|
|
![]() |
![]() |
||
नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर बना : सोम प्रकाश कांग्रेस के लिए परिवार ही देश है और भाजपा के लिए देश ही परिवार है : सुधीर मुनगंटीवार केंद्रीय राज्यमंत्री श्री सोमप्रकाश एवं महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने इंदौर में पत्रकार वार्ता को किया संबोधित ![]() 8 jun 2023 इंदौर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफलतम 9 वर्ष सेवा, समर्पण और गरीब कल्याण के 9 वर्ष है। प्रधानमंत्री श्री मोदी जी प्रधानसेवक के रूप में जनता की सेवा कर रहें है, उनके लिए पूरा देश एक परिवार है जबकि विपक्षी दल कांग्रेस के लिए एक परिवार विशेष ही पूरा देश है। यह बात केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री श्री सोमप्रकाश और महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री श्री सुधीर मुनगंटीवार ने रीगल चौराहा स्थित होटल सरोवर पोर्टिको में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए कही। आज का भारत विरासत के साथ विकास करने वाला भारत है : सोम प्रकाश केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री श्री सोमप्रकाश ने कहा कि आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश विश्व में पांचवीं सबसे बड़ी इकोनामी बनकर उभरा है, श्री मोदी जी द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाएं चाहे स्टार्टअप इंडिया हो या आत्मनिर्भर भारत जिसके कारण आज युवा नौकरी लेने वाला नहीं नौकरी देने वाला बना है। आज देश सुरक्षा उपकरणों के क्षेत्र में भी आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर है। किसान कल्याण की योजनाओं से आज किसान आत्मनिर्भर एवं खुशहाल हुआ है। उन्होंने कहा कि जब यूक्रेन एवं रूस युद्ध के बीच भारतीय नागरिको एवं छात्रों को श्री नरेंद्र मोदी जी की इच्छाशक्ति के कारण युद्ध रुकवा कर अपने देश सुरक्षित लाया जाता है और वहां की सेना भारतीय ध्वज को देखकर उन्हें सुरक्षित जाने देती है तो हर भारतीय को गर्वानुभूति होती है। श्री सोम प्रकाश ने कहा कि कोरोना कॉल में सिर्फ भारत देश के नागरिकों को ही वैक्सीन से सुरक्षित नहीं किया लगभग विश्व के 100 देशों को भी भारत ने वैक्सीन पहुंचा कर उनके नागरिकों की जान बचाने का कार्य भी किया है। श्री सोमप्रकाश ने कहा कि आज का भारत विरासत के साथ विकास करने वाला भारत है। आज भारत के विकास में गति भी है, शक्ति भी है, सुरक्षा भी है और संयम भी। यह नया भारत है, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सपनों का भारत है, मिशन इंडिया के तहत आगे बढ़ता हुआ भारत है।कांग्रेस की राजनीति सिर्फ गाँधी परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है : सुधीर मुनगंटीवार महाराष्ट्र के वन, संस्कृति एवं मत्स्य पालन मंत्री श्री सुधीर मुनगंटीवार ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने परिवार को बचाने के लिए देश छोड़ा वहीं भारतीय जनता पार्टी में ऐसे नेता है जिन्होंने देश को बचाने के लिए घर छोड़ा है। कांग्रेस की राजनीति परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है कांग्रेस में ’इंडिया इज इंदिरा’ और ’इंदिरा इज इंडिया’ होता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने सर्जिकल और एयर स्ट्राइक जैसे ठोस कदम उठाए जिससे आतंकवाद पर अंकुश लगा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आने वाला चुनाव मोदी जी के नेतृत्व में ही लडेगी, लेकिन आज किसी भी विपक्षी दल में इतना बताने का साहस नहीं है कि वे किसके चेहरे पर चुनाव लड़ेंगे। श्री मुनगंटीवार ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफलतम 9 साल में गरीबों के लिए, किसानों के लिए, बहनों के लिए और राष्ट्र सम्मान के लिए 200 से ज्यादा योजनाएं बनाई है। आज डीबीटी के माध्यम से 11 करोड़ 20 लाख लोगों के खातों में योजनाओं के पैसे सीधे ट्रांसफर किए गए साथ ही आयुष्मान भारत जैसी योजना जिस पर आज अमेरिका भी रिसर्च कर रहा है ऐसी योजनाए बनाई है। देश के 50 करोड़ गरीबों को इस योजना का लाभ सुरक्षा कवच के रूप में मिला है।कैबिनेट मंत्री द्वारा लिखी ’’द आर्किटेक्ट ऑफ न्यू इंडिया’’ पुस्तक का हुआ विमोचन पत्रकार वार्ता में पार्टी नेताओं ने महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री श्री सुधीर मुनगंटीवार द्वारा लिखी गई पुस्तक द आर्किटेक्ट ऑफ न्यू इंडिया विमोचन किया। इस पुस्तक में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रधानमंत्री कार्यकाल में देश में हुए विकास कार्यो को बहुत ही बखूबी ढंग से दर्शाया गया है। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, पार्टी की प्रदेश महामंत्री व राज्यसभा सांसद सुश्री कविता पाटीदार, नगर अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्री राजेश सोनकर, विधायक श्रीमती मालिनी गौड़, विधायक श्री आकाश विजयवर्गीय, पूर्व विधायक श्री गोपीकृष्ण नेमा, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री दीपक जैन टिनू, विशेष जनसंपर्क अभियान के संयोजक श्री कल्याण देवांग, सह संयोजक श्री विजय उपस्थित थे।घर-घर जाकर लाडली बहना योजना के स्वीकृति पत्र बांटें पार्टी कार्यकर्ताः विष्णुदत्त शर्मा ![]() 3 jun 2023 भोपाल। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश में जो अभियान चलाया जा रहा है, इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को लाभ पात्र व्यक्तियों को देने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के अंतर्गत छतरपुर में भी लाडली बहना योजना की पात्र बहनों को स्वीकृति पत्र दिये गए हैं। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व स्थानीय सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने छतरपुर नगरपालिका के वार्ड क्रमांक 35 के लाडली बहना योजना की पात्र बहनों को घर-घर पहुंचकर स्वीकृति पत्र सौंपने के बाद मीडिया से चर्चा के दौरान कही। श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि जिन योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं, उनमें प्रदेश सरकार की लाडली बहना योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में क्रांतिकारी कदम है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में 1 करोड़ 25 लाख बहनों को स्वीकृति पत्र देने का ऐतिहासिक अभियान हाथ में लिया है। इस योजना की पात्र बहनों को आज उनके घर-घर जाकर स्वीकृति पत्र वितरित किए हैं। एक विकलांग बहन को भी उनके घर जाकर स्वीकृति पत्र दिया है। इन सभी बहनों के खातों में 10 तारीख से 1000 रूपए प्रतिमाह डाले जाएंगे। श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि हमारा प्रयास है कि सभी बहनों को इस योजना का लाभ मिले। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आने वाले 8 दिनों में घर-घर जाकर स्वीकृति पत्र बांटें एवं बहनों को योजनाओं का लाभ दिलाएं। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने छतरपुर नगरपालिका के वार्ड क्रमांक 35 के लाडली बहना योजना की पात्र बहनें श्रीमती राजाबाई रैकवार, श्रीमती सुलेखा सेन, श्रीमती भावना रैकवार, श्रीमती शीला पाठक, श्रीमती रामदेवी चौरसिया, श्रीमती रानी तिवारी, श्रीमती जानकी रजक, श्रीमती लक्ष्मीबाई विश्वकर्मा, श्रीमती मीरा तिवारी के घर पहुंचकर स्वीकृति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती ललिता यादव, जिला अध्यक्ष श्री मलखान सिंह, विधायक श्री प्रद्युमन सिंह लोधी, श्री राजेश शुक्ला, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती ज्योति चौरसिया, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अर्चना सिंह, पूर्व विधायक श्री उमेश शुक्ला, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, जिला महामंत्री श्री सुरेन्द्र चौरसिया, श्री अरविन्द पटेरिया सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे। महल के राजाओ अदावत तेज-राजा साहेब अहंकार त्यागें, राजा ने कहा- सीख के लिए धन्यवाद महाराज ![]() 26 May 2023 भोपाल।मध्य प्रदेश की राजनीति में इन दिनों राजा और महाराज के बीच बयान वॉर चल रहा है. राजा यानि दिग्विजय सिंह और महाराज यानि सिंधिया. दोनों एक दूसरे पर लगातार तंज कस रहे हैं. अब बात सीख और सलाह तक जा पहुंची है. मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी और कांग्रेस के दो दिग्गज राजा और महाराजा के बीच में सीख-सलाह और धन्यवाद देने का सिलसिला चल पड़ा है. केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिग्विजय सिंह का एक वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया कि अपनी ही पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ षड्यंत्रकारी तरीके से पेश आने और दुर्व्यवहार करने कि दिग्विजय की आदत पुरानी रही है. दिग्विजय सिंह को लगता है कि सभी उनके इशारे पर रिमोट की तरह काम करें. सिंधिया ने दिग्विजय सिंह को राजा साहब कहते हुए लिखा अहंकार त्यागें, लोगों को अपनाना और सम्मान देना सीखें. सोशल मीडिया पर वार-प्रतिवार ज्योतिरादित्य की इस सीख पर दिग्विजय सिंह ने भी सिंधिया को महाराज संबोधित करते हुए लिखा आपकी सीख के लिए धन्यवाद महाराज. राजा और महाराजा के बीच की सियासी अदावत कई बार देखने को मिली है. लेकिन इस तरह दोनों नेताओं के बीच सोशल मीडिया पर सीख देना और उसके लिए दिग्विजय का धन्यवाद देना पहली बार हुआ.अजय सिंह का दावा, सिंधिया के साथ गए 5 विधायकों का होगा यह हश्र ![]() 19 May 2023 भोपाल।मध्य प्रदेश में राजनीति की धुरी सिंधिया राजघराना, चुरहट और राघोगढ़ के रिश्ते हमेशा चर्चा में रहे हैं। इन रिश्तों पर गुरुवार को ग्वालियर आए पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया ने ग्वालियर नईदुनिया रिपोर्टर योगेंद्र सेन से खुलकर बात की। उन्होंने चर्चा करते हुए राजनीतिक रिश्तों पर छाई धूल साफ कर बहुत कुछ स्पष्ट किया। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) पर निशाना साधते हुए कहा दल-बदलुओं पर अब कोई विश्वास नहीं करेगा। सिंधिया के साथ गए विधायकों में से अब पांच भी चुनाव नहीं जीत पाएंगें। उन्होंने दावा कर कहा कि जीत तो दूर की बात है, पहले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में इन्हें टिकट ही मिल जाए, वही काफी होगा। पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने कहा अंचल में सिंधिया के भाजपा (BJP) में जाने के बाद यह चर्चा आई कि कांग्रेस ने वर्ष 2018 का विधानसभा चुनाव सिंधिया के चेहरे पर लड़ा। राहुल भैया ने कहा कांग्रेस में चेहरे पर चुनाव लड़ने की परंपरा कभी नहीं है। उन्होंने कहा 2018 के चुनाव में प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए जो पद ज्योतिरादित्य सिंधिया के पास था। वही पद मेरे पास भी था। कांग्रेस सामूहिक जिम्मेदारी से चुनाव लड़ती है। वर्ष 2018 से पहले 2013 और 2008 में सिंधिया कांग्रेस में ही थे फिर अंचल में उनका जादू क्यों नहीं नहीं चला। राहुल भैया ने कहा, पिता पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह और सिंधिया परिवार में रिश्ते कभी खराब नहीं रहे। पिता ही (पूर्व केंद्रीय मंत्री) माधवराव सिंधिया को कांग्रेस (Congress) में लेकर आए। दिग्विजय सिंह से जरूर सिंधिया का मनमुटाव रहा है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया ने कहा पिता (पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह) का महल से सबसे नजदीकी रिश्ता रहा है। उन्होंने कहा पिता ग्वालियर दौरे के दौरान महल में ही रुकते थे। माधवराव सिंधिया के निधन के बाद पिता ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के हितों की रक्षा के लिए उन्हें एक तरह से पुत्र के रूप में गोद लिया। यह हर कोई जानता है। उन्होंने कहा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का महल से अवश्य कुछ मन-मुटाव रहा है। इसका कारण इतिहास से जुड़ा हो सकता है। और फिर दोनों समकक्ष नेता थे। इसलिए राजनीतिक प्रतिद्वंदिता भी हो सकती है। कमल नाथ ने की बड़ी घोषणा, कांग्रेस की सरकार बनी तो 100 यूनिट बिजली फ्री ![]() 18 May 2023 भोपाल।मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व सीएम कमल नाथ (Kamal Nath) ने धार जिले के बदनावर में विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी घोषणाएं की है। कमल नाथ ने कहा कि अगर चुनाव में काग्रेस (Congress) की सरकार बनती है तो 100 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी, इसी के साथ 200 यूनिट बिजली आधी कीमत में दी जाएगी। कमल नाथ ने कहा कि 100 रुपये में 100 यूनिट बिजली नहीं, मैं पहली दफा कह रहा हूं कि 100 यूनिट बिजली माफ और 200 यूनिट हाफ। कमल नाथ ने कहा कि शिवराज जी कितनी घोषणाएं करेंगे। इनके राज में आज पैसे दो और काम करवाओ। शिवराज जी आपने महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, भर्ती घोटाला, माफिया राज, दुष्कर्म, घर-घर दारू दी है। ये तस्वीर आज आपके सबके सामने है। कमल नाथ ने कहा कि हमने दिसंबर 2022 में वोटों से सरकार बनाई थी। कुर्सी को बचाने के लिए मैंने कोई सौदा नहीं किया। साढ़े 11 महीने में कांग्रेस की सरकार ने नीति और नीयत का परिचय दिया। अब हम 100 यूनिट बिजली माफ और 200 यूनिट बिजली हाफ देंगे। बहनों को 500 रुपये में गैस सिलिंडर, महिलाओं को 1500 रुपये प्रति महीने पुरानी पेंशन बहाली देंगे। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा गिनाएगी केंद्र सरकार की उपलब्धियां ![]() 13 May 2023 भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले ही भाजपा लोकसभा चुनाव की मैदानी तैयारी भी शुरू कर देगी। पार्टी 30 मई से ही लोकसभा चुनाव की एक तरह से प्रचार शुरू कर देगी। दरअसल, केंद्रीय नेतृत्व ने तय किया है कि वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर एक महीने तक देश के हर राज्य में अलग-अलग कार्यक्रम चलाए जाएं। नरेन्द्र मोदी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल में 30 मई को नौ वर्ष पूरे करने जा रही है। पार्टी इसे उत्सव के रूप में मनाना चाहती है। यही वजह है कि एक महीने तक कार्यकर्ताओं से लेकर आम लोगों के बीच भाजपा मोदी सरकार की उपलब्धियों को लेकर जाएगी। इसमें जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने से लेकर ईडब्ल्यूएस (इकनामिकली वीकर सेक्शन) आरक्षण और राम मंदिर निर्माण की उपलब्धियों को याद दिलाया जाएगा। भाजपा नेताओं का मानना है कि अभी एक और बड़ा काम बाकी है, वो है भारत को दुनिया में नं. एक बनाना। इसके लिए अगले 25 सालों तक पंचायत से लेकर संसद तक भारतीय जनता पार्टी की सरकार चाहिए। जब तक यह लक्ष्य हासिल नहीं हो जाता, हमें आराम करने का कोई अधिकार नहीं है। इन सारी बातों को लेकर भाजपा प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला योजना, मुफ्त राशन, किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री जनधन योजना, बीमा सुरक्षा, आयुष्मान जैसी योजनाओं का एक बार फिर प्रचार करेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मंत्रि-परिषद के सदस्यों के साथ देखी फिल्म "द केरला स्टोरी" ![]() 16 May 2023 भोपाल।मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से "द केरला स्टोरी" फिल्म की टीम ने मुख्यमंत्री निवास पर सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री ने अंगवस्त्रम भेंट कर टीम का स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह चौहान भी मौजूद थी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सपत्नीक ड्राइव इन सिनेमा में द केरला स्टोरी फिल्म देखी। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा और मंत्रि-परिषद के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने फिल्म की टीम के सदस्यों का पुष्प-गुच्छ भेंट कर अभिनन्दन किया। भोपाल सूना हो गया क्योंकि "गुट्टू भैया" जैसा कोई नहीं : मुख्यमंत्री श्री चौहान ![]() 11 May 2023 भोपाल।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पूर्व विधायक श्री रमेश शर्मा "गुट्टू भैया" के निधन पर दु:ख व्यक्त किया राजकीय सम्मान के साथ होगा स्व. श्री रमेश शर्मा "गुट्टू भैया" का अंतिम संस्कार मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व विधायक श्री रमेश शर्मा "गुट्टू भैया" के निधन पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बजरिया स्थित निवास पहुँचकर पार्थिव देह के अंतिम दर्शन किए तथा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने राज्य सरकार और प्रदेशवासियों की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सहज, सरल, विनम्र और हरदिल अजीज "गुट्टू भैया" सदा सक्रिय रहने वाले समाजसेवी थे। सभी के सुख-दुख में वे पूरा साथ निभाते थे। उनकी लोकप्रियता और भोपालवासियों का उनके प्रति स्नेह और जूनून अद्भुत था। भोपाल सूना हो गया क्योंकि गुट्टू भैया जैसा कोई नहीं है। वे मेरे बड़े भाई के समान थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा उनके परिजन, मित्रों और अनुयायियों को यह दुख सहन करने की क्षमता प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पूर्व विधायक श्री रमेश शर्मा "गुट्टू भैया" का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। पश्चिम बंगाल में 'द केरल स्टोरी' पर प्रतिबंध की नरोत्तम ने की आलोचना, बोले - रोहिंग्या पर ही बरसती है दीदी की 'ममता' ![]() 9 May 2023 भोपाल।लव जिहाद और आतंकवाद का घिनौना सच दिखाने वाली फिल्म 'द केरल स्टोरी' को लेकर देशभर में सियासी माहौल गरमा रहा है। जहां मध्य प्रदेश के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी इस फिल्म को टैक्स-फ्री घोषित कर दिया गया है, वहीं पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने इस फिल्म से राज्य में शांति और सद्भाव बनाए रखने का हवाला देते हुए इस पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। मप्र के गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने पश्चिम बंगाल सरकार के इस फैसले की आलोचना करते हुए ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। नरोत्तम ने कहा कि यह दरअसल तुष्टीकरण की राजनीति है। ममता दीदी की 'ममता' रोहिंग्याओं पर ही बरसती है, लेकिन 'द केरल स्टोरी' बैन हो जाती है। ममता दीदी की 'ममता' आतंकवादियों की तरफ ज्यादा दिखती है, लेकिन रामनवमी के जुलूस पर प्रतिबंध लगा दिया जाता है। लेकिन अब देश इस तुष्टीकरण की राजनीति से आजिज आ चुका है और परेशान भी हो चुका है। गौरतलब है कि इससे पूर्व नरोत्तम मिश्रा 'द केरल स्टोरी' के मसले पर कमल नाथ और दिग्विजय सिंह को भी निशाने पर ले चुके हैं। सोमवार को ही उन्होंने कहा था कि जो बटला हाउस पर सवाल खड़े करते हैं, जो जाकिर नाइक को संत बताते हैं और जो सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर संदेह जताते हैं, ऐसे लोगों को 'द केरल स्टोरी' जरूर देखनी चाहिए। नरोत्तम ने यह भी कहा था कि उन्होंने कमल नाथ और दिग्विजय सिंह के लिए फिल्म की टिकट भी बुक कराई है। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की घेराबंदी करेगी भाजपा ![]() 6 May 2023 भोपाल।मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां तैयारी में जुटी हैं। कांग्रेस जहां भाजपा के कद्दावर नेताओं को तोड़कर अपने ताकतवर होने का संदेश दे रही है। वहीं, भाजपा कांग्रेस के दिग्गज नेताओं को उनके घर में ही बांधने की रणनीति तैयार कर रही है। पार्टी ने कांग्रेस के दिग्गज डा. गोविंद सिंह, अजय सिंह, जीतू पटवारी, सज्जन सिंह वर्मा, जयवर्धन सिंह, प्रियव्रत सिंह, लक्ष्मण सिंह, उमंग सिंघार, तरुण भनोत, बाला बच्चन, सचिन यादव जैसे नेताओं की घेराबंदी की रणनीति बनाई गई है। भाजपा इनके विरुद्ध दमदार प्रत्याशी भी उतारेगी और आक्रामक प्रचार के साथ उनके इर्द- गिर्द रहने वाले नेताओं को भाजपा में लाकर कमजोर करेगी। कांग्रेस भाजपा के उन कद्दावर नेताओं पर डोरे डाल रही है, जिनके परंपरागत विधानसभा क्षेत्रों पर नए भाजपाइयों का कब्जा हो गया है। ऐसे नेताओं में दीपक जोशी जैसे पूर्व मंत्री शामिल हैं। जोशी जल्द ही कांग्रेस का दामन थामने वाले हैं। कांग्रेस ऐसे नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल कराकर यह संदेश देना चाहती है कि भाजपा अब कमजोर पड़ रही है। प्रदेश में भी इससे माहौल भाजपा के प्रति माहौल खराब होता है। भाजपा भी ऐसी रणनीति तैयार कर रही है कि कांग्रेस के जितने बड़बोले नेता हैं, उनकी ऐसी घेराबंदी की जाए कि वे चुनाव में अपने क्षेत्र से बाहर न निकल पाएं। भाजपा ने इन दिग्गज नेताओं के क्षेत्र में अपनी टीम उतार दी है। वहां के छोटे- मोटे नेताओं को भाजपा में लाने के प्रयास प्रारंभ कर दिए गए हैं। पंच-सरपंच, पार्षद हों या जिला-जनपद पंचायत के नेता, सभी को भाजपा अपने साथ लाने की कोशिश कर रही है। भाजपा की कांग्रेस के नेताओं को घर में बांधने और पार्टी में शामिल कराए जाने पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डा.गोविंद सिंह ने कहा कि वो अपनी चिंता करें। हमारा कोई भी नेता टस से मस नहीं होगा। भाजपा की नाव डूबने वाली है। पार्टी नेताओं की घेराबंदी तो काफी समय से की जा रही है। जनता इस चुनाव में भाजपा को मुहं तोड़ जवाब देगी। "कृषक उत्पादक संगठनों का गठन एवं संवर्धन योजना लाभकारी होगी: कृषि मंत्री श्री पटेल मुख्यमंत्री श्री चौहान का कृषि मंत्री ने प्रदेश के किसानों की ओर से माना आभार ![]() 5 May 2023 भोपाल।किसान-कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का प्रदेश के किसानों की ओर से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि किसानों को समृद्ध करने के लिये बनाई गई नवीन "कृषक उत्पादक संगठनों (एफपीओ) का गठन एवं संवर्धन योजना'' बहुत लाभदायक साबित होगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान की अध्यक्षता में गुरूवार को केबिनेट में योजना को स्वीकृति प्रदान की गई। कृषि मंत्री श्री पटेल ने बताया कि प्रदेश में प्रत्येक विकासखण्ड में न्यूनतम 2 कृषक उत्पादक संगठन के गठन को प्रोत्साहित करने के लिये नवीन योजना बनाई गई है। योजना का संचालन कृषि विभाग द्वारा किया जायेगा। योजना में गठित होने वाले एफपीओ को हेण्ड होल्डिंग प्रदान की जायेगी। इससे एफपीओ के सदस्यों को गुणवत्तापूर्ण आदान एवं उन्नत कृषि यंत्र के साथ ही पोस्ट हॉर्वेस्ट तकनीक के उपयोग में सहायता मिलेगी। मंत्री श्री पटेल ने बताया है कि एफपीओ को बाजार से जोड़ा जायेगा। मंत्री श्री पटेल ने बताया कि वर्ष 2025 तक संचालित होने वाली इस योजना में कुल 50 करोड़ की राशि का प्रावधान किया गया है। इसमें वर्ष 2023-24 के लिये 20 करोड़ 99 लाख एवं वर्ष 2024-25 के लिये 29 करोड़ एक लाख रूपये का प्रावधान किया गया है। योजना में 3 वर्षों के लिये प्रति एफपीओ अधिकतम 18 लाख रूपये प्रदान किये जायेंगे। एफपीओ को इक्विटी अनुदान के रूप में प्रति किसान 2 हजार रूपये अधिकतम 15 लाख रूपये प्रदान किये जायेंगे। कृषि उत्पादन आयुक्त की अध्यक्षता में गठित राज्य स्तरीय क्रियान्वयन समिति द्वारा योजना का क्रियान्वयन किया जायेगा। स्वर्गीय विजेश लुणावत के द्वितीय पुण्यतिथी ![]() 4 may 2023 भोपाल।