पहुंचे। - एम्स के बाहर और उस तरफ के रास्तों पर ट्रैफिक डाइवर्ट कर दिया गया है। - एम्स से निकलकर अमित शाह सीधे भाजपा मुख्यालय पहुंचे हैं। - अस्पताल के बाहर हलचल तेज हो गई है, रास्ते बंद कर दिए गए हैं और एम्स के बाहर खड़े वाहनों को हटाया जा रहा है। पुलिस ने भी बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं और सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। इसके बाद अब तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे हैं। उपराष्ट्रपति, पीएम पहुंचे एम्स सुबह उपराष्ट्रपति वैकेंया नायडू के अलावा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, मुख्तार अब्बास नकवी, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के अलावा कई वरिष्ठ नेता अटल जी के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए एम्स पहुंचे। उनके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी एम्स पहुंचे और अटल जी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इनके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी एम्स जाएंगे। पिछले 66 दिनों से एम्स में भर्ती अटल जी की तबीयत बुधवार को अचानक बिगड़ी और उसके बाद से ही उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। जानकारी के अनुसार उनकी देखरेख में लगी डॉक्टर्स की टीम वाजपेयी के स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। अटल जी के स्वास्थ्य की सूचना के बाद देर शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए एम्स पहुंचे। उन्होंने करीब एक घंटे तक एम्स के डॉक्टरों से वाजपेयी के स्वास्थ्य पर चर्चा की। रात करीब दस बजे एम्स प्रशासन की ओर से बताया गया कि अटल की तबीयत पिछले 24 घंटे से बेहद गंभीर है। जानकारी के अनुसार आज सुबह एम्स की तरफ से अटल जी के स्वास्थ्य को लेकर अपडेट आ सकता है। बुधवार दोपहर भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तबीयत खराब होने की खबरों के बीच केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी एम्स पहुंचीं। उन्होंने अटल के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। इस बीच शाम तक एम्स के बाहर मीडिया का जमावड़ा लग गया। शाम करीब सात बजे वाजपेयी के स्वास्थ्य का हाल जानने के लिए पीएम मोदी बिना ट्रैफिक रूट के ही अचानक एम्स पहुंचे और करीब आठ बजे तक रुके। इसके बाद रात करीब दस बजे एम्स प्रशासन की ओर से मेडिकल बुलेटिन जारी कर बताया गया कि वाजपेयी पिछले 24 घंटे के दौरान उनकी हालत ज्यादा गंभीर हो गई है। उन्हें जीवन रक्षक उपकरणों की सहायता दी जा रही है। पीएम मोदी के अलावा अन्य केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, हर्षवर्धन, सुरेश प्रभु, जितेंद्र सिंह, अश्विनी कुमार चौबे और भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन भी एम्स पहुंचे। गौरतलब है कि पूर्व प्रधानमंत्री पिछले दो माह से एम्स में भर्ती हैं। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य की लगातार निगरानी कर रही है। उन्हें सांस लेने में परेशानी, यूरीन व किडनी में संक्रमण होने के कारण 11 जून को एम्स में भर्ती किया गया था। व्यक्ति की पहचान उसके कर्म से, न कि समाज से कांगे्रस को सभी समाजों का समर्थन कलचुरी समाज के लोगों ने कमलनाथ से की मुलाकात ![]() 9 July 2018 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा है कि प्रदेश में कलचुरी समाज की प्रभावशाली उपस्थिति है। यह खुशी की बात है कि कांगे्रस को प्रदेश के सभी समाजों का समर्थन मिल रहा है। हर समाज के प्रतिनिधि मंडल मुझसे मिलकर कांगे्रस के प्रति निष्ठा व्यक्त कर रहे हैं। श्री नाथ आज यहां कांगे्रस कार्यालय में मध्यप्रदेश के सभी जिलों से आये कलचुरी समाज के प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि व्यक्ति की पहचान किसी जाति से नहीं बनती। उसकी पहचान पहले उसके कर्म से होती है। फिर समाज और जाति से। महत्वपूर्ण बात यह है कि जनता के साथ उसकी समदृष्टि है या नहीं। लोगांे के बीच उसकी संघर्षशीलता और सौम्यता पहचानी जाती है या नहीं। बिना किसी पद पर रहते हुए लोकहित के कामों में उसकी कितनी रूचि है। यह सभी बातंे किसी व्यक्ति को आगे बढ़ने में निर्णायक भूमिका अदा करती हैं। उन्होंने कलचुरी समाज के लोगों से कहा कि आप कांगे्रस के साथ इसलिए हैं, क्योंकि उसमें आपकी निष्ठा है। बैठक में चंद्रप्रभाष शेखर, प्रकाश जैन सहित कलचुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजाराम शिवहरे, प्रादेशिक उपाध्यक्ष प्रकाश राय, सलाहकार शंकरलाल राय, युवा अध्यक्ष मनोज आर्य, वरिष्ठ नागरिक मंच की अध्यक्ष श्रीमती कल्पना राय, महिला समिति की मंजू शिवहरे, मीडिया प्रभारी विनोद सूर्यवंशी और भोपाल जिलाध्यक्ष प्रदीप राय आदि उपस्थित थे। राजनैतिक परिवर्तन के चलते जनता अब भाजपा के साथ नहीं चुनाव में पूर्व जनप्रतिनिधियों की रहेगी निर्णायक भूमिका - कमलनाथ पूर्व मंत्रियों, सांसदों और विधायकों का सम्मेलन ![]() 9 July 2018 प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि मध्यप्रदेश में राजनैतिक परिवर्तन के चलते आम जनता अब भाजपा के साथ नहीं है। यह बात भाजपा को भी महसूस हो रही है और इसलिए अब वह धन-बल की शक्ति के भरोसे चुनाव लड़ना चाहती है। श्री नाथ आज यहां प्रदेश कांगे्रस मुख्यालय में पूर्व मंत्रियों, सांसदों और विधायकों के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। कमलनाथ ने कहा कि आप सभी अनुभवी हैं और स्थानीय राजनैतिक समीकरणों को अच्छी तरह समझते हैं। आपने चुनाव करीब से देखा है। अगले चार महीने सब कुछ भूल जायें और बिना किसी निर्देश का इंतजार किये कांगे्रस को जिताने के लिए जुट जायें। यह कड़वे घूंट पीने का समय है। एक-दूसरे की गलतियों को माफ कर नया रास्ता खोजना आपका काम है। यदि यह काम आपने कर लिया तो निश्चित ही अगले विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश में कांगे्रस का झंडा लहरायेगा। कमलनाथ ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में निराश होने की नहीं, सबक सीखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बदले हुए राजनैतिक माहौल को जीत में बदलने के लिए आप सभी के सहयोग की सबसे ज्यादा जरूरत है। उन्होंने कहा कि अभी लक्ष्य केवल चुनाव है। मेरा आप सभी से लंबा संपर्क रहा है, आपने कांगे्रस की नींव बनायी है। चुनाव रणनीति में आज के माहौल में क्या परिवर्तन लाना है, यह आपको स्वयं तय करना है, क्योंकि राजनीति स्थानीय हो गई है। श्री नाथ ने उपस्थिति प्रतिनिधियों से घोषणा पत्र में शामिल किये जाने वाले मुद्दों पर सुझाव भी मांगे। पूर्व विधायक जसवंत सिंह, संपत जाजू, हरिवल्लभ शुक्ला, हामिद काजी और राजनारायणसिंह ने अपने सुझाव रखे। इन्होंने कहा कि एक-एक पूर्व जनप्रतिनिधि यदि चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दे तो प्रत्याशी को बीस से पच्चीस हजार तक वोट दिलवा सकते हैं। पूर्व विधायक की जबावदारी सुनिश्चित करें कि वह स्थानीय परिस्थिति के अनुरूप रणनीति बनाये। भाजपा को उन्हीं की भाषा से जबाव देना होगा। वोट के बंटवारे को रोकें और कांग्रेसजन जनता को मतदान केंद्र तक ले जायें। सम्मेलन में पूर्व मंत्री सुरेश पचैरी, सांसद राजमणि पटेल, मीनाक्षी नटराजन, गोविंद सिंह राजपूत, चंद्रप्रभाष शेखर, मानक अग्रवाल सहित प्रदेश से आये बड़ी संख्या में पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद और पूर्व विधायक उपस्थित थे। भाजपा ने उद्योगपतियों-व्यापारियांे से वादे तो बहुत किये पर उन्हें पूरा नहीं किया: कमलनाथ उद्योग-व्यापार प्रकोष्ठ की बैठक ![]() 9 July 2018 प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि भाजपा ने उद्योगपतियों और व्यापारियों से वादे तो बहुत किये लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि अब हम संभागीय और जिला स्तर पर कांगे्रस के उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ का गठन करेंगे। इसके बाद हर संभाग में व्यापारियों और उद्योगपतियों की समस्याओं को जानने के लिए सम्मेलन आयोजित किये जायेंगे। इसकी शुरूआत इंदौर से होगी। श्री नाथ आज यहां प्रदेश कांगे्रस कार्यालय में नरेन्द्र नाहटा की अध्यक्षता वाले उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे धंधे करने वाले और अन्य व्यापारी भाजपा सरकार से डरे हुए हैं। जीडीपी की दरें बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि अधिक क्रय शक्ति से ही व्यापार चलता है। जिला उद्योग और व्यापार प्रकोष्ठ पहले अलग-अलग व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों को जोड़कर उनसे चर्चा करें और फिर उन संगठनों से जुड़े लोगों को एकत्र कर उनकी व्यवहारिक समस्याओं की जानकारी लें। इस आधार पर व्यापारियों की समस्याओं के समाधान की बातें कांगे्रस घोषणा पत्र में शामिल की जायेंगी। श्री नाथ ने कहा कि व्यापार प्रकोष्ठ हर सप्ताह कार्यक्रम करने की कार्ययोजना तैयार करे। इसके लिए पहले जिले और संभाग के उद्योगपति और व्यापारियों से चर्चा कर उसकी रणनीति बनायें, फिर अन्य लोगों को भी प्रकोष्ठ से जोड़े। इसके बाद व्यापारियों के अलग-अलग उद्योग-धंधों के आधार पर समूह तैयार करें। बैठक में सदस्यों ने सुझाव दिये कि व्यापार और उद्योग जगत में उनके एसोशिएशन के माध्यम से उनके पास जायें। जीएसटी लगने के बाद कई राज्यों में मंडी शुल्क समाप्त कर दिया है या कम कर दिया है, लेकिन मध्यप्रदेश में यह लागू है। इस पर भी विचार किया जाकर घोषणा पत्र में शामिल किया जाये। सदस्यों ने बिजली की दरें, रियल स्टेट, कलेक्टर गाईड लाईन, रजिस्ट्री शुल्क, दस्तावेज पंजीयन, डायवर्शन शुल्क, भू-राजस्व संहिता का उल्लंघन, सिंगल विंडों सिस्टम में भ्रष्टाचार, उद्योगों के लीज रेंट और संपत्ति कर आदि समस्याओं के समाधान को भी घोषणा पत्र में शामिल करने के लिए अपने सुझाव दिये। बैठक में प्रदेश कांगे्रस पदाधिकारी चंद्रप्रभाष शेखर, गोविंद गोयल, राजेन्द्र सिंह, रमेश चंद्र गुप्ता, अशोक जैन भाभा, चंदू अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, सुनील अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। दिग्विजयसिंह 10 से 13 जुलाई तक धार, बड़वानी, अलीराजपुर और झाबुआ में कांगे्रस समन्वय समिति की बैठकें लेंगे ![]() 9 July 2018 अखिल भारतीय कांगे्रस कमेटी के महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह मंगलवार, 10 जुलाई को इंदौर से कार द्वारा रवाना होकर सुबह सवा दस बजे धार पहुंचेंगे। वे शाम छह बजे तक कांगे्रस समन्वय समिति की बैठक लेंगे और कार से रात्रि नौ बजे बड़वानी पहुंचकर वहां रात्रि विश्राम करेंगे। श्री सिंह बुधवार, 11 जुलाई को बड़वानी में कांगे्रस समन्वय समिति की बैठक लेने के बाद रात्रि साढे आठ बजे अलीराजपुर पहुंचेंगे और वहां रात्रि विश्राम करेंगे। श्री सिंह गुरूवार 12 जुलाई को अलीराजपुर और 13 जुलाई को झाबुआ में कांगे्रस समन्वय समिति की बैठकें लेंगे। वे शुक्रवार को रात्रि मंे मेघनगर पहुंचकर पश्चिम एक्सप्रेस द्वारा दिल्ली के लिए रवाना हो जायेंगे। कांग्रेस आईटी एवं सोशल मीडिया सेल की प्रदेश स्तरीय बैठक मंगलवार को ![]() 9 July 2018 प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष कमलनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार, 10 जुलाई को पूर्वान्ह 11 बजे से मध्यप्रदेश कांग्रेस आईटी एवं सोशल मीडिया सेल की प्रदेश, जिला व विधानसभा स्तरीय बैठक, प्रदेश कांग्रेस कार्यालय भोपाल में आयोजित की गई है। बैठक में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचैरी, संगठन प्रभारी चन्द्रप्रभाष शेखर व मीडिया प्रभारी मानक अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। कांगे्रस आईटी सेल के प्रदेश समन्वयक धर्मेन्द्र बाजपेयी व सह समन्वयक अभय तिवारी ने बताया कि आईटी सेल के पदाधिकारियों का ये कार्यक्रम ‘‘राजीव के सिपाही“ नाम से रखा गया है। बैठक में प्रदेश, जिला व विधानसभा स्तर के सभी कार्यकर्ता आमंत्रित किये गए हैं। बैठक का मूल उद्देश्य सभी पदाधिकारियों को कार्य योजना बताना व कार्य विभाजन से अवगत कराना है। कार्यक्रम के बाद सभी पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये जायेंगे। प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा चुनाव आयोग से मुख्य सचिव को बदले जाने का आग्रह आयोग नये मुख्य सचिव की नियुक्ति के लिए सरकार से पैनल मांगे 28 Jun 2018 प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष कमलनाथ ने मुख्य चुनाव आयुक्त से मध्यप्रदेश में निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए मुख्य सचिव को बदले जाने का आग्रह किया है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त से आग्रह किया है कि वे चुनाव की निष्पक्षता को कायम रखने के लिए सबसे पहले मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव को बदलने के लिए राज्य सरकार को निर्देशित करें। साथ ही नये मुख्य सचिव की नियुक्ति के लिए नामों का पैनल सरकार से बुलवायें। कमलनाथ ने चुनाव आयोग से वे सारे जरूरी कदम उठाने का आग्रह किया है जो कानूनी रूप से जरूरी हैं। कमलनाथ ने चुनाव आयोग को दिये पत्र में लिखा है कि मध्यप्रदेश में सत्ताधारी पार्टी द्वारा सत्ता का खुला दुरूपयोग किया जा रहा है। भाजपा सरकार की मंशा निष्पक्ष चुनाव कराने की नहीं है। चुनाव आयोग को यह भी ज्ञात है कि 2018 में मध्यप्रदेश में विधानसभा के चुनाव संभावित हैं। नाथ ने लिखा है कि राज्य सरकार ने 21 मई, 2018 को मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव का कार्यकाल छह माह के लिए बढ़ाया है। यह कार्यकाल पूरे चुनाव अवधि तक रहेगा। श्री नाथ ने पत्र में लिखा है कि जिन अधिकारियों को सेवावृद्धि दी जाती है वे सरकार के प्रति आभारी रहते हैं और कई बार अपने प्रशासनिक अधिकारों का सत्ताधारी पार्टी के पक्ष में दुरूपयोग करते हैं। उन्होंने लिखा है कि फंडामंेटल रूल एफ.आर. 56-ए के अनुरूप सरकारी कर्मचारी को 60 साल की उम्र पूरी करने वाले माह के आखिरी दिन सेवानिवृत्त हो जाना चाहिए। मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव उस उम्र को पहले ही पूरा कर चुके हैं और उनकी सेवानिवृत्ति 30 जून 2018 को तय थी। केवल उन निम्नलिखित अधिकारियों को सेवावृद्धि दी जा सकती है जो एफ.आर. 56-डी के अंतर्गत उल्लेखित परिस्थितियों में आते हैं:- ऽ वे सरकारी अधिकारी जो सरकार के बजट का काम कर रहे हों या ऐसी समिति के पूर्वकालिक सदस्य हों जो कुछ ही समय में अपना काम पूरा कर लेगी। ऽ कोई ऐसा विशेषज्ञ जो चिकित्सा और विज्ञान के क्षेत्र में कार्य कर रहा हो। ऽ अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वैज्ञानिक हो। ऽ केंद्र सरकार का कैबीनेट सचिव हो। ऽ रक्षा सचिव, विदेश सचिव, गृह सचिव, इंटेलीजेंस ब्यूरो के निदेशक, राॅ.के सचिव और सीबीआई का डायरेक्टर हो। ऽ आंतरिक्ष विभाग और परमाणु ऊर्जा विभाग का सचिव हो। कमलनाथ ने पत्र में लिखा है कि मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव इनमें से किसी भी परिधि में नहीं आते हैं। उनकी सेवावृृद्धि जनहित में नहीं है, बल्कि उनके प्रशासनिक अधिकारों का दुरूपयोग आगामी विधानसभा चुनाव में किये जाने के इरादे से दी गई है। उन्होंने लिखा है कि हांलाकि मुख्य सचिव परोक्ष रूप से सीधे चुनाव कार्य से जुड़े नहीं होते हैं, लेकिन वे प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यों में सीधा हस्तक्षेप कर सकते हैं। राजस्थान का उदाहरण देते हुए कमलनाथ ने लिखा है कि वहां भी नये मुख्य सचिव डी.बी. गुप्ता को नियुक्त किया गया है, ताकि वे निवृत्तमान मुख्य सचिव निहालचंद गोयल का स्थान ले सकें। राजस्थान में भी 2018 में चुनाव होना है। इसलिए मध्यप्रदेश में मुख्य सचिव को सेवावृद्धि दिये जाने के लिए चुनाव का बहाना नहीं बनाया जा सकता और न ही उनकी सेवावृद्धि को जनहित में कहा जा सकता है। इस आधार पर मुख्य सचिव को सेवावृद्धि नहीं दी जा सकती। कमलनाथ ने लिखा है कि मुख्य सचिव का कार्यकाल बढ़ाने के बजाय बेहतर होता कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार चुनाव आयोग से पहले मशविरा कर लेते, क्योंकि चुनाव आयोग आगामी चुनाव की पूरी प्रक्रिया को कंट्रोल करेगा। मुख्य सचिव की सेवावृृद्धि से स्पष्ट है कि राज्य सरकार चुनाव आयोग के स्पष्ट निर्देशों पर ध्यान नहीं दे रही है। इस वजह से चुनाव कार्य में लगे लोग हतोत्साहित होंगे। मुख्य सचिव राज्य का प्रशासनिक मुखिया होता है और उसका सीधा कंट्रोल चुनाव में लगे अधिकारियों पर होता है। कमलनाथ ने लिखा है कि हमें आशंका है कि राज्य सरकार द्वारा जिन मुख्य सचिव को सेवावृद्धि दी गई है , वे सत्ताधारी भाजपा पार्टी के राजनैतिक हित में अपने पद के प्रभाव का इस्तेमाल करेंगे। इससे निष्पक्ष चुनाव पर सीधा असर पड़ेगा। इसलिए हम चुनाव आयोग से संसदीय और लोकतांत्रिक परंपराओं को दृष्टिगत रखते हुए आग्रह करते हैं कि इस पूरे मामले की जांच करें और सख्त कदम उठायें। उन्होंने लिखा है कि चुनाव की निष्पक्षता और शुद्धता एक लोकतंत्र का मूल आधार है और चुनाव आयोग उस पर निगरानी रखने वाली संस्था है, ताकि निष्पक्ष चुनाव हों। आयोग उन लोगों के प्रति निर्णय लेने के लिए प्रतिबद्ध है, जो लोग जानबूझकर सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग कर रहे हैं। मासूम बच्ची के साथ ज्यादती का मामला शिवराजसिंह को भांजियों की कोई चिंता नहीं - कांगे्रस 28 Jun 2018 मध्यप्रदेश में मासूम बच्चियों के साथ बलात्कार के मामले थम नहीं रहे हैं। गुंडों, बदमाशों और अपराधियों में सरकार का कोई खौफ नहीं बचा। सरकार ने इस तरह की घटनाओं पर सख्ती से रोक लगाने के लिए अभी तक कोई सख्त कदम नहीं उठाये हैं। अभी हाल ही में मंदसौर में बुधवार को सरस्वती शिशु मंदिर की तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली सात वर्षीय बालिका के साथ दो लोगों ने बलात्कार कर उसका गला रेत दिया और मरने के लिए स्कूल से पांच सौ मीटर की दूरी पर झाड़ियों में फेंक दिया। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह को तत्काल पीड़ित परिवार से मिलने जाना चाहिए था। मिलने जाना तो दूर, इस घटना पर मुख्यमंत्री पूरी तरह मौन हैं। सरकार के किसी नुमाइंदे ने भी अभी तक इस घटना को लेकर कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की है। मंदसौर सहित प्रदेश के अन्य इलाकों में घटना को लेकर रोष व्याप्त है। मंदसौर में जनता का गुस्सा फूट रहा है और जगह-जगह जुलूस निकाले जा रहे हैं। इन हालातों को देखते हुए किसी भी अनहोनी से इंकार नहीं किया जा सकता। ये परिस्थितियां बताती हैं कि मुख्यमंत्री भले ही कितने ही दावे करें और अपने आप को बच्चियों का मामा कहलवायें लेकिन उन्हें मासूम भांजियों की कोई चिंता नहीं है। चिंता होती तो वे मासूम बच्चियों के साथ लगातार हो रही इस तरह की घटनाओं से बचाव के लिए उपाय करने के निर्देश पुलिस अफसरों को देते। साथ ही स्कूल शिक्षा विभाग को भी निर्देश जारी करते कि प्रदेश के सभी स्कूलों में शिक्षक, अभिभावक बच्चों को इस तरह की घटनाओं के बारे में बतायें और अन्जान लोगों के बहाकवे न आकर सतर्क रहने के लिए समझायें। कांगे्रस ने इस घटना को गंभीरता से लिया है और विरोध स्वरूप शाम सात बजे मंदसौर में मौन जलूस निकालेगी। कांगे्रस ने सरकार से मांग की है कि हर शहर में ऐसे हिस्ट्री शीटर जिनके खिलाफ आर्मस् एक्ट, लूट, मारपीट और अन्य समाज विरोधी गतिविधियों के मामले दर्ज हैं उन पर पुलिस सतत निगरानी रखे। सरकार सामाजिक जागृति के लिए भी अभियान चलाये। प्रशासनिक अधिकारी भाजपा का काम कर रहे हैं जिला निर्वाचन अधिकारियों को भी ईवीएम पर भरोसा नहीं - कांगे्रस 28 Jun 2018 प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी मानक अग्रवाल ने कहा है कि सरकार के बड़े प्रशासनिक अधिकारी भाजपा का काम कर रहे हैं। कल मुख्यमंत्री निवास में भाजपा की बैठक के दौरान प्रमुख सचिव स्तर के दो अधिकारियों ने पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में भाग लिया और प्रजेंटेशन प्रस्तुत किया। यह कृत्य सिविल सेवा आचरण अधिनियम का सीधा उल्लंघन है। इन अधिकारियों के नाम भी पार्टी केे पास उपलब्ध हैं। श्री अग्रवाल ने कहा कि ऐसा लगता है कि मध्यप्रदेश शासन के प्रशासनिक अधिकारी अब जनहित के सरकारी काम में रूचि न लेकर भाजपा का काम कर रहे हैं। यह सब मुख्यमंत्री के संरक्षण के बिना संभव नहीं है। जब मुख्यमंत्री स्वयं अपनी उपस्थिति में प्रशासनिक अधिकारियों को पार्टी का काम करने के निर्देश दे रहें हैं तो यह पद के दुरूपयोग का मामला है। इस तरह की गतिविधियों पर तत्काल रोक लगना चाहिए। इसकी शिकायत कांगे्रस पार्टी चुनाव आयोग से करेगी। उन्होंने कहा कि कल प्रशासन अकादमी में जिला कलेक्टरों की ट्रेनिंग के दौरान ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल उठते रहे। कलेक्टर को भी इन पर भरोसा नहीं है। ईवीएम और वीवी पेड की फस्र्ट लेवल चैकिंग ट्रेनिंग में बुधवार को इंदौर कलेक्टर निशांत बरवड़े ने कहा कि ईवीएम भी मशीन ही तो है। साफ्टवेयर टेंपर होते हैं। यह इस बात के संकेत हैं कि न केवल जनता बल्कि चुनाव कराने वाले जिला निर्वाचन अधिकारी भी ईवीएम को शक की निगाह से देख रहे हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया कल मृत किसान के परिजनों से मिलने बैरसिया जायेंगे शनिवार को प्रदेश कांगे्रस कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मिलेंगे 28 Jun 2018 मध्यप्रदेश कांगे्रस चुनाव प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया शुक्रवार 29 जून को रात साढ़े नौ बजे नियमित विमान से दिल्ली से भोपाल आयेंगे। वे एयरपोर्ट से सीधे बैरसिया जायेंगे, वहां भाजपा के दबंगों द्वारा जिंदा जलाये गये किसान स्वर्गीय किशोरीलाल जाटव के परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त करेंगे। श्री सिंधिया भोपाल वापस आकर कोलार रोड स्थित दानिश कुंज में पूर्व मंत्री स्वर्गीय महेन्द्रसिंह के भाई के.