लाइफस्टाइल | बिजनेस | राजनीति | कैरियर व सफलता | छत्तीसगढ़ पर्यटन | स्पोर्ट्स मिरर | नियुक्तियां | वर्गीकृत | येलो पेजेस | परिणय | शापिंगप्लस | टेंडर्स निविदा | Plan Your Day Calendar



:: भविष्यवाणी ::

 


मेष 2013 राशिफल
मेष (ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)


मंगल की राशि में जन्म होने के कारण आप साहसी व्यक्ति हैं। लेकिन कभी-कभी आपमें क्रोध की अधिकता देखने को मिलेगी। शिक्षा स्थान पर सूर्य का प्रभाव होने के कारण आप प्रखर बुद्धि हैं। धन स्थान पर शुक्र का प्रभाव होने के कारण आप आर्थिक सम्पन्नता और एशोआराम की चीजों आ आनंद लेंगे। भाग्येश बृहस्पति भाग्यशाली व धार्मिक बना रहा है। शनि आपको कर्मठ बनाकर लाभ दे रहा है। बुध के कारण आप स्वभाव से स्पष्टवादी होंगे तथा धूर्तता से बचेंगे। आप शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। लेकिन आपने जो हासिल किया है उससे आप थोड़े बेचैन और असंतुष्ट भी हो सकते हैं।

2013 राशिफल परिवार


दूसरे भाव में स्थित बृहस्पति परिवार के सदस्यों की संख्या में बढोत्तरी करवा सकता है परिवार में किसी को संतान की प्राप्ति हो सकती है या फिर कोई वैवाहिक बंधन में बंध सकता है। आप अपने घर परिवार के सदस्यों का हित करेंगें। और उनके लिये धन खर्च भी करेंगें। इन सबके बावजूद भी बीच-बीच में परिवार के कुछ सदस्यों का बर्ताव अच्छा नहीं रहेगा। अपनी समस्याओं के समाधान के लिये परिवार पर अधिक निर्भरता उचित नहीं होगी।

2013 राशिफल स्वास्थ्य


प्रथम भाव में स्थित केतू की वजह से आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। अत: पूरे वर्ष स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहना उचित होगा। खान-पान पर संयम रखना बहुत जरूरी होगा क्योकि आपके स्वास्थ्य को सबसे ज्यादा खतरा फूड पाइजनिंग के कारण होगा। इस साल जहां तक सम्भव हो गैर जरूरी यात्राओं से बचें अन्यथा स्वास्थ्य प्रभावित रह सकता है। इस पूरे वर्ष आपको व्यवहारिक बने रहना होगा। हांलाकि इस दौरान आप बेकार के कामों में फंसे रह सकते हैं।

2013 राशिफल प्रेम


प्रेम प्रसंगों के लिए यह साल मिला जुला परिणाम देने वाला रहेगा। यदि आप विवाहित हैं तो जीवनसाथी को लेकर परेशानियां रह सकती हैं। छोटे मोटे झगडों की वजह से प्रेम में कमी आएगी। या फिर आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा अविवाहित लोगों के भी आपके लाख चाहने के बावजूद विपरीत लिंगी से संबंध अच्छे नहीं रहेंगे। प्रेम के किए गए झूठे वादे आपके दिल को ठेस पहुंचा सकते हैं। जिसे आप बहुत प्यार करते हैं वो विवाद होने पर आपको नीचा दिखाने का प्रयास कर सकता है।

2013 राशिफल कार्यक्षेत्र


दशमेश शनि के सप्तम भाव में उच्च राशि में होने कारण बडे कामों के प्रस्ताव मिलेंगे। आप कई बडें कामों में सफल भी होंगे लेकिन व्यापार के बड़े बड़े निर्णय लेने या विकास की योजनाओं पर ध्यान देने के लिए यह आवश्यक है कि आप पूरी जांच परख करके ही ऐसा करें। किसी कानूनी झंझट में पड़ने से बचें। राहू-केतू की स्थितियां साझे में काम करने वालों के लिए शुभ नहीं रहेंगी। औरों की लापरवाही और असफलताओं से आप चिन्तित रह सकते हैं। झूठी आशाओं पर निर्भर न रहें अधिक आत्मविश्वास आपको आपदाग्रस्त कर सकता है। अपनी प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहना भी जरूरी होगा। इन सबके बावजूद अपने रूचि के क्षेत्र में आप अच्छा काम करेंगे और जनप्रिय बनें रहेंगे।

2013 राशिफल धन

धन भाव में बृहस्पति का गोचर होने के कारण आपकी आमदनी में बढोत्तरी होगी फलस्वरूप आप बचत करने में भी सफल रहेंगे। किसी वसीयत के माध्यम से भी आपको धन लाभ हो सकता है। अथवा किसी अप्रत्याशित जगह से अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। आप किसी धार्मिक कार्य में खर्चे कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों और अन्य लोगों के हित में भी आप खर्च करेंगे। इन सबके बावजूद किसी माध्यम से आपका पैसा खो सकता है। अत: कोई जोखिम भरा निवेश करने से बचें साथ ही पैसों की सुरक्षा को लेकर चिंतन करें।

2013 राशिफल विद्या


विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष सामान्य रहेगा लेकिन किसी नए पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने से पहले उस संस्थान और पाठ्यक्रम के बारें में सम्पूर्ण जानकारी एकत्र कर लेना जरूरी होगा अन्यथा परेशानियों का सामना करना पड सकता है। कला कविता एवम् साहित्य से जुडे विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। जो लोग एक साथ एक से अधिक पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने की आदत रखते हैं उन्हें सचेत रहने की आवश्यकता है। अधिक आत्मविश्वासी होने से भी बचना जरूरी होगा। किसी सहपाठी पर किसी भी विषयवस्तु पर आवश्यकता से अधिक विश्वास और निर्भरता उचित नहीं होगी।


वृषभ 2013 राशिफल
वृषभ (इ, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)


शुक्र के प्रभाव के कारण आप आकर्षक व्यक्तित्त्व के स्वामी हैं। आप आकर्षक भी दिखते है। आप साहसी और हंसमुख स्वभाव के व्यक्ति हैं। वाणी का स्वामित्त्व बुध मे होने के कारण आपकी वाणी प्रभावशाली होगी। साथ की पंचम भाव का स्वामित्त्व भी बुध के पास होने से आपमें किसी विषयवस्तु को सीखने की अद्भुद क्षमता होगी। आप अपने प्रयासों द्वारा किसी भी परिस्थिति को संभाल सकने में सक्षम होते हैं। आप में ज़िम्मेदारी और कर्तव्य का भाव है। आप पूर्ण ईमानदारी और लगन के साथ अपने परिवार और बड़े बुजुर्गों की ज़िम्मेदारी निभाने के लिए तैयार रहते हैं

2013 राशिफल परिवार


प्रथम भाव में स्थित बृहस्पति के कारण आप अपने पारिवारिक मामलों को लेकर बहुत प्रसन्न रहेंगे। घर परिवार में कोई शुभ और श्रेष्ठ संस्कार होने के योग भी बन रहे हैं। कोई मांगलिक कार्य या उत्सव सम्पन्न होने की सम्भावना है। घर परिवार का माहौल भी संतोषप्रद रहेगा। लेकिन किसी कारणवश आपको परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। घर-परिवार को लेकर आप कोई गलत निर्णय लेने से बचें अन्यथा इसकी चिन्ता आपको पूरे वर्ष परेशान करती रहेगी। किसी अन्य कारण से भी आपको पारिवारिक चिन्ता रह सकती है। इन सबके बावजूद भी पारिवारिक वातावरण अच्छा बना रहेगा।

2013 राशिफल स्वास्थ्य


स्वास्थ्य के लिहाज से यह वर्ष आपके लिए बहुत अच्छा नहीं है अष्टमेश बृहस्पति लग्न पर है जो समय-समय पर आपके स्वास्थ्य को पीडित कर सकता है अत: स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। वर्ष के मध्य में अस्वस्थ्य रहने का संकेत शनि ग्रह भी कर रहा है लेकिन यह अस्वस्थता छोटी-मोटी बीमारी के कारण ही होगी। द्वादश भाव का केतू भी संकेत कर रहा है कि इस वर्ष आप कुछ हद तक उन्मादी हो सकते हैं।