मध्य प्रदेश भाजपा पूर्व उपाध्यक्ष स्वर्गीय विजेश लुणावत के द्वितीय पुण्यतिथी (5 मई, 2023 दिन शुक्रवार) पर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किया जाएगा। पुण्यतिथि पर विजेश लुणावत स्मृति फाउंडेशन तथा विजन केयर के संयुक्त तत्वावधान में जरूरतमंद तथा निर्धन व्यक्तियों के लिए निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन तथा लेंस प्रत्यारोपण हेतु नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन भी किया जाएगाI ब्लड शुगर तथा ब्लड प्रेशर की भी निःशुल्क जांच की जाएगी| विजेश लुणावत स्मृति फाउंडेशन की सचिव श्रीमती स्मिता लुणावत के अनुसार नेत्र परीक्षण सुप्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञों की टीम- डॉक्टर ललित श्रीवास्तव, डॉक्टर गजेन्द्र चावला तथा डॉक्टर नेहा द्वारा किया जाएगा I नेत्र परीक्षण के उपरांत डॉक्टर द्वारा आवश्यक सुझाव दिए जाएंगे तथा मोतियाबिंद के ऑपरेशन की आवश्यकता होने पर ऑपरेशन विजन केयर हॉस्पिटल में 7 मई 2023 से सतत होंगे| स्वर्गीय विजेश लुणावत को श्रद्धासुमन ई-115/49 शिवाजी नगर (अंकुर खेल मैदान के पास- 6 नंबर बस स्टॉप) पर प्रातः 10 बजे दिया जाएगा I निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन तथा लेंस प्रत्यारोपण हेतु नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन प्रातः 8:30 बजे से 12 बजे दोपहर तक होगा | जो लोग आर्थिक रूप से सक्षम नहीं हैं तथा इस निःशुल्क शिविर का लाभ पाना चाहते हैं उनसे आग्रह है कि वे प्रातः 8:30 बजे प्रातः तक उपस्थित हो जाएं| सुप्रसिद्ध रेडियोलॉजिस्ट तथा विजेश लुनावत स्मृति फाउंडेशन के समन्वयक डॉक्टर शैलेश लुनावत ने बताया कि पिछले दो वर्ष में प्रत्येक महीने की 5 तारीख को स्वर्गीय विजेश लुनावत की स्मृति में उनके मासिक पुण्यतिथि पर समाज के निर्धन तथा जरूरतमंदों के लिए विभिन्न तरह का सहयोग किया जाता रहा है| भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष विजेश लुनावत अपने स्कूल के दिनों में ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संपर्क में आ गए थे तथा उन्होंने अपने जीवनकाल में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् तथा भारतीय जनता पार्टी में कई महत्वपूर्ण पदों पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया| इसके अतिरिक्त 2003 से लगातार वे भाजपा के प्रमुख चुनाव राजनीतिज्ञों की टीम में प्रमुख भूमिका का निर्वहन किया| पूर्व सीएम कैलाश जोशी के बेटे दीपक जोशी 6 मई को कांग्रेस ज्वाइंन करेंगे। कांग्रेस ने मौका दिया तो शिवराज को बुधनी में देंगे चुनौती ![]() 4 may 2023 भोपाल।पूर्व सीएम कैलाश जोशी के बेटे दीपक जोशी 6 मई को कांग्रेस ज्वाइंन करेंगे। दीपक जोशी ने भाजपा नेताओं पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए पूर्व सीएम कमलनाथ की तारीफ की। जोशी ने कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। यदि पार्टी लड़ाएंगी तो शिवराज सिंह के खिलाफ बुदनी से चुनाव लड़ने को तैयार हैं। दीपक जोशी ने बीजेपी पर उपेक्षा करने का आरोप लगाया है और इसलिए वह बीजेपी छोड़ 6 मई को कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे. पूर्व शिक्षा मंत्री दीपक जोशी के इस फैसले से कांग्रेस उत्साहित है तो बीजेपी में खलबली मच गई है. मंगलवार को पूर्व मंत्री दीपक जोशी के यू टर्न लेने की बात सामने आई थी, हालांकि बाद में दीपक जोशी ने इसे खुद खारिज कर दिया. दीपक जोशी ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि वह 6 छह मई को कांग्रेस ज्वाइन करेंगे और साथ में अपने पिता स्व. कैलाश जोशी की तस्वीर लेकर भी जाएंगे. दीपक जोशी ने कहा, 'मैं अपने पिताजी का पारम्परिक मकान छोड़ रहा हूं. अब मैं भोपाल में अपने बहनोई के घर रहूंगा. पूर्व विधायक जोशी ने कहा कि पिताजी भोपाल से सांसद रहे, लेकिन एक चीज का नामकरण भी उनके नाम पर नहीं किया. देवास में लंबी लड़ाई लड़ी, वहां भी नामकरण नहीं किया, आखिर ऐसा क्यों?. विचारधारा की बात नहीं है, जो पालेगा-पोसेगा अब मैं उनके साथ ही रहूंगा. कमलनाथ जी से प्रभावित हूं. उन्होंने सिर्फ तीन मिनट में ही पिताजी के स्मारक के लिए जमीन दे दी थी. बीजेपी ने 30 महीने में स्मारक को खडंहर बनाकर रख दिया.' बता दें पूर्व सीएम कैलाश जोशी अपनी पार्टी बीजेपी में संत कहलाए जाते थे, उसकी वजह था कि 1967 से उन्होंने अपनी विधानसभा क्षेत्र बागली में बीजे का झंडा ऊंचा रखा. वह भोपाल लोकसभा सीट से सांसद भी चुने गए. बागली विधानसभा क्षेत्र बीजेपी का गढ़ है. यहां से साल 1962 में पहली बार कैलाश चंद्र जोशी भारतीय जनसंघ से विधायक चुने गए, इसके बाद 1967-1972 में भी जनसंघ से कैलाश जोशी विधायक बने. 1977 में जनता पार्टी से कैलाश जोशी विधायक बने, इसके बाद साल 1980, 1985, 1990 और 1993 में भी कैलाश जोशी बीजेपी की ओऱ से विधायक चुने गए. इसके बाद दीपक जोशी बीजेपी से विधायक निर्वाचित हुए. उन्हें मंत्री भी बनाया गया. हालांकि 2018 में वह चुनाव हार गए. कर्नाटक में बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की कांग्रेस की घोषणा पर नरोत्तम ने कमल नाथ से मांगा जवाब ![]() 3 may 2023 भोपाल।कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस द्वारा अपने चुनावी घोषणा पत्र में प्रतिबंधित इस्लामिक संगठन पीएफआइ के साथ बजरंग दल पर भी प्रतिबंध लगाने की बात पर देशभर में सियासत गरमा गई है। भाजपा बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने के कांग्रेस के वादे को 'बजरंगबली' से जोड़ते हुए लगातार हमलावर है। अब इस मुद्दे पर प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के साथ-साथ कमल नाथ को भी घेरा है और उनसे अपनी हनुमान भक्ति साबित करने की मांग की है। नरोत्तम मिश्रा ने इस संदर्भ में कमल नाथ को एक पत्र भी लिखा है, जिसमें उन्होंने पूछा है कि क्या कमल नाथ बजरंग दल पर बैन लगाने की बात से सहमत हैं। वह खुद बजरंग दल पर बैन की मांग को लेकर क्या सोचते हैं, उसे लेकर स्थिति स्पष्ट करें। नरोत्तम ने पत्र में लिखा - 'कमल नाथ जी, मैंने आपके कई वीडियो व चित्र देखे हैं, जिनमें भगवान बजरंगबली के प्रति आपकी भक्ति साधना प्रदर्शित की गई है। बजरंगबली के प्रति आपकी श्रद्धा-भक्ति समय-समय पर कई बार मीडिया के माध्यम से भी देखी और सुनी गई है। ऐसे में कोई भी बजरंग भक्त ऐसा नहीं होगा जो कर्नाटक में कांग्रेस द्वारा बजरंग दल पर प्रतिबंध की घोषणा से आहत न हुआ हो। आपकी पार्टी के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह भी कर्नाटक घोषणा पत्र के इस बिंदु से सहमत हैं और वह पूर्व में अपने मुख्यमंत्री रहते समय अपने कार्यकाल में बजरंग दल पर लगाए गए प्रतिबंध की बात को दोहरा रहे हैं। ऐसे में मेरा आपसे आग्रह है कि आप इस विषय पर अपनी प्रतिक्रिया से स्पष्ट करें कि आप इस निर्णय के पक्ष में हैं या विपक्ष में। विद्युत की निर्बाध आपूर्ति होगी : गृह मंत्री डॉ. मिश्रा 6 करोड़ के 2 विद्युत उप-केन्द्र का शिलान्यास ![]() 1 may 2023 भोपाल।गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि सरकार सभी के लिये विद्युत की निर्बाध आपूर्ति के लिये प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। मंत्री डॉ. मिश्रा कृषि उपज मण्डी दतिया में 6 करोड़ 20 लाख रूपये की राशि के 2 विद्युत उप-केन्द्र के शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि दतिया में आरडीएसएस योजना में 5 करोड़ 40 लाख रूपये की लागत के नवीन 33/11 के.व्ही. उप-केन्द्र एवं एसएसटीडी योजना में 80 लाख रूपये की लागत के मण्डी में अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर विद्युत उप-केन्द्र का शिलान्यास किया गया है। अब क्षेत्रवासियों को वोल्टेज की समस्या से निजात मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि दतिया में विद्युत की आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिये अब तक 197 करोड़ की लागत के कार्य किये गये हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में अटल ज्योति योजना में 24 घंटे बिजली पहुँचाने जैसे कार्यों के साथ विद्युत उप-केन्द्रों की स्थापना, खराब ट्रांसफार्मरों को बदलना, नवीन ट्रांसफार्मरों को लगाना एवं खम्बों से नंगे तारों के स्थान पर केबल डालने का कार्य शामिल है। मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि सरकार द्वारा ग्रामीण उपभोक्ताओं और किसानों को लाभान्वित करने के निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। किसानों को बिजली में सब्सिडी का लाभ दिया जा रहा है। उपभोक्ताओं के बिजली बिल माफ किये गये हैं। डॉ. मिश्रा ने कहा कि जन-कल्याण के लिये सरकार सबका साथ-सबका विकास के मूल मंत्र पर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री श्री मोदी की "मन की बात" देश के जन-जन की बात : मुख्यमंत्री श्री चौहान ![]() 30 April 2023 भोपाल:100 एपिसोड होने पर प्रधानमंत्री श्री मोदी का अभिनंदन मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लाड़ली बहनों के साथ सुना "मन की बात" का 100 वां एपिसोड भोपाल के पीपुल्स माल में बहनों से किया संवाद मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात देश के जन-जन की बात है। यह एक सामाजिक आंदोलन और जनक्रांति बन गई है। प्रधानमंत्री की "मन की बात" से बेहतर कार्य करने वाले अलग-अलग लोगों को समाज के सामने लाने का मौका मिला है। मन की बात कार्यक्रम के 100 एपिसोड पूरे होने पर प्रधानमंत्री श्री मोदी का हृदय से अभिनंदन करता हूँ। स्वच्छता आंदोलन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, जल-संरक्षण जैसे समाज-सुधार के साधनों और वोकल फॉर लोकल जैसी गतिविधियों को मन की बात से प्रोत्साहन मिला है। लोग अपनी भावनाओं का प्रकटीकरण भी प्रधानमंत्री श्री मोदी के सामने इस माध्यम से कर पाते हैं। देश में मन की बात ने सामाजिक क्रांति का शंखनाद किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100 वें एपिसोड को भोपाल के पीपुल्स माल के सभागार में लाड़ली बहना योजना की अभ्यार्थियों के साथ सुना और कार्यक्रम के बाद उन्हें संबोधित भी किया। विधायक श्रीमती कृष्णा गौर सहित श्री लोकेश पाराशर, श्री सुमित पचौरी और बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाएँ उपस्थित हुईं। शहरों में भी बनेंगे महिला स्व-सहायता समूह मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मन की बात सुनने आईं लाड़ली बहना योजना की अभ्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे आँसू बहाने के लिए पैदा नहीं हुई हैं। बहन-बेटियाँ मजबूर न रहें, मजबूत बनें, इसके लिए राज्य सरकार अनेक कार्यक्रम और योजनाएँ संचालित कर रही है। बहनें संकल्प लें कि वे गरीब नहीं रहेंगी। राज्य सरकार द्वारा शहरों में भी महिला स्व-सहायता समूह गठित करने का अभियान शुरू किया जा रहा है। इसमें बहनों का बैंक लिंगेज सुनिश्चित किया जाएगा और अपने काम-धंधे आरंभ करने के लिए 2 प्रतिशत ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। हमारा संकल्प है कि प्रत्येक महिला महीने में कम से कम 10 हजार रूपए कमाए और आत्म-सम्मान एवं आत्म-विश्वास के साथ जीवन जिये।दो मई को मनेगा लाड़ली लक्ष्मी दिवस मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि ईश्वर ने बेटा-बेटी को समान बनाया, परंतु ऐतिहासिक क्रम में महिलाओं के साथ दूसरे दर्जे का व्यवहार करना समाज की रीति ही बन गई। लोग बेटे को बुढ़ापे का सहारा और कुल का दीपक मानने लगे जबकि वास्तविकता यह है कि बेटी ही अंतिम समय तक माता-पिता का साथ देती है और किसी भी स्थिति में बेटों से कम नहीं है। विज्ञान के क्षेत्र में हुई प्रगति का भी बेटी के जन्म को रोकने के लिए उपयोग किया गया। पुरूष प्रधान समाज में बेटियों और बहनों की स्थिति निरंतर बद्दतर होती चली गई। पीड़ा और वेदना से भरे इस परिदृश्य को बदलने के लिए ही राज्य सरकार ने लाड़ली लक्ष्मी योजना, बेटियों की पढ़ाई के लिए विभिन्न योजनाएँ, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना सहित अनेकों योजनाएँ क्रियान्वित की। महिला सशक्तिकरण के लिए शासकीय सेवा, पंचायत और नगरीय चुनावों में आरक्षण और महिलाओं के नाम अचल संपत्ति के पंजीयन में विशेष छूट जैसी व्यवस्था की गई। महिलाओं ने भी उन्हें सौंपी गई हर जिम्मेदारी को बखूबी निभाया है। प्रदेश में 45 लाख बेटियाँ लाड़ली लक्ष्मी योजना से जुड़ी हैं, प्रदेश में 2 मई को लाड़ली लक्ष्मी दिवस मनाया जाएगा।10 जून महिलाओं के लिए क्रांति का दिन होगा- खाते में आएगी लाड़ली बहना योजना की राशि मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि गरीब और निम्न मध्यम परिवार की महिलाओं की जिंदगी बदलने के लिए हमारी सरकार संकल्पित है। उन्हें आत्म-निर्भर बनाने में लाड़ली बहना योजना प्रभावी सिद्ध होगी। योजना में रोजमर्रा की जरूरतों की पूर्ति के लिए प्रतिमाह 1000 रूपए बहनों के खाते में डाले जायेंगे। राखी के बंधन को निभाने की भावना से साल में एक बार नहीं हर महीने बहनों को कुछ न कुछ देने के लिए ही लाड़ली बहना योजना में प्रतिमाह राशि जारी करने की व्यवस्था की गई है। प्रदेश में एक करोड़ 20 लाख से अधिक बहनों ने योजना में आवेदन किया है। सभी पात्र बहनों से अपील है कि वे योजना में आवेदन अवश्य करें। मई माह में आवेदनों की जाँच के बाद 10 जून को बहनों के खाते में राशि जारी की जाएगी। यह दिन महिलाओं के लिए क्रांति का दिन होगा।मुख्यमंत्री के साथ बहनों ने सुर में सुर मिलाते हुए गाया गीत मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कृष्णा सामाजिक एवं सांस्कृति संस्था द्वारा महिलाओं को तीन माह का सेनेटरी नेपकिन नि:शुल्क उपलब्ध कराने के अभियान का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री का फूलों की विशाल माला पहना कर स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने "फूलों का तारों का सबका कहना है- एक हजारों में मेरी बहना है" गीत गाया, तो मौजूद हजारों बहनों ने मुख्यमंत्री के साथ सुर से सुर मिलाये।आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 100वां संस्करण भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नेहा बग्गा ने वार्ड क्र. 30 के बूथ क्र. 222 में सुना। ![]() 30 April 2023 भोपाल:इस बार की मन की बात हर बार की तरह ऐतिहासिक रही। भारत और विदेशों में रह रहे भारतीय जनमानस पर मन की बात अपना वैचारिक प्रभाव छोड़ती आ रही है। प्रधानमंत्री जी ने देश भर के गुमनाम नायक और नायिकाओं की प्रेरक कहानियां सुनाई...जिन्होंने अपने कार्यों से देश में बड़े बदलाव किए। पर्यावरण, किसान, "वोकल फॉर लोकल" इत्यादि विषयों का सारगर्भित उल्लेख किया। देश ही नहीं वरण विदेशों में भी मन की बात इसी उत्साह से सुनी जाती है। कार्यक्रम से पूर्व सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया। कृषि मंत्री श्री पटेल इजराइल के 75वें स्वतंत्रता दिवस पर होंगे विशेष अतिथि 30 अप्रैल को दिल्ली दूतावास में होगा कार्यक्रम ![]() 29 April 2023 भोपाल:किसान-कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल 30 अप्रैल को इजराइल के 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि होंगे। समारोह दिल्ली दूतावास में रविवार शाम 5:30 बजे होगा। मंत्री श्री पटेल रविवार को नई दिल्ली पहुँचेंगे। उल्लेखनीय है कि कृषि क्षेत्र में उन्नत इजराइली तकनीक से हरदा जिले के बोड़गाँव में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किया जा रहा है। राज्य शासन ने इसके लिये 35 हेक्टेयर भूमि भी देने के आदेश जारी कर दिये हैं। पीएम मोदी पर मल्लिकार्जुन खरगे के विवादित बयान से भड़के नरोत्तम, बोले- कांग्रेस की मानसिकता ही जहरीली ![]() 28 April 2023 भोपाल:कनार्टक की एक चुनावी रैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा अपने भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जहरीले सांप की तरह बताए जाने से उठा सियासी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। भले ही खरगे ने अपने बयान के लिए बाद में सफाई देते हुए खेद व्यक्त किया हो, लेकिन भाजपा नेता लगातार उनके खिलाफ हमलावर हैं। प्रदेश के गृह मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने खरगे के इस बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि वास्तव में कांग्रेस की मानसिकता, संस्कृति और विचारधारा ही जहरीली है। उन्होंने खरगे पर तंज कसते हुए कहा कि मैं हैरान हूं कि वो अपनी बातों में इतना ज़हर कहां से लाते हैं। क्या वो 10 जनपथ पर रिचार्ज कराने जाते हैं। गुजरात चुनाव हुए तो वहां बोल दिए। यहां चुनाव हुआ तो यहां बोल दिए। नरोत्तम मिश्रा ने आगे कहा कि दरअसल कांग्रेस की मानसिकता जहरीली है और इनकी संस्कृति भी जहरीली है। बोलने को लेकर ही राहुल गांधी को सजा हुई, बोलने को लेकर ही दिग्विजय सिंह पर आरोप तय हुए। ये जनाधारविहीन लोग हैं और चर्चाओं में रहने के लिए इस तरह के बयान देते रहते हैं। कांग्रेस की विचारधारा ही जहरीली होती जा रही है। अमृत महोत्सव और सुशासन के, गुड गवर्नेंस के जनक प्रधानमंत्री मोदी के लिए इस तरह की जहरीली बातें बोलना इनको शोभा नहीं देता। मोदीजी ने भारत के मान को विश्व में बढ़ाया है। आज पूरा भारत और विश्व मोदीजी के नाम पर गौरवान्वित होता है। दिग्विजय सिंह पर भी कसा तंज नरोत्तम ने कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर भी तंज कसा। दिग्विजय ने हाल ही में एक जगह पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा था कि वो कांग्रेस जोड़ने निकले हैं। उनके इस बयान पर नरोत्तम ने कहा कि दिग्विजय सिंह जो भी बोल रहे हैं, पहले से बोलते आएं हैं, पर कमल नाथ नहीं समझ रहे हैं। उनकी सभा में तो कोई नहीं आता। इसलिए वो कांग्रेस को इकट्ठा करते घूम रहे हैं और जहरीले बोल बोलते हैं।मप्र की जनता को कोरोना से ज्यादा दिग्विजय और कमल नाथ ने पहुंचाया नुकसान - सीएम शिवराज ![]() 27 April 2023 भोपाल: मप्र विधानसभा के इस चुनावी साल में नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। अब तो कोरोना के बहाने भी सियासी आरोप-प्रत्यारोप का खेल चल रहा है। कुछ दिन पहले प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने दिग्विजय सिंह की कोरोना से तुलना करते हुए कहा कि उन्हें चीन में पैदा होना चाहिए। इस पर दिग्विजय ने पलटवार करते हुए कहा था कि मैं भाजपा और आरएसएस के लिए कोरोना वायरस हूं। अब सीएम शिवराज ने दिग्विजय के इस बयान पर चुटकी लेते हुए उनके साथ-साथ कमल नाथ पर भी निशाना साधा है। गुरुवार को पत्रकारों के साथ बातचीत में सीएम शिवराज ने कहा कि दिग्विजय सिंह ने बिल्कुल ठीक तुलना की है। कोविड ने वायरस के रूप में जितना नुकसान पहुंचाया था, उससे कई गुना ज्यादा नुकसान दिग्विजय सिंह और कमल नाथ ने मध्य प्रदेश को पहुंचाया है। मुझे तो आश्चर्य लगता है कि उन्हें तुलना के लिए और कोई वायरस नहीं मिला। उन्हें कोविड या कोरोना वायरस ही मिला। वह कोरोना वायरस, जिसके चलते हाहाकार मच गया था लोगों की जिंदगी गई थी अर्थव्यवस्था अस्त-व्यस्त हो गई थी। वो तो मोदी जी थे, जिनके नेतृत्व में एक नहीं, दो-दो वैक्सीन बनीं और कोविड का मुकाबला कर लिया गया। वरना कमल नाथ जी ने तो कोविड के भरोसे ही मध्य प्रदेश की जनता को छोड़ दिया था। जो करना है, कोविड ही करें। शिवराज सिंह यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा कि आज कोविड तो काबू में है, लेकिन कोरोना से ज्यादा नुकसान मध्य प्रदेश को, यहां की जनता को पहुंचाया है तो दिग्विजय सिंह और कमल नाथ ने पहुंचाया है। उन्होंने सवालिया अंदाज में कहा कि पूरे मध्य प्रदेश को तबाह और बर्बाद किसने किया? ना बिजली थी, ना सड़कें थीं, ना पानी था। ग्रोथ रेट नेगेटिव हो रही थी। 15 महीने की सरकार में भी इन्होंने प्रदेश को तबाह करने की कोशिश की थी। मध्य प्रदेश भाजपा के दिग्गजों को राजनीतिक विरासत बचाने की अब सता रही चिंता ![]() 26 April 2023 भोपाल:राजनीति में परिवारवाद की खिलाफत के बीच मध्य प्रदेश में भाजपा ऐसे दूसरे विधानसभा चुनाव का सामना करने जा रही है, जिसमें नेताओं के पुत्र-पुत्रियों को मौका मिलने की संभावनाओं पर संकट के बादल छा गए हैं। 2018 में भी कई मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं के पुत्रों को मौका नहीं दिया गया था। इस साल भी कोई बदलाव होता नहीं दिखने से नेता और उनके पुत्र-पुत्री मायूस हैं। दोनों पीढ़ियों में चिंता की लकीरें गहरी हो गईं हैं। कई वरिष्ठ चुनाव राजनीति से बाहर भाजपा में एक दर्जन नेता से अधिक, जिनमें आधे दर्जन से अधिक दिग्गज नेता हैं, जिन्होंने राजनीतिक विरासत अगली पीढ़ी को सौंपने की तैयारी कई वर्षों पहले से शुरू कर दी थी। मगर, 2013 से मोदी-शाह युग की शुरुआत हो गई। भाजपा ने कांग्रेस को परिवारवाद के मुद्दे पर घेरने के लिए हमले शुरू किए। इसे अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए पार्टी में भी लक्ष्मण रेखा खींची गई। नतीजा, 2018 के विधानसभा चुनाव में कुछ ही नेता पुत्रों या परिवार के सदस्यों को मौका मिला। 75 वर्ष की उम्र पार करने के फार्मूले पर भी कई वरिष्ठ चुनावी राजनीति से बाहर कर दिए गए।पहले सक्रिय थे, अब नजर नहीं आ रहे फिलहाल, इस पूरे प्रकरण पर खुलकर बोलने की स्थिति में कोई नहीं है। हर किसी का यही कहना है कि राजनीतिक विरासत पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्पष्ट संदेश के बाद कहने के लिए कुछ नहीं बचता। उधर, मैदानी स्तर पर असर दिखाई देने लगा है। जो नेता पुत्र पहले जमकर सक्रिय थे, वे अब नजर नहीं आ रहे हैं। यदि परिवारवाद पर रोक का असर टिकट वितरण पर दिखा, तो दिग्गजों और उनके पुत्रों के राजनीतिक अरमान ठंडे हो जाएंगे। उधर, चुनावों में किस्मत आजमाने की आस लगाए बैठे नेता-नेता पुत्रों को पार्टी का यह दावा भी निराश करने वाला है कि पिछले दिनों जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए, वहां भाजपा को मिली जीत परिवारवाद को बढ़ावा नहीं देने की वजह से हुई है।पार्टी हमेशा परिवारवाद के खिलाफ रही है। जो भी आगे आना चाहता है, जनता के बीच संगठन का कार्य करे, यही एकमात्र रास्ता है। - डा. हितेष वाजपेयी, प्रवक्ता, भाजपा, मध्य प्रदेश दिग्गजों के बच्चे शिवराज सिंह चौहान -- कार्तिकेयज्योतिरादित्य सिंधिया -- महाआर्यमन नरेंद्र सिंह तोमर -- देवेंद्र सिंह गोपाल भार्गव -- अभिषेक डा. नरोत्तम मिश्रा -- सुकर्ण कमल पटेल -- सुदीप प्रभात झा -- तुष्मुल गौरीशंकर बिसेन -- मौसम (पुत्री) जयंत मलैया -- सिद्धार्थ गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने माँ पीताम्बरा प्राकट्य महोत्सव की तैयारियों का लिया जायजा ![]() 23 April 2023 भोपाल:माँ पीताम्बरा प्राकट्य महोत्सव की दतिया में भव्य तैयारियाँ हो रही हैं। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दतिया में सोमवार 24 अप्रैल को होने वाले महोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया। डॉ. मिश्रा ने स्टेडियम ग्राउण्ड पहुँच कर प्राकट्य महोत्सव पर निकलने वाली माई की भव्य रथ-यात्रा की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि माई के आशीर्वाद से दतिया में भव्य आयोजन होने जा रहा है। प्राकट्य महोत्सव पर निकलने वाली रथ-यात्रा में लाखों श्रद्धालु शामिल होंगे। दतियावासी सभी श्रद्धालुओं का स्वागत पलक-पावड़े बिछा कर करने के लिये आतुर हैं। डॉ. मिश्रा ने इस पुण्य अवसर पर दतिया पहुँचने वाले माई के भक्तों के लिये भंडारे में तैयार हो रहे मिष्ठान्न निर्माण में हाथ बँटाया। चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री सारंग ने 16 करोड़ 31 लाख की लागत के विकास कार्यों का किया भूमि-पूजन ![]() 23 April 2023 भोपाल:चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने रविवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड-75, 79, 38 एवं 76 में 16 करोड़ 31 लाख रूपये के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों को विकास कार्यों की सौगात देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा हर वर्ग के कल्याण के लिये कार्य किया जा रहा है। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि देश एवं प्रदेश में डबल इंजन की सरकार से प्रदेश दोगुनी गति से विकास पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने नरेला विधानसभा में किये जा रहे विकास कार्यों को इंगित करते हुए कहा कि क्षेत्र में करोड़ों की लागत के विकास कार्यों से नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं में निरंतर विस्तार किया जा रहा है। नरेला में विकास कार्य सतत जारी मंत्री श्री सारंग ने कहा कि वर्ष 2008 के नरेला और आज के नरेला में अंतर स्पष्ट नज़र आता है। वर्तमान में नरेला विधानसभा की हर सड़क का उच्च गुणवत्ता के साथ निर्माण हो चुका है। नरेला का खुद का ड्रेनेज सिस्टम है। नालों का चेनलाइजेशन किया गया है। इससे अब नरेला क्षेत्र की बस्तियों में बरसात का पानी नहीं भरता है। उन्होंने कहा कि नरेला के समग्र विकास के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। विकास एक निरंतर प्रक्रिया है, नागरिकों की आवश्यकतानुसार विभिन्न क्षेत्रों में सतत विकास कार्य जारी है।रहवासियों ने जताया मंत्री श्री सारंग का आभार करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात के लिये रहवासियों ने मंत्री श्री सारंग का पुष्प-वर्षा एवं आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया। मुख्य कार्यक्रम स्थल तक विभिन्न स्थानों पर स्वागत मंच के माध्यम से मंत्री श्री सारंग का स्वागत किया गया। स्थानीय जन-प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के रहवासी उपस्थित रहे।16 करोड़ 31 लाख रूपये से होंगे विकास कार्य मंत्री श्री सारंग ने वार्ड-75 दुर्गा नगर में 13 करोड़ 85 लाख रूपये की लागत से नाली निर्माण कार्य, वार्ड-79 सुपर स्टेट, जनता नगर में एक करोड़ 97 लाख की लागत से नाली निर्माण, वार्ड-38 स्वदेश नगर में 30 लाख की लागत से डामरीकृत सड़क का निर्माण एवं वार्ड 76 प्रीमियर आर्चेड में सुख सागर से मित्तल कॉलेज रोड तक 19 लाख की लागत से डामरीकृत सड़क के निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया।प्रधानमंत्री 24 अप्रैल को मध्यप्रदेश में समावेशी विकास विषय के अंतर्गत 9 अभियानों का शुभारंभ करेंगे ![]() 22 April 2023 नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय पंचायती राज्य दिवस के दौरान इस महीने की 24 तारीख को समावेशी विकास विषय के अंतर्गत 9 अभियानों का शुभारंभ करेंगे। वे इस अवसर पर समावेशी विकास के मोबाइल ऐप और वेबसाइट का भी शुभारंभ करेंगे। मोबाइल ऐप जन भागीदारी के कार्यक्रमों का लेखा जोखा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से तैयार की गई है। वेबसाइट से समावेशी विकास अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों की वास्तविक प्रगति की जानकारी मिलेगी। वेबसाइट प्रौद्योगिकी उपकरण के जरिये अभियानों की प्रगति की रिपोर्ट तैयार करने और मूल्यांकन तथा निगरानी करने में सरकार को सक्षम भी बनाएगी। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना सिर्फ योजना नहीं सामाजिक क्रांति है:मुख्यमंत्री श्री चौहान ![]() 20 April 2023 भोपाल:मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश में बहनों की जिंदगी बदलने का महा अभियान चल रहा है। सरकार ने अब लाड़ली बहना योजना बनाई है, जिसमें गरीब और निम्न मध्यम वर्ग की महिलाओं को प्रति माह 1000 रूपये मिलेंगे। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना सिर्फ योजना नहीं एक सामाजिक क्रांति है। मेरी बहनों को अब अपनी छोटी-मोटी जरूरतें पूरी करने के लिए किसी के आगे हाथ नहीं फैलाना होगा। यह एक भाई का अपनी बहन के लिए उपहार है, जो उन्हें केवल रक्षाबंधन पर नहीं, पूरे वर्ष मिलता रहेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज सिवनी जिले के केवलारी में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना महासम्मेलन में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने 129 करोड़ रूपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। साथ ही मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना के पट्टे हितग्राहियों को वितरित किए। हितग्राहियों को अन्य योजनाओं में हितलाभ भी वितरित किया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए चल रहे अभियान में मेरी बहनों का अपार जन-समर्थन मिल रहा है। आज भी यहाँ टेंट छोटा पड़ गया है। मैं अपनी बहनों के प्यार, स्नेह और समर्थन के लिए दिल से आभारी हूँ। भाई-बहन का रिश्ता अद्भुत रिश्ता है। मैंने प्रण किया है कि मैं अपनी बहनों की आँखों में आँसू नहीं आने दूँगा। आज मैं मन की बात आपसे कहने आया हूँ, भाषण देने नहीं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्राचीन भारत में महिलाओं की बहुत इज्जत और सम्मान था। मध्य काल में इसमें कमी आई और बेटियों के साथ भेदभाव और अन्याय किया जाने लगा। मैं बचपन से बेटियों के प्रति भेदभाव देखता आया हूँ। तभी मैंने प्रण लिया था कि इस भेदभाव और अन्याय को समाप्त करूंगा। मैं इसे पूरा करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा हूँ। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में सबसे पहले लाड़ली लक्ष्मी योजना बनाई गई और बेटियों को उनके जन्म के समय 30 हजार रूपये का बचत-पत्र खरीद कर दिए जाने लगा। इसमें समय-समय पर उन्हें पढ़ाई के लिए राशि मिलती है और 21 वर्ष की आयु पूरी होने पर उन्हें एक लाख रूपये एकमुश्त मिलते हैं। आज मध्यप्रदेश में 44 लाख से अधिक लाड़ली लक्ष्मी हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बहनों को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने के लिए मध्यप्रदेश में पंचायत और स्थानीय निर्वाचन में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। इसके परिणामस्वरूप आज ग्राम पंचायतों से लेकर जिला पंचायतों तक मेरी बहनें सरकार चला रही हैं। जमीन, जायदाद बहनों के नाम से करने पर रजिस्ट्री शुल्क 1 प्रतिशत ही लिया जाता है। पुलिस और शिक्षकों की भर्ती में भी बेटियों को आरक्षण दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह योजना में गरीब बहनों की शादी सरकार करवाती है। संबल योजना में भी बहनों को लाभ दिया जाता है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि लाड़ली बहना योजना का लाभ 23 से 60 वर्ष तक की उन बहनों को मिलेगा, जिनके परिवार की सालाना आय ढाई लाख रूपये से कम हो, घर में 5 एकड़ से अधिक भूमि न हो और कोई 4 पहिया वाहन न हो। योजना के फॉर्म 30 अप्रैल तक भरे जा रहे हैं, मई माह में इनका परीक्षण होगा और आगामी 10 जून से पात्र बहनों के खाते में 1000 रूपये प्रतिमाह आने लगेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सिवनी क्षेत्र के लिए की गई लगभग सभी माँगों को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले के कुछ गाँव पीने के पानी पहुँचने से छूट गए हैं, उन सभी को जल जीवन मिशन में शामिल किया जाएगा। जिले के लाल माटी क्षेत्र में सिंचाई के पानी की व्यवस्था के लिए सर्वे कर समाधान किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कार्यक्रम का शुभारंभ कन्या-पूजन, दीप प्रज्ज्वलन और जन-नायकों के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। केवलारी क्षेत्र की बहनों ने अपने भईया शिवराज को लिखी पाती और श्रीराम दरबार की प्रति-कृति भेंट की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सम्मेलन में बड़ी संख्या में आयीं बहनों का पुष्प-वर्षा कर स्वागत किया। केंद्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार किसी सरकार ने महिलाओं के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना जैसी योजना संचालित की हैं। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना योजना निश्चित रूप से प्रदेश की महिलाओं की आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति को सशक्त करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। विधायक श्री राकेश पाल ने बहुउद्देश्यीय परियोजना भीमगढ़ नहर की स्वीकृति मिलने पर मुख्यमंत्री श्री चौहान का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि नहर का सीमेंटीकरण हो जाने से आखरी छोर तक के किसानों को समय पर सिंचाई के लिये पानी मिल सकेगा और पानी का अपव्यय भी कम होगा। कार्यक्रम में एमएसएमई मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा, जन-प्रतिनिधि, अधिकारी सहित बड़ी संख्या में बहने और नागरिक उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान की केन्द्रीय रेल मंत्री श्री वैष्णव से भेंट इंदौर की रेल कनेक्टिविटी के संबंध में हुई चर्चा इंदौर-बुधनी रेल परियोजना को शीघ्र पूरा करवाने और इंदौर-भोपाल मैट्रो के लिए विशेषज्ञ उपलब्ध कराने का अनुरोध ![]() 19 April 2023 भोपाल:मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से रेल भवन में भेंट कर प्रदेश से जुड़ी विभिन्न रेल परियोजनाओं संबंधी चर्चा की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने केन्द्रीय रेल मंत्री से इंदौर-मनमाड और इंदौर-दाहोद रेलवे लिंक को शीघ्र पूरा करवाने का अनुरोध किया। साथ ही इन परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण में राज्य सरकार की ओर से समुचित कार्यवाही का भी आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि इन दोनों लिंक परियोजनाओं के पूर्ण होने से इंदौर, पीथमपुर और धार क्षेत्र के और अधिक औद्योगिकीकरण में मदद मिलेगी। उन्होंने वर्षों पुरानी इंदौर-बुधनी रेल परियोजना की मांग को जल्द पूरा करवाने का भी अनुरोध किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि राज्य सरकार का इस वर्ष सितम्बर माह से पहले इंदौर और भोपाल शहरों में मैट्रो चलाने का लक्ष्य है। इसके लिए विशेषज्ञों की आवश्यकता होगी। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री से इस संबंध में विशेषज्ञ मानव शक्ति उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। समय पर कार्यवाही करना ही शांति की गारंटी: मुख्यमंत्री श्री चौहान ![]() 19 April 2023 भोपाल:मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि समय पर कड़ी कार्यवाही करना ही शांति की गारंटी है। पुलिस, निरंतर सजग और सक्रिय रहते हुए घटनाओं की संभावनाओं को निर्मूल करे। समाज का माहौल खराब करने वालों को किसी तरह की मोहलत नहीं दी जा सकती। माफिया चलाने की मानसिकता रखने वालों को ध्वस्त किया जाए। पुलिस, कानून-व्यवस्था के मामले में प्रदेश को देश में नंबर वन बनाने की क्षमता रखती है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय समत्व भवन में हुई बैठक में गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, प्रमुख सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर सक्सेना और अन्य अधिकारी उपस्थित थे। जिलों के पुलिस अधीक्षक बैठक से वर्चुअली जुड़े। आतंकवाद, अतिवाद जैसी गतिविधियों को पनपने नहीं दिया जाएगा मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बालाघाट में नक्सलियों के विरूद्ध पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही की प्रशंसा करते हुए कहा कि नक्सलियों के धन संग्रहण की व्यवस्था और सप्लाई चेन को तोड़ने के प्रयास निरंतर जारी रहें। उन्होंने बुरहानपुर में अतिक्रमण रोकने के लिए की गई कार्यवाही की भी सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुँचाने तथा कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाए। मध्यप्रदेश शांति का टापू है, यहाँ आतंकवाद, अतिवाद जैसी गतिविधियों को किसी भी स्थिति में पनपने नहीं दिया जाएगा। इस संबंध में यदि किसी मदरसे में संदिग्ध गतिविधियाँ चलने की जानकारी प्राप्त होती है, तो तुरंत कार्यवाही की जाए। साथ ही प्रलोभन देकर धर्मांतरण की गतिविधियों पर भी पैनी नजर रखी जाए।शराब ठेकेदार निर्धारित स्थान पर ही शराब बेचें मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि भू- माफिया, शराब माफिया, ड्रग्स आपरेटर, रेत माफिया के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाए। चिटफंड और मिलावट जैसी गतिविधियों से जन-सामान्य को हो रहे नुकसान के प्रति भी सचेत रहें तथा कार्यवाहियाँ जारी रखी जाए। निरंतर सक्रियता से इन कार्यों में लगे लोगों की गतिविधियों पर समय रहते नियंत्रण संभव होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि राज्य शासन द्वारा प्रदेश में शराब के सभी अहाते एक अप्रैल से बंद कर दिए गए हैं। यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी अहाता चालू न रहे और कहीं भी गुपचुप तरीके से शराब नहीं बिके। शराब के ठेकेदार निर्धारित स्थान पर ही शराब बेचें, अन्य स्थानों पर शराब की बिक्री न हो। ड्रग्स का धंधा कर युवा पीढ़ी को बरबाद करने में लगे लोगों को ध्वस्त किया जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जुआ- सट्टा, साइबर अपराध के प्रति जागरूक रहना और इनके विरूद्ध निरंतर कार्यवाही करना आवश्यक है।सोशल मीडिया पर नजर रखना आवश्यक मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, कमजोर वर्गों और महिलाओं के विरूद्ध होने वाले अपराधों पर सख्त कार्यवाही की जाए। पेसा नियमों में गठित शांति और विवाद निवारण समितियों के सक्रिय संचालन में आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाए। इस संबंध में जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक तथा डीएफओ की संयुक्त बैठक शीघ्र की जाएगी। राज्य सरकार पेसा नियमों का धरातल पर सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सोशल मीडिया पर नजर रखना आवश्यक है। सामाजिक-धार्मिक सौहार्द्र और राजनैतिक प्रतिद्वंदिता को प्रभावित करने वालों पर कार्यवाही की जाए।कमिश्नर सिस्टम से व्यवस्था में गुणात्मक परिवर्तन का आभास कराना पुलिस का दायित्व मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पुलिस थानों की कार्य-प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए ग्रेडिंग की व्यवस्था स्थापित की जाए। मध्यप्रदेश पुलिस, टीम के रूप में कार्य रही है और टीम की प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए हम संयुक्त रूप से हर संभव प्रयास करें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि भोपाल और इंदौर में लागू पुलिस कमिश्नर प्रणाली की प्रासंगिकता सिद्ध करना और जन-सामान्य को पुलिस व्यवस्था में गुणात्मक परिवर्तन का आभास कराना पुलिस का दायित्व भी है और चुनौती भी।त्यौहारों पर आवश्यक सतर्कता बनाए रखें मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह द्वारा पुलिस व्यवस्था के संबंध में दिए गए निर्देशों की भी प्रदेश के संबंध में शीघ्र ही समीक्षा की जाएगी। एक पखवाड़े के बाद पुन: पुलिस अधिकारियों के साथ संवाद किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आगामी त्यौहारों में आवश्यक सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए।श्री बाथम ने म.प्र. मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया ![]() 18 April 2023 भोपाल.गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में श्री सीताराम बाथम ने मध्यप्रदेश मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। डॉ. मिश्रा ने श्री बाथम को नवीन जिम्मेदारी मिलने पर बधाई और शुभकामनाएँ दी। राज्य शासन द्वारा श्री बाथम को राज्य केबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान किया गया है। पदभार ग्रहण कार्यक्रम में इंदौर विधायक श्री रमेश मेंदोला और अन्य जन-प्रतिनिधिय उपस्थित थे। मध्यप्रदेश की धरती पर तेलुगु भाई-बहनों का हमेशा स्वागत है: मुख्यमंत्री श्री चौहान ![]() 17 April 2023 भोपाल.मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि भारत की अतिथि देवो भव की परंपरा रही है। मध्यप्रदेश की धरती पर तेलुगु भाई-बहनों का हमेशा स्वागत है। सांस्कृतिक रूप से भारत सदैव एक था, एक है और एक रहेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वैभवशाली, गौरवशाली और शक्तिशाली भारत का निर्माण हो रहा है। मध्यप्रदेश की विकास दर निरंतर आगे बढ़ रही है। कृषि के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हुई है। मुख्यमंत्री श्री चौहान मुख्यमंत्री निवास पर "एक भारत-श्रेष्ठ भारत" योजना में समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को साझा करने की पहल तेलुगु संगमम् कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिवप्रकाश, तेलुगु संगमम् के संस्थापक श्री पी. मुरलीधर राव, सांसद सुश्री प्रज्ञा सिंह, सासंद श्री वी.डी. शर्मा, संगठन महामंत्री श्री हितानंद शर्मा, श्री आईवायआर कृष्णाराव, चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास सारंग सहित तेलुगु भाषी भाई-बहन और अन्य नागरिक उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश की साढ़े आठ करोड़ जनता की ओर से मैं "एक भारत-श्रेष्ठ भारत योजना" में भारत दर्शन यात्रा में पधारे तेलुगु भाई-बहनों का स्वागत करता हूँ। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश और तेलंगाना राज्य में कई समानताएँ हैं। मध्यप्रदेश हीरों की खान है। यहाँ सतपुड़ा, पेंच, कान्हा जैसे कई टाइगर रिजर्व हैं। प्रदेश सड़क, बिजली, सिंचाई सहित अनेक क्षेत्रों में लगातार आगे बढ़ रहा है। यह आपका अपना ही प्रदेश है, अपने आप को कभी अलग नहीं समझना। आत्मीयता और स्नेह से मध्यप्रदेश की धरती पर हमेशा पधारें। राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिवप्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक भारत-श्रेष्ठ भारत योजनांतर्गत तेलुगु संगमम् का अभिनव प्रयास किया है। तेलंगाना और मध्यप्रदेश की संस्कृति की अनुभुति इस कार्यक्रम से हो रही है। वास्तव में हमारी संस्कृति एक ही है। हमारी अध्यात्मिक परंपरा हम सबको जोड़ती है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया में श्रेष्ठ बन रहा है। तेलुगु संगमम् के संस्थापक श्री पी. मुरलीधर राव ने कहा कि तेलुगु भाई-बहन एक भारत-श्रेष्ठ भारत योजनांतर्गत भारत दर्शन के लिए निकले हैं। आज तीसरे दिन भोपाल में पहुँचे हैं। यहाँ आकर ऐसा लगता है कि हम अपने घर में ही हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की एक भारत-श्रेष्ठ भारत योजना की पहल सराहनीय है। हम सब एक हैं। श्री आई.वाय.आर. कृष्णाराव ने कहा कि सांस्कृतिक एकता भारत की पहचान है। भारत ने अपनी सांस्कृतिक एकता की विदेशों में भी अमिट छाप छोड़ी है। मध्यप्रदेश शासन ने सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए उज्जैन में श्री महाकाल लोक का निर्माण कराया है। सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक भारत-श्रेष्ठ भारत की पहल की है। हम गौरवान्वित हैं कि प्रदेश में तेलुगु भाषी भाई-बहन भारत दर्शन यात्रा में भोपाल पधारे हैं। मैं आप सभी का हृदय से स्वागत करता हूँ। प्रारंभ में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पुष्प-वर्षा कर तेलुगु भाषी भाई-बहन का स्वागत किया। कार्यक्रम में 30 कलाकारों के दल द्वारा तेलुगु नृत्य एवं गायन की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी गई। अतिथियों का स्मृति-चिन्ह और स्टॉल भेंट कर तेलंगाना और मध्यप्रदेश राज्य की कला-संस्कृति अनुसार अभिनंदन किया गया। “अंबेडकर महाकुंभ” की तैयारियां अंतिम चरणों में, पीएम मोदी और सीएम शिवराज के लिए सिंधिया ने कही बड़ी बात ![]() 15 April 2023 भोपाल.भारतीय संविधान और आधुनिक भारत के निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में 16 अप्रैल को ग्वालियर व्यापार मेला परिसर स्थित मैदान में “अंबेडकर महाकुंभ” का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भ्रमण कर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं और तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं। कार्यक्रम में सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। कलेक्टर, एसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कलेक्टर श्री सिंह ने कार्यक्रम स्थल पर हर सेक्टर में पेयजल के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश नगर निगम के अधिकारियों को दिए। साथ ही कहा कि बैठक व्यवस्था ऐसी हो जिससे संभाग भर से आने वाले नागरिक एवं जनप्रतिनिधिगण सुगमता से निर्धारित सेक्टर में पहुँच सकें।पार्किंग व्यवस्था को लेकर दी सख्त हिदायत कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने बेहतर से बेहतर पार्किंग व्यवस्था बनाने पर जोर देते हुए कहा कि पार्किंग और यातायात व्यवस्था ऐसी हो, जिससे कार्यक्रम में भाग लेने आ रहे सभी नागरिक और जनप्रतिनिधिगणों को पार्किंग स्थल से कम से कम दूरी तय करनी पड़े। साथ ही यातायात भी बाधित न हो। उन्होंने कहा हर जिले से आने वाले वाहनों पर पार्किंग के हिसाब से अलग-अलग रंग के बैनर व पोस्टर लगाए जाएं, जिससे वाहन अपने निर्धारित पार्किंग स्थल पर पहुँच सकें। साथ ही यातायात व्यवस्था भी सुदृढ़ बनी रहे।अंबेडकर के जीवन चरित्र और विकास योजनाओं पर केन्द्रित प्रदर्शनी लगेगी कार्यक्रम स्थल पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन चरित्र और विकास योजनाओं पर केन्द्रित प्रदर्शनी भी लगाई जायेगी। साथ ही अतिविशिष्ट एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत हितलाभ वितरित किए जायेंगे। बाबा साहब डॉ. अंबेडकर के विचारों को आगे बढ़ा रहे प्रबुद्धजनों सहित संतजनों का सम्मान भी किया जायेगा।दो दिवसीय प्रवास पर ग्वालियर पहुंचे सिंधिया अंबेडकर महाकुंभ की तैयारियों के बीच केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज दो दिवसीय दौरे पर ग्वालियर पहुँचे, एयरपोर्ट पर ग्वालियर के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट और भाजपा नेताओं ने सिंधिया की अगवानी की , सिंधिया यहीं से भिंड के कार्यक्रमों में शामिल होने निकल गए।सिंधिया ने अंबेडकर महाकुंभ को बताया अहम् कार्यक्रम एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए सिंधिया ने कहा कि आज हम ऊर्जा के क्षेत्र में भिंड के लिए 70 करोड़ रुपये की योजना की शुरुआत करने जा रहे हैं। ग्वालियर में कल रविवार 16 अप्रैल को होने वाले अंबेडकर महाकुंभ की चर्चा करते हुए सिंधिया ने इसे बहुत अहम् कार्यक्रम बताया।