के. सिंह के यहां जायेंगे। वहां से वे वीआईपी गेस्ट हाउस आकर रात्रि विश्राम करेंगे। श्री सिंधिया दूसरे दिन शनिवार 30 जून को प्रदेश कांगे्रस कार्यालय में सुबह साढ़े दस बजे चुनाव प्रचार अभियान समिति की बैठक लेंगे। वे कांगे्रस कार्यालय मंे ही पौने पांच बजे तक रहेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। श्री सिंधिया शाम पांच बजे पार्टी के प्रवक्ता और मीडिया सदस्य पंकज चतुर्वेदी के चूना भट्टी स्थित कार्यालय का शुभारंभ करेंगे। वे शाम छह से साढ़े सात बजे तक होटल जहांनुमा पैलेस मंे सेंट्रल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित प्रेस से मिलिये कार्यक्रम में भाग लेंगे। श्री सिंधिया उसी दिन रात्रि में नियमित विमान से दिल्ली रवाना हो जायेंगे। विधानसभा अध्यक्ष के परिवार द्वारा किया गया अतिक्रमण तत्काल हटाया जाये जमीन से कमाये दो अरब रूपये सरकारी खजाने में जमा करंे - मानक अग्रवाल 27 Jun 2018 प्रदेश कांगे्रस के मीडिया प्रभारी मानक अग्रवाल ने कहा है कि विधानसभा अध्यक्ष सीताशरण शर्मा के पिताश्री पंडित रामलाल शर्मा के नाम पर होशंगाबाद में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर चल रहे स्कूल और अवैध दुकानों को तत्काल तोड़ा जाये। श्री अग्रवाल ने कहा कि कलेक्टर की जांच से इस बात की पुष्टि हो गई है कि विधानसभा अध्यक्ष के भाई और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भवानी शंकर शर्मा ने 59 हजार 400 वर्गफीट सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर स्कूल और दुकानें बना ली हैं। यह जमीन नगर पालिका के अधिपत्य की है। जब जिला प्रशासन के आदेश की प्रति लेकर नगर पालिका का अमला अतिक्रमण हटाने पहुंचा, तब अचानक उच्च स्तर से आये दबाव के कारण वह चुपचाप वापिस लौट आया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही जमीन पर बीते 14-15 साल से शर्मा परिवार का अवैध कब्जा है। श्री अग्रवाल ने आरोप लगाया है कि विधानसभा अध्यक्ष सीताशरण शर्मा के रसूख और दबाव के कारण अतिक्रमण नहीं हटाया जा रहा है। श्री शर्मा संवैधानिक पद पर हैं, जहां से वे अक्सर लोकतंत्र की रक्षा की दुहाई देते रहते हैं, अब उनके स्वयं का परिवार सरकार की नाक के नीचे खुलेआम नियम-कानून की धज्जियां उड़ाते हुए सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर रहा है। इस अतिक्रमण से शर्मा परिवार ने लगभग दो अरब रूपये का लाभ कमाया है। सरकार को इसे भी जप्त कर सरकारी खजाने में जमा करना चाहिए, ताकि यह राशि लोकहित में खर्च की जा सके। मानक अग्रवाल ने कहा है कि यह तो केवल एक उदाहरण है जो कलेक्टर की जांच में सामने आया है। यदि सघन जांच की जाये तो ऐसी बहुत सारी बेनामी और सरकारी संपत्ति सामने आ सकती है, जिस पर शर्मा परिवार का कब्जा है। विधानसभा के आखिरी सत्र में यह मामला आने वाला था। इसके अलावा इटारसी नगर पालिका में व्याप्त चरम सीमा को पार करने वाले भ्रष्टाचार का मामला भी विधानसभा मंे उठने वाला था। इस बात की जानकारी लगते ही येन-केन-प्रकारेण पांच दिन का सत्र डेढ़ दिन में ही समाप्त कर दिया गया। यह लोकतंत्र की हत्या का प्रत्यक्ष प्रमाण है। सुधांशु त्रिपाठी 28 और 29 जून को उज्जैन में वर्षा गायकवाड़ 29 जून से 2 जुलाई तक रायसेन, राजगढ़, शाजाुपर एवं आगर जिले का दौरा करेंगी 27 Jun 2018 अखिल भारतीय कांगे्रस कमेटी के सचिव प्रदेश सह प्रभारी सुधांशु त्रिपाठी 28 और 29 जून को उज्जैन जिले में कांगे्रसजनों से मुलाकात करेंगे। श्री त्रिपाठी 28 जून को अपरान्ह तीन बजे भोपाल से रवाना होकर सायं 6 बजे उज्जैन पहुंचेंगे। वे 29 जून को पूर्वान्ह 11 बजे उज्जैन में जिला / शहर कांगे्रस कमेटी के समस्त कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ कांगे्रसजनों से मुलाकात करेंगे, तत्पश्चात शाम चार बजे उज्जैन से भोपाल के लिए रवाना हो जायेंगे। अखिल भारतीय कांगे्रस कमेटी की सचिव प्रदेश सह प्रभारी सुश्री वर्षा गायकवाड़ 29 जून से 2 जुलाई तक रायसेन, राजगढ़, शाजापुर एवं आगर जिले में कांगे्रस कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करेंगी। सुश्री गायकवाड़ 29 जून को दोपहर बारह बजे रायसेन पहुंचकर वहां जिला कांगे्रस कमेटी के कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ कांगे्रसजनों के साथ बैठक लेंगी। वे शाम छह बजे भोपाल वापस आ जायेंगी। सुश्री गायकवाड़ 30 जून को दोपहर 12 बजे राजगढ़ पहुचेंगी और वहां भी कांगे्रस कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ जनों की बैठक लेंगी। वे शाम छह राजगढ़ से शाजापुर जायेंगी और वहां रात्रि विश्राम करेंगी। सुश्री वर्षा गायकवाड़ 1 जुलाई को पूर्वान्ह ग्यारह बजे शाजापुर में जिला कांगे्रस कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ कांगे्रसजनों की बैठक लेने के बाद शाम छह बजे आगर जायेंगी और वहां रात्रि विश्राम करेंगी। सुश्री गायकवाड़ 2 जुलाई को पूर्वान्ह ग्यारह बजे आगर में जिला कांगे्रस कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ कांगे्रसजनों के साथ बैठक लेंगी। वे अपरान्ह चार बजे आगर से भोपाल और वहां से शाम सात बजे नागपुर के लिए रवाना हो जायेंगी। युवा संकल्प अभियान 2018 का (नलखेड़ा) आगर से हुआ शुभारंभ जनता की तकदीर और तस्वीर बदलने के लिए भाजपा की सरकार जरूरी - अभिलाष पांडेय ![]() 15 Jun 2018 भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्य प्रदेश के युवा संकल्प अभियान 2018 का शुभारंभ आज को आगर जिले के नलखेड़ा से माँ बगलामुखी की पूजन अर्चना के साथ हुआ । मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अभिलाष पाण्डे, पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं सांसद श्री मनोहर ऊंटवाल , भाजपा जिला अध्यक्ष श्री दिलीप सकलेचा ,विधायक श्री मुरलीधर पाटीदार सहित मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी मोजूद थे । युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री अभिलाष पांडेय ने अभियान के शुभारंभ पर करते हुए कहा कि युवा मोर्चा कार्यकर्ता इस अभियान के माध्यम से यह संकल्प लेकर निकले हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव 2018 में मध्यप्रदेश में पुनः भाजपा की सरकार बनाते हुए कमल का फूल खिलाएंगे । जिस प्रकार मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार सर्वस्पर्शी विकास करते हुए विकास का पर्याय बनी है । उसी तरह युवा मोर्चा मध्य प्रदेश सर्वव्यापी एवं सर्वस्पर्शी होगा, युवा संकल्प अभियान के माध्यम से सभी वर्गों के युवा साथियों को शामिल किया गया है, 35 वर्ष से कम आयु का युवा हमारा है। इस भाव के साथ एवं भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा के साथ इस अभियान के माध्यम से युवा मोर्चा कार्यकर्ता प्रदेश की हर एक पंचायत, हर एक मतदान केंद्र तक पहुंचेंगे । बाइक रैली के रूप में शामिल हो रहे कार्यकर्ता नलखेड़ा से माँ बगलामुखी की पूजन अर्चना के बाद मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अभिलाष पाण्डे के नेतृत्व में मोर्चा कार्यकर्ता बाइक रैली से आगर पहुंचे, यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओ ने प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. आगर में पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री मनोहर ऊंटवाल, पार्टी के प्रदेश मंत्री एवं मोर्चा के प्रदेश प्रभारी श्री पंकज जोशी, प्रदेश प्रवक्ता श्री राजपाल सिसोदिया ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया । श्री पांडेय ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि युवा मोर्चा कार्यकर्ता एवं युवा मोर्चा की पंचायत कार्यकारिणी के स्पेशल 11 कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के विजयी होने का शंखनाद करेंगे । मध्य प्रदेश में जरूरी है कि जनता की तकदीर और तस्वीर बदलने के लिए चौथी बार भाजपा की सरकार बने। कांग्रेस पार्टी को मतदान केंद्र से युवा मोर्चा के स्पेशल 11 कार्यकर्ताओ की टीम उखाड़ फेंकने का कार्य करेंगे । कार्यक्रम में मोर्चा कार्यकर्ताओं एवं युवाओं को आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को विजयी दिलाने हेतु संकल्प दिलाया गया । इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री दिलीप सकलेचा ,विधायक श्री मुरलीधर पाटीदार, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री वैभव पवार , युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री श्री के पी झाला, श्री प्रदीप नायर, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री दीपेन्द्र पाल ,श्री सी. एम. धाकड़ ,प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री चंद्र प्रकाश मिश्रा, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री शिशिर बड़कुल सहित युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित थे। यात्रा आगर से आलोट होते हुए मंदसोर पहुची विभिन्न स्थानों पर मोर्चा कार्यकर्ताओ ने मंच एवं पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। यात्रा का रात्री विश्राम मंदसौर रहेगा. 16 जून को यात्रा जावरा, रतलाम होते हुए आदिवासी अंचल के अलीराजपुर पहुंचकर युवाओं से संपर्क करेगी । युवा संकल्प अभियान के माध्यम से आगर नलखेड़ा से प्रारंभ हुई यात्रा प्रदेश के सभी दस संभागों से होती हुई, 3 जुलाई को छिंदवाड़ा पहुंचेगी । मोदी सरकार के चार वर्ष की उपलब्धियों को लेकर कार्यकर्ता घर-घर संपर्क करेंगे ![]() 25 May 2018 भोपाल। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार 26 मई को अपने उपलब्धि भरे कार्यकाल के चार वर्ष पूर्ण करने जा रही है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मोदी सरकार की उपलब्धियों एवं योजनाओं को लेकर घर-घर संपर्क करेंगे। जिसको लेकर 26 मई से 11 जून के बीच विशेष अभियान चलाया जायेगा। पार्टी के 4 हजार वरिष्ठ नेता देश के 1 लाख प्रबुद्ध व्यक्तियों से संपर्क कर उन्हें केन्द्र सरकार की चार वर्षो की उपलब्धियांे से अवगत करायेंगे। 26 मई को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी उडीसा में इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करेंगे। जिसका लाइव प्रसारण जिला केन्द्रों पर किया जायेगा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह 26 मई को ही केन्द्रीय कार्यालय में पत्रकार वार्ता के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों एवं संगठन की आगामी कार्ययोजना रखेंगे। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष श्री विजेश लुणावत ने बताया कि 26 मई से 11 जून के बीच विशेष अभियान में कार्यकर्ता प्रबुद्ध नागरिकों व समाज के हर वर्ग से संपर्क करेंगे। प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन की शुरूआत 27 मई को भोपाल से होगी। उन्होंने बताया कि संपर्क अभियान में केन्द्र के मंत्री, सांसद, राज्य के मंत्री, विधायक, निगम, बोर्ड के अध्यक्ष, प्रदेश जिला पदाधिकारी, प्रबुद्ध जन से संपर्क करेंगे। सेवानिवृत्त न्यायाधीश, सेवानिवृत्त अधिकारियों, साहित्य कला, संस्कृति, लोक कलाओं, खेल स्पर्धा, उद्योग जगत से जुडे वरिष्ठजन, वरिष्ठ पत्रकार, किसान नेताओं से संवाद किया जायेगा। उन्होंने बताया कि विकास यात्राओं के दौरान हर विधानसभा क्षेत्र में केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों के सम्मेलन एवं अनुसूचित जाति बस्तियों में एक दिवसीय संपर्क अभियान चलाया जायेगा। वरिष्ठ नागरिकों से संवाद और संपर्क भी विकास यात्रा का प्रमुख कार्यक्रम होगा। जिला केन्द्रों पर पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता पत्रकार वार्ता कर केन्द्र सरकार की चार साल की उपलब्धियों से अवगत करायेंगे। जिला स्तर पर बुद्धिजीवी, साहित्यकार एवं कलाकारों के सम्मेलन आयोजित होंगे। अनुसूचित जनजाति मोर्चा आदिवासी सम्मान यात्रा के दौरान बिरसा मंुडा के शहादत दिवस 9 जून को ग्राम सभाओं का आयोजन करेगा। 3 जून को प्रदेश भर में एक साथ सार्वजनिक स्थानों पर लगी महापुरूषों की मूर्तियों के आसपास स्वच्छता अभियान चलाकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जायेगा। जिसमें स्थानीय निकायों की विशेष भूमिका होगी। श्री लुणावत ने बताया कि इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम में बूथ संपर्क अहम है। प्रत्येक बूथ पर कम से कम 50 लोगों से बूथ प्रमुख और मंडल के पदाधिकारी संपर्क करेंगे। इन सभी कार्यक्रमों के दौरान Narendramodi App डाउनलोड कराया जायेगा। 11 जून को युवा मोर्चा द्वारा मंडल स्तर पर वाहन रैलियों के आयोजन कि साथ विशेष संपर्क अभियान का समापन होगा। उन्होंने कहा कि जहां केन्द्र सरकार के 48 माह की उपलब्धियां लेकर पार्टी कार्यकर्ता जनता के बीच पहंुचेंगे वही राज्य सरकार की 14 वर्षो की उपलब्धियां भी विशेष उत्साहवर्द्धन करेगी। इस अभियान में पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी, निर्वाचित प्रतिनिधियों की विशेष भूमिका होगी। चार वर्षो में मोदी सरकार जनआकांक्षाओं पर खरी उतरी : शर्मा भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राजग सरकार पिछले चार वर्षों में जनआकांक्षाओं पर खरी उतरी है। सामाजिक, आर्थिक मोर्चा पर नए कीर्तिमान स्थापित करते हुए सामाजिक सरोकार पूरा किया। मोदी सरकार ने शुचिता पूर्ण पारदर्शिता के साथ 700 से अधिक नई योजनाएं आरंभ की। सब्सिडी के रूप में बिचैलियों की भेंट चढने वाले तीस हजार करोड़ रूपए की राशि की लूट समाप्त की। हितग्राही को मिलने वाली राशि उसके खाते में जमा हुई। उन्होंने कहा कि देश में नोटबंदी, वस्तु और सेवा कर जैसे आर्थिक सुधार किए गए जिससे कर अपवंचन पर लगाम लगी, कालेधन के सृजन पर विराम लगा, विदेशी प्रत्यक्ष निवेश के लिए भारत विदेशी निवेशकों का गंतव्य बना। उन्होंने कहा कि आर्थिक मोर्चा पर बेहतर प्रदर्शन से जीडीपी दर सात प्रतिशत के आसपास बनी रही। विश्व की रेटिंग एजेंसी और क्रेडिट एजेंसी ने भारत की सराहना करते हुए आने वाले दिनों में भारत की अर्थव्यवस्था को दुनिया की तीव्रगति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था का तगमा प्रदान किया। श्री शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का फैसला सर्वमान्य होता है। इस कसौटी पर भी भारत ने रिकार्ड बनाते हुए दस राज्यों में जनादेश हासिल किया। देश का सबसे पुराना दल कांग्रेस के पैर अनेक राज्यों में सत्ता से उखड़ गए और दस राज्य हाथ से फिसल गए। आज भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी दलों की 21 राज्यों में सरकार बनी है जो राजनीति को सेवा का माध्यम बनाकर गांव, गरीब, किसान, मजदूर, पिछड़ो के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने डोकलाम में दृढ़ता दिखाकर चीन के मंसूबों पर पानी फेरा। आज दुनिया के शक्तिशाली देश अमेरिका, चीन, रूस, ईरान, इस्राईल, जापान, आस्टेªलिया सहित सभी देशों से भारत का कूटनीतिक संतुलन पूर्व की अपेक्षा से अधिक बेहतर है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की योजनाओं का सफल क्रियान्वयन सभी राज्यों में हो रहा है। मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से ग्रामीण अंचल में 14 लाख 74 हजार 28 एवं शहरी क्षेत्रों में 2 लाख 45 हजार आवास स्वीकृत हुए है। उज्जवला योजना के तहत 34 लाख 1 हजार 516 गैस कनेक्शन प्रदेश की बहनों को वितरित किए गए। प्रधानमंत्री जन धन योजना के जरिए प्रदेश में ढाई करोड़ से अधिक खाते खुले और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से प्रदेश के 81.15 लाख लोग लाभान्वित हुए है। श्री शर्मा ने कुशल राजनय और लोकोन्मुखी प्रशासन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी है और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को देश के लिए दैवीय वरदान बताया है। हरीशंकर विश्वकर्मा प्रदेश कार्यालय मंत्री पद से कार्यमुक्त भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री राकेश सिंह की अनुमति से पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री भगत सिंह कुशवाह ने मोर्चा के प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री हरीशंकर विश्वकर्मा को तत्काल कार्यमुक्त कर दिया है। कार्यशालाओं में किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करने में किसान मोर्चा जुटेगा भोपाल। प्रदेश सरकार द्वारा जून माह में सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों के 2800 क्लस्टरों में किसान कार्यशालाओं आयोजित होगी। जिसमें किसान खेती की नई तकनीकों के साथ इम्प्रूव्ड फार्मिंग के लिए उपकरणों के बेहचतर उपयोग को सीखेंगे। कार्यशालाओं में कृषि वैज्ञानिक, किसान के उत्पादों के विपणन के लिए मार्गदर्शन देने देश के कृषि वैज्ञानिकों, विपणन विशेषज्ञों का मार्गदर्शन भी किसानों को मिलेगा। किसान कार्यशालाओं में किसानों की बेहतर भागीदारी हो इसके लिए किसान मोर्चा व्यापक तैयारियों में जुट गया है। पार्टी के प्रदेश महामंत्री व किसान कार्यशालाओं के संगठनात्मक पर्यवेक्षक श्री बंशीलाल गुर्जर ने कहा कि देश के कृषि विपणन विशेषज्ञ विशेष रूप से कार्यशालाओं में किसानों के उत्पादों के विपणन की नई व्यवस्था पर विस्तार से प्रकाश डालेंगे। साथ ही प्रदेश में जैविक कृषि को आय वृद्धि के साधन के रूप में अपनाने के लिए विशेष प्रजेन्टेशन दिया जायेगा। कार्यशालाओं को जून के 30 दिनों में इस तरह आयोजित किया जायेगा कि कृषि की नवीनतम तकनीक किसानों तक आसानी से पहंुचायी जा सके। प्रदेश के प्रगतिशील किसान भी अतिथि प्रशिक्षक होंगे। श्री गुर्जर ने कहा कि इसी दरम्यान 10 जून को किसान मोर्चा द्वारा जिला केन्द्रों पर किसान सम्मेलन आयोजित किए जायेंगे। इन कार्यक्रमों में किसान की अच्छी भागीदारी सुनिश्चित की जा सके इसके लिए किसान मोर्चा ने विधानसभा क्षेत्रवार कार्यशालाओं में भाग लेने वाले किसानों से संपर्क कर स्थानीय कृषि के मुद्दों को भी चिन्हित किया है जिससे इन कार्यशालाओं की प्रासंगिकता बढेगी। किसान मोर्चा के पदाधिकारी 27 मई से राज्य की उपलब्धियों और संगठनात्मक संरचना के लिए जनसंवाद करेंगे भोपाल। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री रणवीर सिंह रावत ने बताया कि किसान मोर्चा के पदाधिकारी 27 मई से प्रदेश के विभिन्न अंचलों में पहंुचेंगे और राज्य सरकार की किसानोन्मुखी नीतियों, संगठनात्मक संरचना के सुदृढ़ीकरण के लिए जनसंवाद करेंगे। श्री रणवीर सिंह रावत 27 मई को आगर, मालवा, रतलाम, मंदसौर, नीमच में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। श्री कृष्णा यादव उज्जैन और श्री हिम्मत सिंह दांगी संवाद के लिए मंदसौर पहंुचेंगे। मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री वीरेन्द्र राणा हरदा, देवास, प्रदेश मंत्री श्री निरंजन बिसेन छिंदवाडा, मंडला, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री दर्शन चौधरी रायसेन, बाडी, नरसिंहपुर, होशंगाबाद में जनसंवाद करेंगे। श्री मुकेश तिवारी रायसेन, बाडी बरेली, सुल्तानपुर, श्री पदमसिंह ठाकुर, श्री अशोक मीणा और श्री सुनील चौहान भोपाल, संदीप श्रीवास्तव सीहोर और श्री प्रेम सिंह पटेल तथा श्री कैलाश पाटीदार इंदौर संभाग के जिले में पहंुचेंगे। भारतीय जनता पार्टी जिला भोपाल की संगठनात्मक कार्य विस्तार की बैठक संपन्न हुई ![]() 24 May 2018 भोपाल। भारतीय जनता पार्टी जिला भोपाल की संगठनात्मक कार्य विस्तार की बैठक संपन्न हुई। जिसमें भोपाल के भारतीय जनता पार्टी के प्रभारी श्री रोडमल नागर ने बूथ चलों अभियान, सभी मतदान केन्द्रों पर बूथ प्रभारी, नवमतदाता सम्मेलन, पेज प्रमुख जैसे विषयों पर मंडल अध्यक्षों की समीक्षा की और मंडल स्तर पर बैठकें करने का निर्देश दिया। बैठक में मुख्य रूप से भोपाल संभाग के प्रभारी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अरविन्द भदौरिया, भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, भोपाल जिला अध्यक्ष व विधायक श्री सुरेन्द्रनाथ सिंह, भोपाल सांसद श्री आलोक संजर, महापौर श्री आलोक शर्मा, बीडीए अध्यक्ष श्री ओम यादव, माटी कला बोर्ड अध्यक्ष श्री रामदयाल प्रजापति व जिले के समस्त पदाधिकारी व मंडल अध्यक्ष उपस्थित हुए। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश सिंह ने फेसबुक लाइव के माध्यम से कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद किया। भारतीय जनता पार्टी जिला भोपाल की ओर से प्रोजेक्टर लगाकर सीधा प्रसारण अरेरा कालोनी 12 नं. पर किया गया। जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष व विधायक श्री सुरेन्द्रनाथ सिंह, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री नीतिन दुबे, पार्षद श्री संतोष हिरवे, पार्षद श्रीमती सुषमा बबीसा, पार्षद श्री बाबूलाल यादव, मंडल अध्यक्ष श्री राजकुमार विश्वकर्मा, मंडल के युवा मोर्चा के अध्यक्ष श्री राहुल पचैरी सहित भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे। तत्पश्चात विधायक श्री सुरेन्द्रनाथ सिंह ने 20 लाख का भूमिपूजन कर विकास यात्रा संपन्न की। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शाह ने भाजयुमो के चलो पंचायत अभियान को सराहा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शाह को 21000 पंचायतों की सूची युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री पांडे ने सौंपी ![]() 5 May 2018 भारतीय जनता पार्टी प्रदेश स्तरीय विस्तारक बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह को भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे एवं अभियान के प्रदेश प्रभारी श्री चंद्रप्रकाश मिश्रा ने मोर्चा द्वारा प्रदेश की 21000 पंचायतों में गठित स्पेशल इलेवन की पुस्तिका भेंट की। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी, मुख्यमंत्री जी, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जी ने मोर्चा के चलो पंचायत अभियान को सराहा। उक्त अवसर पर मंच पर मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री प्रभात झा, राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री रामलाल जी राष्ट्रीय मंत्री श्रीमती ज्योति धुर्वे, प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश सिंह, चुनाव प्रबंध समिति के संयोजक केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर, श्री धर्मेन्द्र प्रधान, श्री थावरचंद गहलोत, श्री वीरेंद्र कुमार खटीक, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, पूर्व मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल गौर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री विक्रम वर्मा, सांसद श्री नंदकुमारसिंह चौहान, डॉ. सत्यनारायण जटिया, चुनाव प्रबंध समिति के सह संयोजक श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, डॉ. नरोत्तम मिश्रा, श्री लालसिंह आर्य मंचासीन थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह 4 को आयेंगे ![]() 2 May 2018 भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद श्री अमित शाह 4 मई को प्रातः 9.30 बजे भोपाल पधारेंगे। वे यहां भेल दशहरा मैदान पर आयोजित पार्टी की प्रदेश स्तरीय विस्तारित बैठक को संबोधित करेंगे। तत्पश्चात सायंकाल भोपाल से प्रस्थान करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह है और वे अपने नेता के स्वागत के लिए आतुर है। स्टेट हैंगर से कार्यक्रम स्थल तक के मार्ग में स्थान स्थान पर श्री अमित शाहजी का स्वागत किया जायेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के आगमन की तैयारियों के सिलसिले में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष निरंतर भोपाल में रहकर समूची व्यवस्थाओं पर कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर चर्चा कर रहें है। कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद गुफा मंदिर पहुंचे कमलनाथ, बोले- मंदिरों में जाने का ठेका भाजपा ने नहीं लिया ![]() 2 May 2018 भोपाल. मध्य प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष कमलनाथ सक्रिय हो चुके हैं। भाजपा और शिवराज से मुकाबले के लिए कमलनाथ भोपाल के गुफा हनुमान मंदिर में पहुंचे। मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद ही अगले ही दिन कमलनाथ ने भोपाल के गुफा मंदिर का दर्शन किया है। उन्होंने कहा कि मंदिर जाने का भाजपा ने ठेका नहीं लिया है और न ही भगवान पर उनका अधिकार है। ये बात मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कमलनाथ ने कही थी, जिसे बुधवार को भी दोहराते रहे। इसके पहले कमलनाथ ने बुधवार को सुबह पार्टी कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं के साथ मीटिंग ली। गुफा मंदिर पहुंचे कमलनाथ -भोपाल के गुफा मंदिर में दर्शन के बाद कमलनाथ ने कहा कि वो धार्मिक व्यक्ति हैं और भगवान के आशिर्वाद से ही प्रदेश में कांग्रेस 2018 में विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज करेगी। इसके बाद कमलनाथ उज्जैन के महाकाल और दतिया के मां पीतांबरा पीठ के दर्शन भी करेंगे। बीजेपी ने कोई ठेका नहीं लिया -कमलनाथ ने कहा कि मंदिर जाना बीजेपी का कॉपीराइट नहीं है। भगवान सभी के हैं और भगवान के दरबार में सभी बराबर हैं। इससे पहले राहुल गांधी, दिग्विजय सिंह, फिर ज्योतिरादित्य सिंधिया औऱ अब कमलनाथ भगवान के द्वार पर जाकर जीत की प्रार्थना करते नज़र आ रहे हैं। कांग्रेस मतलब परस्त है : भाजपा -इधर, इस मामले में बीजेपी ने कांग्रेस पर मतलबपरस्त होने का आरोप लगाया है। बीजेपी प्रवक्ता के मुताबिक कमलनाथ हों या फिर कोई और बड़ा नेता। सिर्फ चुनावों के समय पर मंदिर-मंदिर जाकर वोट की राजनीति करना उन्हें शोभा नहीं देता. वो जनता को बरगला कर वोट हासिल नहीं कर पाएंगे. जनता कांग्रेस की असलियत जानती है। इसलिए देवी-देवताओं की शरण में -दरअसल, पिछले कुछ विधानसभा चुनावों से कांग्रेस अपनी तुष्टीकरण की छवि से बाहर निकलना चाहती है। गुजरात के विधानसभा चुनावों में राहुल गांधी के मंदिर फार्मूले ने पार्टी को फायदा पहुंचाया और गुजरात में कांग्रेस ने उम्मीद से बढ़कर प्रदर्शन किया। यही फार्मूला कमलनाथ मध्य प्रदेश में अपनाते नजर आ रहे हैं। वे सॉफ्ट हिंदुत्व वाली छवि को लेकर चल रहे हैं। इसके पहले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी कह चुके हैं कि नर्मदा यात्रा के दौरान उनके सारे पाप धुल चुके हैं। चलो पंचायत अभियान में 21 हजार से अधिक पंचायतों का गठनः पाण्डे ![]() 16 April 2018 भोपाल। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अभिलाष पाण्डे ने कहा कि युवा मोर्चा ने मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के दिशा निर्देशों पर पंचायत गठन का अभियान प्रारंभ किया है। पंचायत गठन अभियान के माध्यम से मोर्चा प्रत्येक पंचायत में 11 सदस्यीय टीम गठित कर रहा है। अभियान के तहत अभी तक 21775 पंचायत एवं 5200 नगरीय निकाय वार्डो में 11 सदस्यीय टीम का गठन पूर्ण कर लिया है। जल्दी ही शेष पंचायतों एवं वार्डो में गठन पूर्ण कर लिया जायेगा। पंचायत गठन अभियान के माध्यम से प्रदेश के ढाई लाख से अधिक युवा सीधे युवा मोर्चा से जुड़कर मिशन 2018 में जुटकर मध्यप्रदेश में चैथी बार भाजपा सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे। यह बात श्री पाण्डे ने आज युवा मोर्चा की पंचायत गठन की प्रदेश टोली, प्रवासी कार्यकर्ता एवं संभागीय आईटी, मीडिया एवं सोशल मीडिया की बैठक को संबोधित करते हुए कही। बैठक को चलो पंचायत के प्रदेश प्रभारी एवं मोर्चा कोषाध्यक्ष श्री चन्द्रप्रकाश मिश्रा ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा के चलो पंचायत अभियान के तहत प्रत्येक पंचायत एवं वार्ड में एक संयोजक एवं दस सदस्यीय टीम का गठन किया जा रहा है। जिसमें पंचायत में रहने वाले सोशल मीडिया के सक्रिय युवा के साथ समाजसेवा के क्षेत्र में विशेष काम करने वाले युवाओं को जोड़ने के लिए खासा ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि पंचायत गठन के साथ ही पंचायत स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम होंगे। 22 अप्रैल को मेरी पंचायत मेरी पहचान कार्यकम में पंचायत के किसी भी एक सार्वजनिक स्थान पर पंचायत टोली द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा। बैठक में मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुदीप भदौरिया, श्री वैभव पंवार, प्रदेश मंत्री श्री दीपक उइके, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री दीपेन्द्रसिंह पाल सहित मोर्चा के सोशल मीडिया, मीडिया एवं आईटी के प्रभारी एवं सह प्रभारी उपस्थित थे। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के पूर्व दिवस पर युवा मोर्चा कार्यकर्ता निकालेंगे समरसता रैली ![]() 13 April 2018 भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्य प्रदेश के कार्यकर्ता बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के पूर्व दिवस पर समरसता रैली निकालेंगे । युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री अभिलाष पांडेय ने बताया कि चलो पंचायत महा अभियान के अंतर्गत सामाजिक समरसता का संदेश देने वाले बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की जन्म जयंती के पूर्व दिवस 13 अप्रैल को युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश की प्रत्येक पंचायत एवं वार्ड स्तर पर समरसता रैली निकाली जाएगी । समरसता रैली में प्रत्येक वार्ड एवं पंचायत स्तर से कार्यकर्ता 5 - 5 मोटरसाइकिल से मंडल केंद्र पहुंचेंगें , जहाँ सामूहिक रूप से कार्यक्रम का आयोजन होगा । समरसता रैली में मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री अभिलाष पांडेय जबलपुर में सम्मिलित होंगे । जिला अध्यक्ष, विधायक श्री सुरेन्द्र नाथ सिंह ने किया प्रधानमंत्री आवास योजना का निरीक्षण ![]() 1 April 2018 भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष, विधायक श्री सुरेन्द्रनाथ सिंह ने आज 12 नं. बस स्टाॅप स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आये मंदिर विस्थापन विवाद पर विधायक जी ने तत्काल एसडीएम एवं नगरनिगम के संबंधित अधिकारियों को मौके पर बुलाकर तुरंत निराकरण करने के लिए आग्रह किया। निर्माण कार्य कर रही कंपनी को तत्काल उचित स्थान तय कर मंदिर निर्माण करने के बाद ही मंदिर विस्थापन करने के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान जिला अध्यक्ष जी के साथ एसडीएम श्री संजय श्रीवास्तव, तहसीलदार एमपीनगर, टीआई श्री चैहान, क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती सुषमा बबीसा, जोन अध्यक्ष बाबूलाल यादव, नगरनिगम के संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। लोकसभा-विधानसभा के एक साथ निर्वाचन पर आमजन की राय जानने होंगी प्रदेश के प्रमुख नगरों में बैठकें वन नेशन, वन इलेक्शन के बारे में हुई विस्तृत चर्चा ![]() 22 March 2018 एक साथ लोकसभा, विधानसभा निर्वाचन के बारे में विचार-विमर्श करने के संबंध की गई महत्वपूर्ण पहल के पश्चात राज्य स्तरीय समिति की प्रथम आज मंत्रालय में सम्पन्न हुई। जनसम्पर्क, जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि राष्ट्र हित से जुड़े इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर समाज के विभिन्न पक्षों के विचार जानने के लिए राज्य स्तरीय समिति प्रदेश के अन्य अंचलों में भी बैठकों का आयोजन करेगी। राज्य स्तरीय समिति की अगली बैठक 2 अप्रैल को भोपाल में होगी। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने भी पूर्व में एक साथ लोकसभा और विधानसभा निर्वाचन की बात अनेक अवसरों पर प्रभावशाली ढंग से रखी है। मानवीय श्रम, धन की बचत के साथ ही विभिन्न कारणों से एक साथ निर्वाचन का विचार महत्वपूर्ण मंचों पर प्रस्तुत हुआ है। मध्यप्रदेश ने सर्वप्रथम समिति गठित कर इस मुद्दे पर विचार की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया है। राज्य स्तरीय समिति के अध्यक्ष मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने आज बैठक में कहा कि देश में विभिन्न राज्यों की विधानसभाओं के कार्यकाल अलग-अलग समय पर समाप्त होते हैं। ऐसी दशा में लोकसभा के साथ सभी राज्यों के विधानसभा चुनाव सम्पन्न हों, यह व्यवहारिक रूप से संभव नहीं। दो हिस्सों में निर्वाचन की कार्यवाही का विचार ज्यादा उपयोगी माना गया है, जिसमें लोकसभा के साथ अधिकांश राज्यों के विधानसभा चुनाव हों और दूसरे हिस्से में शेष राज्यों के विधानसभा चुनाव एक साथ हों। इस संबंध में संविधान और विधि विशेषज्ञों, प्रमुख विचारकों, मीडिया प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों और आमजन के विचार प्राप्त कर निष्कर्ष की ओर बढ़ा जा सकता है। समिति के सदस्य पर्यटन निगम के अध्यक्ष श्री तपन भौमिक ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा के निर्वाचन साथ करवाने के अलावा नगर पालिका और अन्य स्थानीय निकायों के निर्वाचन भी एक साथ होना चाहिए। इसके साथ ही एक मतदाता सूची के निर्माण की आवश्यकता है। वरिष्ठ समाजसेवी श्री विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न अंचल में बैठकें होने से एक साथ निर्वाचन के संबंध में जनसाधारण के महत्वपूर्ण विचार प्राप्त होंगे। बैठक में नर्मदा घाटी विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री रजनीश वैश्य ने बताया कि एक साथ लोकसभा और विधानसभा निर्वाचन करवाए जाने के संबंध में भारत सरकार के स्तर पर विचार-विमर्श की प्रक्रिया सम्पन्न हुई है। पूर्व वर्षों में विभिन्न समितियों और नीति आयोग के परामर्श भी प्राप्त किए गए हैं। समिति के सदस्य श्री एन.एन. रूपला ने कहा कि संविधान में आवश्यक संशोधन की प्रक्रिया के पूर्व राज्यों से जनमत जानने की पहल महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर प्रमुख सचिव संसदीय कार्य विभाग एवं समिति की संयोजक श्रीमती वीरा राणा उपस्थित थीं। बैठक के प्रारंभ में बताया गया कि देश में वर्ष 1952, 1957, 1962 और 1967 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ हुए थे। संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार लोकसभा, विधानसभा, नगरीय निकाय तथा पंचायत सभी की अवधि प्रथम अधिवेशन के लिए नियत तारीख से पांच वर्ष है। समिति के लिए एक साथ चुनाव करवाने से सुविधा, एक साथ चुनाव करवाने में आने वाली कठिनाईयों और उनके समाधान, एक साथ चुनाव करवाने का निर्णय होने पर अपनाई जाने वाली प्रक्रिया, आवश्यक संशोधन प्रक्रिया के बिन्दु विचारणीय हैं। पाठ्यक्रमों में महापुरूषों की जीवनी पढ़ाई जायेगी ![]() 26 February 2018 भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि युवा मोर्चा ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को अंतर्राष्ट्रीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं के बीच ले जाने का काम किया है। महापुरूषों की जीवनियों से बच्चे प्रेरणा लें और राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनें इसके लिए पाठ्यक्रमों में महापुरूषों की जीवनी पढ़ाई जायेगी, ताकि बच्चे महापुरूषों की जीवनियों को आत्मसात कर सकें। यह बात मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज युवा मोर्चा द्वारा आयोजित काॅफी विद् सी.एम. कार्यक्रम में कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की सरकारों ने शिक्षा व्यवस्थाओं को अधकचरा करने का काम किया। हमने निःशुल्क शिक्षा व्यवस्था बेटा-बेटियों को सुलभ करवाई और शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर करने का प्रयास कर रहे हैं। काॅफी विद् सी.एम. कार्यक्रम में युवा मोर्चा द्वारा आयोजित मेरे दीनदयाल अंतर्राष्ट्रीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में हर जिले के विजयी 6 प्रतिभागी सामिल हुए। विजयी उम्मीदवारों ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को ‘कैसा हो मध्यप्रदेश’ के लिये सुझाव दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि रचनात्मक, सकारात्मक कामों से समाज में नई क्रांति का संचार होता है। उन्होंने युवाओं को संकल्प दिलाते हुए कहा कि रचनात्मक कार्यों के जरिए समाज और मजबूत करने का काम करें। मुख्यमंत्री ने युवा मोर्चा के पंचायत गठन की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा कौशल विकास से जुड़ें और विकसित मध्यप्रदेश में सहभागी बने इसके लिए 15 लाख बच्चों को युवा स्वरोजगार, युवा उद्यमी के माध्यम से कौशल उन्नयन से जोड़ा जायेगा। साथ ही रोजगार की दिशा में और प्रयास करेंगे। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अभिलाष पाण्डे ने मोर्चा के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि युवा मोर्चा मध्यप्रदेश लगातार रचनात्मक सकारात्मक एवं संगठनात्मक तरीकों से कार्य कर रहा है। युवा मोर्चा 'मेरे दीनदयाल' अंतर्राष्ट्रीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के उपरांत पंचायत स्तर तक कार्यकारिणी गठन करने जा रहा है। मेरे दीनदयाल प्रतियोगिता को आयोजित करने का उद्देश्य यही था कि प्रत्येक जिले से विजय हुए सुपर सिक्स विद्यार्थी भविष्य में प्रदेश एवम देश का नाम रोशन करें। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विजेश लूनावत, प्रदेश महामंत्री श्री विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री लोकेन्द्र पाराशर, आईटी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री शिवराज डाबी, जिला अध्यक्ष व विधायक श्री सुरेन्द्रनाथ सिंह, युवा मोर्चा राष्ट्रीय महामंत्री श्री सौरभ खत्री, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री मुर्गा नंदन, युवा मोर्चा प्रदेश सह प्रभारी श्री प्रताप नागर, वल्र्ड रिकार्ड बुक के प्रतिनिधि श्री संतोष शुक्ला एवं युवा मोर्चा मध्यप्रदेश में प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को प्रत्येक मतदाता तक पहुंचाएं : सुरेन्द्रनाथ सिंह कार्यकर्ता पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए मतदाताओं के बीच जाए: कृष्णा गौर ![]() 3 February 2018 भोपाल। भारतीय जनता पार्टी जिला भोपाल की महत्वपूर्ण बैठक आज पलिटेक्निक चौराहा हिन्दी भवन में प्रातः 11 बजे संपन्न हुई। बैठक में पार्टी की प्रदेश मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने संबोधित करते हुए अल्पकालीन कार्य विस्तार योजना की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समयदानी कार्यकर्ता कार्य विस्तारक के रूप में 11 से 18 फरवरी तक बूथ स्तर पर मतदाताओं के घर-घर जाकर केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जाए, जिससे पार्टी का जनाधार बढ़ाया जा सके। भोपाल जिला अध्यक्ष व विधायक श्री सुरेंद्रनाथ सिंह ने भोपाल के सभी 85 वार्डो पर अल्पकालीन कार्य विस्तार के कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव 2018 हम सबके लिए महत्वपूर्ण है। हम सबको मिलकर बूथ स्तर तक मजबूत करना है। सभी कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को निचले स्तर तक ले जाए जिससे मतदाताओं को लाभ पहुंचे। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व सांसद श्री आलोक संजर ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय अल्पकालीन कार्य विस्तार योजना में पार्टी के अल्पकालीन विस्तारक बूथ स्तर तक पहुंचाकर संपर्क और संवाद करेंगे। बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की बैठक के साथ ही रचनात्मक कार्य वृक्षारोपण, पर्यावरण, जैविक खेती, गौ संरक्षण एवं स्वसहायता समूह से चलने वाले कार्य जैसे प्रकल्पों के लिए प्रोत्साहित करेंगे। सरकार की उपलब्धियों को लेकर भी विस्तारक घर-घर संपर्क करेंगे। बैठक में महापौर श्री आलोक शर्मा, भोपाल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री ओम यादव, श्री सत्यार्थ अग्रवाल, श्री विकास वीरानी, श्री अनिल अग्रवाल, श्री अशोक सैनी, श्री चेतन सिंह, श्री भगवानदास सबनानी, श्री श्याममोहन श्रीवास्तव, श्री अक्षत शर्मा, श्री सतीश विश्वकर्मा, श्री राम बंसल, श्री सुधीर जाचक, श्री राजेन्द्र गुप्ता, श्री जगदीश यादव, श्री राहुल राजपूत, श्री कुलदीप खरे, श्रीमती भारती अग्रवाल, श्रीमती वंदना जाचक, श्रीमती हंसकुंवर राजपूत, श्री महेश जोशी, श्री महेश शर्मा, श्री आशुतोष तिवारी, श्री निखलेश मिश्रा, श्री नित्यानंद शर्मा, श्री मनोज विश्वकर्मा सहित प्रदेश पदाधिकारी, विधायक, पार्षद, जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, मोर्चा अध्यक्ष, प्रकोष्ठ संयोजक बूथ के पदाधिकारी उपस्थित थे। उक्त अवसर की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी श्री राजेन्द्र गुप्ता ने दी। बीमारू राज्य से विकासोन्मुखी मध्यप्रदेश विगत 15 वर्षों की विकास यात्रा का सुफल: चौहान 28 January 2018 भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री नंदकुमार सिंह चौहान ने गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल श्रीमती आनन्दी बेन पटैल के संबोधन को प्रदेश की साढ़े सात करोड़ जनता की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब बताते हुए कहा कि मध्यप्रदेश ने विगत 14-15 वर्षों में बीमारू राज्य से एक विकासोन्मुखी मध्यप्रदेश का सफर सफलतापूर्वक किया है। रोटी, कपड़ा और मकान की बुनियादी आवश्यकताएं जिस तरह पूरी की जा रही हैं। इसका ब्यौरा भी राज्यपाल ने अपने संबोधन में जनता के सामने पटल पर रख दिया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यह तो एक पड़ाव है। विकास का कारवां मंजिल की ओर बढ़ रहा है जिसे कोई भी शक्ति रोक नहीं सकती। श्री चौहान ने इन वर्षों की प्रगति को ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए प्रदेश की जनता को बधाई दी है। क्योंकि यह ऐतिहासिक क्षण सरकार और जनता के मिलेजुले प्रयासों का ही प्रतिफल है। खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में प्रदेश-देश में अग्रणी राज्य बना है, जहाॅ करीब साढ़े पांच करोड़ नागरिकों को सस्ता राशन 1 रू. किलो गेहॅू उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में हर परिवार को आवासीय भूखंड के स्वामित्व का गौरव भूखंड अधिकार अभियान के अंतर्गत सौंपा जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में शासकीय भूमि पर रहने वाले 27 लाख ग्रामीणों को भू-अधिकार सौंपा जा चुका है। ग्रामीण विभिन्न योजनाओं में 17.50 लाख आवास निर्मित किये जा चुके हैं। आगामी वर्ष 15 लाख आवास बनाने का लक्ष्य है। शहरी क्षेत्र में आवासहीनों को 5 लाख मकान और दस लाख आवासीय इकाईयां बनाई जायेंगी। श्री चौहान ने कहा कि वैधव्य के अवसाद से राहत और सम्मानपूर्वक जीवन बसर करने के लिए बिना बीपीएल की शर्त के विधवा पेंशन दी जायेगी। इसी तरह प्रदेश सभी 54 अस्पतालों में हर जिले में निशुल्क डायलेसिस सुविधा मिलेगी। व्यय साध्य कैंसर उपचार के लिए अस्पतालों में कैंसर रोगी को निःशुल्क कीमोथेरोपी उपचार उपलब्ध किया जायेगा। कुपोषण की समस्य पर प्रहार करते हुए राज्य सरकार ने आदिमजातियों को हर माह 1000 रू. की विशेष राशि देने का प्रबंध भी किया है। कुपोषण ग्रस्त क्षेत्रों में 11.5 लाख स्कूलों के बच्चों को चिक्की पोषक आहार गुड़ मूंगफली पाक देकर पोषक आहार की पूर्ति की जायेगी। उन्होंने बताया कि किसानों को भावान्तर भुगतान योजना वरदान सिद्ध हुई है जिसका अन्य राज्य भी अनुसरण कर रहे हैं। इसका रबी फसल के लिए भी विस्तार किया जायेगा जो मूल्य स्थिरीकरण होने से किसान शोषण मुक्त होंगे। किसानों को खरीफ फसल का प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ दिलाया गया है। हर खेतीहर किसान के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना वरदान बन रही है। मुख्यमंत्री 1 फरवरी को मुंगावली में अशोकनगर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अरविंद भदौरिया ने बताया कि 1 फरवरी को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान मुंगावली के स्टेडियम में दोप. 11 बजे कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। 31 जनवरी को मुंगावली विधानसभा के हर बूथों पर संत रविदास जयंती मनाई जाएगी। मुंगावली में मंत्री भूपेन्द्र सिंह और गौरीशंकर ने किया जनसंपर्क अशोकनगर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश शासन के गृह मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने मुंगावली के बहादुरपुर मण्डल के पाटन, टीटोर, जारोली एवं धुबियाई में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की शिवराज सरकार किसान हितैषी सरकार है जो लगातार जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आम आदमी के विकास का मार्ग प्रशस्त कर रही है और यही कारण है कि प्रदेश में लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार और श्री शिवराज ंिसंह चौहान मुख्यमंत्री बने हैं। विकास का यह क्रम मुंगावली पहुंचेगा और भारतीय जनता पार्टी ऐतिहासिक मतों से मुंगावली में जीत दर्ज करेगी। श्री भूपेन्द्र सिंह एवं कृषि मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन ने आज मुंगावली विधानसभा के एक दर्जन से अधिक गावों में सघन जनसंपर्क कर भारतीय जनता पार्टी को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश में भारतीय जनता पार्टी सरकार है, प्रदेश में शिवराज सरकार है। इस बार मुंगावली में भी भाजपा सरकार होगी। उन्होंने कहा कि मुंगावली क्षेत्र की जता में भारतीय जनता पार्टी के प्रति भारी उत्साह है। जनता विकास के साथ आगे बढ़ेगी और भाजपा को जिताएगी, क्योंकि जनता जानती है कि भाजपा विकास का दूसरा नाम है। श्री भूपेन्द्र सिंह ने बहादुरपुर चुनाव कार्यालय पर सेक्टर प्रभारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताआंे की बैठक में भाग लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता श्री नाथू सिंह गुर्जर, श्री चन्द्रभान सिंह डांगी, श्री भानू रघुवंशी, श्री अनीस त्रिवेदी, श्री रविन्द्र दुबे, श्री नंदलाल यादव, श्री गोपाल कोल, श्री नीलम सिंह यादव, श्री जगन्नाथ सिंह यादव, श्री दिवान सिंह, श्री देवेन्द्र दांगी, श्री सत्येन्द्र कलावत, श्री लड्डूराम कोरी, श्री गोपीलाल जाटव, श्री प्रदीप जैन, श्री सिकंदर खान, श्री शिवकुमार यादव, श्री मदन लोधी सहित वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। वरिष्ठ मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन ने आज नादनखेड़ी, जाकलोन, जतौली, सरदारपुर, तिन्सी, रामपुरा और बरखेड़ा डांग में जनसंपर्क करते हुए भाजपा के पक्ष में मतदाताओं से अपील की। उनके साथ पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जीतू जिराती, श्री अवधेश नायक, श्री सत्येन्द्र जैन, श्री धनपाल यादव, श्री सचिन चैधरी, श्री राजेश नादनखेड़ी, श्री महेन्द्र जैन, श्री बलवान यादव, श्री नागेन्द्र परिहार, श्री संतोष ओझा, श्री देवेन्द्र ताम्रकर सहित वरिष्ठ नेता मौजूद थे। राष्ट्रीय पर्व पर कांग्रेसी बखेड़े ने रूग्ण मानसिकता बेनकाब की: संजर भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और सांसद श्री आलोक संजर ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह राष्ट्रीय पर्व का अवसर होता है। जब हम गणतंत्र की खातिर अपने प्राणोत्सर्ग करने वाले वीरो के प्रति नमन करते हैं। ऊंचनीच की भावना का परित्याग कर गणगण से गले मिलते हैं। राजशाही सामन्तवादी मानसिकता को तिलांजलि देते हैं। ऐसे में कांग्रेस द्वारा सीट आवंटन को लेकर बखेड़ा करना न तो अवसर के अनुकूल है और न ही उचित है। एकाधिकारवादी भावना के वशीभूत होकर कांग्रेसियों के अनावश्यक विवाद खड़ा करने से गरिमा का क्षरण होगा कांग्रेस की गरिमा बढ़ने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में देश की जनता ने कांग्रेस को उसकी जगह चिन्हित कर दी है। यह लोकतंत्र का तकाजा है जिसे कांग्रेस कबूल करे या न करें लेकिन जनता ने तो श्री राहुल गांधी के पराक्रम को अस्वीकार कर दिया है। यह कांग्रेस और श्री राहुल गांधी के लिये संकेत है कि वे जनभावना का सम्मान करें और संसदीय परम्पराओं के अनुसार आचरण करें। श्री संजर ने कहा कि यूपीए सरकार के दौरान भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजनाथ सिंह ने कभी इस बात पर विवाद नहीं किया कि उन्हें समारोह पूर्ण परेड के मौके पर कहाॅ सीट आवंटित की। व्यवस्था का परिपालन करना और राष्ट्रीय पर्व पर जनता के साथ उल्लासपूर्वक शामिल होना सच्चे लोकतंत्र प्रेमी का राजनैतिक धर्म और कत्र्तव्य है, लेकिन गणतंत्र दिवस के पुनीत मौके पर भी कांग्रेस ने अपना कल्चर प्रदर्शित करके अपनी रूग्ण मानसिकता का सबूत दिया है। अग्नि पीड़ित कपड़ा व्यापारियों को राज्य सरकार ने विशेष पैकेज देकर राहत प्रदान की: शर्मा भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक श्री रामेश्वर शर्मा ने बताया कि हिरदाराम नगर में हुए अग्निकांड की चपेट में आया कपड़ा बाजार जलकर खाक हो गया। कपड़ा व्यापारियों के आॅसू पोछते हुए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अग्नि पीड़ितों की राहत प्रदान करने के लिए नियमों को शिथिल करते हुए विशेष पैकेज स्वीकृत किया है पहली बार इस तरह नियमों को शिथिल किया गया है, इससे अग्नि पीड़ितों के प्रति मुख्यमंत्री और राज्य सरकार की सदाशयतापूर्ण उदारता का परिचय मिला है। अग्नि पीड़ित के लिये सरकार ने खजाना खोल दिया है। उन्होंने बताया कि हिरदाराम नगर के अग्नि पीड़ित सभी 86 कपड़ा व्यापारियों को दो-दो लाख रू. की आर्थिक सहायक स्वीकृत की जा चुकी है। यह पहली बार किसी अग्नि पीड़ित को दी जाने वाली सहायता होगी। इसी तरह प्रत्येक व्यापारी को आयकरदाता होते हुए भी मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत दस-दस लाख रू. का कर्ज मंजूर किया जायेगा। आयकरदाता को ऐसा कर्ज देने का प्रावधान पहली बार किया गया है। इस कर्ज पर अढ़ाई लाख रू. अनुदान भी मिलेगा। ब्याज मात्र 6 प्रतिशत लिया जायेगा। श्री शर्मा ने बताया कि हिरदाराम नगर में भविष्य में ऐसी कोई अनहोनी घटना न हो इसके लिए ऐहतियाती उपाय बरते जायेंगे। साथ ही एक अग्निशमन सचल इकाई की इस उपनगर के लिए मंजूरी भी दे दी गई है। जो जल्दी ही कारगर होगी। श्री रामेश्वर शर्मा ने विशेष पैकेज मंजूर किये जाने पर मुख्यालय और राज्य सरकार की उदारता की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री को लिखा सांसद श्री आलोक संजर ने पत्र लालघाटी स्थित निर्माणाधिन सेतु का नाम हेमु कालाणी रखने की मांग - दुर्गेश केसवानी ![]() 27 January 2018 27 जनवरी 2018। भोपाल के सांसद आलोक संजर ने मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चैहान को पत्र लिखकर लालघाटी स्थित निर्माणाधिन सेतु का नाम अमर शहीद हेमु कालाणी रखने की मांग की है। सेवा संस्था सेवा के अध्यक्ष दुर्गेश केसवानी ने सांसद को पूर्व मंे सौपे दो सुत्रीय ज्ञापन में कहा था कि लालघाटी स्थित निर्माणाधीन ओवर ब्रिज का नाम सिन्धु वीर अमर शहीद हेमु कालाणी के नाम पर रखने एवं उनकी जीवनी को मध्यप्रदेश के पाठ्यक्रम मंे शामिल करवाने की मांग की गई थी। दुर्गेश केसवानी ने कहा कि सिन्धु वीर अमर शहीद हेमु कालाणी ने जो त्याग और वलिदान दिया है उससे युवाओं को प्रेरणा लेना चाहिए।
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष व विधायक श्री सुरेन्द्रनाथ सिंह, सांसद श्री आलोक संजर ने नव वर्ष की शुरूआत स्वच्छता अभियान के साथ शुरू किया। उन्होंने 12 नंबर कुशाभाऊ ठाकरे नगर में झाड़ू लगाई और नालियों से कचरा निकाला। उन्होंने रहवासियों को स्वच्छता का संकल्प दिलाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 2 अक्टूबर गांधी जयंती से स्वच्छता अभियान की शुरूआत करके देश को स्वच्छ करने का जो बीड़ा उठाया है उसे हम सबको मिलकर पूरा करना है। स्वच्छ और स्वस्थ रहना है तो सबसे पहले अपने घर और मोहल्ले से सफाई रखना होगी। इसी तरह हम सब लोग मिलकर अपना भोपाल अब की बारी नंबर वन की तैयारी को बनाए रखेंगे। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र गुप्ता, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री नितिन दुबे, मंडल अध्यक्ष श्री राजकुमार विश्वकर्मा, महामंत्री श्री मुकुल लोखंडे, श्री दिनेश कुशवाहा, युवा मोर्चा अरेरा मंडल अध्यक्ष राहुल पचैरी, पार्षद श्रीमती सुषमा बबीसा, श्रीमती संतोष हिरवे, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री नितिन दुबे, श्री अनंत संजर, महामंत्री युवा मोर्चा गोपाल तोमर मनोज ठाकुर, पवन दुबे, श्री पंकज त्रिपाठी, राजेश हिरवे, श्री महेंद्र तोमर, श्री ओसवाल जी सहित मंडल के सभी पदाधिकारी मोर्चा प्रकोष्ठ के के संयोजक उपस्थित थे।