2013 राशिफल प्रेम


प्रथम भाव में स्थित बृहस्पति इस वर्ष आपके प्रेम प्रसंगों के लिए अनुकूल फल देता रहेगा। नए प्रेम की भी सम्भावना है अथवा प्रेम में और अधिक प्रगाढता आएगी। जिनकी उम्र विवाह की हो चली है उनकी सगाई हो सकती है। साथ ही उनका विवाह होने का योग प्रबल हो रहा है। विवाहित लोगों को संतान सुख की प्राप्ति होगी। वर्ष की शुरुआत के समय शुक्र के अष्टम भाव में स्थित होने के कारण बीच-बीच में छोटे-मोटे विवाद हो सकते हैं। यदि आप इनसे बचने का प्रयास करते हैं तो यह वर्ष प्रेम प्रसंगों के लिहाज़ से शुभ रहेगा।

2013 राशिफल कार्यक्षेत्र


कार्यक्षेत्र के लिए यह वर्ष अच्छा रहेगा रहेगा। आप अपने अच्छे कर्मों के कारण कामों में सफल रहेंगे। कुछ विषम परिस्थियां भी सामने आ सकती हैं लेकिन आप उन पर विजय पा लेंगे और दैनिक कार्यों में स्फूर्तिवान बने रहेंगे। नौकरी या व्यवसाय में अच्छा सुधार होगा। प्रभावशाली व्यक्तियों से आपके सम्पर्क बढेंगे। लेकिन कुछ कामों में आप अनुभवी लोगों की सलाह को भी नजरअंदाज कर सकते हैं और गलत निर्णय लेकर चिंताग्रस्त हो सकते हैं। सरकार से जुडे किसी व्यक्ति की सहायता से भी आपके काम बनेंगे। कुछ व्यवसायिक यात्राएं होंगी। व्यवसायिक विरोधियों पर विजय पाने में आप सफल रहेंगे।

2013 राशिफल धन

आर्थिक मामले के लिए यह साल बहुत अच्छा रहेगा। आमदनी के श्रोतों में इजाफा होगा फलस्वरूप धन संचय करने में भी आपको सफलता मिलेगी। किसी सरकारी आदमी के सहयोग से भी आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। वर्ष के आरम्भ में धन स्थान का स्वामी अष्टम भाव में चतुर्थेश के साथ है अत: कुछ अचल सम्पत्ति मिलने के भी योग हैं। कहीं से अचानक धन प्राप्ति भी हो सकती है।

2013 राशिफल विद्या


प्रथम भाव में बृहस्पति के कारण आपका दिमाग काफी तेज है फलस्वरूप अध्ययन में आपकी गहरी रुचि रहेगी। यदि आपका विषय दर्शन एवम् तत्व मीमांसा से जुडा हुआ है तो यह वर्ष बहुत ही उत्तम फलदायी रहेगा। यदि आप बैंकिग, मैनेजमेंट या व्यवस्थापन से जुडे पाठ्यक्रम से जुडना चाह रहे हैं या उस क्षेत्र से जुडे हैं तो भी आपको उत्तम फलों की प्राप्ति होगी। । यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा या प्रतिस्पर्धा में भाग लेना चाह रहे हैं तो उसके लिहाज़ से भी समय अनुकूल है।।


मिथुन 2013 राशिफल
मिथुन (का, की, कु, घ, ड:, छ, के, को, हा)


शुक्रबुध राशि का प्रभान होने के कारण आपकी बौद्धिक क्षमता मजबूत है। आपमें कठिन परिस्थितियों से निपटने की क्षमता है। आप एक व्यवहार कुशल व्यक्ति हैं। आपके स्वभाव में कुछ लचीलापन आसानी से देखने को मिल जाता है। साथ ही आप परिश्रमी व्यक्ति हैं और संघर्ष करने से घबराते नहीं हैं आपका यही गुण आपको सफल बनाता है। आप एक अच्छे सलाहकार और योजनाकार भी हैं। आप धन का उपयोग बहुत सोच समझ कर करते हैं। आपके द्वारा की गई पैसों की बचत आपके भविष्य को सुनहरा बनाती है।

2013 राशिफल परिवार


पारिवारिक मामलों के लिए यह वर्ष अधिक अनुकूल नहीं है। परिवार के कुछ लोगों का बर्ताव से आपकी भावनाएं आहत हो सकती हैं। कुछ विषम परिस्थितियां भी निर्मित होंगी अत: अच्छा यही रहेगा कि विपरीत परिस्थितियों को झेलते समय आप अपने अन्दर प्रतिरोधात्मक शक्ति विकसित करें। कुछ लोगों का व्यवहार वैमनस्यपूर्ण भी रह सकता है। आपके बच्चों का स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा। लेकिन केतू की स्थिति इस बात का संकेत कर रही है कि यदि आपने निष्ठा के साथ संबंधों को सुधारने का प्रयास किया तो आपके सम्बंध संतोषप्रद रह सकते हैं।

2013 राशिफल स्वास्थ्य


छ्ठे भाव में स्थित केतू और छठे भाव के स्वामी का अष्टम में बैठना स्वास्थ्य के लिए शुभ नहीं है। अत: इस वर्ष स्वास्थ्य से सम्बंधित कुछ परेशानियां रह सकती हैं। किसी कारण वश दिमागी तनाव भी रह सकता है। यात्रा के दौरान भी आपका स्वास्थ्य बिगड सकता है। जोखिम उठाने वाली प्रवृतियों पर भी अंकुश लगाने की आवश्यकता है। किसी कानूनी मामले में पडकर चिंता करना भी स्वास्थ्य पर बुरा प्रभावी होगा। खान-पान पर संयम रखें अन्यथा उदर विकार होने की सम्भावना है।

2013 राशिफल प्रेम


बृहस्पति की द्वादश भाव में स्थिति प्रेम प्रसंगों के लिए अनुकूल नहीं है। अपने प्रेम संबंधों को लेकर सावधानी बरतनी होगी, अन्यथा छोटी से बात भी आपस में दरार का कारण बन सकती है। आपके प्रियजन का स्वास्थ्य भी बिगड सकता है। आपके कुछ दोस्त भी अपने वादों से मुकर जाएंगे। लेकिन केतू की स्थिति आपका कुछ हद तक सहयोग कर सकती है। जो बीच-बीच में आपको मित्रों या प्रेम पात्र के माध्यम से सुख दिला सकती है।

2013 राशिफल कार्यक्षेत्र


आपके कर्म स्थान पर केतू का प्रभाव है अत: इस अवधि में आपकी सृजनात्मक क्षमता छुपी रहेगी और बुद्धि विवेक का भी ह्रास होगा। फलस्वरूप आप अपने कामों अंजाम तक पहुंचाने में कठिनाई का अनुभव करेंगे। कार्यक्षेत्र के कुछ प्रतिद्वंदियों के द्वारा भी रुकावट डाली जा सकती है। आपको दूसरों के लिये भी काम करना पड़ सकता है। किसी भी यात्रा को करने से पहले भली भांति जांच कर लें कि वह यात्रा आपके लिए लाभकारी है या नहीं। यदि आप नौकरी पेशा हैं तो इस वर्ष आपको पदोन्नति मिल सकती है। सामाजिक क्षेत्र में भी आप प्रतिष्ठा और सम्मान प्राप्त करेंगे।

2013 राशिफल धन

आर्थिक मामलों को लेकर आपके लिये यह वर्ष शुभ नहीं । आप इस वर्ष कुछ ऐसे कामों में उलझे रह सकते हैं जो कम फायदा देने वाले होंगे। इस साल आपको कई आर्थिक समस्याएं उठानी पड सकती है। आपको अपनी जोखिम उठाने वाली प्रवृतियों पर भी पूरी तरह अंकुश लगाकर रखना होगा अर्थात सट्टेबाजी जैसी आदतें यदि आपमें हैं तो उनसे बचना होगा क्योंकि इनसे आपको कोई बडा घाटा हो सकता है। लेकिन कुछ व्यापारिक सौदों के माध्यम से आप अच्छा लाभ कमा सकते हैं।