पीएम मोदी और सीएम शिवराज के कुछ ये बोले सिंधिया सिंधिया ने कहा कि दलित और अनुसूचित जाति समाज, दलित, शोषित, पीड़ित समाज की प्रगति की सोच और विचारधारा के साथ पीएम मोदी के नेतृत्व में पिछले 9 वर्षों में नया सूर्योदय हुआ है , स्वराज का जो सपना बाबा साहब का था उसे किस तरीके से पूरा करना है उसे पीएम मोदी और सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पूरा किया है।विपक्ष के आरोपों का दिया करारा जवाब कांग्रेस नेता बीवी श्रीनिवास द्वारा उन्हें गजनी कहे जाने वाले बयान पर टिप्पणी करने से इंकार करते हुए सिंधिया ने कहा कि मैं किसी की टिप्पणी पर टिप्पणी नहीं करता, मेरी सोच है कि जो लोग भारत की विचारधारा पुरानी संस्कृति, हर समाज और हर व्यक्ति के मान सम्मान को ठेस पहुंचाते हैं ऐसे लोगों को जनता के सामने लाना और बेनकाब करना मैं अपना दायित्व समझता हूँ ।डॉ. अम्बेडकर की जन्म-स्थली महू में बनेगी धर्मशाला :मुख्यमंत्री श्री चौहान ![]() 14 April 2023 भोपाल.मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन से जुड़े पंच तीर्थों, उनकी जन्म-भूमि महू, शिक्षा-भूमि लंदन, दीक्षा-भूमि नागपुर, महापरिनिर्वाण-भूमि दिल्ली तथा चैत्य भूमि मुंबई को मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना से जोड़ा जा रहा है। बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर की जन्म-भूमि महू आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए महू में सर्व सुविधा युक्त धर्मशाला का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पौध-रोपण के बाद मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर को उनकी जयंती पर नमन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि राज्य शासन द्वारा महू में डॉ. अंबेडकर का स्मारक निर्मित कराया गया है। महू में धर्मशाला निर्माण की मांग लम्बे समय से थी। बाबा साहब के अनुयाई बड़ी संख्या में महू पहुँचते हैं। यहाँ उनके रूकने की कोई व्यवस्था नहीं थी। राज्य शासन भूमि की व्यवस्था के लिए प्रयासरत थी। अब सेना से साढ़े तीन एकड़ भूमि के लिए अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्राप्त हो गया है। यह भूमि डॉ. बाबा साहब मेमोरियल समिति को लीज पर देकर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए धर्मशाला तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएँ की जाएगी। डॉ. अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को जारी हुई अधिसूचना उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के पंचतीर्थों को मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना में शामिल करने संबंधी अधिसूचना जारी कर दी गई है। धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग द्वारा 14 अप्रैल को जारी अधिसूचना से अम्बेडकर जन्मस्थली महू, शिक्षा-भूमि लंदन में 10 किंग हेनरीज रोड स्थित स्मारक, दीक्षा-भूमि-डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर ग्रंथालय एवं शोध केन्द्र नागपुर, महापरिनिर्माण भूमि- डॉ. अंबेडकर राष्ट्रीय स्मारक नई दिल्ली, चैत्य-भूमि डॉ. अम्बेडकर स्मारक मुम्बई को मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना नियम 2012 में जोड़ा गया है। अधिसूचना में संत रविदास मंदिर वाराणसी को भी तीर्थ-दर्शन योजना में शामिल किया गया है।मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना में अब वायुयान से भी यात्रा करेंगे श्रद्धालु ![]() 13 April 2023 भोपाल.मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा की गई घोषणा के अनुसार प्रदेश के श्रद्धालु अब मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना में विभिन्न तीर्थ-स्थलों की यात्राएँ वायुयान से भी कर सकेंगे। इस संबंध में राज्य शासन द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। अपर मुख्य सचिव धार्मिक न्यास और धर्मस्व डॉ. राजेश राजौरा ने बताया है कि आगामी 21 मई से 19 जुलाई तक योजना में 25 जिलों के तीर्थ-यात्री वायुयान से यात्रा करेंगे। एसीएस डॉ. राजौरा ने बताया है कि मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना में प्रदेश के श्रद्धालु प्रयागराज, शिरडी, मथुरा-वृंदावन और गंगासागर की यात्राएँ वायुयान से करेंगे। तीर्थ-यात्राओं के लिये कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। इस संबंध में जिला कलेक्टर्स को निर्देश जारी कर दिये गये हैं। उन्होंने बताया है कि तीर्थ-यात्री नियमित विमान सेवा से तीर्थ-यात्रा करेंगे। प्रत्येक वायुयान में 33 सीट उपलब्ध रहेंगी। प्रत्येक जिले से 32 तीर्थ-यात्री एवं एक अनुरक्षक (एस्कार्ट) के रूप में शासकीय अधिकारी जायेंगे। योजना का क्रियान्वयन इण्डियन रेलवे केटरिंग एण्ड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईआरटीसी) द्वारा किया जा रहा है। इसलिये आईआरटीसी द्वारा नियत एक टूर मैनेजर भी तीर्थ-यात्रियों के साथ यात्रा करेगा। एसीएस डॉ. राजौरा ने बताया कि तीर्थ-दर्शन यात्रा के लिये तीर्थ-यात्रियों की आयु 65 वर्ष से अधिक होनी चाहिये और वे आयकर दाता नहीं होना चाहिये। जिले के लिये निर्धारित सीटों से अधिक आवेदन प्राप्त होने की स्थिति में लॉटरी से चयन किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिये धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व संचालनालय के दूरभाष नम्बर 0755-2767116 तथा ई-मेल dndvmp@gmail.com, dharmasva.mantralaya@gmail.com पर सम्पर्क किया जा सकता है। एसीएस डॉ. राजौरा ने बताया है कि 21 मई को भोपाल से प्रयागराज, 23 मई को आगर-मालवा से शिरडी वाया इंदौर एयरपोर्ट, 25 मई को बैतूल से वृंदावन वाया भोपाल एयरपोर्ट, 26 मई को देवास से शिरडी वाया इंदौर एयरपोर्ट, 3 जून को खण्डवा से गंगासागर वाया इंदौर एयरपोर्ट, 4 जून को हरदा से प्रयागराज वाया भोपाल एयरपोर्ट, 6 जून को मंदसौर से शिरडी वाया इंदौर एयरपोर्ट, 8 जून को नर्मदापुरम से मथुरा-वृंदावन वाया भोपाल एयरपोर्ट, 9 जून को नीमच से शिरडी वाया इंदौर एयरपोर्ट, 15 जून को बड़वानी से गंगासागर वाया इंदौर एयरपोर्ट, 16 जून को इंदौर से गंगासागर, 18 जून को दमोह से प्रयागराज वाया भोपाल एयरपोर्ट, 19 जून को बुरहानपुर से गंगासागर वाया इंदौर एयरपोर्ट, 19 जून को ही रतलाम से शिरडी वाया इंदौर एयरपोर्ट, 20 जून को शाजापुर से शिरडी वाया इंदौर एयरपोर्ट, 22 जून को सागर से मथुरा-वृंदावन वाया भोपाल एयरपोर्ट, 23 जून को खरगौन से गंगासागर वाया इंदौर एयरपोर्ट, 23 जून को ही उज्जैन से शिरडी वाया इंदौर एयरपोर्ट, 2 जुलाई को विदिशा से प्रयागराज वाया भोपाल एयरपोर्ट, 3 जुलाई को अलीराजपुर से शिरडी वाया इंदौर एयरपोर्ट, 4 जुलाई को राजगढ़ से मथुरा-वृंदावन वाया भोपाल एयरपोर्ट, 6 जुलाई को सीहोर से मथुरा-वृंदावन वाया भोपाल एयरपोर्ट, 7 जुलाई को धार से शिरडी वाया इंदौर एयरपोर्ट, 16 जुलाई को रायसेन से प्रयागराज वाया भोपाल एयरपोर्ट और 19 जुलाई को झाबुआ से शिरडी वाया इंदौर एयरपोर्ट से तीर्थ-यात्री दर्शन के लिये रवाना होंगे। गंगासागर जाने वाले सभी तीर्थ-यात्री वाया कोलकाता एयरपोर्ट पहुँचेंगे। मंत्रि-परिषद ने लिया म.प्र. राज्य मिलेट मिशन योजना लागू करने का निर्णय ![]() 12 April 2023 भोपाल.मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज शिक्षकों के हित में महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए घोषणा की कि पूर्व सरकार ने शिक्षकों को पूर्ण वेतन देने के लिए कई साल प्रतीक्षा करने का आदेश निकाला था, जो गलत था। इसे बदल कर नए सिरे से लागू किया जाएगा। अब शिक्षकों को दूसरे वर्ष में ही वेतन की 100 प्रतिशत राशि प्राप्त होने लगेगी। प्रथम वर्ष 70 प्रतिशत राशि के बाद 100 प्रतिशत प्राप्त करने के लिए लंबे समय तक इंतजार करना होता था। अब यह प्रक्रिया एक वर्ष में पूर्ण हो जाएगी। इसके लिए शिक्षकों को 4 वर्ष की प्रतीक्षा नहीं करनी होगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज मुख्यमंत्री निवास में नव-नियुक्त शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। 22 हजार शिक्षकों की निुयक्ति मौन साधना : प्रधानमंत्री श्री मोदी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम के लिए भेजे गए अपने वीडियो संदेश में कहा कि नई शिक्षा नीति भारतीय मूल्यों के संवर्धन पर जोर देती है। मध्यप्रदेश में व्यापक तौर पर शिक्षकों की भर्ती की गई है। इस साल 22 हजार शिक्षक नियुक्त किए गए हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने इन सभी शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह महत्वपूर्ण बात है कि इन शिक्षकों में से लगभग आधे शिक्षक जनजातीय बहुल इलाकों के विद्यालयों में नियुक्त किए गए हैं। इनकी नियुक्ति से सर्वाधिक लाभ ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को मिलेगा। हमारी भावी पीढ़ी को लाभ मिलेगा। मध्यप्रदेश सरकार ने इस वर्ष एक लाख से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती का लक्ष्य रखा है, जो प्रसन्नता का विषय है। इस साल के अंत तक 60 हजार शिक्षकों की नियुक्ति का लक्ष्य है। इन्हीं प्रयासों का परिणाम है कि मध्यप्रदेश शिक्षा सर्वे में देश में 17 वें स्थान से छलांग लगा कर 5 वें स्थान पर आ गया है। शिक्षा की गुणवत्ता की दृष्टि से मध्यप्रदेश की यह बड़ी उपलब्धि है। मध्यप्रदेश ने बिना शोर मचाए यह उपलब्धि हासिल की। इस तरह का कार्य करने के लिए समर्पण की आवश्यकता होती है। इसके बिना यह संभव नहीं होता। एक तरह से यह मौन साधना का भाव है। शिक्षा के प्रति भक्ति भाव से यह संभव होता है।प्रधानमंत्री श्री मोदी ने मध्यप्रदेश के विद्यार्थियों, सभी शिक्षकों और मध्यप्रदेश सरकार को इस मौन साधना के लिए बहुत-बहुत बधाई दी। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्ष के जीवन को देखिए तो आप पाएंगे कि जिन लोगों ने आपके जीवन में सबसे ज्यादा प्रभाव डाला, आपकी माता जी और आपके शिक्षक जरूर होंगे। इसी तरह आपको भी अपने विद्यार्थियों के दिल में जगह बनानी है। आपकी शिक्षा देश का वर्तमान ही नहीं भविष्य भी सँवारे। आपकी दी गई शिक्षा समाज में भी परिवर्तन लाये। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने मध्यप्रदेश सरकार को बड़ी संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति के कार्य के लिए पुन: बधाई देते हुए इस कार्य को अनूठी पहल बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा देने में शिक्षकों के अहम योगदान का उल्लेख करते हुए शिक्षकों से आह्वान किया कि वे भले शिक्षा दें पर अपने अंदर के विद्यार्थी को न मरने दें। कई क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि आजादी के अमृत काल में देश में बड़े लक्ष्यों और नए संकल्पों को सामने रख कर कार्य किया जा रहा है। आज हर क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर बनाए जा रहे हैं। अलग-अलग क्षेत्रों में आज जिस तेज गति से अधो-संरचना निर्माण की रफ्तार है, उससे भी रोजगार की नई संभावनाएँ बन रही हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि देश में अनेक स्थानों से वंदे भारत ट्रेन प्रारंभ की गई हैं। इनके प्रारंभ होने से कारोबारियों और आम लोगों को सुविधा हुई है। साथ ही पर्यटन विकास को बढ़ावा मिल रहा है। वन स्टेशन वन प्रोडक्ट और एक जिला-एक उत्पाद जैसी योजनाओं से भी स्थानीय उत्पाद दूर-दूर तक पहुँच रहे हैं। मुद्रा योजना से भी उन लोगों को बड़ी मदद मिली है जो आर्थिक रूप से बहुत कमजोर थे। सरकार ने नीतिगत स्तर पर जो परिवर्तन किए हैं उसने भारत के स्टार्टअप के क्षेत्र में भी रोजगार के अनेक अवसर बनाए हैं। रोजगार और स्व-रोजगार को बढ़ावा देने के लिए सरकार का कौशल विकास पर भी विशेष जोर है। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में युवाओं को ट्रेनिंग देने के लिए देश में कौशल विकास केंद्र खोले गए हैं। इस वर्ष के बजट में 30 स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर खोलने का निर्णय लिया गया है। इनमें युवाओं को न्यू एज टेक्नालॉजी द्वारा ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के जरिए छोटे कारीगरों को ट्रेनिंग देने के साथ एमएसएमई से भी जोड़ने की पहल की गई।शिक्षकों पर भावी पीढ़ी के निर्माण का दायित्व : मुख्यमंत्री श्री चौहान मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आज का दिन अविस्मरणीय है। शिक्षक का सही नाम गुरू होता है। यहाँ मौजूद सभी शिक्षक गुरू हैं। गुरू वशिष्ठ और गुरू द्रोणाचार्य से लेकर अनेक ख्यातिनाम गुरू हुए। यदि कोई नौकरी के भाव से शिक्षक बनता है तो वह रोजगार की दृष्टि से महत्वपूर्ण है जो आवश्यक भी है, लेकिन गुरू का कार्य प्रोफेशन से आगे मिशन भाव से कार्य करना है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी विजनरी लीडर हैं। उनके दृढ़-संकल्प से एक सर्व सम्मत शिक्षा नीति-2020 भारत में आई है। इसके अंतर्गत ही शिक्षा व्यवस्थाएँ की जा रही हैं। मध्यप्रदेश का स्कूल शिक्षा और जनजातीय कार्य विभाग नवीन शिक्षा नीति अच्छी तरह लागू करने के लिए बधाई का पात्र है। मध्यप्रदेश राष्ट्रीय सर्वे में 17वें नंबर से 5वें नंबर तक आया है। यह दोनों विभागों के परिश्रम का परिणाम है। शिक्षकों पर भावी पीढ़ी के निर्माण का दायित्व है। इस वर्ष 22 हजार से अधिक शिक्षक नियुक्त किए गए हैं। इन सभी का स्वागत है और यह भी अपेक्षा है कि नव नियुक्त शिक्षक भावी पीढ़ी के निर्माण का दायित्व निभायें। शिक्षक होना सिर्फ एक नौकरी नहीं समाज को बनाने का भी कार्य है।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने शिक्षकों से कहा कि यदि आपको बच्चों को सकारात्मक दिशा में बदलना है तो पहले स्वयं को बदलना होगा। मुख्यमंत्री ने एक मंदिर निर्माण में लगे तीन व्यक्तियों के अलग-अलग दृष्टिकोण का उदाहरण देते हुए कहा कि सबसे अच्छा दृष्टिकोण यह है कि यह सोच कर कार्य किया जाए कि इस कार्य का हमें शुभ अवसर या सुअवसर मिला है। मैं बेहतर से बेहतर योगदान दूँगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बच्चे मिट्टी के लौंदे होते हैं, उन्हें शिक्षक जैसा चाहे बना सकते हैं। स्वयं के लिए गुरू बनने का संकल्प लेंगे तो बच्चों को बनाने, मध्यप्रदेश को बनाने और भारत को बनाने में सबसे बड़ा योगदान देंगे। आप नया मध्य प्रदेश और नया भारत गढ़ सकते हैं। आचरण से ही हम सिखा सकते हैं सिर्फ भाषण से नहीं। चरित्रवान बच्चों के निर्माण से भारत बन कर खड़ा हो जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्वामी विवेकानंद के उस कथन का उल्लेख किया कि शिक्षा मनुष्य को मनुष्य बनाती है। शंकराचार्य जी ने भी शिक्षा को इस लोक और परलोक में भी सही दिशा देने में उपयोगी बताया था। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि शिक्षा के तीन प्रमुख उद्देश्य हैं- विद्यार्थियों को ज्ञान, कौशल और नागरिकता के संस्कार देना। ऐसे बच्चे तैयार करें जो जमाना बदल दें मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वे स्वयं शिक्षक की भूमिका में रहे हैं। प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर आज कल लाड़ली बहना योजना का पाठ पढ़ा रहे हैं। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में दर्शन शास्त्र में एमए के बाद वे अल्प समय के लिए शिक्षण कार्य से भी जुड़े रहे। इसके पहले बाल्य काल में जैत ग्राम में उन्होंने रामायण की चौपाइयों की व्याख्या और अर्थ बताने का कार्य करते हुए एक वक्ता की पहचान बनाई थी। यह ग्राम के विद्यालय में गुरू से प्राप्त मार्गदर्शन का ही परिणाम था। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मध्यप्रदेश गान का निर्माण करने का भी उल्लेख किया जो सभी नागरिकों के लिए प्रेरक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षक का कार्यकाल औसत रूप से 30 साल माने तो हमें विचार करना चाहिए कि बेहतर गुरू बन कर ऐसे बच्चे तैयार करें जो जमाना बदल दें। शिक्षकों की भूमिका सार्थक होती है तो समाज भी शिक्षकों का आदर करता है और उनके चरण धोकर पीता है।भैरूंदा के शिक्षकों के योगदान का उल्लेख, ग्राम के शिक्षक को भी याद किया मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि भैरूंदा (नसरुल्लागंज) के शिक्षकों ने अपनी स्वयं की राशि से कक्षाओं को स्मार्ट क्लास बनाकर बच्चों को सहयोग दिया। यह शिक्षकों के सामाजिक योगदान का अनूठा उदाहरण है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अपने प्रायमरी के शिक्षक श्री रतन चंद जैन द्वारा दिए गए मार्गदर्शन का भी विशेष उल्लेख किया। नव नियुक्त शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्यमंत्री श्री चौहान और अन्य अतिथियों ने शुभारंभ किया। मध्यप्रदेश गान के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विभिन्न जिलों में पदस्थ किए गए कुछ शिक्षकों को प्रतीक स्वरूप नियुक्ति बधाई पत्र सौंपे। इन शिक्षकों में सुश्री शेफाली गुर्जर जिला सीहोर, श्री शुभम गुप्ता जिला नर्मदापुरम, श्री हुकुम चंद राठौर जिला राजगढ़, श्री राजेश घोटे जिला बैतूल, सुश्री ममता गोयल जिला देवास और श्री आनंद मीना जिला देवास शामिल हैं। राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल और स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री इंदर सिंह परमार वर्चुअल जुड़े। जनजातीय कार्य मंत्री सुश्री मीना सिंह ने प्रारंभिक संबोधन दिया। कार्यक्रम में योग आयोग के अध्यक्ष श्री वेद प्रकाश शर्मा, पाठ्य-पुस्तक निगम के अध्यक्ष श्री शैलेंद्र बरूआ, महर्षि पतंजलि संस्थान के अध्यक्ष श्री भरत दास बैरागी, योग संस्था की अध्यक्ष सुश्री पुष्पांजलि शर्मा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा श्रीमती रश्मि अरूण शमी, प्रमुख सचिव जनजातीय कार्य श्रीमती पल्लवी जैन गोविल, आयुक्त लोक शिक्षण श्रीमती अनुभा श्रीवास्तव और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।मंत्रि-परिषद ने लिया म.प्र. राज्य मिलेट मिशन योजना लागू करने का निर्णय ![]() 11 April 2023 भोपाल.मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज मंत्रि-परिषद ने प्रदेश में मध्यप्रदेश राज्य मिलेट मिशन योजना लागू करने का निर्णय लिया। योजना का क्रियान्वयन संचालक, किसान-कल्याण तथा कृषि विकास के माध्यम से सभी जिलों में किया जायेगा। योजना की अवधि 2 वर्ष (2023-24 एवं वर्ष 2024-25) की होगी। इन 2 वर्षों में योजना में 23 करोड़ 25 लाख रूपए व्यय किए जाएंगे। किसानों को मोटे अनाज के उन्नत प्रमाणित बीज सहकारी/शासकीय संस्थाओं से 80 प्रतिशत अनुदान पर प्रदान किए जाएंगे। योजना की मॉनिटरिंग के लिए कृषि उत्पादन आयुक्त की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समिति गठित की जाएगी। मिलेट मिशन योजना की गतिविधियों का बड़े पैमाने पर प्रचार-प्रसार किया जाएगा। मिलेट फसलों के उत्पादन, प्र-संस्करण एवं विपणन को बढ़ावा देने के लिए किसानों के प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं राज्य के बाहर अध्ययन भ्रमण होंगे। मिलेट को बढ़ावा देने के लिए जिला एवं राज्य स्तर पर मेले, कार्यशाला, सेमीनार, फूड फेस्टिवल, रोड-शो किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि मिलेट अनाज की फसलें कभी प्रदेश की खान-पान की संस्कृति के केंद्र में थी। वर्तमान में इन फसलों के पोषक महत्व को दृष्टिगत रखते हुए इन्हें बढ़ावा दिया जाना आवश्यक है। इन फसलों की खेती प्रायः कम उपजाऊ क्षेत्रों में की जाती है। वर्तमान में उपभोक्ताओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ने से मिलेट फसलों की माँग बढ़ रही है। कोदो, कुटकी, रागी, सांवा जैसी फसलें स्वास्थ्य की दृष्टि से अत्यंत लाभदायक हैं। इन मिलेट फसलों के महत्व के दृष्टिगत इनको पोषक अनाज का दर्जा दिया गया है। इन फसलों के अनाज आयरन, कैल्शियम, फाइबर आदि से भरपूर होते हैं। साथ ही इनमें वसा का प्रतिशत भी कम होता है, जिससे हृदय रोगी एवं डायबिटीज रोगियों के द्वारा इनका उपयोग सुरक्षित पाया गया है। इसलिए किसानों के बीच मिलेट फसलों की खेती को प्रोत्साहित करने एवं मिलेट फसलों से तैयार व्यंजनों का प्रचार-प्रसार किया जाना आवश्यक है। मध्यप्रदेश में कोदो-कुटकी, ज्वार एवं रागी के क्षेत्र विस्तार, उत्पादकता एवं उत्पादन वृद्धि की पर्याप्त संभावनाएँ हैं। साथ ही मिलेट फसलों के बढ़ते बाजार के दृष्टिगत मूल्य संवर्धन (Value Addition) की संभावना भी काफी अधिक है। प्रदेश में शासकीय कार्यक्रमों में जहाँ भोजन की व्यवस्था की जाती है, एक व्यंजन मोटे अनाज का भी रखा जायेगा। छात्रावास एवं मध्यान्ह भोजन में सप्ताह में एक दिन मोटे अनाज का उपयोग हो, इसकी व्यवस्था की जायेगी। गेहूँ निर्यात पर मंडी शुल्क प्रतिपूर्ति संबंधी संशोधन की स्वीकृति मंत्रि-परिषद ने गेहूँ निर्यात पर मंडी शुल्क प्रतिपूर्ति संबंधी विभागीय अधिसूचना 7 अप्रैल 2022 में संशोधन की स्वीकृति दी। संशोधन अनुसार प्रदेश के किसी भी कृषि उपज मंडी क्षेत्र में निर्यात के उद्देश्य से क्रय की गई अधिसूचित कृषि उपज "गेहूँ" पर मंडी फीस की प्रतिपूर्ति का लाभ प्रदान करने पर विचार किया जायेगा। मंडी फीस की प्रतिपूर्ति, अधिसूचित कृषि उपज "गेहूँ" की भुगतान पत्रक से क्रय की गई मात्रा पर प्राप्त होगी। देश के अन्य राज्यों से व्यापारियों द्वारा वाणिज्यिक प्रयोजन के अनुक्रम में क्रय एवं विक्रय की गई अधिसूचित कृषि जिन्स पर मंडी फीस की प्रतिपूर्ति नहीं की जायेगी। मंडी फीस की प्रतिपूर्ति के लिए आवेदन प्रस्तुत किया जाना अनिवार्य होगा। मंडी शुल्क प्रतिपूर्ति की राशि का वहन मंडी बोर्ड के बजट प्रावधान के कृषि उपज निर्यात प्रोत्साहन मद से किया जावेगा।ट्रांसजेण्डर को पिछड़ा वर्ग की सूची में शामिल करने की स्वीकृति मंत्रि-परिषद ने ट्रांसजेण्डर को मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग की सूची के क्रमांक 93 के बाद क्रमांक 94 में सम्मिलित किये जाने की स्वीकृति प्रदान की।उज्जैन में डुंगरिया सूक्ष्म सिंचाई परियोजना की प्रशासकीय स्वीकृति मंत्रि-परिषद द्वारा डुंगरिया सूक्ष्म सिंचाई परियोजना लागत राशि 104 करोड़ 74 लाख रूपये, सैंच्य क्षेत्र 3 हजार हेक्टेयर की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई। परियोजना से सूक्ष्म सिंचाई पद्धति से उज्जैन के महिदपुर विकासखण्ड के 8 ग्रामों को सिंचाई सुविधा का लाभ प्राप्त होगा।टिकटोली डिस्ट्रीब्यूटरी परियोजना की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति मंत्रि-परिषद द्वारा टिकटोली डिस्ट्रीब्यूटरी (हरसी उच्च स्तरीय मुख्य नहर से पोषित) परियोजना लागत 44 करोड़ 90 लाख रूपये, सैंच्य क्षेत्र 3 हजार 700 हेक्टेयर की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई। परियोजना से ग्वालियर जिले के 27 ग्रामों के कृषकों को सिंचाई सुविधा का लाभ प्राप्त होगा।अन्य निर्णय मंत्रि-परिषद ने भारत सरकार की प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान में (PM-AASHA) प्राइस सपोर्ट स्कीम (PSS) एवं मूल्य स्थिरीकरण कोष (PSF) में ग्रीष्मकालीन वर्ष 2021-22 (विपणन वर्ष 2022-23) में मूंग एवं उड़द का पंजीकृत कृषकों से उपार्जन, राज्य उपार्जन एजेंसी म.