भारतीय जनता पार्टी जिला भोपाल की आज अरेरा मंडल की कार्यसमिति बैठक संपन्न हुई। बैठक का प्रारंभ सांसद श्री आलोक संजर, जिला अध्यक्ष श्री सुरेन्द्रनाथ सिंह, वरिष्ठ नेता श्री शांतीलाल लौढ़ा एवं बीडीए अध्यक्ष श्री ओम यादव ने दीप प्रज्जवलित कर किया। बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की जीत बूथ के कार्यकर्ताओं की मेहनत पर ही निर्भर रहती है। देश भर में भाजपा की जीत का परचम बूथ कार्यकर्ताओं के दम पर ही जीता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मोर्चा बूथ पर सक्रिय होगा और उसकी समिति सक्रिय होगी तो उसका फायदा पार्टी को निश्चित रूप से मिलेगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार ने अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रारंभ की है और योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग को मिल रहा है। कार्यकर्ता हितग्राहियों तक पहुचे और उन्हें पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का काम करें। प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विजेश लुनावत ने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ता कमर कस लंे और जी जान जुट जाए। अबकी बार 200 पार का लक्ष्य कार्यकर्ताओं के बल पर ही पूरा होगा। भोपाल सांसद श्री आलोक संजर ने एकात्म मानववाद पर जोर देते हुए कहा कि अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक प्रदेश एवं केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। इन योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे इसके लिए बूथ स्तर के कार्यकर्ता प्रतिबद्ध रहें। जिला अध्यक्ष श्री सुरेन्द्रनाथ सिंह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में हम कार्य के आधार पर ही जनता से वोट मांगेंगे और विकास के आधार पर ही हम जनता के बीच जायेंगे। सुशासन और विकास भाजपा का मूलमंत्र है। इस अवसर पर डाॅ. हितेष वाजपेयी, पूर्व विधायक श्री शैलेन्द्र प्रधान, श्री शैतान सिंह पाल, श्री हिरेन्द्र बहादुर, नगरनिगम अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह चैाहन, महामंत्री श्री विकास विरानी, श्री सुधीर जाचक, श्री राजेन्द्र गुप्ता, श्रीमती शशि सिन्हो, श्रीमती सीमा सिंह, श्रीमती वंदना जाचक, श्रीमती हेमलता कोठारी, श्रीमती सविता यादव, श्री अश्विनी राय, श्री भगवत रघुवंशी, मंडल अध्यक्ष श्री राजकुमार विश्वकर्मा, महामंत्री श्री मुकुल लुखंडे, श्री दिनेश कुशवाह, श्री बाबूलाल यादव, श्रीमती सुषमा बबीसा, श्रीमती संतोष हिरवे, श्री महेश गावशिंदे, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री राहुल पचैरी, श्री करतार सिंह तोमर, श्री रमेश सिंह ठाकुर, वार्ड संयोजक श्री महेन्द्र वर्मा सहित अरेरा मण्डल के सभी पदाधिकरी, मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, सभी बूथ समिति के पदाधिकरी उपस्थित थे।
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री नंदकुमारसिंह चौहान ने कहा कि आज देश के 19 राज्यों में भारतीय जनता पार्टी और सहयोगी दलों एनडीए की सरकारें है। गांव, गरीब, किसान और मजदूरों के लिए देश में श्री नरेन्द्र मोदी और मध्यप्रदेश में श्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में जितना काम हुआ है उतना आजादी के बाद नहीं हुआ। प्रधानमंत्री आवास योजना में आवासहीन ग्रामीण को सब मिलाकर 1 लाख 38 हजार रूपए दिया जाता है, जिससे पक्का मकान पीढ़ी दर पीढ़ी के उपयोग में आयेगा। कांग्रेस एक मकान बनाने के लिए 35 हजार रूपए मंजूर करती थी। पूरी राशि तब भी हितग्राही को नहीं मिल पाती थी। पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी ने स्वीकार किया था कि दिल्ली से भेजा गया 1 रूपए में से हितग्राही को 15 पैसे मिलते है। आज एनडीए सरकार पूरी राशि हितग्राही के खाते में जमा करती है। एनडीए के साढ़े तीन वर्ष न तो भ्रष्टाचार का मामला आया और न कोई घोटाला आया। कोलारस में विकास यात्रा का समापन करते हुए श्री नंदकुमारसिंह चौहान ने कहा कि आसन्न उपचुनाव क्षेत्रीय जनता के लिए एक स्वर्णिम अवसर है और कमल को विजयी बनाकर चार वर्षों की कसर पूरी की जायेगी। थमा हुआ विकास आगे बढ़ेगा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस (पंजा राज) में जनता को लाल गेंहू परोसा जाता था। श्री शिवराजसिंह चैहान के नेतृत्व में प्रदेश में हितग्राहियों को 1 रूपए किलो गेंहू और चावल उपलब्ध है। भाजपा रोटी, कपड़ा और मकान देने के लिए प्रतिबद्ध है। कांग्रेस ने पांच दशकों तक देश में शासन किया। कभी किसान की सुध नहीं ली। 18 प्रतिशत ब्याज पर किसान को कर्ज देकर ऋणग्रस्त बनाया गया। श्री शिवराजसिंह चौहान ने किसानों को जीरो प्रतिशत ब्याज पर कर्ज देकर खुशहाली का मार्ग प्रशस्त किया है। मंदी के दौर में मध्यप्रदेश सरकार ने भावांतर योजना आरंभ करके किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान की है। भावांतर के रूप में चार हजार करोड़ रूपए किसानों के खाते में जमा होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण स्थानीय निकायों में देकर उनमें आत्मविश्वास जगाया है। सरकारी नौकरियों में महिलाओं को (शिक्षिकीय पद) 50 प्रतिशत आरक्षण दिया है। पुलिस में भी 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है। महिलाओं को आर्थिक दृष्टि से सशक्त बनाने के लिए महिला स्वसहायता समूहों को 9 अरब रूपए की मदद दी गयी और प्रदेश में आहार पोषण का पूरा काम इन्हें सौंपा जा रहा है। इनके फेडरेशन को 5 करोड़ रूपए तक का कर्ज और भंडारण की सुविधा दिए जाने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि स्वसहायता समूहों को छात्र छात्राओं की यूनिफार्म बनाने का काम सौंपा जा रहा है।
श्री चौहान ने कहा कि कृषकों के युवकों को स्वरोजगार उद्यमी बनाने के लिए सरकार ने खजाना खोल दिया है। भाजपा राज में हर व्यक्ति के सशक्तिकरण स्वावलंबन की राह आसान हुई है। उन्होंने गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की शानदार विजय पर जनता को बधाई देते हुए कहा कि वे आने वाले उपचुनाव में कोलारस में कमल खिलाएं और क्षेत्रीय विकास का मार्ग प्रशस्त करें।
प्रदेश शासन के वरिष्ठ मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने विकास यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता भारतीय जनता पार्टी को मौका दें जो विकास पिछले 5 वर्षो में नहीं हुआ उसे 6 माह में करके दिखायेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की कथनी और करनी में अंतर नहीं है। जिला अध्यक्ष श्री सुशील रघुवंशी ने भी विकास यात्रा को संबोधित किया। इस अवसर पर किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री रणवीर सिंह रावत, पूर्व विधायक श्री ओमप्रकाश खटीक, श्री देवेन्द्र जैन, श्री नरेन्द्र बिरथरे, श्री वीरेन्द्र रघुवंशी, श्री सुरेन्द्र शर्मा सहित जिला पदाधिकारी उपस्थित थे।
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री नंदकुमारसिंह चौहान ने बताया कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटलबिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिवस 25 दिसंबर को ‘‘सुशासन एवं सेवा दिवस’’ के रूप में मनाया जायेगा।
उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालयों पर राष्ट्रीय सुशासन दिवस पर ‘‘सुशासन और भाजपा’’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन होगा। संगोष्ठी में केन्द्र सरकार और प्रदेश सरकार की सुशासन परक नीतियों पर चर्चा की जायेगी। किसान मोर्चा द्वारा किसानों के हित में श्री अटलबिहारी वाजपेयी के शासनकाल में शुरू की गयी महत्वपूर्ण योजनाएं किसान के्रडिट कार्ड, फसल बीमा योजना, बिजली एक्ट 2003, सिंचाई परियोजनाओं का विस्तार और निवेश, प्रधानमंत्री सड़क योजना के संदर्भ में मंडल स्तर पर सम्मेलन, प्रदर्शनी, चैपाल सहित अन्य कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
श्री चौहान ने बताया कि युवा मोर्चा द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व और विचारों पर आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में आम युवा और विद्यार्थियों को भागीदार बनाया जायेगा। सेवा बस्तियों में अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा और चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जायेगा। साथ ही श्री अटलजी के बड़े चित्र के साथ उमंग भरे उत्सव का आयोजन तथा कंबल वितरण, दवाईयो का वितरण किया जायेगा। महिला मोर्चा द्वारा भाजपा कार्यालयों में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन होगा। मोर्चा की बहनें उत्सव गीत और भजनों के आयोजन में शामिल होगी। आईटी सेल, सोशल मीडिया द्वारा श्री अटलजी की सरकार की योजनाएं, उपलब्धियों के साथ ही वर्तमान केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर सोशल मीडिया में जानकारी दी जायेगी। अटलजी के व्यक्तित्व से जुडे संस्मरण, कविताएं और भाषण को सोशल मीडिया से प्रचारित किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा संभागीय मुख्यालयों पर अटलजी के जन्म उत्सव के कार्यक्रम आयोजित कर उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए सामूहिक दुआ की जायेगी। 28 दिसंबर को भारतीय जनता पार्टी के पितृपुरूष श्री कुशाभाऊ ठाकरे की पुण्यतिथि पर सुंदरकांड और भजन का आयोजन किया जायेगा।
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री नंदकुमारसिंह चौहान ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं के परिश्रम व जनता के आशीर्वाद से मध्यप्रदेश में लगातार तीसरी बार सरकार बनी है। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान नित नए विकास के कीर्तिमानों के साथ 29 नवंबर को 12 वर्ष पूर्ण कर नया इतिहास बनायेंगे। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने 12 वर्षो में भारतीय जनता पार्टी के विचारों एवं प्रदेश की जनता के विश्वास से सेवा समर्पण और सुशासन से विकास के नए आयाम बनाए है। भारतीय जनता पार्टी 29 नवंबर को प्रत्येक जिले में विकास पर्व के रूप में मनायेगी। प्रदेश में चल रही 12 प्रमुख योजनाओं का लाभ लेने वाले प्रत्येक जिले में कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। जिसमें मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान एवं निकाह योजना, मेधावी छात्र योजना, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, अटल ज्योति अभियान, मुख्यमंत्री मजदूर सुरक्षा योजना, अन्नपूर्णा योजना, मुख्यमंत्री छात्र गृह योजना, भावांतर योजना, बलराम ताल योजना, महिला सशक्तिकरण योजना शामिल है।
युवा मोर्चा 29 नवंबर को संध्या रोशनपुरा चौराहा पर शाम 6 बजे 12 दीए विकास के आलोकित कर मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चैहान को सौपेंगे और अबकी बार 200 पार का संकल्प लिया जायेगा। प्रदेश के सभी स्थानीय निकाय के प्रत्येक वार्ड में एक साथ स्वच्छता सेवा दिवस के रूप में मनाया जायेगा तथा स्वच्छता सेवकों (सफाई कर्मियों) का सम्मान किया जायेगा। कार्यक्रमों में मोर्चा, प्रकोष्ठों, विभागों एवं प्रकल्पों की सहभागिता सुनिश्चित होगी। सम्मेलन,संगोष्ठी और लाभार्थी सम्मान कार्यक्रमों में पार्टी के संभाग प्रभारी, संभागीय मुख्यालय एवं जिला प्रभारी जिला कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। जिला स्तर पर युवा मोर्चा द्वारा मेधावी छात्र सम्मेलन एवं मेधावी छात्र योजना के लाभार्थी छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित होंगे।
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी जिला भोपाल की लाल परेड ग्रांउड स्टेडियम में आयोजित बैठक में महापौर श्री आलोक शर्मा एवं जिला अध्यक्ष व विधायक श्री सुरेन्द्रनाथ सिंह ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं के परिश्रम व जनता के आशीर्वाद से मध्यप्रदेश में लगातार तीसरी बार सरकार बनी है। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान नित नए विकास के कीर्तिमानों के साथ 29 नवंबर को 12 वर्ष पूर्ण कर नया इतिहास बनायेंगे। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तानसिंह सोलंकी द्वारा 29 नवंबर को लाल परेड ग्रांउड स्टेडियम में शाम 6 बजे मुख्यमंत्री को नेताजी सुभाषचन्द्र बोस सम्मान से नवाजा जायेगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने 12 वर्षो में भारतीय जनता पार्टी के विचारों एवं प्रदेश की जनता के विश्वास से सेवा समर्पण और सुशासन से विकास के नए आयाम बनाए है। प्रदेश में चल रही 12 प्रमुख योजनाओं का लाभ लेने वाले प्रत्येक जिले में कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। जिसमें मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान एवं निकाह योजना, मेधावी छात्र योजना, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, अटल ज्योति अभियान, मुख्यमंत्री मजदूर सुरक्षा योजना, अन्नपूर्णा योजना, मुख्यमंत्री छात्र गृह योजना, भावांतर योजना, बलराम ताल योजना, महिला सशक्तिकरण योजना शामिल है। उन्होंने बताया कि युवा मोर्चा द्वारा प्रत्येक वार्ड में एक साथ स्वच्छता सेवा दिवस के रूप में मनाया जायेगा तथा स्वच्छता सेवकों (सफाई कर्मियों) का सम्मान किया जायेगा। कार्यक्रमों में मोर्चा, प्रकोष्ठों की सहभागिता सुनिश्चित होगी। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विजेश लुणावत, सांसद श्री आलोक संजर, श्री राहुल कोठारी, श्रीमती उषा चतुर्वेदी, श्री ओम यादव, श्री रामदयाल प्रजापति, श्री भगवानदास सबनानी, श्री श्याममोहन श्रीवास्तव, श्री चेतन सिंह, श्री सत्यार्थ अग्रवाल, श्री लिलि अग्रवाल, अशोक सेनी सहित जिला पदाधिकारी उपस्थित थे। उक्त आशय की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र गुप्ता ने दी। मुख्यमंत्री के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर विकास पर्व के रूप में मनाया जायेगा: चौहान
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री नंदकुमारसिंह चौहान ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं के परिश्रम व जनता के आशीर्वाद से मध्यप्रदेश में तीसरी बार लगातार सरकार बनी है। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान नित नए विकास के कीर्तिमानों के साथ 29 नवंबर को 12 वर्ष पूर्ण कर नया इतिहास बनायेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने 12 वर्षो में भारतीय जनता पार्टी के विचारों एवं प्रदेश की जनता के विश्वास से सेवा समर्पण और सुशासन से विकास के नए आयाम बनाए है। भारतीय जनता पार्टी 29 नवंबर को प्रत्येक जिले में विकास पर्व के रूप में मनायेगी। प्रदेश में चल रही 12 प्रमुख योजनाओं का लाभ लेने वाले प्रत्येक जिले में कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। जिसमें मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान एवं निकाह योजना, मेधावी छात्र योजना, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, अटल ज्योति अभियान, मुख्यमंत्री मजदूर सुरक्षा योजना, अन्नपूर्णा योजना, मुख्यमंत्री छात्र गृह योजना, भावांतर योजना, बलराम ताल योजना, महिला सशक्तिकरण योजना शामिल है। श्री चौहान ने बताया कि जिला स्तर पर युवा मोर्चा द्वारा मेधावी छात्र सम्मेलन आयोजित किया जायेगा। साथ ही मेधावी छात्र योजना के लाभार्थी छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित होगा। प्रदेश के सभी स्थानीय निकाय के प्रत्येक वार्ड में एक साथ स्वच्छता सेवा दिवस के रूप में मनाया जायेगा तथा स्वच्छता सेवकों (सफाई कर्मियों) का सम्मान किया जायेगा। कार्यक्रमों में मोर्चा, प्रकोष्ठों, विभागों एवं प्रकल्पों की सहभागिता सुनिश्चित होगी। जिला इकाई द्वारा योजनाओं पर प्रत्येक जिले में सम्मेलन, संगोष्ठी और लाभार्थी सम्मान कार्यक्रमों में संभाग प्रभारी, संभागीय मुख्यालय एवं जिला प्रभारी जिला कार्यक्रम में आवश्यक रूप से उपस्थित रहेंगे।
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि रानी पद्मावती के जीवन और शोर्य गाथा से सम्बंधित ऐतिहासिक तथ्यो से छेड़छाड़ कर बनी फिल्म रानी पद्मावती का प्रदर्शन मध्यप्रदेश की धरती पर नहीं होगा। श्री चौहान आज मुख्यमंत्री निवास पर राजपूत क्षत्रिय समाज के नेतृत्व में कई समाज के प्रतिनिधि मंडल के लोगो को¨ संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रानी पद्मावती के बलिदान का अपमान देश और प्रदेश स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि भोपाल में रानी पद्मावती की शोर्य गाथा के प्रदर्शित करने स्मारक स्थापित किया जाएगा। भावी पीढ़ी के लिए प्रस्तावित वीर भूमि प्रकल्प में वीरो की शोर्य गाथाओ को प्रदर्शित किया जाएगा। श्री चौहान ने कहा कि भारत ने दुनिया को वीरता का पाठ पढ़ाया है। भारत के वीरो ने अपनी गरिमा, आत्म-सम्मान और मातृभूमि के लिए प्राणों का बलिदान दिया है। अपने मान-सम्मान की रक्षा के लिए बलिदान देने की भारतवर्ष की अद्भुत वीरगाथाओं का उदाहरण पूरी दुनिया में नहीं मिलता। श्री चौहान ने कहा कि महिलाओं के सम्मान के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्ति क¨ राष्ट्रमाता पद्मावती पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसी प्रकार वीरता के लिए महाराणा प्रताप पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। महारानी पद्मावती के सम्मान की रक्षा में विभिन्न जिलो से आये राजपूत समाज के नेतृत्व में कई समाज के प्रतिनिधि मंडलो ने रानी पद्मावती के सम्मान और गरिमा क¨ धूमिल करने और इतिहास से छेड़छाड़ करने के षड्यंत्र के विरुद्ध मुख्यमंत्री क¨ ज्ञापन सौंपा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस माटी के कण-कण में क्षत्रियों का शौर्य और स्वाभिमान है। महाराणा प्रताप जैसे वीर योद्धाओं की वीरता की लहर आज भी पूरे देश में हर व्यक्ति के मन मस्तिष्क में दौड़ती है। हजारों वीरों ने अपनी जान की फिक्र किये बगैर राष्ट्र सेवा में प्राणों की आहूति दी। रानी पद्मावती ने 16 हजार क्षत्राणियों के साथ भारत के सम्मान और नारी के स्वाभिमान के लिए जोहर किया था। भारतीय इतिहास पर कोई फिल्म बनती है, तो उसके ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की धरती पर शौर्य स्मारक बनाकर देश के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले वीर योद्धाओं के शौर्य का सम्मान किया गया है। रानी पद्मावती के शौर्य से जन-जन परिचित हो इसके लिए भोपाल में रानी पद्मावती स्मारक बनाया जायेगा, जिससे आने वाली पीढ़ी उनके के जीवन से जुड़े पहलुआंे को जानकर और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा ले सके। रानी पद्मावती के बलिदान को जन-जन तक पहुंचाया जायेगा।
मोदी सरकार की सफल आर्थिक नीतियों का एक ओर प्रमाण मुडीज का सर्वे: चौहान
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री नंदकुमारसिंह चौहान ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार देश में हुए ऐतिहासिक आर्थिक सुधारों का असर धीरे-धीरे दिखने लगा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने आर्थिक रिफार्म कर देश की उन्नति में अहम मुकाम हासिल किया है। उन्होंने अमेरिकी क्रेडिट रेटिंग एजेंसी द मुडीज की ताजा रेंकिंग का हवाला देते हुए कहा कि मुडीज ने 13 साल बाद बदलाव करते हुए रेटिंग को ठ।।3 से घटाकर ठ।।2 कर दी है। यह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जज्बें और जुनून का ही परिणाम है कि विश्व में भारत की साख लगातार बढी है।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने सत्ता में आने के बाद लगातार कोशिश की कि किस तरह रेटिंग में सुधार हो। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आर्थिक रिफार्म की दिशा में नोटबंदी और जीएसटी जैसे अनेक साहसिक ऐतिहासिक निर्णय लिए। जिसके नतीजे भी सामने आए है। रेटिंग में 13 सालों बाद सुधार हुआ है। मोदी सरकार आर्थिक मोर्चे पर सफल हुई है और विपक्षियों के झूठे प्रचार की हवा निकल गयी। यूपीए के समय भारत की साख विश्व पटल पर घपलों और घोटालों से धूमिल हुई थी। 13 वर्षों बाद रेटिंग में सुधार हुआ है जिसका श्रेय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को जाता है। तीन वर्षो में विदेशी निवेशकों का भारत पर विश्वास बढा है।
श्री चौहान ने कहा कि मुडीज के सर्वे में यह बताया गया है कि वित्त वर्ष 2018 में जीडीपी ग्रोथ 6.7 प्रतिशत और वित्त वर्ष 2019 में 7.5 प्रतिशत रहना संभव है। वित्त वर्ष 2020 के बाद ग्रोथ की रफ्तार में तेजी होगी। मुडीज के सर्वे ने देश के मुड और मिजाज को बताया है। भारत की ग्रोथ उभरते देशों में सबसे अधिक रहेगी। रेटिंग में सुधार से देश का व्यापार घाटा कम होगा और भारत में विदेशी निवेश बढ़ेगा। देश में रोजगार के नए अवसर बनेंगे। उन्होंने अमेरिकी थिंक टेंक एजेंसी पियू के सर्वे का हवाला देते हुए कहा कि तीन वर्षों में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता लगातार बढ़ी है। साथ ही जनता में सरकार की आर्थिक नीतियों और अर्थव्यवस्था को लेकर संतुष्टी दर्शायी गयी है।
भोपाल। गिरिराज सिंह ने कहा कि राष्ट्रवाद की की बात हो रही है, तो हम निश्चित रूप से ये वंदना करें। इसके साथ ही उन्होंने भारत माता की जय ... और वंदे मातरम् का उद्घोष किया। उन्होंने आयोजकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने टेस्ट मैच को 20-20 में बदल दिया। उन्होंने कहा कि मुझे सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि आज के कार्यक्रम में सबसे ज्यादा युवा पीढ़ी के लोग उपस्थित हैं। उन्होंने कहा कि हर राजनीतिक को सेल्यूलर जेल जाकर देखना चाहिए, पिछले साल में इंद्रेशजी के साथ एक कार्यक्रम में वहां गया था। मैं अभी तक नहीं भूल पाया कि वीर सावरकर छह फुट की काल कोठरी कितनी यातनाएं सही होंगी। इतिहासकारों ने वीर सावरकर को पीछे धकेल दिया और बड़े लोगों को इतिहासकाों में आगे करके दिखाया। सामाजिक संस्था 'सरोकारÓ की ओर से 'राष्ट्रवाद के संकल्प से नव-भारत की सिद्धीÓ विषय पर राजनीतिक एवं सामाजिक विषयों के मुखर वक्ता केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का संवाद कार्यक्रम रखा गया था। राजधानी के होटल पलाश में आयोजित इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि श्री सिंह ने कहा कि आज राष्ट्रवाद पर चिंता को लोग विवादों में खड़ा कर देते हैं। राष्ट्रवाद की अनेक परिभाषाएं दी जा रही हैं। कभी जातीय राष्ट्रवाद, भाषाई राष्ट्रवाद और कभी राजनीतिक राष्ट्रवाद। आजादी के पहले द्वि राष्ट्रवाद की नींव पड़ चुकी थी। यदि मुस्लिम लीग की मांग ने गांधीजी के अखण्ड भारत की कल्पना चकनाचूर होकर रह गई थी। यदि नेहरू की जगह सरदार पटेलराष्ट्रवाद पर चर्चा करते हुए उन्होंने नौजवानों से कहा कि वे अपने संस्कृति को न भूलें, भौतिक चीजों का उपयोग करें लेकिन वह अपनी संस्कृति और सभ्यता को भी साथ में याद रखें। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद राजनीति नहीं, जमीन का टुकड़ा नहीं, हमने चैतन्य शील बनाया है। उन्होंने देश की धर्म, संस्कृति को राष्ट्रवाद का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। इसी कड़ी में श्री सिंह ने अश्वमेघ यज्ञ को चारों दिशाओं को जोडऩे वाला बताया। उन्होंने कहा चाणक्य का उदाहरण देते हुए कहा कि उनकी सोच ने न सिर्फ सिकंदर को वापस भेजा बल्कि छोटे-छोटे राज्यों को जोड़कर एक विशाल भारत का निर्माण भी किया। छत्रपति शिवाजी ने मुगलों को किस तरह से ...ये भी राष्ट्रवाद ही तो था। आजादी के बाद हमारे इतिहास को तोड़-मरोड़कर रख दिया गया। जिससे बच्चे इससे हटते जा रहे हैं। एक बच्चे ने मुझे कहा कि अंकल उम्र तो गुजर गई, लेकिन इसमें हमें क्यों धकेल रहे हो। उन्होंने कहा कि हमारी पहचान संस्कृति, संस्कार और धर्म से है। उन्होनें बताया कि एक बार हरिद्वार में बाबा रामदेव के यहां उन्हें अमेरिका में रहने वाले एक डाक्टर दम्पत्ति मिले। जिनके पास अकूत सम्पत्ति है और वह तकरीबन 35 सालों से वहां रह रहे हैं। लेकिन एक दिन एक पादरी ने उनहें इंडियन कहकर संबोधित किया। जिसके बाद उन्हें अहसास हुआ कि उनकी पहचान उनके देश और संस्कृति से है। उन्होंने बताया कि जेपी आंदोलन के दौरान बिहार के एक गांव में गए। दूसरे दिन लौट रहे थे कि उनका सीता काका के यहां रुकना हुआ। जब वह आने लगे तो काका ने कहा कि रुक जाओ मेरे बेटे कृष्ण मोहन का जन्म दिन है, जिस पर मैने कहा कि काका आपने कभी केक काटकर जन्मदिन मनाया है, तो उन्होंने कहा कि बच्चों का हवाला दिया। अपने पोते का नाम भी उन्होंने राजकपूर के के बेटे रणधीर कपूर के नाम पर डब्बू रखा। ये हीन भावना से ग्रसित हैं। पहले लोग मैया कहा करते थे आज मम्मी कहते हैं, आज संस्कृति का ह्रास हो रहा है, इससे राष्ष्ट्रप्रेम जुडा है। चाईना युद्ध का उदाहरण देते हुए उनहोंने कहा कि जब चाईना युद्ध के दौरान माताओं-बहनों ने अपने गहने उतारकर दे दिए थे। अपने स्वाभिमान की खातिर अमेरिका का लाल गेहूं खाने की बजाए एक दिन भूखा रहना स्वीकार किया था। आज वहीं भरोसा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी में देखने को मिल रहा है। उन्होंने करोड़ों गृहणियों को रसोई के धुएं से मुक्ति दिलाई है। उन्होंने कहा कि हम राष्ट्रवाद के सहारे खड़े हैं, हमारी पहचान वही है। उन्होंने केन्द्र सरकार द्वारा बेरोजगारों को दिए जा रहे रोजगार के बारे में भी बताया। दीनदयाल जी को याद किए बिना राष्ट्रवाद की कल्पना पूरी नहीं हो सकता। अंत्योदय की बात संकल्प से सिद्धी की ओर ले जाने की बात है। इनके पूर्व कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आरएसएस के पदाधिकारी और समाजसेवी दीपक शर्मा ने उपस्थितजनों को सम्बोधित करते हुए कार्यक्रम के विषय की गंभीरता को रेखांकित किया। उन्होंने ढ़ाई हजार साल के इतिहास से राष्ट्रवाद का उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने छठवीं सदी से लेकर 19 वीं सदी तक के राष्ट्रवाद के उदाहरण अपने उद्बोधन में दिए। इसके पहले कार्यक्रम के आयोजक, सरोकार संस्था के अध्यक्ष, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और भाजयुमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल कोठारी ने कहा कि आज सरोकार द्वारा आयोजित संवाद में उपस्थित हम सबके मार्गदर्शक हैं दीपक शर्मा जी इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं। वहीं उन्होंने केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बारे में कहा कि कहावत है कि जो गरजते हैं वो बरसते नहीं लेकिन गिरिराजजी न सिर्फ गरजते हैं, बल्कि उनके शब्द बाणों की तरह बरसते भी हैं। जब वह बोलते हैं तो उनके विरोधी पानी के लिए भी तरसते हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, समाजसेवी तथा मीडियाकर्मी उपस्थित थे