2013 राशिफल विद्या


विद्यार्थियों के लिए भी यह वर्ष अधिक अनुकूल नहीं हैं। उन्हें उनकी मेहनत के अनुरूप परिणाम नहीं मिल पाएंगे। किसी नए पाठ्यक्रम के चयन अथवा शिक्षण संस्थान के चयन के समय सावधानी और बुद्धि से काम लेने की जरूरत होगी। अन्यथा धोखा मिल सकता है। । स्वास्थ्य की प्रतिकूलता अथवा किसी चिंता के कारण भी आपका अध्ययन प्रभावित रह सकता है।


कर्क 2013 राशिफल
कर्क ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)


शुक्रकर्क राशि के स्वामी वाले व्यक्ति सबसे भाग्यशाली होते है । चंद्रमा इस राशि का स्वामी है। आप बेहद संवेदनशील, जिज्ञासु और बेचैन प्रवृत्ति के होते हैं। आप अपने परिवार और दोस्तों के लिए समर्पण का भाव रखते हैं। आप बुद्धिमान, उज्ज्वल और श्रमसाध्य व्यक्तित्व वाले हैं। आपका अपने परिवार और बच्चों के साथ बहुत लगाव है। आपकी रूचि चित्रकला, जल और सिंचाई विभाग से संबंधित, व्यापार और वनस्पति विज्ञान, कपास, चावल और दुग्ध व्यवसाय, सफेद धातु तथा मून स्टोन से संबंधित क्षेत्रों में हो सकता है।

2013 राशिफल परिवार


बृहस्पति के गोचर के प्रभाव से आपके भाई और बहनों के जीवन में खुशहाली आएगी। वें आपके लिए मददगार भी बने रहेंगे। लेकिन शनि मे गोचर के कारण परिवार के अन्य लोगों के लिए समय बहुत अनुकूल नहीं है, इस कारण से आप पारिवारिक सुख के अभाव का अनुभव करेंगे। परिवार में मतभेद हो सकता है। माता पिता को लेकर भी कुछ चिंताएं रह सकती हैं। परिवारजनों में से किसी के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं|

2013 राशिफल स्वास्थ्य


स्वास्थ्य के लिहाज़ से यह वर्ष आपके लिये अधिक अनुकूल नहीं है। इस साल आपके लिये स्वास्थ्य का ख्याल रखना जरूरी होगा। यदि आपको पहले से कोई लम्बी बीमारी हैं तो परहेज करें। वाहन सावधानी से चलाएं और दुर्घटनाओं को लेकर सचेत रहें। इस वर्ष कुछ विषम परिस्थियों से भी सामना हो सकता है ऐसे में विपरीत परिस्थितियों को बुद्धिमता से झेलने का विश्वास अपने अन्दर पैदा करें अन्यथा स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

2013 राशिफल प्रेम


लाभ भाव में बृहस्पति का गोचर होने के कारण प्रेम प्रसंगों के लिए यह वर्षअनुकूल है यदि आप अभी तक प्रेमानुभूति से वंचित रहे हैं तो यह वर्ष आपके लिए सहायक सिद्ध हो सकता है। प्रेम के अलावा सगाई के भी योग हैं। जीवन साथी के साथ भ्रमण का अवसर मिलेगा।

2013 राशिफल कार्यक्षेत्र


बृहस्पति का गोचर के कारणवश यह आपके व्यवसायिक संबंधों को मजबूत कराएगा। आप किसी नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं। लेकिन अन्य महत्त्वपूर्ण ग्रहों जैसे शनि और राहू का गोचर अनुकूल न होने से कुछ काम बिगड़ भी सकते हैं किसी भी काम को लेकर बहस न करें। अपना काम सलीके से करें। विपरीत परिस्थितियों को बुद्धिमता से निबटाएं। यदि आप ऐसा करते हैं तो केतू का गोचर महत्त्वपूर्ण व्यक्तियों से जोडने में आपकी मदद करेगा। नौकरी के हालात में सुधार होंगे। नए परिवर्तन अथवा नए काम की शुरुआत होगी। फिर भी किसी नए काम की शुरुआत से पहले अच्छाई और बुराई का अच्छी तरह विश्लेषण जरूरी होगा।

2013 राशिफल धन

इस वर्ष आपकी आमदनी बढेंगी। लेकिन बचत के लिए यह वर्ष अनुकूल नहीं है। पैसों के आने से पहले ही खर्चे तैयार मिलेंगे। परिवार के किसी व्यक्ति का स्वास्थ्य बिगड जाने के कारण उसमे काफी पैसे खर्च करने पड सकते हैं। कुछ नए कामों की शुरुआत करने के कारण आप अपने संचय किए हुए धन को खर्च करना चाहेंगे। यदि आपके पास कोई पुराना कर्ज है तो आप इस वर्ष उससे छुटकारा पा सकते हैं। किसी यात्रा के द्वारा भी धन खर्च हो सकता है। हांलाकि जीवनसाथी या व्यवसायिक भागीदार, बचत करने में आपके मददगार हो सकते हैं।

2013 राशिफल विद्या


जो लोग विदेश जाकर पढाई करना चाह रहे हैं उनके लिए यह वर्ष अनुकूल रहेगा। आपका आत्मविश्वास मजबूत बना रहेगा। यदि आप किसी प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षा में भाग ले रहें हैं तो अवश्य सफल होंगे। दर्शनशास्त्र या अन्य परम्परागत विषयों के विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है। लेकिन यदि आप किसी नए पाठ्यक्रम में प्रवेश लेना चाह रहे हैं तो उसके बारे में अनुभवी लोगों से भली प्रकार विचार विमर्श कर लें।


सिंह 2013 राशिफल
सिंह (मा, मी, मू, मो, टा, टी, टू, टे)


आप प्रभावशाली व्यक्तित्व के स्वामी हैं। आप चौडे़ कंधों से युक्त होगे। आप स्वभाव से उत्साही, निडर और साहसी होगे। आप उदार प्रकृति के व्यक्तियों का सम्मान करने वाले हैं। आप स्वभाव से दृढ़ निश्चयी है। आपमें नेतृ्त्व की अदभुत क्षमता है। आप पूरे जोश के साथ कार्य करते है। आपको अपने क्रोध को दूर करने का प्रयास करना चाहिए। आप एक स्वतंत्र विचारक हैं। सिद्धान्तो व अनुशासित ढंग से कार्य करना आपकी प्रवृत्ति है। आप संतोष और वैराग्य में सक्षम हैं। आप महत्वाकांक्षी हैं और कभी-कभी लालची भी हो सकते हैं। आप दार्शनिक हैं आपको साहित्य और ललित कला से प्यार है।

2013 राशिफल परिवार


पारिवारिक दृष्टिकोण से यह वर्ष बहुत ही उत्तम रहेगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्य सम्पन्न होने के योग बन रहे हैं। परिवार में सुख और शान्ति का वातावरण बनेगा। भाई-बहनों से आपके सम्बंध और मधुर होंगे। भाई-बहनों की उन्नति होगी। दूर रहने वाले पारिवारिक सदस्य के घर आगमन अथवा उसके साथ सम्बंधों में सुधार होने से मन प्रसन्न होगा। परिवार के सभी सदस्यों का वर्ताव आपके प्रति बहुत ही अच्छा रहेगा।।

2013 राशिफल स्वास्थ्य


स्वास्थ्य के लिए भी यह वर्ष अनुकूलत है। इस साल छोटी-मोटी बीमारी लगी रहेगी। यदि आप किसी पुरानी बीमारी से परेशान हैं तो इस वर्ष आपको उससे छुटकारा मिल सकता है। समय-समय पर आप जलवायु परिवर्तन करने जाते रहेंगे। कुल मिलाकर यह वर्ष आपके स्वास्थ्य के लिए उत्तम फलदायी रहेगा|

2013 राशिफल प्रेम


प्रेम प्रसंगों के लिए यह वर्ष बहुत ही अनुकूल रहेगा। । कुछ मामलों में आपको जरूरत से ज्यादा जिद न करने की सलाह दी जाती है। अन्यथा पुराने रिश्तों में कुछ खटास आ सकती है। जीवनसाथी के साथ घूमने फिरने के कई मौके मिलेंगे। ये यात्राएं दूर देशों की अथवा धर्म स्थलों से जुडी हो सकती हैं। संतान को लेकर आपके दिलों दिमाग में जो चिंताएं थी वो इस वर्ष दूर होने वाली है। किसी पुराने रिश्तेदार या परिचित से मिलने वाले स्नेह से भी आप आत्मविभोर होंगे।