प्र. राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित द्वारा किए जाने का निर्णय लिया।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने रेहटी के गौरव दिवस पर दी अनेक सौगातें लाड़ली बहना योजना बहनों के सशक्तिकरण को बढ़ायेगी रेहटी नगर के विकास के लिये मुख्यमंत्री ने की अनेक घोषणाएँ ![]() 10 April 2023 भोपाल.मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि लाड़ली बहना योजना दुनिया की अपने तरह की अकेली योजना है जो महिलाओ को सशक्त बनाएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सभी के सहयोग की उम्मीद के साथ रेहटी में नर्मदा नदी से पेयजल के लिए 15 करोड़ रूपये की योजना को स्वीकृत करने की घोषणा की। उन्होंने रेहटी कॉलेज में पीजी की एम.ए., एम.एससी, एम.कॉम की कक्षाएँ इसी सत्र से प्रारंभ करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने रेहटी में इंडोर स्टेडियम के साथ जिम की स्थापना करने और मालीबाया तक के मार्ग को फोर लेन लाइन बनाने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री श्री चौहान सोमवार को रेहटी के गौरव दिवस पर दशहरा मैदान में विशाल जन-समुदाय को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने गीत गाकर जताया बहनों से स्नेह संबंध ![]() मुख्यमंत्री श्री चौहान लाड़ली बहना योजना की अवधारणा बताते हुए भावुक हो गए और उन्होंने अपने स्नेह तथा संबंधों को "फूलों का तारो का, सबका कहना है, लाखों हजारों में मेरी बहना है" गाकर व्यक्त किया। बहनों ने भी मुख्यमंत्री के स्वर में स्वर मिला कर संबंधों की प्रगाड़ता व्यक्त की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने महिलाओं और बेटियों के सशक्तिकरण के बनाई गई मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, स्थानीय निर्वाचन में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण, शिक्षक भर्ती में 50 और पुलिस में 30 फीसदी आरक्षण का उल्लेख करते हुए कहा कि लाड़ली बहना योजना बहनों के आत्म-सम्मान की योजना है। उन्होंने कहा कि यह योजना परिवार में प्रेम बढ़ाने, आर्थिक रूप से सशक्तिकरण के साथ जीवन में बदलाव लाएगी। उन्होंने कहा कि ये सामाजिक क्रांति है जो मध्यप्रदेश की धरती से शुरू हुई है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने महिला सशक्तिकरण के लिए चलाई गई योजनाओं के सकारात्मक परिणामों का उल्लेख करते हुए कहा कि आज बिटियाँ बोझ नहीं लखपति हो रही है और लिंगानुपात में भी सुधार हुआ है। उन्होंने रेहटी के नागरिकों के द्वारा किए गए भावपूर्ण स्वागत के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे जनता का विश्वास हमेशा बनायें रखेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना बना कर मेरी जिंदगी सफल और मुख्यमंत्री बनना सार्थक हुआ है। मैं बचपन से ही बेटी और बहनों के प्रति संवेदनशील रहा हूँ। बेटियों के प्रति अन्याय को रोकने के लिये मैंने पहले लाड़ली लक्ष्मी योजना बनाई, जिसके सफल क्रियान्वयन ने प्रदेश में बेटी को अभिशाप से वरदान बना दिया। अब मेरे दिल से उपजी यह योजना मेरी बहनों को आत्म-निर्भर बनाने के साथ उन्हें सामाजिक रूप से भी सशक्त करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सब मिल कर प्रदेश में नया जमाना लेकर आए, जहाँ सब सुखी हों, किसी की आँख में आँसू न हो। सबके चेहरों पर खुशी और मुस्कुराहट हो। भैया-बहन एक साथ मिल कर चलें और प्रदेश का विकास करें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने रेहटी के गौरव दिवस पर अनेक निर्माण एवं विकास कार्यों की सौगात दी। साथ ही विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं में हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किये। सांसद श्री रमाकांत भार्गव ने रेहटी सहित बुधनी और सीहोर के विकास के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। गौरव दिवस कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, इछावर तथा सीहोर के विधायक सहित जन-प्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में महिलाएँ एवं नागरिक उपस्थित रहे। चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री सारंग होंगे अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष ![]() 9 April 2023 भोपाल.चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व संभालेंगे। रविवार को प्रयागराज में 2 दिवसीय अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से मंत्री श्री सारंग को यह जिम्मेदारी सौंपी गई। मंत्री श्री सारंग को सभी समाज बंधुओं द्वारा शॉल-श्रीफल, अंगवस्त्र एवं पुष्पहार पहना कर सम्मानित किया। मंत्री श्री सारंग ने अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी के लिये सभी का आभार माना। उन्होंने कहा कि हमें समाज के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए वर्तमान को सहेजना होगा। कायस्थ समाज अपनी विद्वता से मानव समाज का मस्तिष्क माना जाता है। हमें संस्था को पाँच (स) संगठन, संपर्क, समन्वय, सद्भाव और सेवा से मजबूत बनाना होगा। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह, उत्तरप्रदेश सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अनील कुमार सक्सेना, पूर्व कैबिनेट मंत्री (उ.प्र. सरकार) एवं विधायक शहर पश्चिमी प्रयागराज श्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, विधायक- वाराणसी केन्ट (उ.प्र.) श्री सौरभ श्रीवास्तव, विधायक-रामपुर (उ.प्र.) श्री आकाश सक्सेना, एमएलसी (उ.प्र. विधानसभा) डॉ. के.पी. श्रीवास्तव, एमएलसी (उ.प्र. विधानसभा) श्री आशुतोष सिन्हा, श्री अजय श्रीवास्तव नीलू सहित कार्यकारिणी के सदस्य एवं कायस्थ समाज के गणमान्य जन उपस्थित रहे। पुराने कुएँ-बावड़ियों का जीर्णोद्धार कर जल-स्रोतों के रूप में उपयोग किया जाएगा : मुख्यमंत्री श्री चौहान ![]() 7 April 2023 भोपाल.मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सुरक्षा की सभी व्यवस्थाएँ करते हुए पुराने कुएँ-बावड़ियों का जीर्णोद्धार कर, उनका जल-स्रोतों के रूप में उपयोग किया जाएगा। इन्दौर में विगत दिनों हुई हृदय विदारक घटना के बाद प्रदेश में कुएँ-बावड़ियों को चिन्हित कर उन्हें सुरक्षित बनाने के हर संभव उपाय करने के निर्देश दिए गए थे। इनको चिन्हित करने का कार्य जारी है। उन्हें भरने के बजाए, जल-स्रोतों के रूप में उपयोग करने के उद्देश्य से उन्हें सुरक्षित बनाते हुए जीर्णोद्धार करने से कुएँ-बावड़ियाँ समाज के लिए उपयोगी होंगी। इन्दौर में सामंजस्य और सद्भाव के साथ फिर से मंदिर स्थापित किया जाएगा, जिससे श्रद्धालु फिर से पूजा-अर्चना कर सकें। मुख्यमंत्री श्री चौहान श्यामला हिल्स उद्यान में पौध-रोपण कर मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे। कौशलेंद्र विक्रम सिंह IAS- संघ कार्य के लिए भोपाल की कलेक्टरी छोड़ी, पहले लक्ष्य पूरा करेंगे ![]() 6 April 2023 भोपाल.पिछले दिनों मध्यप्रदेश में भारतीय प्रशासनिक सेवा के कुछ अधिकारियों के ट्रांसफर हुए। सबसे ज्यादा चर्चा श्री अविनाश लवानिया की होनी चाहिए थी परंतु श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह सुर्खियों में आ गए हैं। सरकार ने उन्हें मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का कलेक्टर बनाया था परंतु उन्होंने कलेक्टर का पद छोड़कर पर्यटन विकास निगम के प्रबंध संचालक का पद ग्रहण किया। अब कहा जा रहा है कि संघ कार्य के लिए श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने भोपाल के कलेक्टर का पद छोड़ दिया। पहले लक्ष्य पूरा करेंगे और उसके बाद किसी विकल्प पर विचार करेंगे। कौशलेंद्र विक्रम सिंह IAS- कलेक्टर पद छोड़कर रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह की भोपाल के कलेक्टर के पद पर नियुक्ति के तत्काल बाद पदस्थापना में परिवर्तन की खबर, स्वाभाविक रूप से सुर्खियों में आ गई थी। राजनीति और प्रशासनिक मामलों में रुचि रखने वाले सभी लोग इसका कारण जानना चाहते थे, क्योंकि भोपाल का कलेक्टर एक पावरफुल पोस्टिंग होती है। खबर मिली है कि मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम के एमडी का पद श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने स्वयं चुना है, क्योंकि इस पद पर रहते हुए वह एक महत्वपूर्ण काम करना चाहते हैं।मध्य प्रदेश के ओमकारेश्वर में आदि गुरु शंकराचार्य की विशाल मूर्ति की स्थापित किया जाना है। दावा किया जा रहा है कि यह दुनिया की सबसे बड़ी प्रतिमा होगी। स्वाभाविक रूप से एक महत्वपूर्ण काम है और काफी जिम्मेदारी भरा है। इस काम में संघ की विशेष रूचि है। एक छोटी सी गलती भी भारी पड़ सकती है इसलिए यह काम जिम्मेदार हाथों में दिए जाने का आग्रह मुख्यमंत्री से किया गया था। मध्यप्रदेश के नाम इसी रिकॉर्ड को बनाने के लिए श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने अपनी पदस्थापना में परिवर्तन करवा लिया है। प्रदेश का विकास और जनता का कल्याण ही मेरी जिंदगी का मकसद : मुख्यमंत्री श्री चौहान ![]() 5 April 2023 भोपाल.मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश का विकास और जनता का कल्याण ही मेरी जिंदगी का मकसद है। इसे पूरा करने के लिए मुझे आप सभी का सहयोग चाहिए। प्रदेश में बहन-बेटियों की जिंदगी सँवारने के लिए सामाजिक क्रांति चल रही है। यदि बहने सुखी हैं तो मेरी जिंदगी सफल है। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज शहडोल जिले के ब्यौहारी में लाड़ली बहना सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने तेंदूपत्ता संग्राहकों को 51 करोड़ के बोनस का वितरण भी किया। बहनों ने अपने लाड़ले भैया शिवराज को राखी बांधी, उनके लिए गीत गाया, अभिनंदन-पत्र का वाचन किया और धन्यवाद ज्ञापित किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 327 करोड़ 51 लाख रूपये की लागत वाली भन्नी वृहद सिंचाई परियोजना का शिलान्यास किया। उन्होंने जिला प्रशासन की पुस्तक "सफल-सबल शहडोल" का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री श्री चौहानने ब्यौहारी को मिनी स्मार्ट सिटी बनाने, रिंग रोड औरपुल निर्माण सिहत बाण सागर में इसी सत्र से कॉलेज खोलने की घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि लाड़ली बहना योजना एक सामाजिक क्रांति है। यह बहनों की जिंदगी में सम्मान लाएगी और उनका आत्म-विश्वास बढ़ेगा। काफी सोच-विचार के बाद यह योजना बनाई गई है। इसमें बहनों के खाते में हर माह 1000 रूपये दिए जाएंगे। ऐसे परिवार जिनकी वार्षिक आय ढाई लाख से कम हो, भूमि 5 एकड़ से कम हो और चार पहिया वाहन न हो, की 23 से 60 वर्ष तक की बहनों को इस योजना का लाभ मिलेगा। योजना के लिए हर वार्ड और गाँव में शिविर लगाए जाकर फार्म भरे जाएंगे। फार्म भरने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है। यदि इसके बाद भी नाम छूट गए तो उन्हें भी जोड़ा जाएगा। हर पात्र बहन को योजना का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि योजना में बहनों का केवाईसी कराना आवश्यक है। इसके लिए सरकार प्रति केवाईसी 15 रूपये केवाईसी करने वालों को देगी। केवाईसी राशन की दुकान, कॉमन सर्विस सेंटर और एमपी ऑनलाइन पर करवाया जा सकता है। इसके लिए यदि बहन को दूसरे गाँव जाना पड़े, तो उसके लिए गाड़ी की व्यवस्था भी प्रशासन द्वारा की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्पष्ट रूप से कहा कि कोई भी बहन किसी भी व्यक्ति को एक भी रुपया न दे। यदि कोई मांग करता है तो सीधे 181 पर शिकायत करें, उस व्यक्ति को जेल भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मैंने बचपन से देखा कि बेटियों के प्रति पूरा न्याय नहीं होता था। उन्हें घर, परिवार और समाज में बेटों के बराबर सम्मान नहीं मिलता था। तब मैंने मन में ठान लिया था कि मैं बेटियों के सम्मान के लिए निरंतर संघर्ष करूँगा। मैंने मुख्यमंत्री बनते ही लाड़ली लक्ष्मी योजना बनाई। इसके बाद मुख्यमंत्री कन्या विवाह /निकाह, गाँव की बेटी और प्रतिभा किरण जैसी अनेक योजनाओं से बहन-बेटियों के कल्याण के कार्य होते चले गए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में पंचायतों और नगरीय निकाय में बहनों को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। इससे वे राजनीतिक क्षेत्र में भी सशक्त हो रही है। पुलिस की भर्ती में बहनों को 30 प्रतिशत आरक्षण दिया जाता है। प्रदेश में नशे पर नैतिक अंकुश लगाया गया है। शराब के अहाते बंद कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पेसा नियम के लागू हो जाने के बाद जनजातीय क्षेत्रों में जनजातीय भाई-बहनों को जल, जंगल और जमीन के अधिकार मिले हैं। अब तेंदूपत्ता संग्राहक स्वयं तेंदूपत्ता तोड़ कर बेच सकते हैं। अपने क्षेत्र की पत्थर और गिट्टी की खदानों को संचालित कर सकते हैं। छोटे-मोटे झगड़े गाँव की शांति और विवाद निराकरण समिति ही निपटा देती है। अब आपकी जमीन कोई नहीं हड़प सकता। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पिछली सरकार ने कर्जा माफी की घोषणा पूरी नहीं की, जिससे लाखों किसान डिफॉल्टर हो गए। हमारी सरकार उन सब किसानों के ब्याज की राशि भरवा कर उन्हें जीरो प्रतिशत ब्याज पर फसल ऋण दे रही है। किसानों के ऊँचे-नीचे खेतों में भी पाइप लाईन बिछा कर पानी पहुँचाया जा रहा है। निजी स्कूलों से बेहतर शिक्षा देने के लिए सीएम राइज स्कूल खोले जा रहे हैं, जो सभी सुविधाओं लाइब्रेरी, प्रयोगशाला, खेल मैदान आदि से युक्त हैं। प्रत्येक सीएम राइज स्कूल लगभग 35 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है और 25 किलोमीटर दूर तक के विद्यार्थियों को लाने के लिए बसों की व्यवस्था की जा रही है। वन मंत्री कुंवर डॉ. विजय शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान के नेतृत्व में प्रदेश का सर्वांगीण विकास हो रहा है। प्रदेश में बच्चे के जन्म से लेकर अंतिम संस्कार तक की योजनाएँ संचालित जा रही हैं। हाल ही में प्रदेश में शुरू की गई लाड़ली बहना योजना का लाभ लगभग सभी तेंदूपत्ता संग्राहक बहनों को मिलेगा। केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि लाड़ली बहना जैसी योजनाओं से मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नया इतिहास रचा है। प्रदेश के जनजातीय विकासखंडों में पेसा नियम का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इन सभी अनूठी पहल के लिए मुख्यमंत्री श्री चौहान बधाई के पात्र हैं। सांसद श्रीमती रीति पाठक और विधायक श्री शरद कोल ने भी संबोधित किया। जनजाति कल्याण मंत्री सुश्री मीना सिंह, शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री श्री राम खेलावन पटेल सहित जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में महिलाएँ एवं नागरिक मौजूद रहे। प्रदेश में 730 पी.एम. श्री स्कूलों की स्थापना का अनुसमर्थन ![]() 4 April 2023 भोपाल.मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में मंत्रि-परिषद की बैठक हुई। मंत्रि-परिषद ने प्रदेश में 730 पी.एम. श्री स्कूलों की स्थापना का अनुसमर्थन किया। प्रदेश के प्रत्येक विकासखंड में अधिकतम 02 स्कूल (313 विकासखण्डों में 626) और 52 जिलों के नगरीय निकायों में 104 स्कूल, इस तरह अधिकतम 730 स्कूलों को पी.एम. श्री स्कूल के रूप चिन्हित किया जाएगा। चिन्हित स्कूलों में से एक प्रारंभिक शिक्षा (कक्षा पहली से आठवीं) एवं एक विद्यालय उच्चतर माध्यमिक शिक्षा के लिये संचालित होगा। पी.एम. श्री स्कूल की लागत 60:40 के अनुपात में केन्द्र और राज्य द्वारा वहन की जाएगी। सभी 730 पी.एम. श्री स्कूलों पर प्रतिवर्ष 277 करोड़ 40 लाख रूपए का व्यय भार आयेगा, जिसमें से राज्यांश 110 करोड़ 96 लाख रूपए प्रतिवर्ष होगा। यह परियोजना 5 वर्ष की है और इस अवधि में 554 करोड़ 80 लाख रूपए का व्यय भार राज्य सरकार पर आएगा। योजना के 5 वर्ष बाद इसका संचालन पूरी तरह राज्य सरकार द्वारा किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि पी.एम. श्री स्कूल में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रावधानों के समग्र रूप से अनुपालन के साथ शिक्षा की गुणवत्ता, समानता एवं शिक्षा सुविधा की पहुँच का समावेश किया जायेगा। ये स्कूल अन्य विद्यालयों के लिये उदाहरण के रूप में प्रस्तुत होंगे। मंत्रि-परिषद् द्वारा सीहोर जिले के बुधनी में 100 एम.बी.बी.एस. सीट प्रवेश क्षमता का नवीन चिकित्सा महाविद्यालय तथा 500 बिस्तर सम्बद्ध अस्पताल स्थापित किये जाने के साथ नर्सिंग पाठ्यक्रमों के लिये 60 सीट प्रवेश क्षमता का नर्सिंग महाविद्यालय और पेरामेडिकल पाठ्यक्रमों के लिये 60 सीट प्रवेश क्षमता का महाविद्यालय स्थापित किये जाने के लिये 714 करोड़ 91 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई। होशंगाबाद, इटारसी, पिपरिया, बैतूल एवं आसपास के क्षेत्रों की भोपाल, जबलपुर तथा छिंदवाड़ा में स्थित चिकित्सा महाविद्यालयों से दूरी अत्यधिक होने से क्षेत्र की जनता को चिकित्सा सुविधाएँ सुलभता से प्राप्त होंगी। समर्थन मूल्य विकेन्द्रीकृत योजना में नि:शुल्क शासकीय प्रत्याभूति राशि 29 हजार 400 करोड़ रूपये की स्वीकृति मंत्रि-परिषद् ने प्रदेश में समर्थन मूल्य विकेन्द्रीकृत योजना अंतर्गत खाद्यान्न के उपार्जन सार्वजनिक वितरण प्रणाली और अन्य शासकीय योजनाओं के संचालन एवं डेफिसिट पूर्ति के लिये एक अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2024 तक की अवधि के लिये नि:शुल्क शासकीय प्रत्याभूति राशि 29 हजार 400 करोड़ रूपये की स्वीकृति दी। शासकीय प्रत्याभूति से उपलब्ध राशि के अलावा शेष राशि की वित्त व्यवस्था ज्यादा ब्याज दर वाली खाद्यान्न साख सीमा से की जायेगी। निःशुल्क शासकीय प्रत्याभूति में से मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन एवं मध्यप्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ के मध्य समय-समय पर पुर्नआवंटन का अधिकार खादय विभाग को दिया गया है।शासकीय हेलीकाप्टर बेल-430 के स्पेयर्स एवं स्पेयर इंजिन का विक्रय मंत्रि-परिषद् द्वारा शासकीय हेलीकाप्टर बेल-430 के स्पेयर्स एवं स्पेयर इंजिन के विक्रय के लिये जारी निविदा में राशि 2 करोड़ 36 लाख रूपये, जो कि निर्धारित ऑफसेट मूल्य राशि 2 करोड़ 24 लाख रूपये से अधिक का प्रस्ताव देने वाली संस्था को विक्रय करने का निर्णय लिया गया।अन्य निर्णय मंत्रि-परिषद ने मध्यप्रदेश फिल्म पर्यटन नीति-2020 में संशोधन के लिए विभागीय प्रस्ताव का अनुमोदन करते हुए नीति की कंडिका-10 की उप कंडिका 10.1.3 के द्वितीय तारांकित के निर्णय के लिये साधिकार समिति को अधिकृत किया।मंत्रि-परिषद ने एकात्म शिक्षण समिति भैंसोदा तहसील नलखेड़ा, जिला आगर मालवा एवं भारतीय किसान संघ, मालवा प्रांत तहसील मल्हारगंज जिला इंदौर को निर्धारित शर्तों एवं राशि जमा करने पर भू-आवंटन की स्वीकृति दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वायदा निभाया : नसरूल्लागंज का नाम हुआ भैरूंदा ![]() 2 April 2023 भोपाल.मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आज नसरूल्लागंज का नाम बदल कर भैरूंदा कर दिया गया है। उन्होंने पुराने नाम को ऐतिहासिक अन्याय बताते हुए कहा कि नाम परिवर्तन से हमारा वैभव फिर लौटा है। उन्होंने नगर के ऐतिहासिक बदलाव के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री श्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने रविवार को विशाल जन-समूह के बीच नसरूल्लागंज का नामकरण भैरूंदा करने का उदघोष नगर के गौरव दिवस पर किया। उन्होंने सिंगल क्लिक से नसरुल्लागंज का नाम बदलकर भेरूंदा करने के साथ ही गजट नोटिफिकेशन सांसद श्री रमाकांत भार्गव और अध्यक्ष नगर परिषद श्री मारुति शिशिर को सौंपा। नागरिकों ने वर्षों पुरानी मांग पूर्ण होने और फिर से वैभव लौटाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार माना। हजारों की संख्या में उपस्थित नागरिकों का उत्साह देखते ही बनता था। इस अवसर पर आतिशबाजी भी की गई। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने गौरव दिवस पर नगर को 80 करोड़ 94 लाख से अधिक राशि के अनेक निर्माण एवं विकास कार्यों की सौगात दी। इन कार्यों में 76 करोड़ 25 लाख 51 हजार रूपए की लागत के 16 निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन तथा 4 करोड़ 68 लाख 50 हजार रूपए के दो निर्माण कार्यों का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भैरूंदा नगर के विकास के लिये 100 करोड़ रूपये देने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आज पूरे क्षेत्र में सिंचाई, सड़क, बिजली, शिक्षा आदि के अनगिनत कार्य हुए है। भैरूंदा से अब 350 करोड़ रूपये की लागत से नेशनल हाइ-वे बनाया जायेगा, जो खातेगांव, बडनगर और इटारसी को भी जोड़ेगा। उन्होंने भैरूंदा के दो दर्जन से अधिक गाँव को सीप अंबर लिफ्ट एरिगेशन योजना से जोड़ने की घोषणा की। साथ ही करीब एक दर्जन गाँव में बेराज निर्माण की मंजूरी भी दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लाड़ली बहना योजना को अपने कार्यकाल की सर्वाधिक अच्छी योजना निरूपित करते हुए कहा कि यह योजना गरीब परिवार में खुशहाली के साथ ही बहनों के सशक्तिकरण, मान-सम्मान बढ़ाने और आत्म-निर्भर बनाने की योजना है। उन्होंने सभी पात्र बहिनों से शिविर में बिना कुछ दिए आवेदन करने का आहवान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सी.एम. राइज स्कूल गाँव के गरीब परिवार के बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा का माध्यम बनेंगे। उन्होंने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी योजना में बेटियों की शिक्षा का खर्च राज्य सरकार उठा रही है। प्रदेश में अब मेडिकल और इंजीनियरिंग की शिक्षा अब हिंदी भाषी बच्चे भी कर सकेंगे और अपना भविष्य सवांर सकेंगे। उन्होंने भैरूंदा में स्किल पार्क बनाने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी नौकरियों में भर्ती, स्व-रोजगार योजनाओं से रोजगार देने के साथ ही अब मुख्यमंत्री युवा कौशल कमाई योजना भी जून से लागू की जायेगी। योजना में काम सीख रहे युवाओं को 8 हजार रूपए भी मिलेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में शराब को हतोत्साहित करने के लिये सभी अहाते बंद कर दिये गये हैं। इस दिशा में समाज को भी सकारात्मक रूख अपनाना होगा। सांसद श्री रमाकांत भार्गव ने भैरूंदा का वैभव लौटाने के लिये मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। गौरव दिवस पर 40 से अधिक विभागीय गतिविधियों एवं उपलब्धियों पर प्रदर्शनी लगाई गई। मुख्यमंत्री ने नगर की विभूतियों को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में स्थानीय जन-प्रतिनिधि, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। पीएम मोदी ने वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, भोपाल से नई दिल्ली के लिए रवाना ![]() 1 April 2023 भोपाल.