जल संसाधन, जनसम्पर्क और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने आज गुजरात राज्य के सौराष्ट्र स्थित महानगर जूनागढ़
किसानों के शुभचिंतक मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने
दिल से बात में गरीबों के कल्याण की योजनाओं की बात कही
- श्री सुरेन्द्रनाथ सिंह
समन्वय, समर्पण और सेवोन्मुख रहकर जन-जन का आशीर्वाद अर्जित करेंगे
मुख्यमंत्री ने चुनाव प्रबंधन कार्यालय का उदघाटन किया
श्री अमित शाह के साथ जनसंपर्क मंत्री डॉ.मिश्र ने
जूनागढ़ में कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया
गुजरात गौरव यात्रा में शामिल हुये मुख्यमंत्री श्री चौहान
गुरु गोविंद सिंह' सभागार में होगी संघ की बैठक
शारदीय नवरात्रि लोक मंगल, शक्ति साधना का पर्वः चौहान
प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ता निर्माण की कार्यशाला है: चौहान
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर भोपाल में स्वच्छता सेवा का संकल्प लिया- श्री सुरेन्द्रनाथ सिंह
कालूखेड़ाजी का निधन प्रदेश की राजनीति के लिए अपूर्णीय क्षति : चौहान
मोदी की दृढ़ता के कारण चीनी राष्ट्रपति को पीछे हटना पड़ा : लुणावत
भोपाल जिले के 8 मंडलों की कार्यसमिति घोषित
श्री बी.पी. गौतम सैनिक प्रकोष्ठ के भोपाल जिला संयोजक मनोनीत
शिक्षक सम्मान समारोह 2017 भोपाल। आगामी शिक्षक दिवस के पूर्व ही इसके उपलक्ष्य में हुजूर विधायक-भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा एवं प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन द्वारा संतनगर के संत हिरदाराम गल्र्स आडिटोरियम में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के 2800 शिक्षकों का सम्मान किया गया। गुरूवार दोपहर आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद्र गहलोत, म.प्र. की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस, संत हिरदाराम जी के शिष्य सिद्धभाउ, विधायक रामेश्वर शर्मा, कृष्णमोहन सोनी, अपर कलेक्टर जी.पी. माली, जिला शिक्षा अधिकारी धर्मेन्द्र शर्मा, डी.पी.सी. श्री राठौर, बी.आर.सी. रविन्द्र जैन, चंद्रप्रकाश इसरानी, राम बसंल, दीपा वासवानी, भारती खटवानी, हीरो ज्ञानचंदानी, विष्णु गेहानी, मंडल अध्यक्ष पृथ्वीराज त्रिवेदी, रमेश हिंगोरानी, बसंत चेलानी, मनीष चैबे, सौरभ गंगारमानी, योगेश हिंगोरानी, सूरज यादव, हरीश बिनवानी, लविन मनसुखानी, विनोद राय, विवेक शर्मा, योगेश मलानी, सोनू यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि और विभिन्न विद्यालयों से आए 2800 से अधिक शिक्षक शामिल थे। कार्य्रकम के दौरान मंत्री श्री गहलोत, मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस, विधायक रामेश्वर शर्मा, सिद्धभाउ द्वारा संयुक्त रूप से क्रमशरू सभी शिक्षकों को मंच पर आमंत्रित कर शाल-श्रीफल और सम्मान पत्र भेंट कर उनका सम्मान किया गया। गरिमामय समारोह में सार्वजनिक सम्मान पर पाकर अधिकांश शिक्षक अभीभूत नजर आए। शिक्षकों का कहना रहा कि इस तरह से सम्मानित होने पर उनके मन में अपने कार्य के प्रति गर्व की अनुभूति आती है और समाज के प्रति दायित्व बोध जागृत होता है। कार्यक्रम के आयोजक-विधायक रामेश्वर शर्मा ने बताया कि गुरू-शिष्य पंरपरा के परिपालन में पिछले कई वर्षों से उनके द्वारा शिक्षक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस पर लगभग सभी विद्यालयों में भी कार्यक्रमों का आयोजन होता है और हमें यह कार्यक्रम वृहद् स्तर पद करना होता है इसीलिए शिक्षक दिवस के कुछ दिन पूर्व ही हमारे द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।
कांग्रेस द्वारा निराधार थोपी गयी भगवा आतंकवाद की अवधारणा की पोल खुलीः गोटिया 26 Aug, 2017 ![]() भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विनोद गोटिया ने कहा कि नौ वर्षो तक बिना ठोस सबूत, दलील के जेल में निरूद्ध रहे कर्नल पुरोहित को जमानत देते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने अभियोजन पक्ष की आरोपी व्यक्ति के विरूद्ध साजिश को बेनकाब कर दिया है। इससे कांग्रेस सरकार द्वारा थोपी गयी भगवा आतंकवाद की अवधारणा की पोल खुल गयी है। इससे छद्म धर्म निरपेक्षतावादियों को समझ लेना चाहिए कि तुष्टीकरण का रास्ता खोखला है। देश की सवा अरब जनता इस फरेब से भ्रमित होने वाली नहीं है।
उन्होंने कहा कि कर्नल पुरोहित और साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को अकारण मालेगांव विस्फोट कांड में फंसा कर जेल में डाल दिया गया। कर्नल पुरोहित 9 साल तक और साध्वी प्रज्ञा ठाकुर साढ़े आठ साल तक जेल में रही। मजे की बात यह कि इस दौरान केन्द्र और महाराष्ट्र में कांग्रेस ही सत्ता में थी। तभी 23 अक्टूबर 2008 को साध्वी प्रज्ञा ठाकुर और 4 नवंबर 2008 को कर्नल पुरोहित को जेल में ठंूस दिया गया। जांच एजेंसियों को आरोप उछालने के लिए प्रोत्साहित किया गया लेकिन जांच एजेंसियां एक भी सबूत पेश करने में सफल नहीं हुई। कांग्रेस की इससे अधिक राजनैतिक विद्वेष पूर्ण बात क्या होगी कि तत्कालीन यूपीए सरकार की योजना राष्ट्रवादियों को बदनाम करने के पीछे सरसंघचालक तक को भी संदेहियों की सूची में शामिल करना था, लेकिन जांच एजेंसियां उस दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति तक पहंुचने का साहस नहीं जुटा पायी।
श्री गोटिया ने कहा कि कर्नल पुरोहित की जमानत पर जब सुप्रीम कोर्ट में बहस हुई एनआईए ने विरोध किया परंतु सर्वोच्च न्यायालय ने दलीलों को निराधार बताकर निरस्त कर दिया। तत्कालीन गृह मंत्री शिंदे ने जयपुर कांग्रेस के अधिवेशन में मालेगांव विस्फोट कांड में कर्नल पुरोहित और साध्वी की गिरफ्तारी का डंका पीटकर भगवा आतंकवाद की शब्दावली गढ़कर वाहवाही लूटी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इस झूठी अवधारणा की पोल खोल दी। इससे कांग्रेस को सबक लेने की जरूरत समझना चाहिए। अल्पसंख्यकों को विकास की मुख्यधारा में जुड़ने के लिए तुष्टीकरण की नहीं बराबरी का हक मिलने, सबका साथ सबका विकास भावना की आवश्यकता है। यह होना शुरू हो गया है। तीन तलाक पर रोक लग चुकी है। समान नागरिक अधिकार संहिता के अमल से रास्ता खुलेगा।
मेधावी विद्यार्थी योजना युवाओं के स्वर्णिम भविष्य का क्षितिज : शाह 21 Aug, 2017 ![]() भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह ने कहा कि मध्यप्रदेश एक ऐसा राज्य है, जिसके संवेदनशील मुख्यमंत्री ने प्रदेश की युवा प्रतिभावान, उर्जावान युवा पीढ़ी को दुनिया में विकास ज्ञानार्जन और शोध के नए क्षितिज का स्पर्श करने का स्वर्णिम अवसर मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना आरंभ करके दिया है। मध्यप्रदेश के युवा इस योजना के अंतर्गत केन्द्र सरकार की मेक इन इंडिया, स्किल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, स्टेंड अप इंडिया जैसी योजनाओं में सफलता अर्जित कर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नया इंडिया के निर्माण में भागीदार बनेंगे। श्री अमित शाह आज लाल परेड ग्रांउड पर आयोजित युवा उत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना का उदघाटन कर रहे थे।
श्री अमित शाह ने कहा कि भारत दुनिया में युवा देश के रूप में सभी का ध्यान आकर्षित कर रहा है। प्रधानमंत्री ने नया इंडिया के निर्माण का जो स्वप्न संजोया है, उसे साकार बनाने में युवा उर्जा निर्णायक योगदान करेगी। उन्होंने बताया कि भारत के निर्माण की प्रक्रिया से जुड़े हुए तमाम इंनीशिएटिव प्रधानमंत्री ने आरंभ किए है। मुद्रा बैंक योजना, मेक इन इंडिया, स्किल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, स्टेंड अप, डिजीटल इंडिया जैसी योजनाओं के सफल होने पर भारत विश्व में महान शक्ति के रूप में उभरेगा। युवकों के लिए दुनिया में विकास की अपार संभावनाएं है लेकिन इन संभावनाओं को विकसित करने के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चैहान ने मेधावी छात्र योजना के रूप में एक सशक्त मंच प्रदान किया है, जिसका युवा वर्ग को भरपूर लाभ उठाना चाहिए।
श्री अमित शाह ने कहा कि श्री शिवराजसिंह चैहान ने वास्तव में प्रदेश में विकास के क्षेत्र में विलक्षण कार्य किया है और सभी वर्गो, आयु समूहों के प्रति अपनी संवेदनशीलता से उन्हें विकास के अवसर प्रदान किए है। इसी का प्रतिफल है कि मध्यप्रदेश बीमारू राज्य की श्रेणी से देश और दुनिया का एक सुविकसित राज्य बनकर सभी के लिए आश्चर्य चकित करता है। मेधावी छात्र योजना का उपहार देकर उन्होंने युवा वर्ग को अवसर के साथ चुनौती भी प्रदान की है कि वे जितना तकनीकी प्रौद्योगिकी की विधा में पढ़ना चाहे सरकार इसमें मददगार होगी। मुख्यमंत्री मेधावी छात्र योजना उनके लिए माध्यम बनेगी। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश ही नहीं देश में भी पिछले तीन वर्षों में श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकास के नए नए क्षितिज खुले है, जहां युवा वर्ग को अवसर मिले हैं। श्री नरेन्द्र मोदी को 2014 में सत्ता संभालने के साथ विरासत में ऐसी व्यवस्था मिली थी जहां निर्णयात्मक पहल शून्य हो चुकी थी। सरकार पिछले 10 वर्षों में यूपीए के शासनकाल में पाॅलिसी पैरालेसिस से ग्रस्त थी। श्री नरेन्द्र मोदी ने देश में सामाजिक, आर्थिक क्रांति लाकर देश को वैश्विक पटल पर खड़ा किया है और आज किसी भी निर्णय लेने के पहले विश्व शक्तियां श्री नरेन्द्र मोदी के सुझाव और परामर्श की मोहताज होती है। श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत का सम्मान विश्व में बढ़ाया है।
उन्होंने कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी ने मेक इन इंडिया, स्टेंड अप जैसी योजनाओं से 50 लाख युवकों के लिए विकास के अवसर खोले है। साढ़े सात करोड़ युवकों को 10 लाख से लेकर 2 करोड़ तक का कर्ज दिया गया है। आज देश में सकारात्मक वातावरण है। सभी के लिए अवसर है। श्री नरेन्द्र मोदी सरकार ने ‘‘सबका-साथ सबका-विकास’’ मिशन देकर इसे साकार किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री मेधावी छात्र योजना के अंतर्गत युवा वर्ग को प्रोत्साहन देते हुए योजना का प्रमाण पत्र भेंट किया।
इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने श्री अमित शाह का परंपरागत ढंग से स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना से अवगत कराया और कहा कि इसके अंतर्गत प्रदेश के हायर सेकेण्डरी में 75 प्रतिशत से अधिक अंक और सीबीएसई में 85 प्रतिशत अंक पाने वाले कुशाग्र बुद्धि विद्यार्थियों को उनकी रूचि के अनुसार उच्च शिक्षा संस्थाओं में अध्ययन का अवसर सुनिश्चित किया जायेगा। इन उच्च शिक्षा संस्थाओं आईआईटी, आईआईएम, मेडीकल, इंजीनियरिंग, ला जैसी तमाम संकायों में प्रवेश लेने पर उनकी पांच वर्षा की फीस मध्यप्रदेश सरकार वहन करेगी। प्रदेश में हजारों छात्रों को इस योजना से लाभ पहुँचने जा रहा है। 15 हजार छात्र आज इसका लाभ प्राप्त करेंगे। जिन्होंने इन उच्च शिक्षा संस्थाओं में प्रवेश लिया है। योजना के अंतर्गत करीब 32 हजार छात्र का पंजीयन हो चुका है।
श्री मोदी के चमत्कारिक व्यक्तित्व पर श्री कैलाश सारंग की किताब "नरेन्द्र से नरेन्द्र" का विमोचन 19 Aug, 2017 ![]() भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य श्री अमित शाह ने कहा है कि स्वामी विवेकानंद ने 1890 में भारत को विश्व गुरू बनने का जो सपना देखा था वह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में 21वी सदी में पूरा होता दिख रहा है। आज भारत स्वामी विवेकानंद के बताये रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाली सदी भारत की है। श्री शाह आज यहां प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के व्यक्तित्व, दर्शन और उनके मिशन पर प्रखर राजनीतिज्ञ श्री कैलाश नारायण सारंग द्वारा लिखी गई किताब "नरेन्द्र से नरेन्द्र" के विमोचन समारोह को संबोधित कर रहे थे। पुस्तक की प्रस्तावना इस सदी के महानायक प्रसिद्ध अभिनेता श्री अमिताभ बच्चन ने लिखी है। समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने की। श्री शाह ने “नरेन्द्र से नरेन्द्र” पुस्तक का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि श्री सारंग वरिष्ठ, अनुभवी और आत्म-विश्वास से भरे जीवंत व्यक्तित्व वाले नेता हैं। उनकी लिखी किताब युवाओं को प्रेरणा देगी। श्री शाह ने श्री नरेन्द्र मोदी के व्यक्तित्व और राजनैतिक यात्रा पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा राष्ट्रभक्ति से परिपूर्ण और संस्कारित श्री मोदी ने गरीबी में रहते हुए भी कर्त्तव्य पथ नहीं छोड़ा। राष्ट्रभक्ति की भावना से भरे दृढ़ निश्चयी श्री मोदी ने 1974 से 2001 तक अपने जीवन का हर क्षण संगठन को खड़ा करने में लगाया। श्री शाह ने विस्तार से बताया कि श्री मोदी ने 1987 में कैसे भाजपा को संगठन के सहारे सत्ता दिलाई और कैसे 1986 से 1990 तक भाजपा की नींव और संगठन को मजबूत करने का काम किया। उन्होंने कहा कि परिणाम यह रहा कि भाजपा ने गुजरात में कोई भी चुनाव नहीं हारा। उन्होंने कहा कि 13 साल के मुख्यमंत्री के रूप में शासन करते हुए श्री मोदी ने विकास का गुजरात मॉडल प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2013 में केन्द्र की सरकार ने भारत का मान-सम्मान गिरा दिया था। लोगों को अपेक्षा थी कि प्रधानमंत्री कुछ बोलेंगे लेकिन वे चुप रहे। आखिरकार लोगों ने श्री मोदी के चमत्कारिक व्यक्तित्व और भारत का नव निर्माण करने के दृढ़ निश्चय को देखते हुए उन्हें सत्ता सौंपी। श्री शाह ने कहा कि वर्ष 2014 से लेकर अब तक का समय इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जायेगा। मात्र तीन सालों में पचास बड़े निर्णय लोगों के हित में लिये गये। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारें ऐसे निर्णय लेती थीं, जो लोगों को पसंद थे। श्री मोदी ने इसे बदलते हुए ऐसे निर्णय लिये जो लोगों के लिये अच्छे हैं। श्री शाह ने कहा कि आज भारत इस स्थिति में है कि वह सबके साथ अच्छे संबंध रखे लेकिन कोई सीमा पार करने की कोशिश करे तो सर्जिकल स्ट्राइक भी कर सकते हैं। श्री शाह ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने लोगों का आत्म-सम्मान लौटाया है। पाँच करोड़ घरों में गैस सुविधा दी है ताकि माताओं-बहनों को चूल्हे हानिकारक धुँए से मुक्ति मिल सके। उन्होंने कहा कि श्री मोदी ने देश का सम्मान बढ़ाया है। भारतीय योग परंपरा को विश्व में स्थापित किया है। जलवायु परिवर्तन जैसे क्षेत्र में भारत को वैश्विक नेतृत्व मिला है। वे जहाँ भी जाते हैं हजारों लोग उनके सम्मान में एकत्र हो जाते हैं। यह सम्मान प्रत्येक भारतीय का सम्मान है। उन्होंने कहा कि आज विश्व कई समस्याओं के समाधान के लिये भारत की ओर देख रहा है। केवल तीन साल में कई काम ऐसे हुए हैं जो मील का पत्थर साबित हुए हैं। श्री मोदी के व्यक्तित्व के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए श्री शाह ने कहा कि श्री मोदी खुद के बारे में कभी नहीं सोचते क्योंकि वे हमेशा दूसरों के हित और कल्याण के बारे में सोचते हैं। श्री शाह ने कहा कि आज भाजपा देश के 73 प्रतिशत भू-भाग पर काबिज है। भाजपा की सभी राज्य सरकारें मिलकर भारत को आगे बढ़ा रही हैं। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी भारत के लिये ईश्वर का वरदान है। उन्होंने कहा कि श्री मोदी के रूप में स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व की झलक देख सकते हैं। उन्होंने कहा कि श्री मोदी ने पूरे देश को बदल दिया है और विश्व को उद्वेलित कर दिया है। उन्होंने कहा कि श्री मोदी जो कुछ करते हैं भारत माता की सेवा मानकर करते हैं। उन्होंने कहा कि श्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरू बनेगा। उन्होंने कहा कि यह सुखद संयोग है कि श्री अमित शाह के रूप में भाजपा को ऐसा अध्यक्ष मिला है जो श्री मोदी के सपनों को पूरा करने के लिये लगातार पार्टी का विस्तार कर रहे हैं। वे भाजपा कार्यकर्ताओं के लिये प्रेरणा-स्रोत बन गये हैं। पुस्तक के लेखक पूर्व सांसद श्री कैलाश नारायण सारंग ने कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और कठिन परिश्रम के कारण 2024 तक भारत विश्व गुरू के रूप में सुशोभित होगा। सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री विश्वास सारंग ने स्वागत भाषण दिया। समारोह में केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, केन्द्रीय सामाजिक न्याय मंत्री श्री थावर चंद गहलोत, केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, विधानसभा अध्यक्ष श्री सीताशरण शर्मा, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष द्वय श्री विनय सहस्त्रबुद्धे और श्री प्रभात झा, महासचिव द्वय श्री अनिल जैन और श्री कैलाश विजवर्गीय, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष श्री नंदकुमार सिंह चौहान, संगठन सचिव श्री रामलाल, पंचायत मंत्री श्री गोपाल भार्गव, महापौर भोपाल श्री आलोक शर्मा, किताब के प्रकाशक मौसम बुक्स के श्री मनीष जैन, नवलोक भारत के प्रधान संपादक श्री विवेक सारंग और बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन उपस्थित थे। (राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह जी के ब्लाग से) सर्वे संतु निरामया: को चरितार्थ करती मोदी सरकार 19 Aug, 2017 ![]() मोदी सरकार ने ऐतिहासिक पहल करते हुए “घुटना प्रत्यारोपण” और “हृदय रोगियों के स्टेंट के दामों में अभूतपूर्व कमी की है और जन औषधि केन्द्रों के माध्यम से सामान्य दवाओं की उपलब्धता को गरीबों के लिए सुलभ किया है ।
सस्ती और गुणवत्तापूर्ण तरीके से शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली इत्यादि जैसी मूलभूत सेवाएं उपलब्ध करना किसी भी लोक-हितकारी सरकार का दायित्व होता है । परन्तु दुर्भाग्यवश स्वतंत्रता के 67 साल के बाद भी भारत का आम नागरिक इन मूलभूत सुविधाओं से वंचित था उदाहरण के तौर पर कुछ जानलेवा बीमारियों की दवाएं आम आदमी की पहुँच से बाहर थी । परन्तु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 2014 में देश की कमान संभालने के बाद अनेको ऐसे कदम उठाये गए है जिससे कुछ महत्वपूर्ण दवाइयों और असाध्य रोगों के इलाज के खर्चे में कई गुना कि कमी आयी है और गरीबों को भारी राहत मिली है ।
भाजपा अध्यक्ष का अजय सिंह को करारा जवाब केन्द्र सरकार ने मप्र को तीन साल में 5 लाख करोड़ दिए लेकिन अजय सिंह बताए कि यूपीए सरकार ने इस प्रदेश को इतने सालों में क्या दिया ? 19 Aug, 2017 ![]() भोपाल। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह ने मध्यप्रदेश विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता श्री अजय सिंह को उनके पत्र पर करारा जवाब दिया है। श्री शाह ने कहा है कि केन्द्र सरकार ने मध्यप्रदेश के विकास के लिए और मध्यप्रदेश की जनता के कल्याण के लिए मात्र 3 साल में 5 लाख करोड़ की धनराशि दी है। जिससे यहां के जीवन स्तर में उत्तरोत्तर सुधार आ रहा है। लेकिन क्या श्री अजय सिंह के पास इस बात का कोई जवाब है कि यूपीए सरकार ने इतने वर्षो तक मध्यप्रदेश के लिए क्या किया ?
उल्लेखनीय है कि श्री अजय सिंह ने भाजपा अध्यक्ष के मध्यप्रदेश के दौरे को लेकर एक पत्र के माध्यम से यह सवाल पूछा था कि केन्द्र सरकार ने मध्यप्रदेश के कल्याण के लिए क्या किया है ? श्री शाह ने आज प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन में इस पत्र पर पलटवार करते हुए कांग्रेस नेता को सीधे सीधे कठघरे में खडा कर दिया।
युवा मोर्चा डिजीटल इंडिया ने निकाली तिरंगा यात्रा 15 Aug, 2017 ![]() भोपाल। भारतीय जनता युवा मोर्चा डिजीटल इंडिया आयाम ने सुरेन्द्र लैंडमार्क से शौर्य स्मारक तक तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में भारत माता के जयघोष के नारे के साथ सांसद श्री आलोक संजर, आयाम प्रमुख श्री रंजीतसिंह चौहान सहित मोर्चा कार्यकर्ता शामिल हुए।
सांसद श्री आलोक संजर ने कहा कि यह यात्रा राष्ट्रवाद का संदेश देने के लिए देश के विकास का संकल्प लेने, युवा नशामुक्त रहे और मोदी जी के स्वच्छता अभियान को जन जन तक पहंुचाने के उद्देश्य से निकाली गयी है। यह यात्रा अपने उद्देश्यों को प्राप्त करे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत हर मोर्चा पर खूब तरक्की कर रहा है। लोगों का भरोसा सरकार पर बढ़ा है और हर वर्ग में खुशहाली आयी है।
भाजयुमों डिजीटल इंडिया के प्रदेश संयोजक श्री रंजीतसिंह चौहान ने बताया कि सुरेन्द्र लैंडमार्क से यात्रा प्रारंभ हुई जो विभिन्न मार्गो से होते हुए शौर्य स्मारक पहुंची। विभिन्न स्थानों पर यात्रा का स्वागत किया गया। शौर्य स्मारक पहुँचने के बाद यात्रा में शामिल सैकड़ो युवाओं ने वीर शहीदों को नमन किया।
सम्पतिया उइके को राज्यसभा में भेजने का फैसला आदिवासी सम्मान का प्रतीक - मुख्यमंत्री ![]() 28 July 2017
संगठनात्मक 56 जिलों और 833 मंडलों में स्वाधीनता पर्व धूमधाम से मनेगा ![]() 27 July 2017
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री नंदकुमारसिंह चौहान ने प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद आगामी कार्ययोजना की घोषणा कर दी है। प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री सत्येन्द्र भूषण सिंह ने संगठनात्मक जिलों के जिला अध्यक्षों को पत्र के माध्यम से आगामी कार्यक्रमों के बारे में सूचित किया है।
श्री सत्येन्द्र भूषण सिंह ने बताया कि पितृपुरूष कुशाभाऊ ठाकरे के जन्मदिन जन्माष्टमी पर सभी 64000 मतदान केंद्रों पर सुरूचिपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। युवा मोर्चा द्वारा खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेगी। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को सभी 833 मंडलों पर ध्वजारोहण, सामूहिक राष्ट्रगान का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। इन मंडलों और जिलों के वरिष्ठ कार्यकर्ता पहुंचेंगे और आजादी की सुरक्षा के लिए नागरिकोचित कत्र्तव्यों पर प्रकाश डालेंगे।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जनजीवन के हर क्षेत्र के प्रति संवेदनशील हैं और जन-जन की भावना का सम्मान करते हैं ‘‘मन की बात’’ कार्यक्रम के माध्यम से श्री नरेंद्र मोदी जन-जन से जुड़ते हैं। प्रासंगिक विषयों पर श्री मोदी जी अपनी भावनाएं जनता से साझा करते हैं और जनता की प्रतिक्रिया की अपेक्षा करते हैं। उन्होंने कहा कि हर माह अंतिम सप्ताह रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम रेडियों, दूरदर्शन पर प्रसारित होता है। जन जागरूकता के विस्तार की दृष्टि से हर नगरीय निकाय, ग्रामीण सार्वजनिक स्थान पर मन की बात सुनने की व्यवस्था अपेक्षित है। पार्टी कार्यकर्ता अंतिम रविवार को निर्धारित समय पर मन की बात कार्यक्रम में अधिक से अधिक श्रोताओं को भागीदार बनाने के लिए व्यवस्था करेंगे तो सभी को लाभ उठाने का मौका मिलेगा।
श्री सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह ने देश के सभी प्रदेशों में कार्यकर्ताओं से रूबरू होने का 110 दिनों का कार्यक्रम बनाया है। मध्यप्रदेश में भी राष्ट्रीय अध्यक्ष का 18, 19 और 20 अगस्त का कार्यक्रम प्रस्तावित है। कार्यक्रम के विस्तृत रूपरेखा तैयार की जा रही है।
(अशोक नगर में प्रदेश अध्यक्ष) 24 July 2017 ![]() दलित विधायक का अपमान, देश के दलित वर्ग का अपमान- चौहान
अशोक नगर। क्षेत्रिय सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा अशोकनगर के दलित विधायक श्री गोपीलाल जाटव द्वारा किए गए ट्रामा सेंटर के लोकार्पण करने के बाद, ट्रामा सेंटर को गंगाजल से धोने और उसका पुनः लोकार्पण की घटना को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री नंदकुमार सिंह चौहान ने लोकतंत्र का कलंक बताया है। श्री नंदकुमार सिंह चैहान ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को सांसद कहलवाना अच्छा नहीं लगता, जब तक उन्हें कोई महाराज कहकर संबोधित नहीं करता, तब तक तसल्ली नहीं होती। उन्होंने कहा कि सांसद सिंधिया लोकतंत्र में अभी भी बड़ी गफलत पाले बैठे हैं। उन्होंने कहा कि श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया स्वयं महाराज कहलाएं हमें एतराज नहीं, पर अपने से बड़े उम्र के लोगों से पैर छुआयें और दलित वर्ग के विधायक का अपमान करें ये अमर्यादित है, जिसे हम बर्दास्त नहीं करेंगे।
उन्होंने कहा कि केन्द्र में प्रदेश में हमारी सरकारें हैं, अशोकनगर में सभी पदों पर पार्टी के जनप्रतिनिधि बैठे हैं। इस स्थिति में सांसद सिंधिया द्वारा लोकार्पण करने का हक नहीं बनता। श्री चैहान ने सिंधिया पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस की कहीं सरकार न होने के कारण अब वे शिलान्यास, लोकार्पण करने के लिए बिना पानी की मछली की तरह तडफड़ा रहे हैं। तथा अब वो किसी काम कराने के काबिल नहीं रहे।
उन्होंने सांसद सिंधिया पर चुटकी लेते हुए कहा कि सिंधिया के लोकार्पण करने का वह हाल है कि बच्चा हमारे यहां हुए और खुशियां तुम मनाओे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने दलित श्री रामनाथ कोविंद को देश का राष्ट्रपति बनाया है, और यहां कांग्रेसी सांसद अभी भी छुआछूत की बात कर सामाजिक समरसता के वातावरण को बिगाड़ रहे हैं। यहां यह अपमान केवल गोपीलाल जाटव विधायक का नहीं है, सम्पूर्ण देश के दलित वर्ग का अपमान किया गया है।