2013 राशिफल कार्यक्षेत्र


इस साल आप व्यापार नौकरी या धन्धे में कुछ विशेष करेंगे। आपके कार्यक्षेत्र और व्यापार का विस्तार होगा और पद बढे़गा। नए उद्यमों या व्यवसायों में प्रवेश करने का मौका मिलेगा। इस अवधि में वरिष्ठ लोगों व शक्तिवान व्यक्तियों से स्नेह व सम्मान प्राप्त होगा। व्यापार और नौकरी के सिलसिले में भ्रमण भी होगा। कुछ प्रतिस्पर्धी भी सामने आएंगे लेकिन उनसे आपको विशेष फर्क नहीं पडेगा। जायेगी। अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति के कारण विपरीत परिस्थिति में भी आपको मति भ्रम नहीं होगा और सही काम करेंगे। आपका सामाजिक दायरा बढे़गा और आपकी प्रतिष्ठा में भी बढोत्तरी होगी।

2013 राशिफल धन

इस पूरे वर्ष आपकी आमदनी साधारण रूप से अच्छी रहेगी। आय में निरंतरता के कारण आप बचत करने में भी सफल रहेंगे। आमदनी का कोई नया जरिया मिलने की उम्मीद है। इसी वजह से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। यदि आपका पैसा कहीं रुका हुआ है तो थोडे से प्रयास से उसकी प्राप्ति हो सकती है। धन के लिहाज से आपके लिये यह साल बेहतर है।

2013 राशिफल विद्या


अध्ययन के लिए यह वर्ष अनुकूल रहेगा। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मेहनत करने के लिये तैयार रहेंगें। यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेना चाह रहे हैं उसके लिए समय अनुकूल है। आपको उसमें सफलता मिलेगी। यदि आप कोई व्यवसायिक शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं तो उसमें सफलता मिलने की अच्छी उम्मीद है। यदि आप किसी नए शिक्षण संस्थान में प्रवेश लेना चाह रहे हैं तो इस साल आपको इस कार्य में सफलता मिलेगी। जहां से शिक्षा लेने के बाद आप को नई और सही दिशा की प्राप्ति होगी। जो लोग दूर देश में जाकर शिक्षा लेना चाह रहे हैं, उनके लिए भी समय अनुकूल है।


कन्या 2013 राशिफल
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)


कन्या राशि में जन्म लेने के कारण आप मूल रूप से बौद्धिकता और ज्ञान से परिपूर्ण है। राशि का स्वामी बुध है जो बुद्धि व ज्ञान का प्रतीक है। अत: आपकी रुचि कला और साहित्य में हो सकती है। आप विवेकी, आर्थिक, कूटनीतिक और चतुर हैं। आपके व्यक्तित्व में आकर्षण का भाव है इस कारण लोग आपसे जल्द ही प्रभावित हो जाते हैं। लेकिन आप व्यवहारिक प्रकृति के भेदभाव करने वाले, आवेगी और भावुक हो सकते हैं। आपको भले-बुरे की पहचान है तथा स्वभाव से आप अन्तर्मुखी है। आप एक अच्छे लेखक, संगीत और ललित कला में रूचि दिखा सकते हैं।

2013 राशिफल परिवार


पारयह वर्ष पारिवारिक मामलों के लिए ठीक-ठाक ही रहेगा। हांलाकि आपको परिवारिक से सहारा मिलेगा। । परिवार में नये सदस्य की बढोत्तरी होगी। जिन लोगों ने परिवार के किसी सदस्य के माध्यम से कोई वसीयत प्राप्त करने की उम्मीद लगा रखी है तो उनकी इच्छा पूरी हो सकती है। लेकिन राहू और शनि का गोचर अनुकूल न होने के कारण परिवारजनों की सभी अपेक्षाएं पूरी न होने के कारण कुछ विवाद हो सकता है और घरेलू वातावरण तनावपूर्ण रह सकता है।

2013 राशिफल स्वास्थ्य


स्वास्थ्य के लिहाज से वर्ष का अधिकांश समय अनुकूल रहेगा। इस अवधि का उपयोग आप मन को एकाग्र करने में लगायेंगें। इससे आपमे उत्साह का संचार होगा और अपने स्वास्थ्य को अच्छा बनाए रखने में कामयाब रहेंगे। लेकिन बीच बीच में छोटी मोटी बीमारियां मानसिक शांति भंग कर सकती हैं। कुछ घरेलू मामलों को लेकर मानसिक कष्ट रहेगा। अपने माता पिता के स्वास्थ्य का खयाल रखना भी जरूरी होगा।

2013 राशिफल प्रेम


प्रेम प्रसंग और विवाह के लिए यह वर्ष अनुकूल है। यदि आप विवाह के योग्य हैं तो इस वर्ष के प्रथम भाग में ही सगाई अथवा विवाह होने के अच्छे योग हैं। उस विवाह से आपको खूब लाभ होना चाहिए अथवा विवाह किसी कुलीन से हो सकता है। यदि संतान को लेकर आपके दिल में कोई उथल-पुथल हो रही थी तो खुश हो जाएं। सन्तान को लेकर चली आ रही चिंताओं का सिलसिला खत्म हो रहा है। जीवन साथी के साथ कहीं घूमने फिरने का मौका भी मिलेगा।

2013 राशिफल कार्यक्षेत्र


कार्यक्षेत्र के लिहाज़ से यह साल मिश्रित फलदायी रहेगा। बृहस्पति की अनुकूलता आपको कई मामलों में सफल बनाएगी। आप प्रचुर सफलता और सम्मान प्राप्त करेंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति के मिलने के आपके काम धन्धे को एक नया अनुभव मिलेगा। अपने काम को पूरा करने के लिये आप में प्रचुर उत्साह और विश्वास रहेगा। व्यवसाय के लिए की गई लम्बी यात्राएं सफलदायक सिद्ध होगी। लेकिन राहू और शनि की प्रतिकूलता के कारण रोजमर्रा के कामों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। नए उद्यमों से इस अवधि में सम्बंद्ध न हों यदि होना बहुत जरूरी हो तो महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर बिना देखे दस्तखत न करें और जोखिम उठाने की प्रवृति पर भी अंकुश लगाए।

2013 राशिफल धन

धन की आमदनी की निरंतरता में कुछ व्यवधान आ सकता है। लेकिन इस वर्ष अचानक धन प्राप्ति होने के योग जरूर बन रहे हैं। आपको आमदनी के कई साधन प्राप्त होगें । किसी नए काम को शुरु करने के लिए बड़ा निवेश करने से बचना जरूरी है। यदि ऐसा करना जरूरी ही हो तो बहुत ही सावधानी पूर्वक निवेश करें|

2013 राशिफल विद्या


इस साल का शरुआती समय आपकी शिक्षा के लिए पूरी तरह से अनुकूल है। लेकिन दूसरे भाग में आपकों कुछ व्यवधान मिल सकते हैं। यदि आप किसी नए पाठ्यक्रम में प्रवेश लेना चाह रहें हैं तो आपको सावधानी से काम लेने की सलाह दी जाती है। अन्यथा शिक्षा और आर्थिक स्थिति दोनो ही प्रभावित हो सकती हैं। नए पाठ्यक्रम और नए शिक्षण संस्थान दोनो के बारे में विधिवत जानकारी लेने के बाद ही प्रवेश लेना ठीक रहेगा। दूर देश जाकर शिक्षा लेने के इच्छुक लोगों के लिए वर्ष अनुकूल है। परम्परागत शिक्षार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है।


तुला 2013 राशिफल
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)


आपकी राशि शुक्र के स्वामित्व वाली राशि है। आप आकर्षक व्यक्तित्व के स्वामी हैं। आप सदाचारी प्रकृति के व्यक्ति हैं। आप स्वभाव से चतुर और दूसरों की भावनाओं का सम्मान करने वाले व्यक्ति हैं। आप गहरी दूरदर्शिता के साथ यथार्थवादी और अधिक से अधिक आदर्शवादी भी हैं। आप स्वभाव से न्यायप्रिय, संतुलित और समता पूर्ण व्यवहार करने वाले व्यक्ति हैं। आप स्वभाव से थोडे चंचल भी हो सकते हैं। आप दूसरों के हितों की अवहेलना होते नहीं देख सकते है। आपके स्वभाव में संतोष का भाव निहित रहता है।