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर भोपाल से दिल्ली के लिए देश की 11वीं वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह मध्यप्रदेश में पहली वंदे भारत ट्रेन है। पीएम मोदी सुबह करीब साढ़े नौ बजे एयरफोर्स के विशेष विमान से भोपाल पहुंचे। स्टेट हैंगर पर राज्यपाल एवं सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उनकी अगवानी की। पीएम मोदी जी बोले... ![]() हमारे देश में कुछ लोग है, जो साल 2014 के बाद से ही यह ठान कर बैठे हैं। उन्होंने अपना संकल्प घोषित किया है कि हम मोदी की छवि को धूमिल करके रहेंगे। इसके लिए इन लोगों ने भांति-भांति के लोगों को सुपारी दे रखी है और खुद भी मोर्चा संभाले हुए हैं। इनका साथ देने के लिए कुछ लोग देश के भीतर हैं, कुछ देश के बाहर बैठकर भी काम कर रहे हैं। ये लोग किसी तरफ मोदी की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन आज आदिवासी, पिछले, आम जनता हर भारतीय मोदी का सुरक्षा कवच बना हुआ है। इसलिए यह लोग बौखला गए है। नए-नए पैतरे अपना रहे हैं। साल 2014 में उन्होंने मोदी की छवि धूमिल करने का संकल्प लिया। अब संकल्प लिया है कि मोदी तेरी कब्र खुदेगी। इनकी साजिश के बीच आपको और देश वालों को राष्ट्र निर्माण पर ध्यान देना है। यह नई वंदे भारत ट्रेन इसी संकल्प का हिस्सा है। एक बार फिर मध्यप्रदेश, भोपाल की जनता को आधुनिक ट्रेन के लिए बहुत-बहुत बधाई। पीएम मोदी जी बोले... ![]() बच्चों से बात की। उनके अंदर इस ट्रेन को लेकर उमंग देखने योग्य थी। जब यह कार्यक्रम तय हुआ, तो मुझे बताया गया कि एक तारीख को कार्यक्रम है। मैंने कहा कि 1 अप्रैल को क्यों रखे हो? जब अखबार में खबर आएगी कि मोदी जी एक अप्रैल को हरी झंडी दिखाने वाले हैं, तो हमारे कांग्रेस के साथी जरूर बयान देंगे कि मोदी अप्रैल फूल बनाएगा। पहले देश के एक ही परिवार को देश का प्रथम परिवार मानती रही। देश के गरीब, मध्यम वर्गीय परिवार को तो उन्होंने अपने हाल पर ही छोड़ दिया था। इनकी आशाएं, अपेक्षाएं, इन्हें पूछने वाला कोई नहीं था। आजादी के बाद भारत को बहुत बड़ा रेलवे नेटवर्क बना बनाया मिला था। तब की सरकारें चाहती थी, तो बहुत तेजी से रेलवे को आधुनिक बना सकती थीं। लेकिन, राजनीतिक स्वार्थ के लिए रेलवे के विकास को बलि चढ़ा दिया। आजादी के इतने दशक बाद भी नॉर्थ ईस्ट के राज्य ट्रेन से नहीं जुड़े थे। 2014 में जब आपने मुझे सेवा का अवसर दिया, तो मैंने तय किया कि अब ऐसा नहीं होगा। रेलवे का कायाकल्प होकर रहेगा। 9 साल में हमारा निरंतर प्रयास रहा है कि भारतीय रेल दुनिया का श्रेष्ठ रेल नेटवर्क कैसे बने। 2014 से पहले भारतीय रेल को लेकर क्या खबरें आती थीं, आप जानते हैं। पीएम मोदी आज भोपाल दौरे पर हैं। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश की पहली और देश की 11वीं वंदेभारत ट्रेन की सौगात दी। पीएम ने भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। इस दौरान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राज्यपाल मंगू भाई पटेल मौजूद रहे। ये ट्रेन भोपाल से दिल्ली के बीच चलेगी। ये ट्रेन हफ्ते में 6 दिन चलेगी शनिवार को ट्रेन नहीं चलेगी। पीएम मोदी ने कहा, रेलवे के इतिहास में बहुत कम हुआ होगा कि एक ही स्टेशन पर किसी प्रधानमंत्री का दोबारा आना हुआ होगा। लेकिन आधुनिक भारत में नई व्यवस्थाएं बन रही हैं। नई परंपराएं बन रही हैं। आज का कार्यक्रम इसका ही उत्तम उदाहरण है। अभी यहां मैंने जो यात्री के रूप में स्कूल के बच्चे जा रहे थे, उनके साथ संवाद किया। उनके भीतर ट्रेन को लेकर जो उमंग और उत्साह था, वह देखने लायक थी। एक तरह से वंदे भारत ट्रेन उमंग का प्रतीक है। मुझे बताया गया कि 1 अप्रैल को कार्यक्रम है। मैंने कहा क्यों रख रहे हो। कांग्रेस के लोग कहेंगे कि मोदी एक अप्रैल को अप्रैल फूल करेंगे। एडमिरल हरि कुमार कोरोना पॉजिटिव पीएम मोदी आज भोपाल में आयोजित संयुक्त कमांडर सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं। सम्मेलन में शामिल होने वाले सभी लोगों का कोरोना टेस्ट कराया गया था। नौसेना प्रमुख एडमिरल हरि कुमार का कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है, जिसके चलते वह कमांडर्स कॉन्फ्रेंस बीच में छोड़कर स्पेशल प्लेन से दिल्ली लौट गए।प्लेटफॉर्म नंबर एक पीएम मोदी के लिए रिजर्व रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक के एंट्री गेट को पीएम मोदी के लिए रिजर्व किया गया है। इस गेट से VIP को एंट्री दी जाएगी। जबकि वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रा करने वाले स्टूडेंट, समन्वयक, रेलवे कर्मियों को दोपहर 12 बजे से प्लेटफॉर्म क्रमांक पांच से प्रवेश करेंगे। इसके लिए यहां स्पेशल पाथ-वे कॉरिडोर बनाया गया है। आम यात्रियों की स्टेशन में एंट्री प्लेटफार्म नंबर पांच की ओर से ही होगी।कांग्रेस नेत्री के घर पहुंची पुलिस प्रधानमंत्री के भोपाल दौरे के समय कांग्रेस नेत्री पर कार्रवाई देखने को मिली। मध्यप्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग की उपाध्यक्ष संगीता शर्मा के घर पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने संगीता को निगरानी में रखा है। बताया जा रहा है कि खुफिया विभाग से पुलिस को इनपुट मिला था कि पीएम का कारकेड जब रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय की तरफ जाएगा, तब संगीता शर्मा समर्थकों के साथ नारेबाजी कर अशांति फैला सकती हैं। हालांकि, उनके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।संयुक्त कमांडर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए रवाना हुए पीएम भोपाल जिला प्रभारी मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने राजधानी भोपाल के लाल परेड मैदान स्थित हेलीपेड पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत किया। यहां से पीएम मोदी हेलीकॉप्टर से कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित संयुक्त कमांडर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए रवाना हुए। यह सम्मेलन तैयार, पुनरुथान, प्रासंगिक थीम पर आयोजित किया गया है।सीएम ने हाथ जोड़कर स्वागत किया ![]() प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल पहुंच गए हैं। स्टेट हैंगर पर सीएम शिवराज ने उनका हाथ जोड़कर अभिनंदन किया। पीएम के आने से पहले सीएम ने कहा कि 'प्रधानमंत्री जी का आगमन प्रदेश के सौभाग्य के सूर्योदय के सामान है'। प्रधानमंत्री की अगवानी एवं विदाई के लिये मिनिस्टर-इन-वेटिंग नामित ![]() 31 March 2023 भोपाल.प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के एक अप्रैल को भोपाल आगमन एवं विदाई के लिये मंत्रीगण को "मिनिस्टर-इन-वेटिंग'' नामित किया गया है। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को भोपाल एयरपोर्ट, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह को हेलीपेड लाल परेड ग्राउण्ड और हेलीपेड बरकतउल्ला विश्वविद्यालय तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग को रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के लिये "मिनिस्टर-इन-वेटिंग'' नामित किया गया है। शिवराज सरकार 3 साल बेमिसाल, युवा मोर्चा ने प्रदेशभर में निकालीं बाईक रैली ![]() 28 March 2023 भोपाल.युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री पंवार सिवनी में आयोजित बाइक रैली में हुए शामिल शिवराज सरकार के चौथे कार्यकाल के 3 साल पूरे होने पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रदेश के सभी मण्डलों में बाईक रैली निकाली। बाईक रैली में स्थानीय पदाधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री वैभव पंवार सिवनी नगर मण्डल में आयोजित रैली में शामिल हुए। मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री वैभव पंवार ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के नेतृत्व में बीते 23 मार्च को भाजपा सरकार के चौथे कार्यकाल के 3 वर्ष पूरे हुए हैं। इन 17 वर्षों में भाजपा सरकार ने प्रदेश में अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं। जिसके उपलक्ष्य में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रदेशभर के सभी मण्डलों में बाइक रैली निकाली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाते हुए भाजपा सरकार पर बने नागरिकों के विश्वास के प्रति आभार भी जताया। श्री वैभव पंवार ने कहा कि मध्यप्रदेश अब देश के विकसित राज्यों में शामिल हो गया है। मध्यप्रदेश में 2003 के पहले क्या स्थिति थी, सब जानते हैं। मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य से विकसित राज्य बनाने में भाजपा सरकार सफल हुई है। उन्होंने कहा कि शहर से लेकर गांव तक, युवाओं से लेकर बुजुर्गों और किसानों तक हर ओर भाजपा की जनहितैषी सरकार पर नागरिकों का प्रबल भरोसा है। भाजपा सरकार में सरकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंच रहा है। श्री वैभव पंवार ने कहा कि 15 महीने सत्ता में रही कमलनाथ सरकार ने प्रदेश को दुरावस्था के दौर में ले जाकर खड़ा कर दिया था। 15 महीने की कांग्रेस सरकार ने गरीबों का हक और अधिकार छीनने का काम किया। उन्होंने कहा कि कमलनाथ सरकार ने युवाओं से खोखले वादे किए और रोजगार के नाम पर ढोर चराने और बैंड बजाने का काम बताकर ठगने का काम किया। श्री पंवार ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने हाल ही में जो युवा नीति लागू की है उसका मैं पुनः स्वागत करता हूं। इसके लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा ने भी प्रदेश के 1070 मंडलों में अलग-अलग सेगमेंट के युवाओं से बातचीत के बाद सरकार को एक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया था, जिसमें युवा नीति के लिए सुझाव थे। कई महत्वपूर्ण सुझावों को शामिल भी किया गया जिसके लिए मैं एक बार से मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई के विस्तार के लिये 4665.87 करोड़ रूपये स्वीकृत ![]() 28 March 2023 भोपाल.कृषि यंत्रीकरण क्षेत्र में "कौशल विकास योजना" को स्वीकृति तीन नवीन तहसीलों के सृजन की स्वीकृति मुख्यमंत्री श्री चौहान की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद के निर्णय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में 3 जिलों में 3 नवीन तहसीलों के सृजन का निर्णय लेते हुए उनके कुशल संचालन के लिये पदों की स्वीकृति दी गई। खण्डवा जिले में नवीन तहसील छैगांव माखन, सिंगरौली जिले में नवीन तहसील बरगवां और आगर-मालवा जिले में नवीन तहसील सोयतकला के सृजन की स्वीकृति दी गई। जिला खंडवा में नवीन तहसील छैगांव माखन में वर्तमान तहसील खंडवा के राजस्व निरीक्षक मंडल चिचगोहन के पटवारी हल्का क्रमांक 1 से 20 तक एवं राजस्व निरीक्षक मंडल छैगांव माखन के पटवारी हल्का क्रमांक 21 से 40 तक कुल 40 पटवारी हल्के तथा वर्तमान पंधाना तहसील के राजस्व निरीक्षक मंडल (डूल्हार) के पटवारी हल्का क्रमांक 01 से 19 तक कुल 19 पटवारी हल्के इस प्रकार कुल 59 हल्के समाविष्ट होंगे। जिला खण्डवा में तहसील छैगांव माखन के सृजन उपरांत शेष तहसील खण्डवा में राजस्व निरीक्षक मंडल जावर के हल्का क्रमांक 41 से 63 तक राजस्व निरीक्षक मंडल खंडवा 1 के हल्का क्रमांक 64 से 78, 84 से 90 तक, राजस्व निरीक्षक मंडल खण्डवा 2 के हल्का क्रमांक 91 से 94, 96 से 104 तक, राजस्व निरीक्षक मंडल सिंगोट के हल्का क्रमांक 105 से 125 तक, राजस्व निरीक्षक मंडल पिपलोद हल्का क्रमांक 126 से 148 तक, इस प्रकार कुल 108 पटवारी हल्के समाविष्ट होंगे। जिला खंडवा में नवीन तहसील छैगांव माखन के कुशल संचालन के लिये तहसीलदार का एक, नायब तहसीलदार का एक, सहायक ग्रेड-2 के 2, सहायक ग्रेड-3 के 3 सहायक ग्रेड-3 (प्रवाचक) के 3, जमादार/दफतरी/बस्तावरदार का एक, वाहन चालक का एक और भृत्य के 5 इस प्रकार कुल 17 पद स्वीकृत किये गए। जिला सिंगरौली में नवीन तहसील बरगवां में तहसील देवसर के राजस्व निरीक्षक मंडल देवसर गिर्द के पटवारी हल्का नंबर 32 व 33 एवं राजस्व निरीक्षक मंडल बरगवां के पटवारी हल्का नंबर 34 से 52 तक, तहसील सरई के राजस्व निरीक्षक मंडल खनुआनया के पटवारी हल्का नंबर 44 से 46 एवं 52 व 53 तक, तहसील सिंगरौली के राजस्व निरीक्षक मंडल परसौना के पटवारी हल्का नंबर 1 से 3 तक, इस प्रकार कुल 29 पटवारी हल्के समाविष्ट होंगे। तहसील बरगवां के गठन के बाद शेष तहसील देवसर में तहसील देवसर के राजस्व निरीक्षक मंडल सरोंधा के पटवारी हल्का नम्बर 1 से 15 तक एवं राजस्व निरीक्षक मंडल देवसर जिले के पटवारी हल्का नंबर 16 से 31 तक, इस प्रकार कुल 31 पटवारी हल्के समाविष्ट होगें तथा तहसील सरई में राजस्व निरीक्षक मंडल निवास के पटवारी हल्का नंबर 01 से 21, राजस्व निरीक्षक मंडल सरई के पटवारी हल्का नं. 22 से 43 एवं राजस्व निरीक्षक मंडल खनुआयना के पटवारी हल्का नं. 47 से 51 व 54 से 62 इस प्रकार कुल 57 पटवारी हल्के समाविष्ट होंगे। नवीन तहसील बरगवां में समाविष्ट किये जाने के लिए प्रस्तावित हल्कों के अपवर्जन करने के बाद तहसील सिंगरौली में तहसील सिंगरौली के राजस्व निरीक्षक मंडल परसौना के पटवारी हल्का नंबर 4 से 13 तक, राजस्व निरीक्षक मंडल खुटार के पटवारी हल्का 14 से 22 एवं 45 से 48 तक, राजस्व निरीक्षक मंडल के पटवारी हल्के 42 एवं 44 एवं 49 से 59 तक, इस प्रकार कुल 36 पटवारी हल्के समाविष्ट होंगे। नवीन तहसील बरगवां के कुशल संचालन के लिए तहसीलदार का एक, सहायक ग्रेड-2 के 2, सहायक ग्रेड-3 के 4 सहायक ग्रेड-3. (प्रवाचक) के 2, जमादार / दफतरी /बस्तावरदार का एक, वाहन चालक का एक और भृत्य के 4 इस प्रकार कुल 14 पद स्वीकृत किये गये। जिला आगर-मालवा में नवीन तहसील सोयतकला में तहसील सुसनेर के राजस्व निरीक्षक मंडल सोयतकला के पटवारी हल्का नम्बर 1 से 24 तक, कुल 24 पटवारी हल्के समाविष्ट होंगे, जिसके बाद मूल तहसील सुसनेर में राजस्व निरीक्षक मंडल श्यामपुर के पटवारी हल्का नम्बर 25 से 35 तक, राजस्व निरीक्षक मंडल सुसनेर के पटवारी हल्का नम्बर 36 से 49 तक और राजस्व निरीक्षक मंडल मोड़ी के पटवारी हल्का नम्बर 50 से 59 तक, इस प्रकार कुल 35 पटवारी हल्के शेष रहेंगे। नवीन तहसील सोयतकला के कुशल संचालन के लिये तहसीलदार का एक, सहायक ग्रेड-2 के 2, सहायक ग्रेड-3 के 3, सहायक ग्रेड-3 (प्रवाचक) के 2, जमादार/दफतरी/बस्तावरदार का एक, वाहन चालक का एक और भृत्य के 4 इस प्रकार कुल 14 पद स्वीकृत किये गए। 4 हजार 600 करोड़ रूपये से अधिक ताप विद्युत गृह के लिये अनुमोदित मंत्रि-परिषद् द्वारा मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड की पूँजीगत योजना अमरकंटक ताप विद्युत गृह, चचाई में विस्तार इकाई 1x660 मेगावाट क्षमता की नवीन सुपर क्रिटिकल ताप विदयुत इकाई लागत 4665 करोड़ 87 लाख रूपये की स्थापना का अनुमोदन किया। इकाई का क्रियान्वयन म.प्र. पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड एवं कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी एस.ई.सी.एल. के मध्य गठित संयुक्त उपक्रम द्वारा किया जाएगा। परियोजना के वित्तीय पोषण के लिये 70 प्रतिशत ऋण वित्तीय संस्थाओं द्वारा 15 प्रतिशत अंशपूँजी एस.ई.सी.एल. के द्वारा तथा शेष 15 प्रतिशत अंशपूँजी राज्य शासन द्वारा बजट से म.प्र. पावर जनरेटिंग कंपनी को वर्ष 2022-23 से वर्ष 2028-29 के मध्य उपलब्ध करायी जाएगी। इस इकाई का निर्माण राज्य की भविष्य की ऊर्जा आवश्यकताओं को दृष्टिगत रख किया जा रहा है। इकाई से वर्ष 2027-28 में वाणिज्यिक उत्पादन प्रारंभ किए जाने की योजना है।कृषि यंत्रीकरण क्षेत्र में "कौशल विकास योजना" को स्वीकृति मंत्रि-परिषद द्वारा कृषि यंत्रीकरण क्षेत्र में "कौशल विकास योजना" को स्वीकृति प्रदान की गई। योजना में कृषि यंत्रीकरण के क्षेत्र में स्थापित हो रहे ड्रोन स्कूल में 10 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जायेगा। इसके अतिरिक्त 3 वर्ष में 6 हजार युवाओं को वृहद कृषि यंत्रों को चलाने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिससे उन्हें स्व-रोजगार स्थापित करने में सहायता मिलेगी। इसके लिये 22 करोड़ 73 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसका उद्देश्य प्रदेश में कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देना है।चेंटीखेड़ा वृहद सिंचाई परियोजना के लिये 539 करोड़ रूपये स्वीकृत मंत्रि-परिषद द्वारा श्योपुर जिले की चेंटीखेड़ा वृहद सिंचाई परियोजना लागत राशि 539 करोड़ रूपये सैच्य क्षेत्र 15 हजार 300 हेक्टेयर की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई। परियोजना से सूक्ष्म सिंचाई पद्धति से विजयपुर विकासखण्ड के 16 ग्रामों का 11 हजार 118 हेक्टेयर क्षेत्र तथा सबलगढ़ विकासखण्ड के 16 ग्रामों की 4 हजार 112 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा का लाभ प्राप्त होगा।पन्ना में नवीन कृषि महाविद्यालय की स्थापना की स्वीकृति मंत्रि-परिषद ने जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर के अंतर्गत जिला पन्ना में नवीन कृषि महाविद्यालय की स्थापना की स्वीकृति दी। इसकी स्थापना के लिये 3 वर्षों के लिये अनावर्ती व्यय 51 करोड़ 90 लाख 35 हजार रूपये तथा आवृर्ती व्यय 31 करोड़ 20 लाख 80 हजार रूपये की राशि स्वीकृत की गई।अन्य निर्णय मंत्रि-परिषद् द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 में मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड जबलपुर और तीनों विद्युत वितरण कंपनियों की परियोजनाओं की कुल लागत 2610 करोड़ 46 लाख रूपये, इसमें वित्तीय संस्थाओं/कंपनी अंश 1661 करोड़ 80 लाख रूपये तथा राज्य शासन द्वारा प्रदान की जाने वाली राशि 948 करोड़ 66 लाख रूपये का अनुमोदन दिया।आगामी चुनाव पर फोकस, अधिकारियों-BLO को मिले ये निर्देश, इन युवाओं का भी जुड़ेगा वोटर लिस्ट में नाम, स्कूल-कॉलेज में लगेंगे कैंप ![]() 27 March 2023 भोपाल. मध्य प्रदेश में होने वाले आगामी चुनावों को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने तैयारियां शुरू कर दी है। आयोग द्वारा वोटर लिस्ट को अपडेट किया जा रहा है।इसी कड़ी में रविवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक मतदान केंद्र के बूथ लेवल अधिकारी अपने-अपने मतदान केंद्र का सर्वे कर मतदाता सूची की शुद्धता का कार्य पूर्ण करें। मतदाता सूची के शुद्धिकरण के लिए एक और मौका उपलब्ध है। इसका विशेष ध्यान रखा जाये कि एक परिवार के सभी सदस्यों का नाम एक ही मतदान केंद्र पर हो। दोहरी प्रवृष्टि वाले मतदाताओं की विशेष रूप से जाँच करें और मौके पर जाकर उनके आधार नंबर और समग्र आईडी नंबर प्राप्त करें। निर्वाचक नामावली को अधिक प्रभावी और बेहतर बनाने को लेकर आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी भोपाल में आज एक दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने कहा कि समान फोटो वाले मतदाताओं का सत्यापन कर आवश्यकतानुसार विलोपन और संशोधन की कार्रवाई करें। ऐसे मतदाता जिनकी फोटो स्पष्ट नहीं है उन मतदाताओं से संपर्क कर अपने मोबाइल से संशोधित फोटो अपलोड करें।उन्होंने निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों से चर्चा की और आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही उप जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, निर्वाचन पर्यवेक्षक एवं बीएलओ के सुझाव लिए गए। मोदी जी ने विकासवाद को आगे बढ़ाया : जेपी नड्डा ![]() 26 March 2023 भोपाल. भारत अब लेने वाला नहीं, देने वाला देश है प्रबुद्धजन समागम में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कांग्रेस ने हमेशा जनता को गुमराह करने की कोशिश की कुछ समय से राजनैतिक दलों का डिस्कोर्स बदला है। पहले राजनैतिक दल लोक लुभावने वादे कर भूल जाते थे। वादाखिलाफी करना नेतृत्व और पार्टियों का कल्चर था। लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आने के बाद भारत का राजनैतिक कल्चर बदला है। संस्कृति और राजनैतिक डिस्कोर्स बदला है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कारण विकास की राजनीति आगे बढी है। पहले भाई भतीजावाद, परिवारवाद और जातिवाद का कल्चर था। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विकासवाद को आगे बढाया। जिसका मंत्र सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास है। प्रधानमंत्री जी ने सबको साथ लेकर एक दिशा में चलने का काम किया है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा ने रविवार को कुशाभाऊ कन्वेंशन सेंटर में आयोजित प्रबुद्धजन समागम को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि आप लोग समाज को प्रभावित करते है। आपके सपोर्ट से भारतीय जनता पार्टी को ताकत मिलती है। समागम को मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने भी संबोधित किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के संबोधन के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने अंगवस्त्र पहनाकर पुष्पगुच्छ और मां सरस्वती का स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। मोदी जी ने मजबूती के साथ फैसलें लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी कोरोना महामारी के दौरान कठोर निर्णय लेते हुए देश की गरीब-वंचित जनता को एक बहुत बड़ा इकोनॉमिक पैकेज दिया। इस पैकेज के तहत 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि एमएसएमई सेक्टर को दिया गया। साथ ही, 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि कृषि आधारभूत संरचना के विकास के लिए दिया गया। उस दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने नीतिगत योजना बनाकर रेहड़ी-सब्जी वालों को आर्थिक सहयोग प्रदान किया। इसके अतिरिक्त, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से देश की 80 करोड़ गरीब जनता को प्रति माह मुफ्त पांच किलो चावल, पांच किलो गेहूं और एक किलो दाल उपलब्ध कराये गए ताकि कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए। इसका परिणाम यह रहा कि आईएमएफ की रिर्पोट के अनुसार भारत में अति गरीबी रेखा से नीचे रहने वालों की संख्या एक प्रतिशत से भी कम हो गयी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्र के विकास के लिए मजबूती के साथ कड़े फैसले लिए, जिसके सुखद परिणाम भी हम सबके सामने है।पिछले नौ सालों में बदलाव आया राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा ने कहा कि देश में टिटनेस की दवा आने में 20 साल, स्माल पॉक्स की दवा आने में 25 साल, पल्स पोलियो को राष्ट्रीय कार्यक्रम बनाने में 28 साल, टीबी की दवा आने में 30 साल और जापानी इंस्फेलाइटीस की दवा आने में 100 साल लग गए। लेकिन देश में कोरोना महामारी का संकेत जनवरी 2020 में दिखा और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने अप्रैल 2020 में एक टास्क फोर्स गठित कर दिया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में नौ महीने के भीतर भारत में कोरोना निरोधक दो-दो स्वदेशी वैक्सीन विकसित हुए। वैक्सीन मैत्री के तहत 100 देशों को भारतीय वैक्सीन पहुंचाई गयी, जिसमें 48 देशों को मुफ्त वैक्सीन दिया गया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पिछले नौ सालों में सबसे महत्वपूर्ण बदलाव यह आया है कि भारत अब लेने वाला नहीं, बल्कि देने वाला देश बन गया है। श्री नड्डा ने कहा कि कोविड-19 निरोधक वैक्सीन का टीकाकरण जहाँ अमेरिका में 76 प्रतिशत और यूरोप में 67 प्रतिशत ही रहा वहीं भारत में यह टीकाकरण शत प्रतिशत रहा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने देश की 130 करोड़ जनता को मुफ्त 220 करोड़ डोज देकर सुरक्षा कवच प्रदान किया। लेकिन ऐसे विकट समय में कांग्रेस के नेताओं ने वैक्सीन को लेकर जनता को गुमराह करने का काम किया।