श्री चौहान ने कहा कि अशोकनगर में ये सांसद सिंधिया के विरुद्ध यह धरने का समापन सामंतवाद की लड़ाई की शुरूआत है। भाजपा कार्यकर्ताओं की एकजुटता ने यहां बता दिया है कि क्षेत्र से सामंतवाद को उखाड़ फैंकेंगे।
श्री चौहान आज अशोकनगर में पार्टी एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के तत्वाधान में आयोजित टाकीज चैराहे पर धरने में शामिल हुए। इस अवसर पर दलित वर्ग के विधायक के अपमान की घटना पर उन्होंने कोई स्वागत माल्यार्पण नहीं कराया। इस अवसर पर मंच पर विधायक श्री गोपीलाल जाटव, जिले के प्रभारी पूर्व विधायक श्री वीरेन्द्र सिंह रघुवंशी, जिला अध्यक्ष श्री जयकुमार सिंघई, नपा अध्यक्ष श्रीमति सुशीला साहू, जनपद अध्यक्ष चंदावाई, जिला पंचायत अध्यक्ष बाई सहाब उपस्थित थे।
भारत स्वाभिमान और गौरव के 3 वर्ष पूर्ण होने पर समस्त भारतवासियों को बधाई 27 May 2017 भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री नंदकुमार सिंह चौहान और प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर प्रदेशवासियों और भारतवर्ष के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि इस अवधि में भ्रष्टाचार मुक्त शासन, गरीबोन्मुखी, गतिशील पहल ने देश की सवा अरब जनता को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा है कि इन 3 वर्षों में भारत के भाल पर स्वाभिमान लिखा गया है। विश्व के पटल पर भारत का सम्मान बढ़ा है। हम एक सशक्त, समृद्ध और समरस भारत की दिशा में तेजी से आगे बढ़े हैं। हमारा पूर्ण विश्वास है कि श्री नरेन्द्र मोदी जैसे नेता के नेतृत्व में यह भारत आने वाले समय में और तेजी से आगे बढ़ेगा तथा आने वाली सदी भारत की सदी होगी। भारत ही विश्व का नेतृत्व करेगा। ऐसे संकेतों को आज प्रत्येक भारतवासी गौरवान्वित होकर अनुभूत कर रहा है।
श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले 10 वर्षों की नीतिगत अस्त-व्यस्तता को समाप्त कर त्वरित साहसिक निर्णय लेकर प्रशासन की जड़ता को समाप्त किया है। इन वर्षों में भ्रष्टाचार का एक भी छींटा उनकी सरकार पर नहीं पड़ा। जबकि यूपीए सरकार के 10 वर्षों के कार्यकाल में भ्रष्टाचार और घोटाला जनचर्चा का विषय होने से जनता का सरकार पर से भरोसा समाप्त हो गया था। भ्रष्टाचार के केन्द्र बन चुके अड्ड़ों की सफाई की तथा योजना आयोग और विदेश निवेश प्रोत्साहन बोर्ड को समाप्त कर लाल फीताशाही से केन्द्र और राज्यों को मुक्त किया। कालाधन, जाली नोटों और भ्रष्टाचार की चर्चाएं पूर्ववर्ती सरकार में खूब हुई, लेकिन इन पर लगाम लगाने का साहस नहीं किया गया। श्री नरेन्द्र मोदी सरकार ने विमुद्रीकरण करके कालेधन की व्यवस्था को तहस-नहस करके कालेधन के सृजन अवसरों को ही समाप्त कर दिया। नोटबंदी से देश के कोष को लगभग 5 लाख करोड़ रू. का लाभ हुआ जो गरीबोन्मूलन की योजना में निवेश होगा।
उन्होनें कहा कि आजादी के बाद देश की जनता ने पहली बार समावेशी विकास महसूस किया है। केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ अल्पकाल में ही जन-जन, जरूरतमंद लोगों तक पहुंचा है। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा बैंक योजना, जन-धन योजना, आवास योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, स्वच्छ भारत मिशन जैसी योजनाएं और इनीशिएटिव ने लाखों परिवारों के जीवन में उमंग पैदा कर दी है। जीवन स्तर बढ़ाया है और खुशहाली का द्वार खोला है।
श्री नंदकुमार सिंह चौहान ने कहा कि आधार कार्ड योजना को गंतव्य तक पहुंचाया और मनरेगा को कृषि के पूरक अंग के रूप में आगे बढ़ाया, जिससे सिंचन क्षमता में इजाफा हो रहा है। तीन वर्षों में श्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्र सरकार के आलोचकों को इस बात से बेहद हताशा हुई कि उन्हें मोदी सरकार के विरूद्ध न तो कोई खामी दिखी और न ही वे सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा सके। इससे समूचा विपक्ष आलोचना करते करते रपटीले मार्ग पर फिसल चुका है। मोदी सरकार ने जहां विकास दर को 7 प्रतिशत पर स्थायित्व दिया है, वहीं मंहगाई दर पर लगाम कस दी है। जनजीवन के हर क्षेत्र में श्री नरेन्द्र मोदी सरकार ने अपनी जनोन्मुखी छवि अंकित करने में सफलता पायी है। मोदी सरकार के तीन साल बेमिसाल साबित हुए है। श्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व पटल पर अपनी विशेष पहचान बनाकर भारत का सम्मान बढ़ाया है। भारत को विश्व की चुनिंदा शक्तियों की कतार में खड़ा कर दिया है।
प्रदेश में 56 स्थानों पर मोदी फेस्ट के कार्यक्रम निर्धारित- विजेश लूनावत भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विजेश लूनावत ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के तीन वर्षों में जनजीवन के हर क्षेत्र में सुखद परिवर्तन परिलक्षित हुआ है। मोदी फेस्ट के आयोजन का लक्ष्य जनता को बदलते भारत की छवि से अवगत कराना है।
उन्होनें बताया कि इसी सिलसिले में रेलमंत्री श्री सुरेश प्रभु 9 जून को भोपाल पधारकर इंदौर पहुंचेंगे और मोदी फेस्ट के आयोजन में भाग लेंगे। केन्द्रीय सामाजिक न्याय मंत्री श्री थावरचंद गेहलोत 11 एवं 12 जून को प्रदेश में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, श्री प्रकाश जावड़ेकर, केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री फग्गनसिंह कुलस्ते, डॉ. संजीव वलियान 8 और 9 जून को पधारेंगे। केन्द्रीय मंत्री श्री राजीव प्रताप रूढ़ी भी मोदी फेस्ट में भाग लेंगे। विदेश राज्यमंत्री श्री एमजे अकबर 9 जून को इंदौर में रहेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी डॉ. विनय सहस्रबुद्धे 13 और 14 जून को मध्यप्रदेश प्रवास पर रहेंगे। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री प्रभात झा, राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय एवं राष्ट्रीय सचिव श्रीमती ज्योति धुर्वे मोदी फेस्ट आयोजन में भाग लेंगी। प्रदेश के सभी 29 संसदीय क्षेत्रों में सांसद, विधायक, निर्वाचित प्रतिनिधि कार्यक्रमों का संयोजन करेंगे। जिला प्रभारी मंत्री भी इन कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी करेंगे।
श्री विजेश लूनावत ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री, मंत्रियों, प्रदेश पदाधिकारियों, सांसदों को अन्य प्रदेशों में आयोजन में भाग लेने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान उड़ीसा में जनजाति बहुल क्षेत्रों में पहुंचेंगे। केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर प. बंगाल, श्री थावरचंद गेहलोत आंध्र प्रदेश, श्री फग्गनसिंह कुलस्ते झारखंड, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री प्रभात झा चंडीगढ़, राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय प. बंगाल, वरिष्ठ मंत्री श्री जयंत मलैया, डॉ. गौरीशंकर शेजवार, डाॅ. नरोत्तम मिश्र, श्रीमती अर्चना चिटनीस, श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया व श्रीमती माया सिंह कर्नाटक, श्री उमाशंकर गुप्ता, श्री जयभान सिंह पवैया, सांसद श्री मेघराज जैन तमिलनाडू, श्री प्रहलाद पटेल मणिपुर, श्री राकेश सिंह महाराष्ट्र और डॉ. सत्यनारायण जटिया हरियाणा पहुंचेंगे और मोदी फेस्ट के कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री अजय प्रताप सिंह ने बताया कि 2 जून 2017 को सभी जिला इकाईयों की जिलों में महत्वपूर्ण बैठक होगी। बैठक में 2 जुलाई को प्रदेश में किये जाने वाले 6 करोड़ वृक्षारोपण के अभियान की सफलता के लिए तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की जायेगी। इस महावृक्षारोपण अभियान में प्रदेश के 25 लाख जन भाग लेंगे। जिलेवार तैयारियों की चर्चा के बाद लक्ष्य की पूर्ति के उपायों पर चर्चा की जायेगी एवं संकल्प पत्र भी भराये जायेंगे।
उन्होनें बताया कि प्रदेश में चल रहे कार्य विस्तार अभियान समयदानी कार्यकर्ताओं के प्रवास की प्रगति पर भी बैठक में चर्चा होगी। नर्मदा तट स्थित पावन ज्योर्तिलिंग आंेकारेश्वर में आदि शंकाराचार्य की भव्य धातु प्रतिमा की स्थापना के लिए लौह संग्रह पर भी चर्चा की जायेगी। हर जिले से प्रतिमा के लिए लोहा, लोहे की वस्तुओं का संग्रह किया जायेगा।
श्री अजय प्रताप सिंह ने बताया कि निर्वाचन आयोग नवमतदाता के पंजीयन के लिए अभियान 1 जुलाई से आयोजित करने जा रहा है। लोकतंत्र की बुनियाद मतदाता ही है, इस दृष्टि से पार्टी का लक्ष्य होगा कि 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाला कोई भी युवक निर्वाचन आयोग के इस अभियान के लाभ से वंचित न रहने पावे। 2 जून की बैठक की कार्यसूची में यह विषय भी प्रमुख होगा। 18 वर्ष पूर्ण करने वाले बच्चों का पंजीयन कराने में सहयोग किया जाना है।
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री नंदकुमार सिंह चौहान 27 एवं 28 मई को दो दिवसीय दौरे पर ग्वालियर, भिंड, जबलपुर, सतना और छतरपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। आप 27 मई को प्रातः 7.40 बजे भोपाल से रेलमार्ग द्वारा ग्वालियर प्रस्थान करेंगे। दोपहर 1 बजे ग्वालियर जिला कार्यालय पहुंचेंगे। दोपहर 2.30 बजे ग्वालियर से सड़क मार्ग द्वारा भिंड रवाना होंगे। सायं 4 बजे भिंड में कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। तत्पश्चात 4.30 बजे ग्राम परसाला में बूथ संपर्क कार्यक्रम में भाग लेंगे। सायं 5 बजे कार द्वारा मिहोना पहुंचकर चंबल गौरव यात्रा में शामिल होंगे। रात्रि 8 बजे भिंड से ग्वालियर प्रस्थान करेंगे। तत्पश्चात रात्रि 10.23 बजे रेलमार्ग से ग्वालियर से जबलपुर रवाना होंगे।
श्री नंदकुमार सिंह चौहान 28 मई को प्रातः 8.20 बजे जबलपुर सर्किट हाउस पहुंचेंगे। प्रातः 9 बजे जार्ज डिसिल्वा वार्ड में बूथ संपर्क कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रातः 10 बजे बस स्टेंड के पास स्थित मानस भवन में राजपूत समाज के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। दोपहर 12 बजे सड़क मार्ग द्वारा जबलपुर से नागौद (जिला-सतना) रवाना होंगे। सायं 4 बजे सांसद निवास, श्याम भवन पहुचेंगे। सायं 5 बजे नागौद में महाराणा प्रताप जयंती पर आयोजित मंचीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। तत्पश्चात 6 बजे नागौद से छतरपुर प्रस्थान करेंगे। आप रात्रि 8.30 बजे महाराजा छत्रसाल उत्सव समिति, महू सहानिया पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे।
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता डॉ. दीपक विजयवर्गीय ने बताया कि 26 मई से आरंभ हुए ‘मोदी-फेस्ट’ (मेकिंग ऑफ़ डेव्हलपड् इंडिया) के दौरान आयोजित हो रहे ‘सबका साथ-सबका विकास’ सम्मेलन जन आकर्षण का केन्द्र होंगे। भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा राज्यों की राजधानियों में और 300 मुख्य जिलों में कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इसी क्रम में जिला मुख्यालयों पर प्रगति का दिग्दर्शन करने के लिए प्रदर्शनियां लगाई जा रही है। तीन दिवसीय प्रदर्शनियां क्रमवार 100-100 जिलों में लगेंगी। इस मौके पर विषय विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन देने के लिए विशेष सत्र आयोजित किये जायेंगे।
उन्होनें बताया कि मोदी फेस्ट आयोजन का मुख्य उद्देश्य मोदी सरकार की जनोन्मुखी योजनाओं को लोकप्रिय बनाना, योजनाओं से लाभांवित परिवारों से सुखद परिवर्तन की जानकारी अन्यों तक पहुंचाना और विकास के बढ़ते चरण में जनसहयोग समर्थन हासिल करना है। आजादी के बाद पहली बार देश की जनता ने ऐसा समावेशी विकास महसूस किया है। केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ अल्पकाल में ही जन-जन, जरूरतमंद लोगों तक पहुंचा है। अन्य सभी विकासोन्मुखी योजनाओं के साथ प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा बैंक योजना, जन-धन योजना, आवास योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, स्वच्छ भारत मिशन जैसी योजनाएं और इनीशिएटिव ने लाखों परिवारों के जीवन में उमंग पैदा कर दी है। जीवन स्तर बढ़ाया है और जनता की खुशहाली का द्वार खोला है।
डॉ. दीपक विजयवर्गीय ने बताया कि सबका साथ-सबका विकास सम्मेलनों की 30 जून तक देश के सभी राज्यों, मध्यप्रदेश के 51 जिलों में धूम रहेगी। इसका उद्देश्य जनता को बताना है कि जनोन्मुखी योजनाओं और इनीशिएटिव किस तरह जनजीवन में सुखद परिवर्तन लाने में सहायक सिद्ध हुए है। जरूरतमंद परिवार कैसे लाभांवित हुए है और सरकारी प्रयास जनता की, एनजीओ की पहल किस तरह मददगार बनती है।
पं. दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानवदर्शन से प्रगतिशील भारत के दर्शन होते है - शिवराजसिंह चौहान 26 May 2017 ![]() भोपाल 25 मई 17। भोपाल के लालघाटी चौराहे के समीप पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा लगाने के लिए आज प्रतिमा स्थल का भूमिपूजन किया गया। पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा स्थल एवं सौन्दर्यकरण कार्य का भूमिपूजन श्री अवधेशानन्द महाराज, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, भोपाल महापौर माननीय आलोक शर्मा द्वारा किया गया।
जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद महाराज ने कहा कि भारत में पं. दीनदयाल उपाध्याय का जन्मशताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है। अपने जीवन में हर मानव समाज के साथ प्राणियों के हित में भी अनेक कार्य कर चुके है। सभी का एक साथ मंगल हो ऐसी कल्पना पं. दीनदयाल उपाध्याय ने की थी। इस कार्य को आगे बढ़ाने में केन्द्र और राज्य सरकार मिलकर जुटी है। इस कार्य के लिए केन्द्र सरकार ने एक समिति बनायी है। जिसमें 154 लोग उसमें मैं स्वयं भी हूँ।
मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि लालघाटी चैराहे के समीप पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा लगाने के लिए जो प्रयास किए जा रहे है वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद से प्रगतिशील भारत के दर्शन होते है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सरकार ने भारत को विश्व पटल पर एक नई पहचान दी है। केन्द्र सरकार की योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक ले जाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना है।
इस अवसर पर सांसद श्री आलोक संजर, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विजेश लुणावत, विधायक व जिला अध्यक्ष श्री सुरेन्द्रनाथ सिंह, हुजूर विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, बीडीए अध्यक्ष श्री ओम यादव, डॉ. हितेष वाजपेयी, निगम अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह चौहान, श्रीमती कृष्ण गौर, श्री सत्यार्थ अग्रवाल, श्री अशोक सैनी, श्री बहादुर सिंह (हीरू भाई), श्री अंशुल तिवारी, श्री सुधीर जाचक, श्री महेश मकवाना, श्री मनोज राठौर, श्री रामदयाल प्रजापति, श्री कृष्णमोहन सोनी, सुनील यादव, श्री राजेन्द्र गुप्ता, श्री विकास वीरानी, श्री रमेश शर्मा गुट्टू भैया, श्री केवल मिश्रा, श्री राकेश जैन, श्री मंजू बारीकिया, श्रीमती वंदना जाचक, श्री दीपा वासवानी, श्रीमती महेश खटवानी, श्रीमती ज्योति पाण्डे, श्री भगवानदास सबनानी, श्री कुलदीप खरे श्री सुशील वासवानी, श्री राम बंसल, सुमित पचैरी, श्री गणेश राम नागर, श्री महेश जोशी, श्री महेश शर्मा, श्री सुरेन्द्र वाडिका, श्री हरिशंकर मिश्रा, श्रीमती सुषमा बविशा, श्रीमती संतोष हिरवे, नित्यानंद शर्मा, श्री नरेश जाधव, श्री मनोज राठौर, श्री जगदीश यादव, रामकुमार खिलनानी, विकास सोनी, अतुल घेंघट, प्रतीक अग्रवाल, दिनेश भोसले, महेंद्र दवे, आनंद पाराशर, बल्लू राठौर, देवकरण झोरड, श्री पुष्पेन्द्र जैन, श्री सूरज यादव, श्री निखलेश मिश्रा सहित जिला पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठ संयोजक, सह संयोजक, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, वार्ड संयोजक उपस्थित थे।
मण्डला जिले के कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्य भाजपा में शामिल हुए जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्र ने दिलवाई सदस्यता 25 May 2017 ![]() जनसंपर्क, जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने बम्हनी बंजर, िजला मण्डला के कार्यक्रम में कांग्रेस के दो वरिष्ठ सदस्य श्री नारायण चंदोल एवं श्री सुखदेव रजक को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवायी। नगर परिषद, नैनपुर जिला मण्डला में भी कांग्रेस के 14 वरिष्ठ सदस्यों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्र ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए सदस्यों को सदस्यता दिलवाई एवं जन-प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।
नरेन्द्र मोदी भारत के लिए ईश्वरीय वरदान तीन साल में भारत की छवि विश्व शिखर पर- शिवराज सिंह चौहान
राष्ट्रवाद, विकास, सुशासन, अंत्योदय भाजपा का विचार- श्री विजेश लुणावत
अपनी उपयोगिता सिद्ध करें मीडिया प्रभारी - लोकेन्द्र पाराशर
कार्य विस्तार योजना के प्रथम चरण में समयदानी कार्यकर्ताओं ने 3500 ग्राम केन्द्रों में दस्तक दी- अजय प्रताप सिंह 22 May 2017 ![]() भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री अजय प्रताप सिंह ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष कार्य विस्तार योजना के अंतर्गत समयदानी कार्यकर्ता 20 मई को अपने-अपने नगर-ग्राम केन्द्रों को कूच कर गये। 21 मई को समयदानी कार्यकर्ताओं ने 3500 ग्राम केन्द्रों में समिति की बैठक में 21 से 28 मई तक का कार्यक्रम निर्धारित कर शाम को मतदान केन्द्र पर पहुंच चुके हैं और बैठकें आरंभ हो गयी हैं। ग्रामीण अंचल में पार्टी के विचार के साथ चैपालों पर केन्द्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों की चर्चा की जा रही है।
उन्होनें बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेता माननीय श्री अनिल दवे जी के दुःखद स्वर्गवास के कारण विस्तार योजना के जिलों में होने वाले वर्ग कुछ जिलों में स्थगित हो जाने से लगभग आधे जिलों में कार्य विस्तार योजना समय पर आरंभ नहीं हो पाया है। तथापि 28 से 30 जिलों में कार्य विस्तार योजना को समयदानी कार्यकर्ताओं ने आरंभ कर दिया है।
श्री अजयप्रताप सिंह ने बताया कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष कार्य विस्तार योजना में भाग लेने पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सांसद एवं मध्य प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ. विनय सहस्रबुद्धे भी 22 मई को हुजूर विधानसभा क्षेत्र में पहुचेंगे। आप 27 को छिंदवाड़ा जिले में ग्राम-नगर केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान केन्द्र तक पहंुचेगे। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान 25 मई को गुना, अशोकनगर जिले में कार्य विस्तार योजना में सहभागी बनेंगे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री नंदकुमार सिंह चैहान आज खंडवा संसदीय क्षेत्र में पहुंचे और ग्राम-नगर केन्द्रों में समयदानी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकों में शामिल हुए। आज केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री फग्गनसिंह कुलस्ते ने डिंडौरी में समयदानी कार्यकर्ताओं के साथ नगर-ग्राम केन्द्रों की बैठकों में भाग लिया। केन्द्रीय सामाजिक न्याय मंत्री श्री थावरचंद गेहलोत 28 और 29 मई को बड़वानी जिले में ग्राम-नगर केन्द्रों की बैठकों में शामिल होंगे। सभी सांसद, विधायक, निगम-मंडलों के पदाधिकारी भी कार्य विस्तार योजना में सहभागी बन रहे है।
भोपाल नगर के जिला अध्यक्ष श्री सुरेन्द्रनाथ सिंह ने बताया कि भोपाल नगर में पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष कार्य विस्तार योजना का कार्यक्रम समायदानी कार्यकर्ताओं के बीच निर्धारित हो चुका है। कार्यकर्ताओं का वर्ग 28 मई को संपन्न होगा, जिसके उपरांत कार्यकर्ता शहर के 85 वार्डों में संपर्क करेंगे तथा कार्य विस्तार योजना पर अमल होगा।
भोपाल जिला ग्रामीण अध्यक्ष श्री गोपाल सिंह मीणा ने बताया कि हामूखेड़ा में समिति की बैठक है। उनका रात्रि विश्राम मतदान केन्द्र पर होगा। रात्रि विश्राम के पूर्व चैपालों पर चर्चा होगी। बैरसिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम-नगर केन्द्रों का समन्वय कार्य श्री गोपाल सिंह मीणा स्वयं कर रहे है। जबकि प्रभारी श्री वीरेन्द्र कुमार हुजूर विधानसभा क्षेत्र में केन्द्र वार समन्वय कर रहे है। भोपाल जिला ग्रामीण में 47 ग्राम केन्द्र और 8 नगर केन्द्रों मंे आज समिति की बैठकों के बाद कार्यकर्ता मतदान केंद्रों पर पहुंच चुके हैं।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. विनय सहस्रबुद्धे 22 को भोपाल में 22 May 2017 भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, प्रदेश संगठन प्रभारी एवं सांसद डॉ. विनय सहस्रबुद्धे 22 मई को एक दिवसीय भोपाल प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान आप विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
डॉ. विनय सहस्रबुद्धे प्रातः 9 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय से ग्राम तूमड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे। 9.30 बजे अनुसूचित जाति के कार्यकर्ता श्री प्रकाश चैहान के निवास पर अल्पाहार के साथ जनसंपर्क कार्यक्रम में भाग लेंगे। तत्पश्चात 10.30 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय मंगल भवन का लोकापर्ण करेंगे। प्रातः 10.45 बजे ‘‘पं. दीनदयाल उपाध्याय जल आंदोलन’’ कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। दोपहर 12.15 बजे ग्राम कालूखेड़ी में बूथ कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित कर 1.45 बजे वार्ड क्रमांक 6 में बूथ कमेटी की बैठक में भाग लेंगे। आप दोपहर 3 बजे युवा सदन, मालवीय नगर में जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक में शामिल होंगे। तत्पश्चात सायं 4 बजे होटल पलाश रेसीडेंसी में पत्रकार बंधुओं से चर्चा करेंगे।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने तीन वर्षों में भारत का इकबाल बुलंद किया- मनोहर ऊटवाल 22 May 2017 ![]() भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री और सांसद श्री मनोहर ऊटवाल ने कहा कि देश में 2014 तक यूपीए सरकार के समय हुए घोटालों और भ्रष्टाचार की चर्चा देश दुनिया में होती थी। अंतर्राष्ट्रीय जगत में भारत में नीतिगत अस्त-व्यस्तता का माहौल होने से देश के सामने अनेक चुनौतियां थीं। भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव 2014 में जनता को भ्रष्टाचार मुक्त, गरीबों की सरकार का जो भरोसा दिलाया था। श्री नरेंद्र मोदी सरकार उस पर खरे उतरने से देश और दुनिया में भारत का इकबाल बुलंद हुआ है और अंतर्राष्ट्रीय पटल पर भारत का सम्मान बढ़ा है। तीन वर्षों में सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी छीटा नहीं पड़ा।
उन्होंने कहा कि देश में 1991 से आरंभ आर्थिक उदारीकरण के बाद पूंजीमूलक व्यवस्था से मानवीय चेहरा ओझल हो गया था। श्री नरेंद्र मोदी ने जन-धन योजना जैसी हर हफ्ते एक गरीबोन्मुखी योजना क्रियान्वित करके साबित कर दिया है कि देश के खजाने पर पहला अधिकार गरीब का है, गरीबों की सरकार है। उज्जवला योजना में 2 करोड़, 20 लाख गरीब महिलाओं को निशुल्क गैस के चूल्हे ने गरीबों की सरकार का अहसास करा दिया है। प्रधानमंत्री आवास योजना ने आवासहीनों को अपने घर के सम्मान का भरोसा दिया है। इसके लिए 96266 करोड़ रू. का केंद्र सरकार ने प्रावधान कर हर परिवार के सिर पर 2022 तक छत होने का भरोसा पुष्ट किया है।
श्री मनोहन ऊटवाल ने कहा कि समाज कल्याण योजनाओं में मिलने वाली सब्सीडी गरीबों के खातों में जमा होने से हेराफेरी बंद हुई है। गरीब लाभान्वित महसूस कर रहे हैं। गंभीर रोगों से परेशान परिवारों को 15 जीवनदायक दवाओं के मूल्य निर्धारित होने से लाभ पहुंचा है। हृदय रोगियों के लिए आवश्यक स्टेंट के मूल्य को 1 लाख रू. से घटाकर श्री नरेंद्र मोदी सरकार ने पहुंच के भीतर कर दिया हैं। इसके दामों में 85 प्रतिशत की कमी आने से मरीजों का मनोबल बढ़ा है। उन्हें महसूस हुआ है कि स्वास्थ्य उनका संवैधानिक अधिकार है। काश्तकारों को प्रधानमंत्री फसल बीमा ने आर्थिक सुरक्षा का अहसास कराया है। केंद्र और राज्य सरकारें किसानों के जोखिम में भागीदार बन गई है।
समेकित माडल स्कूल परियोजना से शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ेगी- रविनंदन मिश्र 22 May 2017 भोपाल। भारतीय जनता पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री रविनंदन मिश्र ने आगामी शिक्षण सत्र से बैतूल और खंडवा में आरंभ किये जा रहे उत्कृष्ट समेकित माडल स्कूल योजना की सराहना करते हुए कहा कि इससे प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ेगी और अभिभावकों पर निजी स्कूलों में शुल्क के रूप मंे पढ़ने वाला बोझ कम होगा। निजी विद्यालयों की मनमानी पर बे्रक लगेगा। आगामी शिक्षण सत्र से बैतूल और खंडवा में समेकित माडल स्कूल खोलने की योजना प्रायोगिक तौर पर आरंभ हो गयी है, जिससे सरकार पर पड़ने वाला अनावश्यक बोझ भी कम होगा।