2013 राशिफल परिवार


यह वर्ष आपके पारिवारिक मामलों के लिए बहुत अनुकूल नहीं हैं। अत: परिवार से जुड़े हर मामले में बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है। परिवार के कुछ लोगो का बर्ताव आपके साथ प्रतिकूल भी रह सकता है। यहां तक कि मित्र और रिश्तेदार अपनी कही बातों से मुकर सकते हैं। परिवार की किसी स्त्री से आपके मतभेद हो सकते हैं अथवा संबंध बिगड़ सकते हैं। इन तमाम कारणों से आपके मन में घर-परिवार को लेकर एक असुरक्षा की भावना पनप सकती है। आपको भी अपनी कुछ आदतों पर नियंत्रण लगाने की सलाह दी जाती है। अन्यथा परिवार में वैमनस्य हो सकता है।

2013 राशिफल स्वास्थ्य


स्वास्थ्य के लिए यह वर्ष अनुकूल नहीं है। अत: स्वास्थ्य को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही उचित नहीं होगी। प्रथम भाव में राहु और शनि का गोचर आपको शारीरिक कष्ट देने का संकेत है। छोटी-मोटी बीमारी का प्रभाव हमेशा रह सकता है। बीच-बीच स्वास्थ्य ज्यादा प्रतिकूल रह सकता है। शारीरिक के अलावा मानसिक कष्ट भी रह सकते हैं रिश्तेदारों के स्वास्थ्य को लेकर भी आप चिन्तित रह सकते हैं।

2013 राशिफल प्रेम


प्रेम प्रसंगों के लिए यह वर्ष ठीक नहीं है। यदि आपने जरा भी लापरवाही दिखाई या छोटी बात को बडा मुद्दा बनाने की कोशिश की तो आपके सम्बंध खराब हो सकते हैं। प्रेमी प्रेमिका के झगड़े और विवाद होने की पूरी संभावना है। विपरीत लिंगी से सम्बंध अच्छे नहीं रहेंगे। किसी भी सम्बंध को तोडने या जोडने के मामले जल्दबाजी ना करें अन्यथा बात बिगड़ सकती है। कोई अपना आपको धोखा दे सकता हैं अत: अपने दिलोदिमाग को खुला रखना जरूरी होगा।

2013 राशिफल कार्यक्षेत्र


कार्यक्षेत्र में कुछ व्यवधान रह सकते हैं। यदि आप कुछ नया करने जा रहे हैं तो उस क्षेत्र से जुडे अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। यदि किसी ऐसे काम का प्रस्ताव आ रहा है जिसमें फटाफट पैसे बनने की बात कही जा रही हो तो सावधान हो जाएं यह धोखा भी हो सकता है। लेकिन बीच-बीच में अचानक कुछ काम बनते भी रहेंगे। व्यर्थ की यात्राओं से बचें। इनसे काम बनने की उम्मीद कम ही है। जोखिम उठाने के लिये यह उपयुक्त समय नहीं है।

2013 राशिफल धन

धन को लेकर इस वर्ष निरंतरता नहीं बन पाएगी। लेकिन बीच-बीच में अचानक धन लाभ होने की संभावना जरूर बन रही है। निवेश के मालमे में सावधान रहना जरूरी होगा क्योंकि जोखिम भरे कामों में धन फंसने की संभावना है। जोखिम उठाने के लिये यह उपयुक्त समय नहीं है। अत: इस समय तथ्यजीवी रहें स्मृतिजीवी न बने क्योंकि इस समय पूंजी निवेश करने से मन चाहा परिणाम प्राप्त नहीं होगा। शीघ्र पैसा बनाने के तरीकों पर अच्छी तरह सोच विचार कर अमल करें। फंसा हुआ या रुका हुआ धन प्राप्त करने में परेशानियां रह सकती हैं।

2013 राशिफल विद्या


विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष कड़ी मेहनत करने पर थोडी सफलता लेकर आया है। यदि आप कोई परीक्षा दे रहे हैं तो आपकी मेहनत के अनुरूप आपको परिणाम नहीं मिलेंगे। लेकिन यदि गूढ़ विज्ञान में रूचि है तो उसके लिए समय अनुकूल है। सामान्य व्यक्ति को भी इन क्षेत्रों के कुछ अनुभव प्राप्त हो सकते हैं। यदि शिक्षा के संदर्भ में कोई अच्छा प्रस्ताव मिल रहा है तो यह धोखा भी हो सकता है अत: इनसे सावधान रहें। किसी उल्टे-सीधे पाठ्यक्रम में प्रवेश न लें। इन सबके बावजूद आशावादी होना निराशावादी होने से सदैव अच्छा है।


वृश्चिक 2013 राशिफल
वृश्चिक (ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)


आप देखने में आकर्षक और सशक्त व्यक्तित्त्व वाले हैं। आप उदार स्वभाव के होने के साथ-साथ कुछ व्यंग्यात्मक और आवेगी भी हो सकते हैं। आप अत्यधिक चंचल प्रवृति के व्यक्ति हैं और इस कारण आप प्यार में उत्साहित रहते हैं। आप ललित कला और नृत्य में कुशल हैं। आप एक अच्छे वक्ता और लेखक हो सकते हैं। स्वतन्त्र रुप से कार्य करने की चाह होने के कारण आप अपने कार्यो में दूसरों का हस्तक्षेप पसन्द नहीं करते है। आप परम्पराओं में कम विश्वास रखते हैं।

2013 राशिफल परिवार


पारिवारिक मामलों में यह साल मिलेजुले परिणाम देने वाला रहेगा। वर्ष के प्रथम पक्ष में परिवार का वातावरण भी अच्छा रहेगा। परिवार के लोगों की इच्छाओं और आकांक्षाओं की पूर्ति होगी। परिवार के सभी लोग आपका सम्मान और आदर करेंगे। लेकिन शनि और राहू का गोचर अनुकूल न होने के कारण वर्ष के दूसरे भाग में परिवार के किसी सदस्य की बीमारी की वजह से आप चिंतित रह सकते हैं। और परिवार के कुछ सदस्यों का वर्ताव भी आपके प्रति रूखा या असहयोगात्मक रह सकता है। बावजूद परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है।

2013 राशिफल स्वास्थ्य


साल के शुरुआत में आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यदि किसी कारणवश आपका स्वास्थ्य खराब होता है लेकिन शनि और राहू का गोचर अनुकूल न होने के कारण धीरे-धीरे आप अपनी शारीरिक ऊर्जा को कम होता हुआ अनुभव करेंगे। कुछ बेकार के कामों में खुद को उलझा कर आप स्वयं को थका लेंगें। अत: इससे बचने का प्रयास करें। कुछ बेवजह की यात्राएं करने की वजह से आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ेगा।

2013 राशिफल प्रेम


प्रेम प्रसंगों के लिए वर्ष का पहला भाग बड़ी अनुकूलता लिए हुए है। जिनकी उम्र विवाह की हो चुकी है, उनका विवाह होने के योग प्रबल हैं। सगाई अथव प्रेम में प्रगाढता के लिए भी समय काफी अनुकूल है। शादीशुदा लोगों के लिए भी समय उत्तम फलदायी है। आप जीवन साथी के साथे आनंद मनाएंगे। साथ ही अपने प्रेम पात्र के साथ कही घूमने फिरने की भी योजना बन सकती है। आपकी इच्छाओं और आकांक्षाओं की पूर्ति होगी।

2013 राशिफल कार्यक्षेत्र


वर्ष के प्रथम भाग में बृहस्पति का गोचर अनुकूल है। साथ की केतू भी अनुकूलता लिए हुए है। इस कारण से साल के पहले हिस्से में व्यापार या नौकरी के विकासशील होने की अच्छी संभावनाएं रहेंगी। अनुभवी लोगों से सम्पर्क बढेंगे। अगर नौकरी पेशा हैं तो नौकरी की हालतों में सुधार होगा। व्यापार के विस्तृत होने की संभावना है। इस दौरान हर क्षेत्र से आपको सम्मान मिलेगा। वर्ष के दूसरे भाग में निवास स्थान या नौकरी का परिवर्तन संभावित है। प्रतिद्वंदी आपकी प्रतिष्ठा पर आंच लाने की कोशिश करेंगे।