भारत पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बना राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा ने कहा कि कहा कि ब्रिटेन ने भारत पर दो सौ सालों तक राज किया, लेकिन आज भारत ब्रिटेन को पछाड़कर दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है। कार उत्पादन में जापान को पछाड़कर भारत अब तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। 2014 में भारत में उपयोग होने वाले मोबाइल का 92 प्रतिशत चीन से आता था। आज भारत में उपयोग होने वाले 97 प्रतिशत मोबाईल देश में ही निर्मित हो रहे हैं । नए एप्पल पर मेड इन इंडिया लिखा जा रहा है। स्टील उत्पादन में भारत अब चौथे स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। फार्मास्युटिकल में भारत दुनिया की फार्मेसी बन गया है क्योंकि दो सौ देशों को सबसे सस्ती और कारगर दवा आपूर्ति कर रहा है। भारत से इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात 70 हजार करोड़ रुपये तक पहुँच गया है। 2014 में भारत एक लाख करोड़ रुपये का इलेक्ट्रॉनिक्स वस्तुओं का उत्पादन करता था, आज भारत 6 लाख करोड़ रुपये के इलेक्ट्रॉनिक्स वस्तुओं का उत्पादन कर रहा है। 2014 से पूर्व, देश में 800 करोड़ रुपये का खिलौना उत्पादन होता था, लेकिन आज 2,600 करोड़ रुपये का खिलौना उत्पादन हो रहा है। भारत अब खिलौने का आयात करने की जगह निर्यात कर रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने लोकल फॉर वोकल के माध्यम से भी खिलौना उत्पादन को प्रोत्साहित किया गया है।भाजपा की सरकार प्रो-एक्टिव एवं प्रो-रिस्पौंसिबल सरकार है श्री नड्डा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार का विज़न अन्त्योदय है। सरकार की सभी नीतियां और योजनायें मजदूरों, गरीबों, महिलाओं, युवाओं और किसानों को ध्यान में रखकर बनायी जाती हैं। प्रदेश में शिवराज जी के नेतृत्व में सरकार केन्द्र के विजन को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। डबल इंजन की सरकार प्रदेश में विकास के नए आयाम लिख रही है। उन्होंने कहा कि अमृतकाल के बजट में मध्यप्रदेश को सौगात मिली है। रेलवे बजट में मध्यप्रदेश के 33 प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। वहीं एकलव्य विद्यालयों का लाभ भी मध्यप्रदेश को मिलेगा। उन्होंने कहा कि आम बजट में अगर कोई राज्य अव्वल आता तो वह मध्यप्रदेश है। मध्यप्रदेश सरकार ने 1 लाख 24 हजार युवाओं के लिए सरकारी नौकरियां निकाली है, जिसके लिए बधाई की पात्र है। प्रदेश की यूथ पॉलिसी, स्टार्टअप पॉलिसी भी आ चुकी है। गेहूं उत्पादन में मध्यप्रदेश अव्वल है। वहीं लाडली लक्ष्मी बहना योजना के माध्यम से बहनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार एक प्रो-एक्टिव एवं प्रो-रिस्पौंसिबल सरकार है।आत्मनिर्भर भारत के लिए हमने आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश का रोड मैप बनाया : शिवराज सिंह प्रबुद्धजन समागम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। एक समय मध्यप्रदेश की जीएसडीपी का आकार 70 हजार करोड रूपए़ था, जो आज बढ़कर 13 लाख करोड़ रूपए हो गया है। कभी मध्यप्रदेश में प्रति व्यक्ति आय 11 हजार रूपए थी जो आज 1 लाख 40 हजार रूपए हो गई है। पहले देश की जीएसडीपी में मध्यप्रदेश का योगदान 3 प्रतिशत से भी कम था, आज 4.6 प्रतिशत से अधिक हो गया है। इस वर्ष हमने 3 लाख 14 हजार करोड़ का बजट दिया है। पिछले वर्ष हमने 48 हजार करोड़ रूपए का कैपिटल एक्सपेंडीचर रखा था, इस वर्ष हम इंफ्रा पर 56 हजार करोड़ रूपए खर्च कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने आत्मनिर्भर भारत का मंत्र दिया। हमने आत्मनिर्भर भारत के लिए आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश का रोडमैप बनाया। मध्यप्रदेश में चारों तरफ हाई-वे, एक्सप्रेस-वे के जाल बिछ रहे हैं। 4 लाख किलोमीटर से अधिक सड़कों का निर्माण हुआ है। भोपाल-इंदौर में मेट्रो लाइन का काम चल रहा है। उज्जैन में हम रोप-वे बना रहे हैं। आधुनिक तकनीक का उपयोग कर हम मध्यप्रदेश को प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।भाजपा को हमेशा आपका आशीर्वाद मिला और आगे भी मिलेगा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने प्रबुद्धजन समागम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रबुद्धजनों ने भारतीय जनता पार्टी को नई दिशा और सहयोग करने का काम हमेशा किया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी मन की बात कार्यक्रम में समाज के ऐसे लोगों को सामने लाते है जो पर्दे के पीछे रहकर समाज के लिए काम कर रहे है। ऐसे लोगों के सहयोग से आज समाज को नई दिशा मिली है। उन्होंने कहा कि सरकार और संगठन को आपका आशीर्वाद मिला है और आगे भी मिलता रहेगा। आपके सुझावों के साथ भारतीय जनता पार्टी संवाद करते हुए आगे बढेगी।प्रबुद्धजन समागम में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिवप्रकाश जी, प्रदेश प्रभारी श्री मुरलीधर राव, वरिष्ठ नेता डॉ. सत्यनारायण जटिया, केन्द्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर, श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, श्री प्रह्लाद सिंह पटेल, श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री राकेश सिंह मंचासीन थे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मंत्री श्री राहुल कोठारी एवं आभार कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र शर्मा ने माना। कार्यक्रम में अलग अलग समाजों के प्रमुख एवं रिटायर्ड सैन्य अधिकारी, डॉक्टर, वकील, शिक्षाविद, कला जगत के गणमान्यजन मौजूद थे। शिवराज सरकार के 17 सालों में विकसित राज्यों में शामिल हुआ मध्यप्रदेश: विष्णुदत्त शर्मा प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार की नई युवा नीति के लिए मुख्यमंत्री, प्रदेश के युवाओं को दी बधाई ![]() 24 March 2023 भोपाल. मध्यप्रदेश में 2003 के पहले क्या स्थिति थी, सब जानते हैं। मध्यप्रदेश एक बीमारू राज्य हुआ करता था। 2003 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी। आज हमारे मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल के 17 साल पूरे हो रहे हैं और मध्यप्रदेश अब देश के विकसित राज्यों में शामिल हो गया है। शिवराज सरकार ने न सिर्फ कोरोना संकट के दौरान बेहतर काम किया, बल्कि इस महामारी से उबरने के बाद अब प्रदेश को स्वर्णिम मध्यप्रदेश बनाने की ओर अग्रसर है। हमारी सरकार ने जो काम किए हैं, उसके आधार पर 2023 के विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने गुरुवार को मीडिया से चर्चा के दौरान कही। मिस्टर बंटाढार के इशारे पर कमलनाथ ने छीने गरीबों के हक और अधिकार प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि 2018 के विधानसभा चुनाव में गलती से कांग्रेस की सरकार बन गई थी। कमलनाथ सरकार ने प्रदेश को दुरावस्था के दौर में ले जाकर खड़ा कर दिया था और पूरा प्रदेश आकंठ भ्रष्टाचार में डूब गया था। 15 महीने की उस सरकार के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मिस्टर बंटाढार दिग्विजय सिंह के इशारे पर गरीबों का हक और अधिकार छीनने का काम किया। इसके लिए कांग्रेस को मध्यप्रदेश की जनता से मांफी मांगनी चाहिए। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश सरकार संबल योजना से प्रदेश के हर गरीब को जो सहारा दे रही थी, कमलनाथ सरकार ने संबल योजना को बंद करके वह सहारा भी छीन लिया। यहां तक कि बुजुर्गों की तीर्थदर्शन योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना सहित अनेक योजनाओं को बंद कर दिया था।राष्ट्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय गृहमंत्री के स्वागत के लिए उत्साहित हैं कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि केंद्रीय सहकारिता एवं गृह मंत्री श्री अमित शाह जी 25 मार्च को छिंदवाड़ा आ रहे हैं, जहां वह विराट जनसभा और कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। श्री अमित शाह जी छिंदवाड़ा से प्रदेश में महाविजय के संकल्प का शंखनाद करेंगे। वहीं, 26 मार्च को दुनिया के सबसे बड़े दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगतप्रकाश नड्डा जी भोपाल पधार रहे हैं, जो कि नवरात्रि के शुभ अवसर पर नए प्रदेश कार्यालय भवन का भूमिपूजन करेंगे। पार्टी के इतिहास में पहली बार राष्ट्रीय अध्यक्ष लालपरेड ग्राउंड पर बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा जी लालघाटी में बूथ क्रमांक 53 पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को बूथ के कार्यकर्ताओं के साथ सुनेंगे। प्रदेश के पार्टी कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा जी एवं केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी के स्वागत के लिए उत्साहित हैं।युवाओं के विकास में मील का पत्थर साबित होगी प्रदेश सरकार की युवा नीति प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि पूरे प्रदेश के युवाओं के बीच एक व्यापक विचार-विमर्श और संवाद के बाद तैयार की गई युवा नीति की घोषणा आज हमारी प्रदेश सरकार करेगी। इसके लिये भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा प्रदेश के 1070 मंडलों में अलग-अलग सेगमेंट के युवाओं से बातचीत के बाद सरकार को एक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया था, जिसमें युवा नीति के लिए सुझाव थे। युवा संगठनों ने भी युवा नीति के संबंध में अपने सुझाव सरकार को दिये हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान को युवा नीति के लिए बधाई देते हुए कहा कि हमारी सरकार जिस युवा नीति की घोषणा करने जा रही है, वह निश्चित रूप से मध्यप्रदेश के युवाओं के विकास में मील का पत्थर और आने वाले समय में एक अच्छा कदम साबित होगी।युवाओं के सहयोग से एक नया और आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश गढ़ेंगे: मुख्यमंत्री श्री चौहान ![]() 23 March 2023 भोपाल.मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जैसे चिड़िया अपने बच्चों को घोंसलों में नहीं रखती, उन्हें उड़ना सिखाती है, वैसे ही हम हमारे युवाओं को बेरोजगारी भत्ता न देकर विभिन्न कौशल सीखने और अपने आप को रोजगार के लिए तैयार करने के अवसर प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री युवा कौशल कमाई योजना का क्रियान्वयन एक जुलाई से आरंभ होगा। इसमें प्रदेश के युवा, श्रेष्ठतम प्रतिष्ठानों से जुड़ कर कौशल सीखेंगे, वे लर्न भी करेंगे और अर्न भी करेंगे। ऐसे युवाओं को हर माह कम से कम 8 हजार रूपए दिए जाएंगे। प्रतिष्ठान अपनी ओर से अलग से भी राशि देंगे। युवाओं के सहयोग से ही नए और आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश का निर्माण होगा। युवा अपने सपने साकार कर सकें और सफलता की ऊँची उड़ान उड़ सकें, इसके लिए राज्य शासन हर संभव व्यवस्था करने और आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए तत्पर है। इसी कड़ी में आज राज्य की युवा नीति लांच की जा रही है। मुख्यमंत्री श्री चौहान शहीद भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव के शहादत दिवस पर राजधानी भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में यूथ महापंचायत को संबोधित कर रहे थे। चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास सारंग, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री इंदर सिंह परमार उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने यूथ महापंचायत में आये युवाओं का पुष्प-वर्षा कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने युवा पोर्टल का शुभारंभ किया और राज्य युवा नीति की पुस्तिका का अनावरण कर युवा नीति लांच की। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री जन-कल्याण शिक्षा प्रोत्साहन योजना के 20 हजार 937 युवा हितग्राहियों के खातों में 17 करोड़ 94 लाख रूपए, मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना में देश-प्रदेश के संस्थानों में अध्ययनरत 3 हजार 182 विद्यार्थियों की शिक्षा के लिए 175 करोड़, 36 वें नेशनल गेम्स में प्रदेश के लिए 66 पदक अर्जित करने वाले 132 खिलाड़ियों को 4 करोड़ 38 लाख 80 हजार की पुरस्कार राशि और गाँव की बेटी योजना में 25 हजार 800 बेटियों के खातों में 12 करोड़ 90 लाख रूपये की राशि अंतरित की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने राज्य युवा पुरस्कार विजेता युवाओं को पुरस्कृत किया। साथ ही प्रदेश में विद्यमान प्रतिष्ठित औद्योगिक इकाइयों में अप्रेंटिसशिप के लिए युवाओं को अनुबंध-पत्र भी प्रदान किए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने युवाओं को युवा नीति के उद्देश्य तथा मुख्य बिन्दुओं की जानकारी भी दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू के बलिदान दिवस पर उनका स्मरण करते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संघर्ष और कुर्बानी से ही देश को स्वतंत्रता प्राप्त हुई। युवा पीढ़ी उनके त्याग, तपस्या और बलिदान से जुड़ी रहे, इसी उद्देश्य से यूथ महापंचायत का आयोजन अमर शहीदों के बलिदान दिवस पर किया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वैभवशाली, गौरवशाली, शक्तिशाली, सम्पन्न और समृद्ध भारत का निर्माण हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की पहल से आजादी के ज्ञात-अज्ञात और गुमनाम नायकों के संघर्ष और बलिदान से देश परिचित हुआ है। इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा स्थापित की गई है। मध्यप्रदेश में भी जनजातीय क्रांतिकारियों की प्रतिमाएँ तथा स्मारक निर्मित किए गए हैं। देश के युवाओं के लिए स्वामी विवेकानंद प्रेरणा के मुख्य स्रोत हैं। स्वामी जी का मानना था कि कोई भी काम ऐसा नहीं है, जो हम नहीं कर सकते। युवा अपने को दीन-हीन न समझें। प्रधानमंत्री श्री मोदी के अनुसार यह अमृत काल की अमृत पीढ़ी है। आप अपने माता-पिता के साथ राष्ट्र और प्रदेश की भी संतानें हैं। राज्य सरकार युवाओं के सर्वांगीण विकास और उज्ज्वल भविष्य के लिए कृत-संकल्पित है। मुख्यमंत्री की युवा कल्याण के लिए घोषणाएँ
पर्यावरण अनुकूल जीवन-शैली अपनाना जरूरी मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी युवाओं को अनुकूल पर्यावरण के लिए जीवन-शैली अपनाने के लिए निरंतर प्रेरित कर रहे हैं। पर्यावरण-संरक्षण और धरती को अगली पीढ़ी के लिए सुरक्षित छोड़ने में युवाओं को भी अपनी ओर से योगदान करना आवश्यक है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अपने स्वयं के प्रतिदिन पौधा लगाने के संकल्प का उल्लेख करते हुए युवाओं को समाज हित में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी को पानी, बिजली की बचत, ऊर्जा-संरक्षण के लिए व्यक्तिगत स्तर पर कार्य करना आवश्यक है।युवा, स्वास्थ्य एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजग रहे मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि युवाओं को अपने स्वास्थ्य और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक रहना चाहिए। मोबाइल सहित अन्य डिजिटल संसाधनों के अत्यधिक उपयोग से नई चुनौतियाँ सामने आ रही हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने युवाओं को नशीले पदार्थों के उपयोग के खतरों के प्रति सचेत करते हुए कहा कि राज्य में एक अप्रैल से शराब दुकानों के पास बने अहाते बंद किए जा रहे हैं। पार्क, सड़क तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों को दण्डित किया जाएगा। नशे के अवैध व्यापार में लगे व्यक्तियों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।यंग अचीवर्स ने साझा किए अपने अनुभव यूथ महापंचायत में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त मध्यप्रदेश के युवा अचीवर्स ने भी अपने अनुभव साझा किए। उद्यमी तथा चाय सुट्टा बार के संस्थापक श्री अनुभव दुबे ने कहा कि "हम गोरो को फ्रेंचाइजी बेचेंगे और कुल्हड़ में दी चाय से हर व्यक्ति हमारे देश और प्रदेश की मिट्टी को चूमेगा"। इसी सोच से आरंभ किया गया "चाय सुट्टा बार" आज वैश्विक ब्रांड बन गया है। श्री दुबे ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान की सोच और कर्म में युवा का जोश झलकता है।प्रसिद्ध संगीतकार और गीतकार श्री मेघदीप बोस ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा प्रदेश में कला- संस्कृति को दिए गए प्रोत्साहन तथा प्रदेश में संगीत पर केन्द्रित प्रतिष्ठित कार्यक्रमों से ही उन्हें संगीत के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा और अवसर मिले। श्री बोस ने प्रदेश की सड़कों की स्थिति में गत वर्षों में हुए सुधार की भी सराहना की। ओलिंपियन श्री विवेक सागर प्रसाद ने कहा कि खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ना सरल नहीं है। मुख्यमंत्री श्री चौहान प्रदेश में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। प्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल अधोसरंचना तथा प्रशिक्षकों का मार्गदर्शन उपलब्ध है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने राज्य युवा पुरस्कार विजेताओं श्री अंकित लखेरा, श्री शुभम चौहान, सुश्री सायना कुरैशी, सुश्री साक्षी भारद्वाज, कुमारी मुस्कान अहिरवार और श्री श्रुति तिवारी को पुरस्कार प्रदान किए। विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के युवा हितग्राही, अलग-अलग क्षेत्रों के यंग अचीवर्स, विद्यार्थी और यंग प्रोफेशनल्स सहित बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए। महापंचायत में भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, उज्जैन, देवास, आगर मालवा, शाजापुर, हरदा, नर्मदापुरम, सागर, गुना और अशोकनगर के युवाओं ने भी सहभागिता की। प्रदेश के अन्य सभी जिलों से युवा वर्चुअली जुडे़। राज्य सरकार की 03 साल की प्रमुख उपलब्धियां - एक नजर में ![]() 22 March 2023 भोपाल. विकास यात्रा
प्रवासी भारतीय दिवस
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट
जी-20 बैठकों का आयोजन
खेलो इंडिया यूथ गेम्स - 2022
देशभर के 6 हजार से अधिक खिलाड़ियों ने लिया भाग। सरकारी पदों पर रिकॉर्ड भर्तियां- सरकार का विशेष अभियान
मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान
जनभागीदारी - मध्यप्रदेश बना मॉडल राज्य
देश में हम बने नंबर वन
नये संस्थानराज्य सांख्यकी आयोग (मध्यप्रदेश, देश का पहला राज्य है, जहां ऐसा आयोग गठित हुआहै ) मध्यप्रदेश योग आयोग का गठन मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग का गठन मध्यप्रदेश सामान्य वर्ग कल्याण आयोग का पुनर्गठन मध्यप्रदेश विश्वकर्मा कल्याण बोर्ड का गठन मध्यप्रदेशरजक कल्याण बोर्ड का गठन मध्यप्रदेशराज्य औषधीय पादप बोर्ड का गठन । मध्यप्रदेश प्रवासी श्रमिक कल्याणआयोग का गठन । खनिज अभियांत्रिकी संस्थान , सिंगरौली की स्थापना । नयी नीतियां / नयी योजनायेंयुवा नीति – 2023 स्टार्ट अप नीति 2022 विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति – 2022 राज्य की पोषण नीति एवं पोषण रणनीति एथेनॉल एवं बॉयोफ्यूल नीति मध्यप्रदेश फिल्म पर्यटन नीति – 2020 मुख्यमंत्री बालिका ई- स्कूटी योजना ( कक्षा 12 में मेरिट में आने वाली सरकारी स्कूल की मेधावी बेटियों के लिए ) एक लाख युवाओं को नि:शुल्क टेक्निकल प्रशिक्षण देने के लिए नयीमुख्यमंत्री कौशल अप्रेंटिसशिप योजना। परंपरागत फसलों के स्थान पर लाभकारी फसलोंके उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए फसल विविधीकरण योजना लागू। नरवई जलाने की प्रथा को हतोत्साहित करने के लिए‘फसल अवशेष प्रबंधन योजना’ लागू। नरवई से भूसा तैयार करने की मशीन के लिए किसानों को मिल रहा अनुदान। प्राथमिक प्रसंस्करण को प्रोत्साहित करने के लिए एक विशेष प्रोत्साहन योजना लागू। इसके अंतर्गत मशीन क्रय पर अनुदान देते हुए ग्रामीण युवाओं को कस्टम हायरिंग केंद्र की स्थापना के लिए दी जा रही सहायता। प्रदाय केन्द्र से उचित मूल्य की दुकानों तक राशन सामग्री के परिवहन का कार्य करने का अवसर प्रदेश के युवाओं को देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना लागू। 20 जनजातीय बाहुल्य जिलों मेंमुख्यमंत्री राशन आपके ग्राम योजना का क्रियान्वयन प्रारंभ। औषधीय एवं सुगंधित पौधों की खेती के लिए देवारण्य योजना लागू। सिकलसेल एनिमीयाबीमारी से बचाव के लिए जनजातीय बाहुल्य वाले 89 विकासखण्डों में हीमोग्लोबिनोपैथी मिशन लागू। पिछड़ा वर्ग के युवक-युवतियों को विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की नयीयोजना प्रारम्भ। लाडलियों को कॉलेज की पढाई में सहयोग हेतु बनी मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना । दो किश्तों में 25 हजार रु की प्रतिपूर्ति । ऐसी आबकारी नीति बनाई गयी है, जो शराब पीने को हतोत्साहित करती है। नई नीति में अहाते हुए प्रतिबंधित। शैक्षणिक संस्थान के 100 मीटर तक नहीं खुलेंगी शराब दुकानें। प्रदेश में शराब की कोई नई दुकान नहीं खोली जाएगी। धार्मिक स्थलों के आस-पास से शराब की दुकानें हटाई जाएंगी। पहली बार शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़े जाने पर 6 माह के लिए ड्राइविंग लाइसेंस कैंसल कर दिया जाएगा, दूसरी बार पकड़े जाने पर 2 वर्ष के लिए और तीसरी बार पकड़े जाने पर आजीवन वाहन चलाने पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। श्रम कानूनों में क्रन्तिकारी सुधार – श्रमिकों के स्वास्थ्य और उनके हितों को ध्यान में रखकर लागू किये गए ये सुधार। कमजोर वर्गों के लिए स्व- रोजगार योजनायें – प्रदेश के इतिहास में पहली बारटंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना। भगवान बिरसा मुंडा स्व-रोजगार योजना। संत रविदास स्व-रोजगार योजना। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना। मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति- जनजाति विशेष परियोजना वित्त पोषण योजना। सावित्री बाई फुले स्व-सहायता समूह योजना। पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्ग के लिए उद्यम योजना पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्ग के लिए स्व-रोजगार योजना। मुख्यमंत्री विमुक्त, घुमंतू एवं अर्ध घुमंतू स्व-रोजगार योजना। माफिया, गुंडे, बदमाशों और आतंक पर शिकंजासरकार ने डकैत समस्या को जड़ से मिटाया और सभी बड़े लिस्टेड गैंग का खात्मा कर दिया। पिछले 32 सालों में पहली बार एक ही वर्ष (2022) में 1 करोड़ 14 लाख रुपए के इनामी 6 नक्सली मार गिराए गए। भू-माफिया, चिटफंड माफिया, शराब माफिया, रेत माफिया, राशन माफिया, मिलावट माफिया आदि सभी प्रकार के माफिया और दबंगों को कुचलने की कार्रवाई। माताओं, बहनों, बेटियों की तरफ जिसने भी आंख उठाकर देखी, उनके घरों पर बुलडोजर चलाए गए। करीब 23 हजार एकड़ भूमि भू-माफियाओं से मुक्त कराई गई। इस भूमि की वैल्यू लगभग 15 हजार करोड़ रुपए से अधिक है। पत्थरबाजी से सरकारी संपत्ति को नुकसान की वसूली के लिए बनाया कानून। जोर-जबरदस्ती, बहला-फुलसलाकर विवाह और धर्म परिवर्तन रोकने के लिए धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम लागू। अर्थव्यवस्थाभारत के सकल घरेलू उत्पाद में मध्यप्रदेश का योगदान 3.6% से बढ़कर 4.8% हुआ। वर्ष 2021 – 22 में प्रचलित दरों पर प्रदेश की विकास दर देश में सबसे अधिक 19. 