उन्होनें बताया कि राजनैतिक लाभ के लिए पूर्ववर्ती सरकारों ने स्कूलों की भरमार कर दी, जिससे संसाधनों का दुरूपयोग होने के साथ शिक्षा की गुणवत्ता प्रभावित होने से अभिभावक निजी विद्यालयों की ओर आकर्षित हो गये और सरकारी विद्यालय उपेक्षा के शिकार हुए। पिछले दिनों विधानसभा सत्र में शिक्षा मंत्री कुंवर विजय शाह ने इस पायलट प्रोजेक्ट के आंरभ करने की घोषणा की, जिसके फलस्वरूप बैतूल और खंडवा में समेकित माॅडल स्कूल खोलने की सरकारी स्तर पर तैयारियां आरंभ हो गयी है।
श्री रविनंदन मिश्र ने बताया कि समेकित स्कूल में निजी स्कूलों से बेहतर सुविधाएं सुलभ की जायेगी और 10 किमी की परिधि में बने प्राईमरी, मिडिल स्कूल बंद करने के साथ छात्रों की सुविधा के लिए बसों का प्रबंधन होगा। समेकित स्कूलों में छात्रावास, प्रयोगशालाएं, खेल के मैदान, आॅडिटोरियम जैसी सभी सुविधाएं जुटायी जायेगी। श्री मिश्र ने इस अभिनव प्रयास के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान और शिक्षा मंत्री कुंवर विजय शाह के प्रति आभार व्यक्त किया है।
उन्होनें बताया कि 10 किमी के दायरे में आने वाले स्कूलों के बच्चों के लिए अध्ययन की उत्कृष्ट व्यवस्था किये जाने के बाद भी राज्यकोष को 1 करोड़ रू. की न्यूनतम बचत का अनुमान है।
1 जुलाई से बाजार की नजरें और उपभोक्ता का नजरिया बदल जायेगा- आर्थिक प्रकोष्ठ 22 May 2017 ![]() भोपाल। भारतीय जनता पार्टी, आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री योगेश मेहला ने कहा कि आने वाले डेढ़ माह में बाजार की नजरे बदलने से उपभोक्ताओं का नजरिया भी बदल जायेगा। तब बाजार अब जैसा नहीं रहेगा इसलिए ग्राहक को भी सुखद अनुभूति होगी। अनाज, दूध, दही, फल, सब्जी जीएसटी के दायरे से बाहर होगी। कृषि उत्पाद भी जीएसटी से मुक्त होंगे। इसका तत्काल असर होगा कि खानपान की चीजों पर महंगाई का डंक नहीं पड़ने से उपभोक्ता को राहत मिलेगी। खानपान की अन्य वस्तुओं काॅफी, चाय मिठाई जैसे उत्पाद 5 प्रतिशत टैक्स के दायरे में सिमट जायेंगे। ऐसा होने से उपभोक्ता को अब की तुलना में उत्पाद सस्ते मिलेंगे।
उन्होंने कहा कि जीएसटी की ऊंची दर 28 प्रतिशत है, लेकिन देखने की बात यह है कि इस श्रेणी में उपभोक्ता सामग्री की मात्र 19 प्रतिशत वस्तुएं ही आती हैं। जीएसटी लागू होने से सिर्फ उपभोक्ताओं को ही लाभ नहीं पहुंचा है, बल्कि जीएसटी से दुनिया की भारत के प्रति अवधारणा भी बदल गई है। जीएसटी देश का ऐसा आर्थिक सुधार है जिसने राजनैतिक सहमति का रंग गाढ़ा कर दिया है। राजनैतिक सहमति का नया इतिहास बना है।
श्री मेहता ने कहा कि जीएसटी लागू होने में विलंब का कारण सभी संभव आशंकाओं का निवारण करना है। इससे लोकतंत्र की ताकत बढ़ी है। दुनिया को संदेश गया है कि सुधार भारत की प्रकृति है। जीएसटी के क्रियान्वयन से पारदर्शिता आयेगी। खपत बढ़ेगी जिससे रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। यदि भ्रष्टाचार के युग से निकलेंगे तो निश्चित रूप से भारत में अर्थव्यवस्था का स्वर्ण युग आयेगा, लेकिन ध्यान देने की बात यह है कि कानून, व्यवस्था कितनी भी श्रेष्ठ हो उसका सुखद अनुभव जनता को तभी होता है, जब क्रियान्वयन के प्रति प्रतिबद्धता प्रदर्शित की जाये।
सबसे सस्ती सौर ऊर्जा मध्यप्रदेश में 750 मेगावाट की तीन इकाईयां, मेट्रों कारपोरेशन से क्रय अनुबंध -विजेश लूनावत 17 April 2017 भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विजेश लूनावत ने कहा कि मध्यप्रदेश के रीवा में स्थापित हो रही तीन सोलर ऊर्जा इकाईयों से 750 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा। देश में सबसे सस्ती सोलर ऊर्जा रीवा सोलर सयंत्र में बनेगी। रीवा जिले की गुड़ तहसील में स्थापित हो रहे संयत्रों के डेव्हलपरों से अनुबंधन होना तय हो गया है। केंद्रीय मंत्री श्री वैंकेया नायडू, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री श्री पीयुष गोयल, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में डेव्हलपर्स बिजली विक्रय का अनुबंध करेंगे। रीवा प्लांट से बनने वाली बिजली में से 24 प्रतिशत बिजली मेट्रों दिल्ली को दी जायेगी। श्री विजेश लूनावत ने कहा कि पहले अनुदानों के बावजूद सोलर ऊर्जा का दाम 4 रू. 50 पैसे यूनिट था। लेकिन रीवा प्लांट में होने वाले उत्पादन का मूल्य सबसे कम लगभग 2 रू. 90 पैसे यूनिट होगा। इस तरह देश में मध्यप्रदेश सबसे सस्ती सोलर बिजली उत्पादन करने वाला राज्य होगा। यह भी दिलचस्प हकीकत है कि इस परियोजना में विश्व बैंक ने धन का निवेश किया है और इस निवेश पर सबसे कम ब्याज रखा गया है। श्री विजेश लूनावत ने कहा कि मध्यप्रदेश में सोलर ऊर्जा के लिए कुछ स्थानों का अनुकूलता के आधार पर चयन किया गया है। नीमच, शाजापुर, आगर, छतरपुर, मुरैना और राजगढ़ में सोलर ऊर्जा के लिए भूमि उपलब्ध हो चुकी है। यहां लगने वाले संयंत्रों से 2000 मेगावट बिजली का उत्पादन होगा। जीएसटी राजनैतिक सहमति की उपलब्धि, कृषि जीएसटी के दायरे से बाहर - बंशीलाल गुर्जर 17 April 2017 भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री बंशीलाल गुर्जर ने कहा कि जिस तरह जीएसटी और इससे संबद्ध चार विधेयक लोकसभा और राज्यसभा में पारित हो चुके हैं और राज्यांे तथा राजनैतिक दलों को इसका समर्थन मिला है। यह देश में राजनैतिक सहमति की एक बड़ी मिसाल कायम हुई है। सबसे खास बात यह है कि कृषि पर जीएसटी प्रभावी नहीं हो यह भी सहमति बन गई है। कृषि उत्पाद जीएसटी के दायरे से बाहर रहेंगे। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल, बिजली और अल्कोहल को भी फिलहाल बाहर रखा गया है। जीएसटी का एक चरण राज्य विधानसभा में पारित होने का शेष है जो मानसून सत्र के पहले ही विशेष सत्र में पारित होने में कोई अड़चन नहीं होगी और इसके साथ ही राष्ट्रपति की स्वीकृति मिलते ही 1 जुलाई से जीएसटी के रूप में देश में सबसे बड़ा आर्थिक सुधार मूर्त रूप लेगा। श्री गुर्जर ने कहा कि जीएसटी का एक लाभ यह होगा कि इसका दायरा बड़ जायेगा। देश की अर्थव्यवस्था की सेहत सुधरेगी। जीडीपी में डेढ़ से दो प्रतिशत का इजाफा होगा। उपभोक्ता के लिए जीएसटी का सबसे अधिक लाभ मिलना तय है। क्योंकि अभी तक वस्तुओं सेवाओं पर राज्यों और केंद्र के 17 में से अधिकांश टैक्स लगते हैं। इसमें कई विभागों का हस्तक्षेप रहता है। जिससे वाणिज्य व्यापारी शोषण का शिकार होने से बचने के लिए कर अपवंचन करते हैं। जीएसटी एक ही अप्रत्यक्ष कर होगा जिसमें पारदर्शिता रहेगी। व्यापारी को लिखा पढ़ी से छुट्टी मिल जायेगी। कर अपवंचन की प्रवृत्ति पर स्वमेव अंकुश लग जायेगा। जीएसटी उत्पाद पर एक ही टैक्स रहेगा। श्री गुर्जर ने कहा कि समस्त टैक्सों के बदले में एक टेक्स लगने से उत्पाद का मूल्य कम होगा। मूल्य कम होने से उपभोक्ता को लाभ होगा। साथ ही जीएसटी से केंद्र और राज्यों के राजस्व में वृद्धि होगी। जिन देशों में कर संग्रह में वृद्धि हुई है वहां टैक्सों में कमी की गई है। इस तरह सही मायने में जीएसटी जनता के लिए लाभ का सौदा सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के पहले भी देश में कई आशंकाएं व्यक्त की जा रही थी, जो निर्मूल साबित हुई है। इसी तरह महंगाई बढ़ने की आशंका भी यदि गलत साबित होती है, तो इन्कार नहीं किया जा सकता। व्यवस्था परम्परा में बदलाव को लेकर स्वाभाविक रूप से कई तरह की आशंकाए होती है, लेकिन आगे चलकर यही बदलाव सुखद भविष्य का कारक बनता है। जीएसटी को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने गेम चेंजर बताया है। 150 देश में जीएसटी प्रणाली ने अर्थव्यवस्था में जान फूंकी है। निजी अस्पताल सिजेरियन प्रसव में मनमानी नहीं कर सकेंगे - संपतिया उईके 17 April 2017 भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कहा कि राज्य सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने निजी अस्पतालों में होने वाले मनमाने ढंग से प्रसव के लिए सिजेरियन आॅपरेशन पर नियंत्रण लगा दिया है। अधिकतम 50 प्रतिशत तक सिजेरियन आपरेशन को मान्य किया जायेगा। अधिकतम 50 प्रतिशत तक सिजेरियन आपरेशनों की संख्या मर्यादित रखने के लिए स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग के अधिकारी निजी अस्पतालों का नियमित दौरा कर निगरानी रखेंगे। निजी अस्पतालों को नियमित रूप से सिजेरियन आॅपरेशनों का का रिकार्ड और डेटा प्रस्तुत करना पड़ेगा। इससे परिवारों पर सिजेरियन आपरेशन के लिए निजी नर्सिंग होम का दबाव कम होगा और प्रसव के मामले में परिवार आर्थिक शोषण से मुक्त होंगे। श्रीमती संपतिया ने कहा कि सिजेरियन आॅपरेशन के बारे में विशेषज्ञों की राय है कि 20 प्रतिशत से अधिक सिजेरियन आपरेशन से प्रसव नहीं कराये जाने चाहिए। इसका स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ने के साथ परिवार पर आर्थिक भार बढ़ता है। लेकिन मौजूदा हालात में सिजेरियन का औसत 80 प्रतिशत तक हो जाता है, जो मान्य नहीं किया जायेगा। राज्य के स्वास्थ्य चिकित्सा मंत्रालय द्वारा की गई पहल सामयिक है। अस्पतालों में पैसा कमाने की चाह में निरंतर सिजेरियन आॅपरेशन का प्रचलन बढ़ना सोचनीय है। प्रदेश के महिला आयेाग ने भी इस पे्रक्टिस पर चिन्ता व्यक्त की है। इसलिए जहां चिकित्सा विभाग कड़ाई बरतेगा जनता को भी जागरूकता का परिचय देने की आवश्यकता है। चिकित्सा विभाग अस्पतालों के रिकार्ड की निगरानी कर सिजेरियन आॅपरेशन को विशेष परिस्थिति में ही माना करेंगे। मुख्यमंत्री की सामयिक पहल, सरपंच, सचिवों और रोजगार सहायकों की हड़ताल स्थगित - नागरसिंह चौहान 17 April 2017 भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता, विधायक श्री नागर सिंह चौहान ने सरपंच, पंचायत सचिवों और रोजगार सहायकों की मुख्यमंत्री जी से भेंट के बाद हड़ताल स्थगित करने की घोषणा को सराहनीय कदम बनाया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्राम पंचायतों को 6 हजार रू. वार्षिक सत्कार भत्ता स्वीकृत किये जाने पर संतोष व्यक्त किया है और कहा कि इससे पंचायत पदाधिकारियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो गई है। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि गांव के गरीब अवासहीन परिवार को ही आवासीय सुविधा और अन्य गरीबी उन्मूलन की योजनाओं का लाभ पात्रता के आधार पर मिलेगा। इसके लिए सर्वे कराया जायेगा। साथ ही बताया गया कि पंचायतों में 25 हजार रू. से अधिक राशि आहरण पर कोई पाबंदी नहीं लगाई गई है। अलबत्ता आॅनलाईन सिस्टम डेव्हलप किया जा रहा है, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। उभय पक्षों में सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में हुई चर्चा में यह भी तय किया गया कि जो राशि हितग्राही के खाते में आती है, उसके हितग्राही द्वारा दुरूपयोग किये जाने पर सरपंच और सचिव को जिम्मेदार नहीं माना जायेगा, इससे विवादों का अन्त होगा। अटेर विधानसभा उपचुनाव मतदान में कांग्रेस के हित में एकपक्षीय कार्यवाही न्याय संगत नहीं - नंदकुमार सिंह चौहान 10 April 2017 भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री नंदकुमार सिंह चौहान ने भारत सरकार के मुख्य निर्वाचन आयुक्त दिल्ली से भेंटकर उनको दिये गये अभ्यावेदन में अटेर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के समर्थन में एक पक्षीय कार्यवाही किये जाने का आरोप लगाया है। भाजपा के प्रत्याशी द्वारा की गयी शिकायतों की अनदेखी को बेइंसाफी बताया है। श्री नंदकुमार सिंह चैहान के साथ पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश संगठन प्रभारी डॉ. विनय सहस्रबुद्धे भी थे। मुख्य निर्वाचन आयुक्त को दिये ज्ञापन में श्री नंदकुमार सिंह चौहान ने बताया कि निम्नांकित मतदान केन्द्रों पर कांग्रेस द्वारा की गयी अवैध कार्यवाही के फलस्वरूप दोबारा मतदान कराने का निवेदन किया है। साथ ही पुर्नमतदान में उक्त मतदान केन्द्रों पर विशेष पुलिस बल तैनात करने की मांग की है। उन्होनें कहा कि अटेर क्षेत्र में कांग्रेस के प्रत्याशी हेमंत कटारे ने ईवीएम मशीन के बारें में शिकायत की थी और अधिकारियों द्वारा गड़बड़ी किये जाने की आशंका जताई थी, जिस पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, भिंड कलेक्टर, एसपी सहित 19 अधिकारियों के तबादले कर दिये गये। जबकि हेमंत कटारे द्वारा लगाये गये आरोप कल्पना प्रसूत थे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी का प्रभार आंध्र के चुनाव पदाधिकारी श्री भंवरलाल को सौंपा गया, साथ ही 6 पुलिस थानों के प्रभारी अधिकारी हटा दिये गये। लेकिन उनके ऐवज में कोई पदस्थापना नहीं की गयी। इससे प्रोत्साहित होकर कांगे्रस के समर्थक असामाजिक तत्वों को खुलकर मतदान प्रभावित करने की छूट मिल गयी। इन तत्वों ने बूथ क्रमांक 183 (जोहरी ब्राम्हण), 213 लहारपुरा, 215 मारूपुरा, 203 अमलहेड़ा, 172 गोअरकला, 167 पाली नंबर-2, 141 जवासा नंबर-1, 142 जवासा नंबर-2, 90 जनोरा, 92 गजना-1, गजना-2, 48 बड़पुरी, 49 बड़पुरा, 50 प्रतापपुरा, 52 गोंदपुरा, 17 बड़नपुर, 29 रैपुरा, 41 निवारी, 74 वमनपुरा, 67 नखलौरी, 58 मलिंगपुर, 109 परियाया, 103 मनेपुरा, 114 भगतुआपुरा, 115 जनावली, 116 भगवंतपुरा, 140 सिहोनी, 191 बरोही-1, बरोही-2, 197 गोपालपुरा, 134 रानी विरगंवा नंबर-1, 135 रानी विरगंवा नंबर-2, 136 रानी विरगंवा नंबर-3, 144 जवासा नंबर-4 एवं 55 होलापुरा में बूथ कैपचरिंग करने का दुस्साहस किया गया। श्री नंदकुमार सिंह चौहान एवं डॉ. विनय सहस्रबुद्धे ने उक्त मतदान केन्द्रों पर पुर्नमतदान और मतदान के समय विशेष सुरक्षा बल तैनात किये जाने की मांग की। श्री चौहान ने आयोग को बताया कि अटेर क्षेत्र में तैनात चुनाव पर्यवेक्षकों को कांग्रेस का समर्थन करने वाले हिस्ट्रीशीटर, असामाजिक तत्वों की सूची पहले ही सौंपी जा चुकी है। परन्तु कोई कार्यवाही न होना खेद का विषय है। पहले ही भाजपा ने कहा था कि हटाये गये पुलिस अधिकारियों के स्थान रिक्त रखे जाने से कानून व्यवस्था ध्वस्त हो जाने की आशंका व्यक्त करके प्रशासन और जिम्मेदार चुनाव अधिकारियों से निवेदन किया गया था, लेकिन सब वेअसर रहा। उक्त प्रार्थना प्रत्र की प्रति आज दिल्ली में चुनाव आयोग को सौंप दी गयी। इन्हीं बाजिव कारणों के विद्यमान होते हुए पार्टी ने उक्त मतदान केन्द्रों पर पुर्नमतदान की मांग की है और तत्काल कार्यवाही की अपेक्षा की है। रियल एस्टेट रेग्युलेटरी अथारिटी एक्ट के अमल में आने से जरूरतमंदों का अपने मकान का सपना पूरा होगा - विजेश लूनावत 10 April 2017 भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विजेश लूनावत ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 2022 तक हर आवासहीन के सिर पर साया करने का लक्ष्य पूरा किया जा रहा है। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री आवास योजना आरंभ की गयी है। नगरों और ग्रामीण क्षेत्रों में रिहायशी भूखंड वितरण का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। मकान बनाने के लिए शासकीय इमदाद दी जा रही है। इसमें निजी क्षेत्र का सहयोग लिया जा रहा है। हर व्यक्ति को आवास मिशन की सफलता में रियल एस्टेट रेग्युलेटरी अथारिटी एक्ट मील का पत्थर साबित होगा। यह अधिनियम उपभोक्ता और बिल्डर को मर्यादित ढंग से कार्य करने को प्रेरित करेगा। उन्होनें कहा कि रियल एस्टेट से उपभोक्ताओं को सुनिश्चित राहत मिलेगी। क्योंकि बिल्डर को समय सीमा में आवास बनाकर सौंपना होगा। अधिनियम में तीन अपीलीय कोर्टों का गठन किया जायेगा। इन न्यायालयों में शिकायतों का समय सीमा में निराकरण किया जायेगा। 1 मई से अधिनियम प्रभावी हो जाने से उपभोक्ता द्वारा निवेश की गयी राशि का 70 प्रतिशत अंश बिल्डर को प्रोजेक्ट में निवेश करना होगा। ऐसा करना प्रोजेक्ट समय पर पूरा होने की गारंटी होगा। कांग्रेस ने अटेर विधानसभा उपचुनाव मतदान में असामाजिक तत्वों का सहारा लेकर दहशत का माहौल बनाया बलपूर्वक मतदान कराने के कृत्य की भाजपा ने शिकायत दर्ज कराई ![]() 10 April 2017 भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री अजयप्रताप सिंह के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों के शिष्ठ मंडल ने आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में पहुंचकर एक ज्ञापन दिया और अटेर विधानसभा क्षेत्र (भिंड) में कांग्रेस द्वारा बलपूर्वक, आतंक के माहौल में जबरिया मतदान कराने की बूथवार शिकायत की तथा आतंक फैला रहे व्यक्तियों के विरूद्ध जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के अंतर्गत तत्काल कार्यवाही करने की मांग की। शिष्ठ मंडल में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विजेश लूनावत, श्री रामेश्वर शर्मा, प्रदेश महामंत्री श्री विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री सत्येन्द्र भूषण सिंह, श्री राजेन्द्र सिंह राजपूत, प्रदेश प्रवक्ता श्री रजनीश अग्रवाल, श्री हिदायतुल्लाह शेख, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री संजय गोविन्द खोचे भी सम्मिलित थे। ![]() मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को श्री अजयप्रताप सिंह ने बताया कि कांग्रेसी कार्यकर्ता शस्त्रों से लैस होकर मतदान केन्द्रों पर कब्जा कर मतदान सूची लेकर निर्वाचन दल को प्रभावित करने में जुटे है। उन्होनें बूथवार गैरकानूनी पहल का ब्यौरा देते हुए बताया कि बूथ क्रमांक 42 पर आरक्षक कृष्णा शुक्ला बैच नंबर 485 ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान कराया। बूथ क्रमांक 88 पर सुई गांव में पीठासीन अधिकारी ने स्वयं कांगे्रस के पक्ष में मतदान करने के मतदाताओं को विवश किया। सैकड़ों मतदाताओं के पास जरूरी दस्तावेज होने पर भी उन्हें मतदान से वंचित कर दिया गया। उन्होनें बताया कि बूथ क्रमांक 48, 49 एवं 78 पर कांगे्रसी आधिपत्य जमाने में तुले हुए है। ग्राम गढ़ी क्षेत्र में बूथ क्रमांक 260 में बिना अनुमति के अवैध रूप से 6-7 वाहनों में कांगे्रसी कार्यकर्ता धींगा मस्ती कर रहे है। बूढ़नपुरा क्रमांक 16 में समुदाय विशेष को मतदान करने दिया जा रहा है। इसी तरह क्रमांक 263 कछुरी में अपराधिक तत्वों को खुली छूट दी जा रही है, जो मतदान को रोकने में जुटे है। कुछ बूथों पर ईवीएम मशीन से छेड़छाड़ कर मतदान की गति धीमी रखने के प्रयास में पीठासीन अधिकारी स्वयं जुटे है, इनमें बूथ क्रमांक 231 प्रमुख है। ![]() श्री अजयप्रतात सिंह ने कहा कि इस आशय की शिकायतें मौके पर भाजपा के अधिकृत चुनाव मतदान एजेंटों द्वारा संबंधित अधिकारियों को दी गयी है, लेकिन वे सभी मौनदर्शक बने हुए है। श्री सिंह ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को अटेर में पार्टी के निर्वाचन कार्यकर्ता श्री शैलेन्द्र भदौरिया द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी को सौंपी गयी शिकायतों की प्रतियां भी सौंपी और तत्काल कार्यवाही करने का आग्रह किया, जिससे मतदान में निष्पक्षता सुनिश्चित हो सके। श्री सिंह ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को ऐसे असामाजिक तत्वों की कारगुजारियों की लंबी सूची बूथवार सौंपी है जो मतदान को प्रभावित करने में जुटे है, उनका रिकार्ड अपराधिक है और उन्हें शह मिली हुई है। कांगे्रसी मतदान को जिस तरह प्रभावित करने में जुटे है, उससे लगता है कि पराजयबोध से ग्रसित होकर ऐन केन प्रकारेण चुनाव परिणाम प्रभावित करने में विफल प्रयास में जुटे है। महाकौशल में इंडस्ट्रियल कारीडोर बनने से क्षेत्रीय विकास का असंतुलन दूर होगा इंजी. प्रदीप लारिया 10 April 2017 भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजी. प्रदीप लारिया ने कहा कि महाकौशल अंचल उद्योगों के लिए उर्वर भूमि है, लेकिन आजादी के बाद इस अंचल के औद्योगीकरण की दिशा में प्रयास न हो पाने से क्षेत्र की औद्योगिक संभावनाएं धरातल पर नहीं उतर पाई। मध्यप्रदेश सरकार ने इस दिशा में ठोस पहल कर महाकौशल क्षेत्र इंडस्ट्रियल काॅरीडोर का सिलसिला आरंभ किया है। इंडस्ट्रियल कारीडोर बनने से जबलपुर, कटनी से लेकर सतना, रीवा, बनारस और सोनभद्र तक उद्योगों का जाल बिछेगा, जिससे इस क्षेत्र में व्याप्त बेरोजगारी पर प्रहार होगा। महाकौशल विंध्य अंचल की कृषि प्रधान अर्थव्यवस्था को उद्योगों का संबल मिलेगा। कृषि और उद्योगों में संतुलन आने से विकास का असंतुलन समाप्त होगा। श्री लारिया ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान सरकार ने इस दिशा में अनूठी पहल करके संभावनाओं के उचित दोहन की भूमिका तैयार कर दी है। केन्द्र सरकार की औपचारिक अनुमति के साथ महाकौशल विंध्य क्षेत्र में खुशहाली का नया विजन शुरू होगा। उन्होनें कहा कि महाकौशल और विंध्य अंचल में प्रचुर मात्रा में भूमि, जल भंडार और बिजली उपलब्ध है। इस अंचल में मानव संसाधन की बहुतायत है। जबलपुर, कटनी, रीवा, सतना में तमाम इंजीनियरिंग संस्थान है, जहां स्किल्ड मानव संसाधन उपलब्ध है। साथ ही मेक इन मध्यप्रदेश अभियान के तहत आज 150 विभिन्न ट्रेडों में आईआईटी, आईटी, इंजीनियरिंग कालेजों में स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम संचालित हो रहे है। काॅरीडोर बनने से रोजगारोन्मुखी शिक्षा का सही लाभ पहुंचेगा। उन्होनें कहा कि इस क्षेत्र में कृषि उपज, वनोपज, खनिज का भंडार है। इनका औद्योगिक उत्पादन होने से क्षेत्र की आर्थिक खुशहाली में पंख लग जायेंगे। किसान मोर्चा की संभागीय बैठक 10 को रीवा एवं 12 अप्रैल को जबलपुर में 10 April 2017 भोपाल। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री रणवीर सिंह रावत ने बताया कि किसान मोर्चा की संभागीय बैठक 10 को रीवा एवं 12 अप्रैल को जबलपुर में आयोजित की गयी है। उन्होनें बताया कि 10 अप्रैल को रीवा में पार्टी कार्यालय में रीवा संभाग की बैठक आहूत की गयी है एवं 12 अप्रैल को जबलपुर संभाग की बैठक उत्सव पैलेस आगा चैक, जबलपुर में रखी गयी है। बैठक में संभाग में निवासरत् मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जिला एवं जनपद पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष उपस्थित रहेंगे। श्री रावत ने बताया कि होशंगाबाद, सागर और भोपाल संभाग की संभागीय बैठकें संपन्न हो चुकी है। 10 April 2017 जनसंपर्क, जल-संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने आज पाक्षिक पत्रिका 'नवलोक भारत', भोपाल द्वारा आयोजित वैचारिक संगोष्ठी प्रचंड जनोदश: चुनौतियाँ और संभावनाएँ में हिस्सा लिया। मंत्री डॉ. मिश्र ने समन्वय भवन में आयोजित संगोष्ठी की अध्यक्षता की। जनसंपर्क मंत्री ने संगोष्ठी में आए अतिथि वक्ताओं श्री सुधांशु त्रिवेदी और सुश्री शाज़िया इल्मी का मध्यप्रदेश आगमन पर स्वागत किया। संगोष्ठी के मुख्य वक्ता श्री सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि राजनैतिक दल को प्राप्त प्रचंड बहुमत अधिक अपेक्षाओं को साथ लाता है। उन्होंने कहा कि अपेक्षाओं के ज्वार और उत्तरदायित्वों के भार का संगम हाल ही में उत्तरप्रदेश विधानसभा के चुनाव परिणामों में देखने को मिला है। श्री त्रिवेदी ने कहा कि उत्तरप्रदेश में विकास का नया युग प्रारंभ होगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व का यह नैतिक प्रभाव ही है कि उनके स्वच्छता अभियान और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के आव्हान को जनता ने अंगीकार्य किया। श्री त्रिवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की नेतृत्व क्षमता से विश्व के कई राष्ट्र प्रभावित हुए हैं। विषय प्रवर्तन वरिष्ठ पत्रकार और राष्ट्रीय एकता समिति मध्यप्रदेश के उपाध्यक्ष श्री रमेश शर्मा ने किया। संगोष्ठी को दैनिक भास्कर समाचार पत्र समूह के प्रमुख श्री रमेशचंद्र अग्रवाल और सुश्री शाजिया इल्मी, नई दिल्ली ने भी सम्बोधित किया। सहकारिता राज्य मंत्री श्री विश्वास सारंग ने प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत किया। संचालन श्री विवेक सारंग ने किया। पत्रिका के संस्थापक संपादक वरिष्ठ राजनेता श्री कैलाश सारंग ने कहा कि पत्रिका द्वारा ऐसी विचार संगोष्ठियों का आयोजन भविष्य में भी किया जाएगा। इस अवसर पर अतिथियों को स्मृति-चिन्ह किए गए। कार्यक्रम में श्री राजीव मोहन गुप्त प्रधान संपादक दैनिक जागरण, श्री राजेन्द्र शर्मा प्रधान संपादक दैनिक स्वदेश, श्री भरत पटेल प्रधान संपादक दैनिक सांध्य प्रकाश, वरिष्ठ साहित्यकार श्री बटुक चतुर्वेदी के साथ ही राजधानी के अनेक वरिष्ठ पत्रकार, जन-प्रतिनिधि और प्रबुद्धजन उपस्थित थे। शुरूआत सुश्री उपासना सारंग के वन्दे-मातरम् गायन से हुई। बांधवगढ़ के विकास के लिए कमल को समर्थन देकर शिवनारायण सिंह को विजयी बनायें - शिवराज सिंह चौहान ![]() 22 March 2017 बांधवगढ़: भारतीय जनता पार्टी के बांधवगढ़ विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशी श्री शिवनारायण सिंह ने आज अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत करते हुए बड़े बुजुर्गों और क्षेत्र की जनता से आशीर्वाद देने की प्रार्थना की। उक्त अवसर पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री नंदकुमार सिंह चौहान उपस्थित थे। बाद में चुनाव जनसभा को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और श्री नंदकुमार सिंह चौहान ने संबोधित करते हुए जन-जन से आग्रह किया कि वे क्षेत्रीय प्रगति और प्रदेश के सर्वागींण विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी को अपना बहुमूल्य समर्थन देकर विजयी बनायें। जन-जन को शक्ति संपन्न और खुशहाल बनानें के लिए आवश्यकतानुसार कानून में संशोधन करने, नया कानून बनानें में हिचक नहीं होगी ![]() 22 March 2017 बांधवगढ़: मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने संबोधित करते हुए कहा कि पांच दशकों तक प्रदेश और केन्द्र में कांग्रेस की सरकारें रही है। कांगे्रस ने हमेशा जनता का भावनात्मक शोषण किया है। आत्मनिर्भर बनानें का प्रयास नहीं किया। भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता में आने के बाद इस दिशा में जो पहल की है, उसके परिणाम प्रदेश की जनता और देश में आम आदमी राहत और सकून के साथ महसूस कर रहा है। कांग्रेस ने अभाव के दिनों में लाल गेहूं परोसा जो मानवीय उपयोग के लिए भी उपर्युक्त नहीं था। भाजपा ने सत्ता में आने के बाद आदिवासी, अनुसूचित जाति, गरीब परिवारों को एक रू. किलो में गेहूं, चावल और आयोडीनयुक्त नमक देने की व्यवस्था करके आर्थिक-सामाजिक दृष्टि से राहत प्रदान की है। प्रदेश को खाद्य उत्पादन में आत्मनिर्भर ही नहीं अपितु सरप्लस राज्य बना दिया है। किसानों और मजदूरों के लिए प्रदेश में साख व्यवस्था को आसान बनाया है। किसानों को जीरों प्रतिशत ब्याज पर कर्ज और खाद-बीज के लिए कर्ज पर 10 प्रतिशत की छूट देकर किसानों को ऋणग्रस्तता से मुक्ति दिलाई है। कांग्रेस के समय किसान 18 प्रतिशत ब्याज चुकाते थे, किसान कर्ज में पैदा होता था, जीता था और कर्ज के बोझ तले मर जाता था। प्रश्न यह है कि जनता विचार करे कि कांग्रेस ये राहत क्यों नहीं दे पायी। उन्होनें कहा कि प्रदेश में प्रत्येक निवासी को आवासीय भूखंड और अपने घर का गौरव प्राप्त होना चाहिए। इसके लिए मध्यप्रदेश सरकार कानून ला रही है, जिससे प्रत्येक परिवार को अपने घर का गौरव प्राप्त होगा। प्रदेशव्यापी सर्वे में आवासहीनों का पता लगाया जा रहा है और आवासीय भूखंड देने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। उन्होनें कहा कि अभावग्रस्तता में कोई भी प्रतिभावान छात्र उच्च शिक्षा से वंचित नहीं रहे। इसके लिए मध्यप्रदेश सरकार ने एक हजार करोड़ रू. का बजट में प्रावधान किया है। छात्र 75 प्रतिशत अंक प्राप्त करके 12वीं पास करता है, तो उसे मेडिकल इंजीनियरिंग, आईआईटी जैसे उच्च शिक्षा के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए मध्यप्रदेश सरकार फीस भरेगी। गरीबों के बच्चे भी ऊंचें पदों पर पहुंचे इसके लिए मध्यप्रदेश सरकार ने बंदोबस्त किया है। कांगे्रस के पास विकास की कोई कल्पना नहीं है। अलबत्ता, कांग्रेस हताशा में आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति कर रही है। इसका खामियाजा उसे पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भुगतना पड़ा है। गोवा में भाजपा की सरकार को कांग्रेस ने बर्दाश्त नहीं किया और याचिका लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंच गये, जहां उसे मुंह की खाना पड़ी। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा विकास और सुशासन का पर्याय बन चुकी है। उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी श्री शिवनारायण सिंह को विजयी बनाकर क्षेत्रीय विकास सुनिश्चित करें। उन्होनें कहा कि इस क्षेत्र के विकास के लिए राज्य सरकार कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। राज्य सरकार और केन्द्र में अनुकूलता का लाभ उठाने के लिए शिवनारायण सिंह को विजयी बनायें ![]() 22 March 2017 प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री नंदकुमार सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश की जनता सौभाग्यशाली है कि उसे मध्यप्रदेश में किसानपुत्र, कर्मठ और प्रगतिशील नेता के रूप में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का नेतृत्व प्राप्त है। केन्द्र में श्री नरेन्द्र मोदी का आशीर्वाद और मार्गदर्शन हमें उपलब्ध है। इस अनुकूलता का लाभ उठाने के लिए क्षेत्रीय जनता भाजपा प्रत्याशी श्री शिवनारायण सिंह को अपना आशीर्वाद देकर विजयी बनायेगी। श्री शिवनारायण सिंह की जीत मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की झोली में डालकर क्षेत्रीय विकास का दावा करने का क्षेत्र की जनता को अवसर मिलेगा। इस क्षेत्र को सर्वागींण विकास के शिखर पर पहुंचानें में राज्य सरकार और केन्द्र सरकार का समर्थन हासिल होगा। उन्होनें कहा कि कांगे्रस अस्ताचल की ओर बढ़ रही है, उससे जनता की उम्मीदें समाप्त हो चुकी है, क्योंकि जनता ने देखा है कि कांग्रेस में सिर्फ कुर्सी की दौड़ चल रही है। उसने सामाजिक सरोकार को तिलांजलि दे दी है। देश में कुछ राज्यों में ही कांग्रेस का अस्तित्व बचा है, जबकि भारतीय जनता पार्टी देश के अधिकांश भागों में विकास और सुशासन की मशाल लेकर आगे बढ़ रही है। यह उपचुनाव क्षेत्र की जनता की खुशहाली और आंचलिक विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इसमें भाजपा की विजय से मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के हाथ में ताकत बढ़ेगी और जनता के लिए वे और अधिक उर्जा के साथ बेहतर ढंग से समर्पित भाव से सेवा करनें में समर्थ होंगे। उन्होनें कहा कि भाजपा के प्रत्याशी श्री शिवनारायण सिंह विधायक बनकर क्षेत्र की समस्याएं सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचा सकेंगे और समाधान करनें में देर नहीं लगेगी। उन्होनें कहा कि चुनाव में विजय पाने के लिए हर मतदाता अपने को भाजपा का प्रत्याशी मानकर जुट जाये, जिससे 9 अप्रैल को मतदान के दिन मतदान का कीर्तिमान बने और श्री शिवनारायण सिंह ऐतिहासिक मतों से विजयी बनें। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के समक्ष सभा में 2013 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी श्री प्यारेलाल बैगा ने अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सैकड़ों की संख्या में बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों ने भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री नंदकुमारसिंह चौहान ने पुष्पमाला पहनाकर सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विनोद गोटिया, श्री रामलाल रौतेल, प्रदेश महामंत्री श्री अजयप्रताप सिंह, वरिष्ठ मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन, श्री राजेन्द्र शुक्ल, श्री भूपेन्द्र सिंह, श्री गोपाल भार्गव, श्री ओमप्रकाश धुर्वे, श्री संजय पाठक, श्रीमती ललिता यादव, श्री जयसिंह मरावी, श्री मोती कश्यप, सुश्री मीना सिंह, श्री रामलाल बैगा, प्रदेश मंत्री सुश्री संपतियां उइके, श्री सुभाष सिंह उपस्थित थे। जीडीपी में 2 प्रतिशत वृद्धि होगी जीएसटी के चार विधेयक संसद में मंजूर होंगे, राज्य जीएसटी की राज्यों में अनुमति के साथ 1 जुलाई से जीएसटी- विजेश लुणावत ![]() 22 March 2017 भोपाल: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विजेश लुणावत ने कहा कि जीएसटी से जुड़े चार विधेयकों को मंत्रिपरिषद की स्वीकृति हो चुकी है। इनमें केन्द्रीय जीएसटी विधेयक 2017, एकीकृत जीएसटी विधेयक 2017, केन्द्रीय शासित राज्य वस्तु सेवा विधेयक और वस्तु और सेवाकर (राज्यों के मुआवजा) विधेयक 2017 को अनुभूति मिल चुकी है। जीएसटी विधेयक ने चार दरे की मंजूर कर दी है। लक्जरी उत्पादों जो अहित कर वस्तुएं पर अतिरिक्त उपकर लिया जायेगा। किस वस्तु पर कितना उपकर लगाया जायेगा इसका निर्णय जल्दी ही किया जायेगा। इससे पांच वर्षो तक राज्यों की भरपाई की जायेगी। उन्होंने बताया कि राज्यों की तरह शुल्क वसूली का प्रावधान किए जाने पर राज्य जीएसटी विधेयक राज्यों द्वारा विधानसभाओं में पारित किया जायेगा। यह विधायी प्रक्रिया पूर्ण होते ही जीएसटी अमलीजामा पहन लेगी। इसके बाद देश के जीडीपी में उछाल आयेगा। अनुमान है कि जीडीपी में 2 प्रतिशत इजाफा होगा। गंगा के जीवित नदी घोषित होने के दूरगामी अनुकूल नतीजे होंगे- विष्णुदत्त शर्मा ![]() 22 March 2017 भोपाल: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री विष्णुदत्त शर्मा ने मोहम्मद सलीम द्वारा प्रस्तुत याचिका पर उत्तराखंड उच्च न्यायालय द्वारा दिये गये निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इसके दूरगामी सुखद परिणाम मिलेंगे। उच्च न्यायालय में मो. सलीम ने गुहार लगायी थी कि गंगा नदी देशवासी जनता की आस्था और आशा का केन्द्र है। इसके प्राकृतिक स्वरूप को बरकरार रखने के प्रयास हों। जहां इसके स्वरूप पर अतिक्रमण है, उसे तत्काल हटाया जाये। न्यायालय ने ‘‘राईट आॅफ नेचर’’ के सिद्धान्त पर गंगा और यमुना को जीवित नदी घोषित करते हुए कहा कि जिस तरह मानव को जीवित रहने का हक है, कोई आघात पहुंचता है वह दंड का भागी होता है, नदी के स्वरूप को प्रतिकूल ढंग से प्रभावित करने वाला दंड का भागी होगा। इसका स्पष्ट अर्थ यही है कि गंगा जी को प्रदूषित करने, उसके स्वरूप को आहत करने के हर कदम पर जिम्मेदारी तय हो और ऐसा करने वाला दंड का भागी बने। इस निर्णय से दूरगामी असर पड़ेगा। प्रकृति के प्रति जनता में जिम्मेदारी का बोध विकसित होगा। उन्होनें कहा कि इस दिशा में मध्यप्रदेश में नर्मदा सेवा यात्रा की पहल वास्तव में एक अनूठी पहल है और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान के सात्विक चिंतन और प्रकृति, पर्यावरण सरंक्षण की दिशा में कल्पनाशीलता का परिचायक है। श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण सरंक्षण की दिशा में उच्च न्यायालय का निर्णय मील का पत्थर सिद्ध होगा। इस तरह की पहल न्यूजीलैंड में वसकुई नदी के संरक्षण के लिए हो चुकी है और लाभदायी सिद्ध हुई है। इक्वाडोर में तो जनमत संग्रह भी कराया जा चुका है और संवैधानिक संशोधन भी हो चुका है। उन्होनें कहा कि मध्यप्रदेश में नर्मदा सेवा यात्रा के माध्यम से जो पहल आरंभ हुई है उसे देश और दुनिया में अग्रणी पहल माने जाने के कई कारण है। नदी, प्रकृति के संरक्षण के लिए जन जागरूकता आवश्यक है। जनता में जब बोध जागता है तो कानून अमलीजामा जल्दी पहनता है। इस दृष्टि से मध्यप्रदेश में नमामि देवी नर्मदे नर्मदा सेवा यात्रा एक विलक्षण अभियान बन चुका है, जो जन आंदोलन का स्वरूप ले चुका है। विंध्य विकास प्राधिकरण विंध्य को एक सूत्र में बाँधने का काम करेगा उद्योग मंत्री श्री शुक्ल प्राधिकरण के नव-नियुक्त अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह में ![]() 18 Feb. 2017 वाणिज्य-उद्योग, रोजगार तथा खनिज साधन मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि विंध्य विकास प्राधिकरण सम्पूर्ण विंध्य को एक सूत्र में बाँधने का काम करेगा। इसमें सुदृढ़ संगठन के माध्यम से विकास के नित नये कार्य किये जायेंगे। श्री शुक्ल आज रीवा में विंध्य विकास प्राधिकरण के नव-नियुक्त अध्यक्ष श्री सुभाष सिंह के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित कर रहे थे। नव-नियुक्त अध्यक्ष को प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संयुक्त आयुक्त श्री राकेश शुक्ल ने शपथ दिलवायी। श्री शुक्ल ने कहा कि विंध्य क्षेत्र सीमेंट तथा पॉवर का हब है। यहाँ बाणसागर की नहरों से सिंचाई के संसाधन उपलब्ध हुए हैं और किसान उन्नतिशील बनकर अन्य क्षेत्रों के कृषकों की तुलना में समृद्धशाली हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि विंध्य में फोर-लेन सड़कों का जाल बिछ गया है, अब किसी को भी रीवा से कहीं भी जाने के लिये फोर-लेन सड़कों की सुविधा है। उद्योग मंत्री ने कहा कि यहाँ रेल तथा हवाई सुविधाओं के विस्तार से बड़े-बड़े उद्योग स्थापित होंगे। वे दिन दूर नहीं जब इस क्षेत्र में सभी आवश्यक सुविधाओं का विस्तार हो जायेगा। श्री शुक्ल ने कहा कि सफेद शेरों को वापस लाकर विंध्य की पहचान तथा गौरव की वापसी हुई है। साथ ही विश्व का सबसे बड़ा सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित होगा और सबसे कम दाम में बिजली देने वाला सौर ऊर्जा प्लांट कहलायेगा। ![]() उद्योग मंत्री ने कहा कि प्राधिकरण विकास रूपी रथ को आगे ले जाने में सहायक होगा। सभी जन-प्रतिनिधि विकास की योजनाएँ बनायेंगे। इनका मूर्तरूप में परिणित किये जाने का समवेत कार्य करेंगे। श्री शुक्ल ने नव-नियुक्त अध्यक्ष को बधाई देते हुए उम्मीद जाहिर की कि विंध्य क्षेत्र के विकास और समृद्धि में सभी सहयोगी होंगे। अध्यक्ष श्री सुभाष सिंह ने कहा कि विंध्य क्षेत्र के विकास के लिये जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गयी है, उसका सभी के सहयोग से निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का पूरा प्रयास करूँगा। कार्यक्रम को प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष श्री अजय प्रताप सिंह, श्रीमती रीति पाठक सहित अनेक जन-प्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया। पचमढ़ी में दो दिवसीय विधायक प्रशिक्षण वर्ग का समापन समय का बेहतरीन इस्तेमाल करें विधायक - शिवराजसिंह चौहान ![]() 16 Feb. 2017 भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने अपने विधायकों से कहा है कि वे समय का बेहतरीन इस्तेमाल करने के लिए योजना बनाए और जनता के हित के कामों को अधिक से अधिक समय देकर करने का प्रयत्न करें। श्री चौहान पचमढ़ी में आयोजित विधायक प्रशिक्षण शिविर के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार दिन रात मध्यप्रदेश की जनता की सेवा में नई-नई योजनाएं और प्रकल्प लेकर आ रही है। विकास के काम दस गुना रफ्तार से आगे बढ़ रहे हैं। इन सभी कार्यो का भूमिपूजन और लोकार्पण उस क्षेत्र के समूचे समाज को साथ लेकर हमारे जनप्रतिनिधियों को करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यक्रम में बेटी पूजन अवश्य कराए जाएं इससे समाज में बेटियों के प्रति श्रद्धा और बढ़ेगी। साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रत्येक आयोजन के दौरान पर्यावरण की सुरक्षा के लिए कम से कम एक पेड़ लगाने का आव्हान किया। उन्होंने सभी विधायकों और प्रदेश पदाधिकारियों को 18 फरवरी को आयेाजित होने वाले मिल बांचे मध्यप्रदेश में सक्रिय भागीदारी निभाने को कहा। 8 मार्च को विश्व महिला दिवस पर हर एक गांव में ग्राम सभा के आयोजन की जानकारी भी मुख्यमंत्री ने विधायकों को दी। उन्होंने बताया कि 4 मार्च को महान संत रविदास जी की जयंती पर सागर में रविदास महाकुंभ का आयोजन किया जायेगा। 14 अप्रैल डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती से लेकर 31 मई तक ग्रामोदय अभियान चलेगा। 14 अप्रैल के दिन वे स्वयं इस अभियान को संबोधित करेंगे और उसे प्रत्येक ग्राम पंचायत पर सुना जायेगा। ![]() मुख्यमंत्री ने अपने विधायकों और भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज हम जहां भी जाते है वहां हमारे विधायकों के अनुशासन और क्रियाशीलता की चर्चा होती है। हमारी इस प्रतिष्ठा में और चार चांद लगे इसलिए ऐसे प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाते हैं। हमें यहां से निकलकर अपने काम को और अधिक परिष्कृत करने की दिशा में दिन रात जुट जाना है। उन्होंने स्व. कुशाभाऊ ठाकरे जी का स्मरण करते हुए कहा कि एक कार्य क्षेत्र में कई लोग एक साथ निकलते है लेकिन उनमें से कुछ लोग कुशाभाऊ ठाकरे बनते है। मैंने उन्हें बहुत नजदीक से देखा है कि वे 24 घंटे परिश्रम करते थे। सादा जीवन और सर्व समावेशी आचरण व्यवहार हमें आज तक प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने हमें अंतिम व्यक्ति की चिंता करने का जो संदेश दिया है उस मार्ग पर हम तभी ठीक से चल पायेंगे जब हम अपने समय का नियोजन व्यवस्थित करेंगे। उन्होंने कहा कि जब समय का नियोजन ठीक होगा तो किसी भी कार्य में कठिनाई नहीं होगी। समय में आपकी छवि निखरेगी और जनहित के कामों को व्यवस्थित किया जा सकेगा। अपने अत्यंत आत्मीय उदबोधन में श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि हम जो लोग सात्विक जीवन में है उन्हें अपने शारीरिक और पारिवारिक जीवन का भी ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने विधायकों को प्रातः उठकर ध्यान योग करने तथा परिवार के साथ कुछ समय बिताने की सलाह भी दी। ![]() उन्होंने कहा कि हमारे विधायकों को अपना अध्ययन बढ़ाकर तथ्यों और तर्को के साथ अपनी बात रखने की सामथ्र्य और बढ़ानी चाहिए, जिससे हम कहीं भी अपनी बात लेकर जायेंगे तो उसे न मानने का कोई कारण किसी के पास नहीं रहेगा। ऐसा करने से समाज में हमारी छवि निखरेगी और जब हमारी छवि निखरेगी तब निश्चित ही भारतीय जनता पार्टी की छवि भी और निखरेगी। समापन सत्र के मंच पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री नंदकुमारसिंह चौहान, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सत्यनारायण जटिया और प्रदेश महामंत्री श्री अजयप्रताप सिंह उपस्थित थे।
कांग्रेस डूबता जहाज बुंदेलखण्ड में बांधा नरोत्तम जी ने समां
श्रमिक के सम्मान में राजा भी छोड़ देते हैं रास्ता : सरसंघचालक सेवाभारती के रजत जयंती वर्ष एवं संत रविदास जयंती के अवसर पर भोपाल में आयोजित श्रम साधक संगम में शामिल हुए संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ![]() 13 Feb. 2017 भोपाल। संत रविदास महाराज ने हमें अपने काम और व्यवहार से संदेश दिया था कि कोई भी काम और मनुष्य छोटा-बड़ा नहीं होता, सब समान होते हैं। हमें अपने श्रम को हल्का नहीं मानना चाहिए। समाज को उसकी आवश्यकता है, इसलिए हम वह श्रम कर रहे हैं। श्रम में जिसका मान होता है, वही देश विकास करता है। इसलिए हमें श्रम और श्रमिकों का सम्मान करना चाहिए। राजा की सवारी के लिए सब रास्ता छोड़ते हैं, परंतु सवारी के सामने श्रमिक आ जाए तो राजा भी उसके लिए रास्ता छोड़ देते हैं। यह हमारी परंपरा है। भोपाल के लाल परेड मैदान पर उपस्थित हजारों श्रम साधकों के बीच यह विचार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने व्यक्त किए। संत रविदास जयंती और अपने रजत जयंती वर्ष के अवसर पर सेवाभारती की ओर से श्रम साधक संगम का आयोजिन किया गया था, जिसमें भोपाल की 160 सेवा बस्तियों के सभी प्रकार के श्रम साधक उपस्थित थे। सरसंघचालक डॉ. भागवत ने कहा कि यह आयोजन तीन प्रसंगों का संगम है। एक, सेवाभारती का रजत जयंती वर्ष। दो, संत रविदास महाराज की जयंती और तीन, श्रम साधकों का संगम। यह त्रिवेणी है। उन्होंने कहा कि सेवा का अंग्रेजी में अर्थ सर्विस बताया जाता है। सर्विस के साथ वेतन भी होता है। इसलिए अपने यहाँ इसे सेवा नहीं माना जाता है। जो व्यक्ति यह कहता है कि उसने बहुत सेवा की है अर्थात् सेवा का अहंकार जब प्रकट होता है, तब उसका मूल्य माटी हो जाता है। सेवाभारती के कार्यों की सराहना करते हुए सरसंघचालक ने कहा कि सेवाभारती के कार्यकर्ता समाज को अपना मानते हैं, इसलिए सेवा कार्य करते हैं। वह मानते हैं कि समाज परिवार का कोई भी भाई पीछे नहीं रहना चाहिए। परस्पर सहयोग से बड़ा होगा समाज : सरसंघचालक डॉ. भागवत ने कहा कि समाज परस्पर सहयोग से बड़ा होता है। समाज के जो लोग ऊपर हैं, उन्हें थोड़ा नीचे झुककर कमजोर व्यक्ति की ओर हाथ बढ़ाना चाहिए और जो व्यक्ति नीचे हैं, उन्हें ऊपर की ओर उठना चाहिए। दोनों एक-दूसरे के साथ आएंगे, तब समाज सशक्त होता है। हिन्दू समाज में जो सामथ्र्यवान हैं, उनका कर्तव्य है कि वह कमजोर व्यक्तियों को सबल बनाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति का जीवन अकेले नहीं चलता है। प्रत्येक व्यक्ति का जीवन चल सके, इसके लिए सब अपना-अपना काम करते हैं। सबको साथ लेकर चलना ही भारत का स्वधर्म है। पसीने के फूल से बड़ा होता है देश : श्रम साधकों के महत्त्व को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि समाज के सभी लोगों को श्रमिकों का सम्मान करना चाहिए। पसीने के फूल खिलने पर ही देश बड़ा होता है। इसलिए प्रामाणिकता से हमें अपना कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब हम अपने काम के प्रति सम्मान रखेंगे, तो दूसरे भी हमारे काम को सम्मान से देखेंगे। शिक्षा, स्वास्थ्य और सेवा के क्षेत्र में सेवाभारती का बड़ा योगदान : कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में सेवाभारती ने शिक्षा, स्वास्थ्य और सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। श्रम साधकों के प्रति समाज और सरकार के भी कुछ कर्तव्य हैं, हमें इन कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी श्रमिकों को कानून बनाकर घर उपलब्ध कराने की घोषणा की। परीक्षा का अवसर नजदीक आने पर उन्होंने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि तनावरहित होकर मेहनत और ईमानदारी से पढ़ाई करें। इस अवसर पर महापौर आलोक शर्मा, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी आशीष चौहान, वृहद कैपिटल प्रा.लि. पुणे के प्रबंध निदेशक प्रसाद दाहपुते, स्वागत समिति के अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र कुमार शुक्ला और मध्यभारत सेवाभारती के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण गोदानी भी उपस्थित थे। इस अवसर पर संत रविदास महाराज पर केंद्रित लेखक रामनाथ नीखरा की पुस्तक और सेवा प्रेरणा के विशेषांक का भी विमोचन किया गया। सेवाभारती का परिचय एवं उसके कार्यों की जानकारी सेवाभारती के सचिव प्रदीप खाण्डेकर और कार्यक्रम का संचालन करण सिंह ने किया। कला साधकों के साथ संवाद और शौर्य स्मारक का किया भ्रमण : संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने मध्यप्रदेश प्रवास के चौथे दिन सुबह अनौपचारिक कार्यक्रम के तहत कला साधकों से संवाद किया। भोपाल में गुंदेचा बंधुओं के प्रयास से स्थापित ध्रपद संस्थान में प्रदेश के प्रख्यात कला साधक समूह के बीच सरसंघचालक ने कहा कि कला को समृद्ध करना, देश और समाज के लिए आवश्यक है। कला क्षेत्र के लिए उन्होंने राजाश्रय से अधिक समाजाश्रय की महत्ता को रेखांकित किया। सरसंघचालक डॉ. भागवत शाम 6 बजे शौर्य स्मारक भी पहुंचे। यहाँ उन्होंने परिसर का भ्रमण किया। सेवा के लिए सम्मान : 1. सर्वश्रेष्ठ छात्रावास सम्मान-2017 : सरला-विनोद वनवासी छात्रावास, ग्वालियर 2. सेवावृत्ति पुरस्कार-2017 : पुरुषोत्तम मेघवाल 3. स्व. तात्या साहब पिंपलीकर सेवा सम्मान-2017 : श्रीमती सुधा पाचखेड़े आज के कार्यक्रम : पुस्तक विमोचन : भारत भवन में शनिवार सुबह 10:30 बजे वरिष्ठ पत्रकार विजय मनोहर तिवारी की पुस्तक 'भारत की खोज में मेरे पांच साल' का विमोचन। पं. दीनदयाल उपाध्याय-एक विचार : चरैवेति के तत्वावधान में पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अंतर्गत 'पं. दीनदयाल उपाध्याय-एक विचार' पर व्याख्यान माला का आयोजन शनिवार दोपहर 3 बजे संत हिरदाराम गर्ल्स कॉलेज, संत हिरदाराम नगर, बैरागढ़।
पं. दीनदयाल उपाध्याय के त्याग, समर्पण और वैचारिक दर्शन
से निरंतर ऊर्जित होकर मानव कल्याण में जुटें- नंदकुमार सिंह चौहान
डॉ. नरोत्तम मिश्र ने यूपी में नापे 50 विधानसभा क्षेत्र
सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रति असहिष्णुता सेकुलरवाद का छद्म...! - भरतचन्द्र नायक ![]() नगर में विकास की इबारत लिखें- नंदकुमार सिंह चौहान 6 Feb. 2017 भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री नंदकुमार सिंह चौहान ने कहा कि चुनाव जनता के विश्वास पर जीते जाते है। मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी पर जनता का अटूट विश्वास है, उस विश्वास पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान खरे उतरे है और इसका परिणाम है कि हर चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। उन्होंने कहा कि हरदा नगरपालिका में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत हरदा नगर की जनता के विश्वास की जीत है। जनता के विश्वास पर नगरपालिका के जनप्रतिनिधि खरा उतरें और हरदा नगर के विकास की इबारत लिखें। श्री नंदकुमार सिंह चौहान आज हरदा में नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होनें कहा कि जीत के साथ जबावदारी आती हैं। जिस तरह जीत को सर माथे पर रखते है, उसी तरह जनप्रतिनिधि को जबावदारियों के लिए भी तत्पर खड़े रहें। उन्होनें कहा कि हरदा क्षेत्र को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने ऊचाईयों पर पहुंचाया है। नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष एवं पार्षद मिलकर नगर को विकास की कई सौगात दें। उन्होनें नगरोदय अभियान को प्रदेश सरकार का महत्वाकांक्षी अभियान बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने नगर विकास के लिए तीन चरणों में नगरोदय अभियान चलाया है, इसके माध्यम से नगर की आवश्यकता अनुसार योजनाओं और विकास कार्यों का क्रियान्वयन होना है। उन्होनें नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों से आग्रह करते हुए कहा कि नगरोदय अभियान एवं मध्यप्रदेश सरकार की नगर विकास को लेकर चल रही योजनाओं को जन-जन तक पहुंचानें में अपनी भूमिका का निर्वाह करें। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र जैन ने जीत के लिए जनता का आभार जताते हुए उनकी उम्मीदों पर खरा उतरनें की बात कही। इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री कमल पटेल, जिला अध्यक्ष श्री अमरसिंह मीणा, श्री संतोष पाटिल, श्री श्याम महाजन, श्री गौरीशंकर मुकाती सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। |