2013 राशिफल धन

धन के लिहाज से यह साल मिलेजुले परिणाम देने वाला रहेगा लेकिन पैसों को लेकर आपको अधिक परेशानी नहीं उठानी पडेगी। यदि आपके पैसे कहीं फंसे हुए हैं तो थोडे से प्रयास से वो आपको मिल जाएंगे। इस वर्ष पैसों को लेकर की गई यात्राओं से लाभ मिलेगा। लेकिन अपने के बीमार या कर्जदार होने के चलते आपको खर्चे भी करने पड़ेंगे। कही घूमने फिरने की योजना पर अमल के चलते भी धन खर्च हो सकता है।

2013 राशिफल विद्या


विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष अनुकूलत है। यदि आप दर्शन व साहित्य के विद्यार्थी हैं तो आपको विशेष सफलता मिल सकती है। यदि आप विदेश में जाकर शिक्षा लेना चाह रहे हैं तो उसके लिए भी समय अनुकूल है। किसी नए विषय में भी आपकी रुचि बढ सकती है। घर परिवार के लोग यथाशक्ति आपका सहयोग करेंगे। यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा में भाग ले रहे हैं तो वर्ष का प्रथम भाग इसके लिए अनुकूल है। लेकिन वर्ष के दूसरे भाग में आपको किसी भी तरह की लापरवाही बरतना ठीक नहीं रहेगा। अन्यथा आपका अध्ययन प्रभावित हो सकता है।


धनु 2013 राशिफल
धनु (ये, यो, भ, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)


धनु राशि द्विस्वभाव गुरू के स्वामित्त्व की राशि होती है अत: आप कभी औपचारिक और कभी पारंपरिक हो सकते हैं। आप पारंपरिक विचारों के समर्थक हो सकते हैं। आप कभी- कभी अधिक बेचैन और चिंतित भी हो जाते हैं। आप भगवान को मानने वाले और ईमानदार हैं लेकिन आपको पाखंड और दिखावा पसंद नहीं है। हांलाकि आप दार्शनिक हैं और मनोगत विज्ञान के प्रति झुकाव रखते हैं। आप सहानुभूति और प्यार करने वाले व्यक्ति हैं।

2013 राशिफल परिवार



पारिवारिक मामलों में यह वर्ष मिश्रित फलदायी रहेगा। बृहस्पति का गोचर अनुकूल न होने के कारण वर्ष के आरम्भिक महीनों में पारिवारिक सम्बंधों में कुछ तनाव रह सकता है। परिवार के किसी सदस्य को लेकर मन में चिंता रह सकती है। लेकिन वर्ष के दूसरे भाग में किसी निकट सम्बंधी के बारे में कुछ अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार के विरोध दूर होंगे और परिवार के लोगों का व्यवहार आपके प्रति बहुत अच्छा हो जाएगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्य होने के भी योग बनेंगे। मित्रों और हितेषियों से खूब मदद मिलेगी।

2013 राशिफल स्वास्थ्य


साल के शुरुआत में आपका स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। आपकी शारीरिक ऊर्जा धीरे-धीरे कम होती प्रतीत होगी। कुछ बेवजह की यात्राएं आपको थका सकती हैं। आपको पेट की तकलीफें परेशान कर सकती हैं, खान-पान पर संयम रखकर इसे कुछ हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। लेकिन साल का दूसरा भाग आपके लिए अनुकूलता लिए हुए है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।

2013 राशिफल प्रेम


प्रेम प्रसंगों के लिए वर्ष का पहला भाग अधिक अनुकूल नहीं है। आपको प्रेम प्रसंगों के मामले में सावधानी से काम लेने की जरूरत है साथ ही अपनी और अपने प्रेम पात्र की प्रतिष्ठा को ध्यान में रखना भी जरूरी है। लेकिन वर्ष के दूसरे भाग में आपको अनुकूल फल मिलेंगे। । जिनकी उम्र विवाह की हो चुकी है उनके विवाह या सगाई सम्भावनाएं मजबूत होंगी। प्रेम प्रगाढ होगा। शादीशुदा लोगों के लिए भी समय प्रेम को बढाने वाला है।

2013 राशिफल कार्यक्षेत्र


वर्ष के शुरुआती दिनों में बृहस्पति का गोचर अनुकूल न होने के कारण छोटे कामों के लिये भी आपको बहुत मेहनत करनी पड़ सकती है। नौकरी के हालात बदतर होते जायेंगे। लेकिन शीघ्र ही आप इन पर नियंत्रण पा लेंगे। आप नए उद्यम शुरू करेंगे। मित्रों और हितेषियों से खूब मदद मिलेगी। इस अवधि में व्यापार द्वारा आपको अच्छा खासा लाभ होना चाहिए। आप महत्वपूर्ण व्यक्तियों के सम्पर्क में आयेंगे। आमदनी में इजाफा स्पष्टरूप से प्रतिक्षित है। लेकिन आपको बहुत से कामों एक साथ करने की प्रवृत्ति से बचना होगा। साथ ही हर काम को संयम से करने की सलाह भी आपको दी जाती है।

2013 राशिफल धन

धन के लिहाज से अर्थात आर्थिक मामलों के लिए यह साल अच्छे परिणाम लेकर आया है। यदि आप थोडा प्रयास भी निष्ठा के साथ करते हैं तो पैसों को लेकर आपको को विशेष परेशानी नहीं होगी। हांलाकि कि साल की शुरुआत में रुपए पैसों को लेकर आपको थोडी ज्यादा मेहनत करने पड सकती है लेकिन बाद में आपकी सारी इच्छाएं और महत्वाकांक्षाएं पूरी होंगी। आपकी आमदनी में बढोत्तरी के प्रबल योग बने हुए हैं। व्यापार-व्यवसाय के माध्यम से भी आप खूब धनार्जन करेंगे। लेकिन किसी बडे निवेश के मामले में आपको सावधानी से काम करने की जरूरत है।

2013 राशिफल विद्या


साल के शुरुआती महीने विद्यार्थियों के लिए अधिक अनुकूल नहीं हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में मनोनुकूल सफलता नहीं मिलेगी। अत: किसी भी तरह की लापरवाही बरतना ठीक नहीं होगा लेकिन वर्ष के दूसरे भाग में आपको विशेष सफलता मिल सकती है। यदि आप किसी भाषा विशेष को सीखने के लिए अध्ययन कर रहे हैं तो यह समय आपके उत्तम है। किसी विशेष पाठ्क्रम में प्रवेश लेने के लिए आपको भारी अनुदान देना पड सकता है। घर से दूर जाने का मन न होते हुए भी आपको दूर जाकर पढाई करनी पड़ सकती है


मकर 2013 राशिफल


मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खे, गो, गा, गी)

आप स्वभाव से सहानुभूति, उदार भाव लिए, संकोची, तामसिक प्रवृत्ति के लेकिन चालाक हो सकते हैं। आपका जीवन महान आकांक्षाओं से भरा होता है लेकिन आप इसके लिए बचत नहीं कर पाते। सामन्यत: आप स्वयं को परिस्थितियों के अनुसार ढाल लेते हैं। आप परिश्रमी व्यक्ति हैं लेकिन कुछ मामलों में आप बातूनी भी हैं। कुछ मामलों आप दिखावा पसंद भी हो सकते हैं। आप हर किसी को प्रोत्साहित करने की योग्यता रखते हैं लेकिन अपने जीवन साथी के साथ समायोजन करने में आपको बड़ी मेहनत करनी पड़ती और कई युक्तियां अपनानी पड़ती हैं।

2013 राशिफल परिवार


चतुर्थ भाव में केतू का गोचर आपके घरेलू और पारिवारिक जीवन के लिए ठीक नहीं है। इसलिए घर परिवार के लोगों से कुछ वैचारिक मतभेद रह सकता है। सामान्य तौर पर पारिवारिक जीवन को लेकर मन अप्रसन्न रह सकता है। छोटी छोटी बातों पर झगड़ें और विवाद हो सकते हैं। परिवारजनों की बीमारी चिन्तित रखेगी। इस कारण से आप पारिवारिक सुख के अभाव का अनुभव करेंगे। इसका सकारात्मक पहलू यह हो सकता है कि आप अपने परिवारजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं अथवा आपका झुकाव धार्मिक क्रिया कलापों की ओर होना चाहिए। घर परिवार में शुभ कार्य का आयोजन होगा।

2013 राशिफल स्वास्थ्य

वर्ष के प्रथम भाग में बृहस्पति का गोचर अनुकूल होने के कारण और लग्न पर बृहस्पति की दॄष्टि होने के कारण स्वास्थ्य के लिहाज़ से यह वर्ष अनुकूल है। कुछ मौसम जनित बीमारियों को छोडकर कोई विशेष बीमारी होने के योग नहीं हैं। लेकिन जीवन साथी का स्वास्थ्य आपको मानसिक रूप से चिन्तित रख सकता है। लेकिन वर्ष के दूसरे भाग में वाहन सावधानी से चलाएं और दुर्घटनाओं को लेकर सचेत रहने की आवश्यकता है। किसी काम में मिली असफलता के कारण आई चिंता आपको थका सकती है। कुल मिलाकर इस वर्ष आपको स्वास्थ्य को लेकर चिंता करने जैसी स्थिति नहीं हैं।

2013 राशिफल प्रेम

पंचम भाव में बृहस्पति का गोचर होने के कारण प्रेम प्रसंगों के लिए यह वर्ष शुभ फलदायी और अनुकूल रहेगा। नए प्रेम संबंधों के लिए भी समय अनुकूल है। आपका प्रेम संबध किसी उच्च कुलीन या धनवान से हो सकता है। नए प्रेम संबंधों के चक्कर में पुराने संबंधों को नजरअंदाज करने से बचें। पुराने प्रेम संबंधों में और प्रगाढता आएगी लेकिन घरेलू समस्याओं को प्रेम के बीच में लाने से बचें। इस वर्ष आपकी सगाई होने और विवाह होने के योग भी बन रहे हैं। आप अपने जीवन साथी के साथ भ्रमण पर जा सकते हैं।

2013 राशिफल कार्यक्षेत्र

आपके कार्यक्षेत्र के लिए यह वर्ष अनुकूल रहेगा। आप सम्मान और प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे। व्यापार/व्यवसाय में लाभ प्राप्त कर सकेंगे। लेकिन शनि-राहू की दशम में स्थिति आपसे कडी मेहनत करवाएगी। परिणाम आशाजनक रहेंगे लेकिन काम विलम्ब से पूरा होगा। इसलिए कोई बडा परिवर्तन करने से बचें और धैर्य से काम लें। फिर भी वरिष्ठ और सत्ताधारी व्यक्तियों से संबंध मधुर होंगे और आपके कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी। किसी सोची हुई यात्रा पूरी करने से असीमित लाभ होगा। नौकरी पेशा लोगों के लिए समय कम ठीक है।।

2013 राशिफल धन
इस वर्ष आपकी आमदनी बढेगी। आप बचत करने में भी कामयाब रहेंगे। यदि आपके पास कोई पुराना कर्ज है तो आप इस वर्ष उससे छुटकारा पा सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय के माध्यम से अच्छा लाभ मिलने से भी आप अच्छी बचत कर पाएंगे। यात्राओं से जुडी नौकरी करने वालों के लिए भी धनार्जन करने का समय है। लेकिन जमीन जायदाद के मामलों में बहुत ही सावधानी से निवेश करें। किसी बडी परियोजना में निवेश करना भी उचित नहीं रहेगा। फिर भी अन्य माध्यमों से आप अच्छा धन कमा सकेंगे और बचत भी कर पाएंगे।

2013 राशिफल विद्या

विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष अनुकूल रहेगा। आप इस वर्ष बुद्धिजीवियों की संगति में रहेंगे और अपनी तीक्ष्ण बुद्धि के कारण अध्ययन से जुडे मामलों में सही निर्णय लेंगे। इस काम में आपके सहपाठी भी आपका सहयोग करेंगे। अध्यापको/प्राध्यापकों के साथ आपके सम्बंध मजबूत होंगे। यदि आप किसी प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षा में भाग ले रहें हैं तो उसमें सफलता मिलने के अच्छे योग बन रहे हैं। लेकिन चतुर्थ भाव मे केतू का गोचर होने के कारण आपको अपनी विषयवस्तु पर ध्यान केन्द्रित करने में कठिनाई का अनुभव हो सकता है। अत: चिंताओं से दूरी बनाए रखना जरूरी होगा।


कुम्भ 2013 राशिफल
कुम्भ (गू, गे, गो, सा , सि, सु, से, सो , द)

आप दार्शनिक, उदार और अत्यधिक सहानुभूति रखने वाले हैं। शारीरिक रूप से आप आकर्षक हैं। आप व्यवहार से शिष्ट हैं। इस कारण से आपके मित्र जल्दी बन जाते हैं। गुस्सा और चिड़चिड़ापन आप पर जल्दी प्रभावी हो जाते हैं लेकिन आप इन पर शीघ्र नियंत्रण भी पा लेते हैं। आप एक अच्छे वक्ता और बातूनी हो सकते हैं। शुरू में आप अपनी प्रतिभा को व्यक्त करने में शरमाते हैं। आप बुद्धिमान, स्मृति में अच्छे और मुद्दे को तथ्यों के साथ निपटने में सक्षम हो सकते हैं। हो सकता है कि आपको अपने परिवार से ज्यादा सुख न मिल पाए।

2013 राशिफल परिवार

पारिवारिक दृष्टिकोण से वर्ष का प्रथम भाग अनुकूल रहेगा। परिवार में सुख और शान्ति का वातावरण बनेगा। आप पारिवारिक सुख प्राप्त करेंगे। लेकिन वर्ष के दूसरे भाग में गुरूजनों और माता पिता से संबंध बहुत अच्छे नहीं रहेंगे। आपके भीतर कुछ अहंकार युक्त भावनाएं पनप सकती हैं जिससे घर-परिवार में आपकी जनप्रियता घट सकती है। बेहतर होगा आप अपनी अन्तर्दृष्टि से स्वयं को परखें। जरूरत से ज्यादा तर्क वितर्क करने से भी बचें अन्यथा परिवारिक जनों को आपकी निष्ठा और आपके पारिवारिक स्नेह पर संदेह होने लगेगा।

2013 राशिफल स्वास्थ्य


यह वर्ष आपके स्वास्थ्य के लिए अनुकूल रहेगा। साधारण या छोटी-मोटी बीमारियों को छोड दिया जाय तो लगभग पूरा वर्ष ही आपके स्वास्थ्य पर अनुकूलता बनाए रहेगा। मौसम जनित किसी बीमारी से आपको कष्ट होता भी है तो वह जल्द ही दूर भी हो जाएगा। इस अवधि का उपयोग आप मन को एकाग्र करने समाधि और योग क्रियाओं को करने के लिए भी कर सकते हैं। इससे आपमे उत्साह का संचार होगा और अपने स्वास्थ्य को अच्छा बनाए रखने में कामयाब रहेंगे। समय-समय पर आप जलवायु परिवर्तन करने जाते रहेंगे।

2013 राशिफल प्रेम

प्रेम प्रसंगों के लिए यह वर्ष मिलाजुला परिणाम देगा। वर्ष के आरम्भिक महीने प्रेम प्रसंगों में मनमुटाव पैदा कर सकते हैं। किसी खास वजह से जीवनसाथी नाराज रह सकता है। किसी भी मुद्दे को लेकर जरूरत से ज्यादा जिद न करें। लेकिन वर्ष का दूसरा भाग बहुत ही अनुकूल रहेगा। यदि छोटे-मोटे मनमुटावों को छोड दिया जाय तो लगभग पूरा साल ही आपको दिली शुकून देने वाला रहेगा। किसी पुराने रिश्तेदार या परिचित से स्नेह मिलेगा। जीवनसाथी के साथ घूमने फिरने के मौके मिलेंगे। दूर देशों की अथवा धर्म स्थलों से जुड़ी यात्राएं हो सकती हैं।

2013 राशिफल कार्यक्षेत्र

कार्य-व्यवसाय के लिए यह वर्ष अच्छा रहेगा। कुछ व्यवसायिक और अनुभवी व्यक्तियों से मिलकर आप अपनी कार्यशैली को और अधिक सुधार पाएंगे। व्यापार में बदलाव या नौकरी की पदोन्नति की संभावना है। सरकारी अफसरों, वरिष्ठ लोगों का सहयोग भी आपको मिल सकता है जिससे आपके कामों में लाभ का इजाफा हो सकता है। कुछ प्रतिस्पर्धी अडचने पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं लेकिन आप उन पर नियंत्रण पा लेंगे। आप अपने लक्ष्य से भ्रमित नहीं होंगे और अपने काम को पूरा करके ही रहेंगे।

2013 राशिफल धन
इस वर्ष आपकी आमदनी में निरंतरता बनी रहेगी। लेकिन हो सकता है कि आप कोई बैंक बैलेंस न बना पाएं। क्योंकि इस वर्ष आप कोई सम्पति खरीद सकते हैं। घर की वस्तुओं चल अचल सम्पत्तिआदि पर व्यय हो सकता है। किसी व्यापार या व्यवसाय को शुरु करने में खर्च हो सकता है। आमदनी के किसी नए श्रोत के मिलने की भी उम्मीद है। कहीं से अचानक कोई बडा लाभ भी हो सकता है। यह भी एक कारण होगा आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का। यदि आपका पैसा कहीं रुका हुआ है तो थोडे से प्रयास से उसकी प्राप्ति हो सकती है।

2013 राशिफल विद्या

अध्ययन के लिए यह वर्ष मिला जुला रहेगा। कडी मेनत करने वालों को उत्तम परिणामों की प्राप्ति होगी लेकिन अध्ययन में लापरवाही करने वालों को रुकावट का सामना करना पड सकता है। ऐसे विद्यार्थी जो तर्कशास्त्र से संबंध रखते हैं उनके लिए समय अनुकूल रहेगा। अपने अध्यापकों और प्राध्यापकों से उत्तम रिश्ते बनाए रखने का प्रयास करें। उनसे की गई बेवजह बहसबाजी आपको परेशानी में डाल सकती है। प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के लिए वर्ष का दूसरा भाग शुभ और अनुकूल है। विदेश जाकर शिक्षा लेने वालों के लिए समय मध्यम फलदायी है।


मीन 2013 राशिफल
मीन (दी, टू, थ, झ, ञ, दे, दो, च, ची)

मीन राशि में जन्म होने के कारण आप श्रद्धालु और धार्मिक प्रवृत्ति के हो सकते हैं। गुप्त विद्याओं के प्रति आपका आकर्षण होना स्वाभाविक है। अज्ञात और रहस्य की खोज में आपकी रुचि हो सकती है। आप एक आदर्शवादी व्यक्ति हैं। लेकिन कई बार दुनिया के कठोर सत्य से दूर भागकर उनसे बचने के उपाय ढूंढने के बजाय आप दिवा स्वप्नों में खो जाना चाहते हैं। आपमें जनकल्याण की भावना है। आप सौन्दर्य पर जल्दी मुग्ध हो जाते हैं। आम तौर पर, आप सिद्धांतों के अनुयायी रूढ़िवादी हैं, तो आप धार्मिक रिवाजों और प्रथाओं के पालन में अंधविश्वासी, कठोर भी हो सकते हैं।

2013 राशिफल परिवार

पारिवारिक मामलों के लिए यह साल अच्छा नहीं कहा जाएगा इसलिए घर परिवार से जुड़े मामलों को निपटाने में सावधानी बरतें। यद्यपि आप अपने पारिवारिक उत्थान के लिये कुछ महत्वपूर्ण कार्य करना चाहेंगे, तो वह कार्य हो सकता है। आपके मित्र और सहयोगी जन आपनी बातों से मुकर सकते हैं। अत: आत्मनिर्भरता उचित रहेगी। परिवार के लोगों के बर्ताव में भी आप कुछ अंतर महसूस करेंगे। इन तमाम कारणों से आप मानसिक रूप से कष्ट का अनुभव करेंगे।

2013 राशिफल स्वास्थ्य

स्वास्थ्य के लिहाज से वर्ष को अनुकूल नहीं कहा जाएगा। स्वास्थ्य को लेकर कोई ना कोई परेशानी रहेगी रक्त और त्वचा से संबंधित रोग होने की संभावना है। इस समय आपकों खान-पान पर भी नियंत्रण रखने की आवश्यकता है क्योंकि पेट से संबंधित कुछ परेशानियां भी हो सकती हैं। मन में अनजानी आशंका से आप स्वयं को डरा अनुभव करेंगे। कभी-कभी भ्रम की स्थितियां भी उत्पन्न हो सकती हैं। शरीर की गर्मी के कारण फोड़े- फुसिंयों भी पनपेंगी। लेकिन ये सारी परेशानियां कुछ समय के लिए हो सकती है और शीघ्र ही ठीक भी हो जाया करेंगी।

2013 राशिफल प्रेम

प्रेम प्रसंगों के लिए यह वर्ष अधिक अनुकूल नहीं है। यदि आप दो नावों पर सवार होना चाहते हैं यह सही नहीं हैं। इसलिए अच्छा यही होगा कि सही निर्णय लेने का प्रयास करें। अपने आचरण में शांति और धैर्य का भाव रखें। यदि आपने पूर्व में कुछ संबंधों को बहुत हल्के ढंग से लिया है तो उसका परिणाम अब भुगतना पड़ सकता है। अपनी वाणी पर पूरा नियंत्रण रखें अन्यथा आपके घनिष्ट मित्र भी आपसे दूरियां बनाने लगेंगे। मित्रों का सहयोग अपेक्षाकृत कम मिलेगा जिससे आपका मन अशांत रह सकता है। लेकिन यदि आप शादी शुदा हैं तो वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।

2013 राशिफल कार्यक्षेत्र

कार्यक्षेत्र के लिहाज़ से यह साल बहुत अनुकूल नहीं है। आपका कार्य अच्छा नहीं रहेगा। लेन देन के व्यापार में हानि होने की भी संभावना है। कार्यक्षेत्र से सम्बंधित कुछ न कुछ परेशानियां आपको सदैव घेरे रहेंगी। इन तमाम कारणों के चलते इस अवधि में किसी नए काम के बारे में सोचना या नए काम की शुरुआत करना जोखिम भरा काम होगा। आप स्वयं में आत्मविश्वास की कमी का अनुभव करेंगे। यात्राओं से भी कोई विशेषलाभ नहीं होने वाला है अत: व्यर्थ की यात्राओं से बचें।

2013 राशिफल धन

इस वर्ष की शुरुआत में आपकी आमदनी पर प्रभाव पडेगा। इसी कारणवश आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। किसी नए काम को शुरु करने के लिए बडा निवेश करने से बचें अन्यथा धन व्यर्थ हो सकता है। साथ ही इस वर्ष अचानक धन प्राप्ति के योग हैं। इस अवधि में यदि कहीं से वसीयत प्राप्त होने की उम्मीद बन रही होगी और आप उसको प्राप्त करने के लिये इच्छुक होंगे तो वह आपको इस वर्ष आपको मिल सकती है

2013 राशिफल विद्या

इस वर्ष का शरुआती समय आपकी शिक्षा के लिए अनुकूल नहीं है। आप अपनी विषय वस्तु पर पूरी तरह से ध्यान केन्द्रित नहीं कर पाएंगे। इस वर्ष यदि आप किसी नए पाठ्यक्रम में प्रवेश लेना चाह रहें हैं तो आपको सावधानी से काम लेने होगा। नए पाठ्यक्रम और नए शिक्षण संस्थान दोनो के बारे में विधिवत जानकारी लेने के बाद ही प्रवेश लेना ठीक रहेगा। लेकिन वर्ष का दूसरा भाग आपके लिए अनुकूल रहेगा। जो लोग विदेश में जाकर शिक्षा लेना चाहते हैं। उनके लिये यह समय सही है।