74% रही। विगत 02 वित्तीय वर्ष में रिकॉर्ड 75 हजार करोड़ रुपए से अधिक का पूंजीगत व्यय। अधोसंरचना विकास( बिजली, सड़क, पानी)हमारी सकलऊर्जा क्षमता बढ़कर हुई 28 हजार मेगावॉट से भी अधिक। रीवा में प्रारंभ हुआ 750 मेगावॉट का एशिया का सबसे बड़ा सोलर प्लांट। ओंकारेश्वर में बन रहा विश्व का सबसे बड़ा 600 मेगावाट फ्लोटिंग सोलर पॉवर प्लांट। प्रथम चरण कीकार्यवाही प्रारंभ । विगत 2 वित्तीय वर्षों में लगभग 12 हजार करोड़ रुपए का व्यय कर 8 हजार किलोमीटर से अधिक लंबाई की सड़कों का निर्माण, उन्नयन एवं नवीनीकरण तथा 69 पुलों का निर्माण किया गया है। प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग अंतर्गत 27 हजार करोड़ रुपए से अधिक के सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर हैं। विगत 3 वर्षों में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना अंतर्गत 17 हजार 500 करोड़ रुपए से अधिक के मार्गों की स्वीकृति प्रदान की गई है। भारत की पहली एक्वाडक्ट टनल तथा भारत की सबसे चौड़ी और मध्यप्रदेश की सबसे लंबी टनल ‘रीवा-सीधी 6 लेन टनल’जनता को की गई समर्पित। 299 किलोमीटर लंबाई के अटल प्रगति पथ, 900 किलोमीटर लंबाई के नर्मदा प्रगति पथ और676 किलोमीटर लंबाई का विंध्य एक्सप्रेस-वे केनिर्माण के लिए कार्यवाही प्रारंभ । प्रदेश के 14 लोकेशन्स पर बनेंगे रोप-वे।उज्जैन रेलव स्टेशन से लेकर श्री महाकाल महालोक तक रोप-वे निर्माण हेतु 209 करोड़ रुपए की परियोजना भारत सरकार से स्वीकृत। भोपाल और इंदौर के बीच बनेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट और मेगा निवेश क्षेत्र। कुल 25 हजार एकड़ से अधिक की भूमि चिन्हित। इससे 6 लाख नवीन रोजगार का सृजन संभावित। पिछले 3 साल में 6 लाख हेक्टेयर से अधिक की नई सिंचाई क्षमता विकसित। कुल सिंचाई क्षमता 45 लाख हेक्टेयर तक पहुंची । जल जीवन मिशन में अब तक 58 हजार 800 करोड़ रुपए की लागत की नल-जल योजनाएं स्वीकृत। लगभग 57 लाख (48%)ग्रामीण परिवारों के घरों में नल से जल पहुँचाया जा चुका है। 7 हजार से अधिक ग्राम हुए शत-प्रतिशत कवर। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धारित लक्ष्य 3 हजार 900 से कहीं अधिक 5 हजार 372 अमृत सरोवरों का निर्माण कार्य प्रारम्भ कर दिया है। इनमें से 450 करोड़ रुपए की लागत के 2 हजार 648 अमृत सरोवर निर्मित हो चुके हैं, जिसके फलस्वरूप 3 करोड़ घनमीटर की जल भराव क्षमता विकसित हो गई है। भारत सरकार से रुपए 44 हजार 600 करोड़ से अधिक लागत की केन-बेतवा लिंक परियोजना को मिली स्वीकृति। किसान कल्याणपिछले 3 साल में 2 लाख 25 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि के हितलाभ किसानों के खाते में अंतरित किए हैं। पिछले 2 साल में 32 हजार करोड़ रुपए से अधिक के कृषि ऋण दिए शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के 4 हजार रुपए मिलाकर किसानों को 10 हजार रुपए सालाना की मदद। सरकार ने 17 हजार करोड़ रुपए से अधिक का बीमा दावा भुगतान किया। परंपरागत फसलों के स्थान पर लाभकारी फसलों के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए फसल विविधीकरण योजना लागू। 1 लाख 86 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में प्राकृतिक खेती हेतु 60 हजार से अधिक किसानों ने कराया पंजीयन। किसानों को देसी गाय के लालन-पालन के लिए सरकार देरही 900 रुपए प्रतिमाह का अनुदान। जनहानि, पशुहानिपर राहत की दरें लगातार बढ़ाई गईं। 2003 में जनहानि पर आरबीसी में सहायता मिलती थी केवल 50 हजार रूपए, इसे बढ़ाकर 4 लाख रूपए किया। पशुहानि पर मिलते थे केवल 625 रूपए, इसे बढ़ाकर 16 से 30 हजार रूपए किया। गरीब कल्याणमुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना तथा मुख्यमंत्री नगरीय भू-अधिकार योजना के माध्यम से एक नई सामाजिक क्रांति प्रारम्भ। भू-खंड विहीन परिवारों को अब तक 40 हजार से अधिक पट्टे वितरित। प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हो रहा अपने घर का सपना। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र मिलाकर 55 लाख से अधिक स्वीकृत आवासों के विरुद्ध लगभग 41 लाख आवासों का निर्माण पूर्ण। पीएम स्वनिधि योजना एवं मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ विक्रेता योजना के माध्यम से 10 लाख से अधिक छोटे व्यवसायियों को दिलाया गया ब्याज मुक्त ऋण। संबल योजना के अंतर्गत लगभग 4 लाख हितग्राहियों को वितरित किए गए हैं 3 हजार 700 करोड़ रुपए से अधिक के हितलाभ। संबल-2 में जुड़े 13 लाख से अधिक पात्र हितग्राही। स्वामित्व योजना के अंतर्गत अब तक 9 लाख 37 हजार से अधिक भू-अधिकार पत्र वितरित। मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना में अब तक लगभग 8 लाख वरिष्ठ नागरिकों ने की तीर्थ-यात्रा। हवाई जहाज से तीर्थ यात्रा भी होगी प्रारंभ । दिव्यांगों के लिए भी शुरू की जा रही है तीर्थ-दर्शन योजना। प्रदेश के 3 करोड़ 54 लाख से अधिक हितग्राहियों के बने आयुष्मान कार्ड। 25 लाख से अधिक मरीजों का हुआ नि:शुल्क इलाज। दीनदयाल रसोई केन्द्रों 56 से बढाकर किये 145 । प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना मेंलगभग 82 लाख महिलाओं को नि:शुल्क गैस कनेक्शन। मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह, कल्याणी विवाह, नि:शक्तजन विवाह योजनाओं में 1300 करोड़ से अधिक के व्यय से 5 लाख 75 हजार से अधिक बेटियां लाभान्वित। प्रति कन्या देय सहायता राशि 51 हजार रुपए को बढ़ाकर 55 हजार रुपए किया गया है। अब विवाह सामग्री नहीं , बेटियों को चैक सेराशि देने का निर्णय । मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना एवं मुख्यमंत्री कोविड बाल सेवा योजना के अंतर्गत दी जा रही 4 हजार 700 से अधिक बच्चों को सहायता। मध्यप्रदेश के 413 नगरीय निकायों में पुरानी अवैध कॉलोनियों को नाम मात्र के शुल्क के साथ वैध एवं नियमित किए जाने की कार्यवाही प्रारम्भ। भू-माफिया से मुक्त कराई गई जमीन पर गरीबों के लिए बन रही हैं सुराज कॉलोनियां। बच्चों, महिलाओं, विकलांगजनों, निराश्रितों तथा वरिष्ठ नागरिकों आदि के कल्याण के लिए प्रतिष्ठित सामाजिक संस्थाओं का सहयोग प्राप्त किया जायेगा। राज्य सरकार राजी करेगी 1 हजार करोड़ के सोशल इम्पेक्ट बॉन्ड्स। कमजोर वर्ग कल्याणपेसा नियम-2022 - सामाजिक समरसता के साथ जनजातियों के सशक्तीकरण की एक नई सामाजिक क्रांति की शुरूआत। जल, जंगल, जमीन, महिला सशक्तीकरण, परंपराओं और संस्कृति का संरक्षण तथा श्रम जैसे विषयों पर मिले ग्राम सभाओं को अधिकार। भगवान बिरसामुण्डा, शंकरशाह, रघुनाथशाह और टंट्या मामा जैसे जनजातीय जननायकों की प्रतिमाएं लगवाई और स्मारक बनवाए गए। प्रदेश के 827 वन ग्रामों को राजस्व ग्रामों में परिवर्तित किया जा रहा है। अब तक 450 से अधिक ग्रामों में कार्यवाही पूर्ण। वर्ष 2007 में तेंदूपत्ता संग्रहण दर जहां रुपए 450/- प्रति मानक बोरा थी, वहीं वर्ष 2022 में रुपए 3000/- प्रति मानक बोरा तक बढ़ा दी गई है। भोपाल स्थित हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम रानी कमलापति के नाम पर और पातालपानी रेलवे स्टेशन का नामकरण जननायक टंट्या भील स्टेशन किया गया। बैगा, सहरिया, भारिया परिवारों के लिए आहार अनुदान योजना बनी वरदान- 285 करोड़ प्रतिवर्ष की सहायता मिल रही महिलाओं को। आकांक्षा योजना के अंतर्गतदी जा रहीNEET, CLAT, JEE प्रवेश परीक्षाओं की कोचिंग। प्रतिवर्ष 800 से अधिक विद्यार्थी लाभान्वित। भगवान बिरसा मुण्डा एवं राजा हृदयशाह के नाम पर किया गया है मेडिकल कॉलेजों का नामकरण। इसी प्रकार राजा शंकर शाह के नाम पर किया गया छिंदवाडा विश्वविद्यालय । विगत 3 वर्षों में अनुसूचित जाति के 1 करोड़ 42 लाख से अधिक हितग्राहियों को 24 हजार 600 करोड़ रुपए से अधिक के हितलाभ वितरित। पिछड़ा वर्ग आरक्षण के साथ स्थानीय निकाय निर्वाचन कराने में सरकार सफल रही। प्रतिवर्ष 31 अगस्त को मनाया जा रहा विमुक्त जाति दिवस। वनाधिकार कानून के अंतर्गत 35 हजार से अधिक निरस्त दावे मान्य। साहूकारी अधिनियम में क्रांतिकारी संशोधन। 15% से अधिक ब्याज नहीं ले सकते साहूकार। सागर में 100 करोड़ रुपये की लागत से संत रविदास जी का भव्य स्मारक बनाने का निर्णय । जनजातीय योजनाओं के प्रभावशाली क्रियान्वयन के लिए राजभवन में पहली बार स्थापित हुआ जनजातीय प्रकोष्ठ। विमुक्त, घुमन्तु, अर्ध घुमन्तु समुदायों की संस्कृति, ज्ञान, कला और परंपराओं को संरक्षित रखने के उद्देश्य से इंदौर में एक विशिष्ट संग्रहालय बनाने का निर्णय । महिला सशक्तिकरण44 लाख 50 हजार से अधिक हुआ लाडली लक्ष्मी परिवार हर साल 2 मई को प्रदेश में मनाया जा रहा है लाड़ली लक्ष्मी उत्सव। जिला स्तर से पंचायतें घोषित हो रहीं लाड़ली लक्ष्मी पंचायतें। प्रदेश के हर जिले में लाड़ली लक्ष्मी पथ, लाड़ली लक्ष्मी वाटिका और लाड़ली लक्ष्मी पार्क। कन्या पूजन से सरकारी कार्यक्रमों की शुरुआत। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बन रहे आवास के दस्तावेज परिवार के महिला एवं पुरूष दोनों के नाम पर। चाबी भी संयुक्त रूप से दी जा रही है । जमीन या मकान की रजिस्ट्रीमहिला के नाम पर करने पर पंजीयन शुल्क 3% से घटाकर 1 % कियागया। महिलाओं के पक्ष में रजिस्ट्री में हुई 25 % की वृद्धि । महिला अपराधों की रोकथाम के लिए प्रदेश में 950 महिला ऊर्जा डेस्क स्थापित। हर जिले में एक महिला थाने की स्थापना। महिला स्व- सहायता समूह बने जन- आन्दोलन। 47 लाख से अधिक महिलाएं जुडी । 5 हजार करोड़ रु से अधिक का क्रेडिट लिंकेज दिया गया । समर्थन मूल्य पर फसल खरीदी, यूनिफॉर्म निर्माण, जल कर वसूली, फ्लाई ऐश ईंट निर्माण, सेंट्रिंग, कोदो-कुटकी के बिस्किट निर्माण, बिजली बिल वसूली, मास्क-सैनिटाइजर निर्माण जैसे हर काम में संलग्न है समूह ।7 पोषण आहार संयंत्रों का सञ्चालन अब महिला समूहों के हाथ में । हर जिले में बने दीदी कैफे । महिला स्व-सहायता समूहों को 3 लाख रुपए तक के बैंक ऋण पर 2% का अतिरिक्त ब्याज अनुदान। महिलाओं के लिए पृथक से इंडस्ट्रियल क्लस्टर बनाया जा रहा है। 100 करोड़ रु का नारी सम्मान कोष बनाया गया है । संविदाकर्मी महिलाओं को भी अब 180 दिन का प्रसूती अवकाश मिल रहा है। शासकीय सेवाओं में पदस्थ बहनों को वर्ष भर में7 दिवसों का अतिरिक्त आकस्मिक अवकाश, जिसे वे अपनी आवश्यकता अनुरूप उपयोग कर सकेंगी। वर्ष 2023-24 के बजट में महिला सशक्तिकरण के लिए रिकॉर्ड 1 लाख 2 हजार 976 करोड़ रुपए का प्रावधान। चाइल्ड बजटिंग शुरू करने वाला मध्यप्रदेश, देश का पहला राज्य। कुपोषण दूर करने के लिए मुख्यमंत्री बाल आरोग्य संवर्धन कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। पिछले ढाई वर्ष में लगभग 6 लाख बच्चे पोषण के सामान्य स्तर पर आए। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना- बहनों का सम्मान बढ़ाने का महायज्ञM23 से 60 वर्ष आयुवर्ग की बहनों को इस योजना में मिलेंगे प्रतिमाह 1 हजार रुपए। विवाहित महिलाओं के साथ-साथ कल्याणी, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता बहनों को भी मिलेगा योजना का लाभ। इस राशि का उपयोग बहनें स्वयं और परिवार की छोटी-मोटी जरूरतों को पूरा करने के लिए कर सकेंगी। 10 जून से होगा योजना का लाभ मिलना प्रारंभ । शिक्षानेशनल अचीवमेंट सर्वे में मध्यप्रदेश 17वें स्थान से बड़ी छलांग लगाकर 5वें स्थान पर पहुंचा। सीएम राइज स्कूल परियोजना का क्रियान्वयन प्रारंभ। 370 विद्यालय प्रारम्भ हुए। 6300 करोड़ रुपए से बनाए जा रहे सर्वसुविधायुक्त। वर्ष 2023-24 में खोलेंगे 150 से अधिक नये सीएम राइज स्कूल। मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना- 3 लाख 44 हजार से अधिक विद्यार्थियों की 1021 करोड़ रुपए से अधिक की फीस प्रतिपूर्ति। नए 24 आईटीआई प्रारंभ। आईटीआई संस्थाओं में समय की मांग के अनुसार ट्रेड शामिल। सुपर 100 योजना अंतर्गत 600 से अधिक विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग। संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल पार्क का संचालन होगा इस वर्ष से प्रारंभ। प्रतिवर्ष 6 हजार युवा बनेंगे हुनरमंद। इस सत्र से 6 इंजीनियरिंग, 6 पॉलिटेक्नीक कॉलेजों और भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज में में हिन्दी भाषा में पढ़ाई प्रारंभ। पूरे देश में अपने किस्म की ऐतिहासिक पहल। मेडिकल और इंजीनियरिंग की चयन परीक्षा में सरकारी स्कूलों के बच्चों का प्रतिशत बढ़ाने के लिए बनेगी अलग से मेरिट लिस्ट, होंगी 5 % सीटें आरक्षित । स्वास्थ्यकोरोना के खिलाफ जनता के साथ मिलकर लड़ाई लड़ी और विजयी हुए।लगभग 99 % वैक्सीन डोज कवरेज । 10 हजार से अधिक हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरऔर362 आयुष हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर प्रारम्भ। मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान योजना बनी गरीबों की संजीवनी। इस योजना में वर्ष 2003 में मात्र 3 करोड़ रुपए प्रतिवर्ष की सहायता दी जाती थी, जो आज 200 करोड़ रुपए प्रतिवर्ष हो गई है। चिकित्सालयों में 132 प्रकार की जांचें और 530 प्रकार की औषधियांनि:शुल्क। सी. टी. स्कैन की सुविधा पीपीपी मोड पर प्रारम्भ। 19 नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना की स्वीकृति जारी। इससे 4 हजार से अधिक एमबीबीएस की नई सीटें उपलब्ध होंगी। श्योपुर, भिंड, बालाघाट , धार में भी खुलेंगे मेडिकल कॉलेज । पिछले तीन वर्षों में 861 स्वास्थ्य संस्थाओं का उन्नयन/ विकास। 646 स्वास्थ्य संस्थाओं का निर्माण कार्य पूर्ण। अस्पतालों के लिए प्रारम्भ किया गया सम्पूर्ण कायाकल्प अभियान। लगभग 150 करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा स्वास्थ्य संस्थाओं का सुदृढ़ीकरण। निवेश और रोजगारदेश में न्यूनतम बेरोजगारी दर वाले राज्यों में से एक है मध्यप्रदेश। (फरवरी 2023- मात्र 2%) 22 MSME क्लस्टर्स और 14 नए औद्योगिक क्षेत्र हो रहे विकसित। इसके अलावा EV पार्क, फार्मा पार्क, टेक्सटाइल पार्क, गारमेंट यूनिट्स के लिए प्लग एंड प्ले जोन तथा सेमीकंडक्टर पार्क तैयार हो रहे हैं। ‘स्टार्ट योर बिजनेस इन 30 डेज’ कार्यक्रम शुरू किया गया। 8 विभागों की 44 सेवाएं 30 दिन के भीतर प्रदाय की जा रही हैं। इनमें से 35 सेवाएं डीम्ड एम्प्रूवल की श्रेणी में। 900 से अधिक अनुपयोगी तथा अप्रचलित कानूनों को किया गया निरसित। स्वामी विवेकानंद जी की जयंती से रोजगार दिवस का प्रतिमाह आयोजन प्रारंभ।हर माह औसतन तीन लाख रोजगार के नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं। नवंबर 2021 से अब तक विभिन्न स्व-रोजगार योजनाओं के अंतर्गत 46 लाख 58 हजार से अधिक स्व-रोजगार के नये अवसर सृजित किए गए। लगभग 31 हजार करोड़ रुपए की ऋण सहायता स्वीकृत की जा चुकी है। चीफ मिनिस्टर्स यंग प्रोफेशनल्स फॉर डेवलपमेंट प्रोग्राम प्रारम्भ। हर जिले में सी.एम. फेलो की नियुक्ति। मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप योजना के माध्यम से प्रदेश में 4 हजार 600 से अधिक युवा इंटर्न को बनाया मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र। मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के माध्यम से इस सत्र में लगभग 23 हजार छात्र-छात्राएं ले रहे सामाजिक उत्थान के लिए सामाजिक नेतृत्वकर्ता बनने का प्रशिक्षण। जिला, ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर लगभग 5 हजार 300 पेसा समन्वयक नियुक्त। स्टार्ट-अप नीति आने के बाद प्रदेश में 800 नए स्टार्ट-अप और 18 नए इन्क्यूबेटर स्थापित। इंदौर के सुपर कॉरिडोर में 22 एकड़ जमीन पर बनेगा 35 मंजिला स्टार्ट-अप पार्क बनाने का निर्णय । 20 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार। इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोरएवं मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क का विकास। विक्रमपुरी उज्जैन में तेजी से मेडिकल डिवाइस पार्क में यूनिट्स लगना प्रारम्भ। सुशासनलोक सेवा गारंटी कानून लागू कर 600 से अधिक सेवाएं समयसीमा में प्रदान करने की गारंटी। अब तक लगभग 9 करोड़ आवेदन प्राप्त, जिसमें से 8 करोड़ 90 लाख से अधिक आवेदन निराकृत। 408 लोक सेवाएं की गईं पूरी तरह से ऑनलाइन। सीएम हेल्प लाइन के जरिए मुख्यमंत्री तक जनता की सीधी पहुँच। अब तक 2 करोड़ 10लाख से अधिक शिकायतें आईं, जिनमें से 2 करोड़ 6 लाख से अधिक का निराकरण। केंद्र और राज्य सरकार की 137 योजनाओं में से 31 हजार करोड़ रुपए का डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर। सायबर तहसील की क्रांतिकारी अवधारणा लागू। राजस्व प्रकरणों के निराकरण की प्रक्रिया फेसलेस और पारदर्शी बनी। अब तक 5हजारसे अधिक प्रकरणों का निराकरण। आपात स्थिति में लोगों को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने की डायल 100 योजना का सफल क्रियान्वयन। अब तक 1 करोड़ 50 लाख से अधिक लोग लाभान्वित। राष्ट्रीय गुड गर्वनेंस इंडेक्स में जिला स्तर पर लोकसेवा प्रदाय के लिए मध्यप्रदेश देश में प्रथम स्थान पर। मऊगंज को मध्यप्रदेश का 53वां जिला बनाने का निर्णय । 4 तहसीलें- मऊगंज, हनुमना, नई गढ़ी और देवतालाब होंगी शामिल। विधायकों की स्वेच्छानुदान निधि 25 लाख रु सेबढ़ाकर 75 लाख रु की गयी । सीएम जन सेवा योजना में मोबाइल के माध्यम से प्रदान की जाने वाली सेवाओं का विस्तार- आय, मूल निवासी नि:शुल्क, खसरा-खतौनी, नक्शा की प्रमाणित प्रति एवं भू-अधिकार पुस्तिका मात्र 10 रुपए प्रति 181 पर कॉल के माध्यम से प्रदान की जा रही है। 5G क्रांति- श्री महाकाल महालोक से 5G की मध्यप्रदेश में हुई शुरुआत। इंदौर और भोपाल में भी 5G सेवाएं प्रारम्भ। तेजी से होगा अन्य शहरों में भी विस्तार। मध्यप्रदेश के मूल निवासियों द्वारा अर्जित की जाने वाली असाधारण उपलब्धियों के लिए स्थापित किया गया मध्यप्रदेश गौरव सम्मान। शासकीय सेवकों के द्वारा किए जाने वाले नवाचारी कार्यों एवं शासकीय योजनाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रारंभ हुए मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार नए स्वरूप में। मध्यप्रदेश का सांस्कृतिक अभ्युदयमाननीय प्रधानमंत्री जी के कर कमलों से 11 अक्टूबर 2022 को ‘श्री महाकाल महालोक’ का शिवार्पण।महाकाल महालोक के द्वितीय चरण का कार्य प्रारंभ। तेजी से करेंगे पूरा। ओरछा में बनेगा भव्य राम राजा लोक, चित्रकूट में दिव्य वनवासी रामलोक और सलकनपुर में श्री-देवी महालोक के निर्माण का निर्णय । अमर शहीदों एवं जनजातीय जननायकों- रानी कमलापति, राजा शंकरशाह-रघुनाथ शाह, चंद्रशेखर आजाद, रामप्रसाद बिस्मिल, टंट्या भील आदि की स्मृतियों को अक्षुण्ण रखने के लिए बनाए गए हैं भव्य स्मारक। मध्यप्रदेश की धरती के ऐसे वीर सैनिक, जो सीमाओं पर देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करते हैं, उनके परिजनों को 1 करोड़ रुपए की सम्मान निधि, सरकारी नौकरी और आवासीय भू-खंड। महाशिवरात्रि के अवसर पर उज्जैन में 'शिव ज्योति अपर्णम्-2023' का भव्य आयोजन। बाबा महाकाल की पावन धरा पर 18 लाख 82 हजार से अधिक दीपों को प्रज्ज्वलित कर बना विश्व रिकॉर्ड। इस्लाम नगर का 308 साल पुराना गौरव लौटा। अब इसका नाम पुन: जगदीशपुर हुआ। ओंकारेश्वर में आदि गुरु शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची बहु धातु की भव्य प्रतिमा एवं अद्वैत धाम, अद्वैत वन, अद्वैत वेदांत संग्रहालय एवं संस्थान का निर्माण कार्य लगभग 2200 करोड़ रुपए की लागत से किया जा रहा है। जनजातीय परंपरा के अभिन्न उत्सव "भगोरिया" को राजकीय पर्व के रूप में मनाने और प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर के रूप में पहचान बनाने का निर्णय। वर्ष 2021 की तुलना में 2022 में धार्मिक पर्यटक स्थलों में पर्यटकों की संख्या में 122% तथा अन्य पर्यटन स्थलों में पर्यटकों की संख्या में 58% की वृद्धि हुई। लाइफ साइंसेस आधारित अर्थ-व्यवस्था को प्रोत्साहन देने के लिए 5 करोड़ रुपए का प्रावधान। जैव विविधतामध्यप्रदेश घड़ियाल, गिद्ध, टाइगर और लेपर्ड के साथ अब चीता स्टेट भी बन गया है। सितंबर 2022 में 70 साल बाद नामीबिया से कूनो-पालपुर राष्ट्रीय उद्यान में चीतों की पुनर्स्थापना। फरवरी 2023 में दक्षिण अफ्रीका से लाए गए 12 और चीते। बनाए गए 450 चीता मित्र। माननीय प्रधानमंत्री जी से प्रेरणा लेकर माधव राष्ट्रीय उद्यान शिवपुरी में छोड़े गए 3 बाघ। बनाए गए बाघ मित्र। अन्यमहत्वपूर्ण उपलब्धियांनई दिल्ली में आगामी 50 वर्षों की आवश्यकताओं को ध्यान में रख कर 150 करोड़ की लागत से निर्मित किया गया मध्यप्रदेश भवन। मध्यप्रदेश के चिनौर धान को मिला जीआई टैग। ग्रीन एनर्जी, ग्रीन बाण्ड और ग्रीन फायनेंसिंग की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है मध्यप्रदेश। ट्री एंबुलेंस जैसे नवाचार हो रहे। स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में इंदौर लगातार छठी बार देश का नंबर वन शहर। मध्यप्रदेश स्वच्छता में देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य घोषित। इंदौर और भोपाल में मेट्रो रेल के प्रथम ट्रैक का इस वर्ष होगा शुभारंभ। मिशन मोड में चल रहा काम । महिला सशक्तिकरण के लिए प्रदेश में हो रही है सामाजिक क्रांति : मुख्यमंत्री श्री चौहान ![]() 20 March 2023 भोपाल.मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए सामाजिक क्रांति हो रही है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, स्थानीय निर्वाचन में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण, पुलिस भर्ती में आरक्षण, आजीविका मिशन और संबल जैसी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन हो रहा है। अब लाड़ली बहना योजना शुरू की गई है, जिनसे न केवल महिलाओं का समग्र विकास होगा, अपितु समाज में उनका मान-सम्मान और आत्म-विश्वास भी बढ़ेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज बालाघाट जिले के लांजी में लाड़ली बहना सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बहनों को विभिन्न योजनाओं में हितलाभ वितरित किये। प्रारंभ में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कन्या-पूजन किया और पुष्प-वर्षा कर बहनों का स्वागत किया। मुख्यमंत्री को बहनों ने राखी भेंट की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में दीदी कैफे संचालित करने वाली बहन अंजली चौरे को 10 लाख रूपए का चेक सौंपा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मेरी जिंदगी का उद्देश्य बहनों का कल्याण है। बहनों के होठों पर हँसी हो, तो भाई की जिंदगी सफल है। मध्यप्रदेश में नारियों का सम्मान सर्वोच्च है। बहनें किसी भी प्रकार का अन्याय सहन न करें, तुम्हारा भाई हमेशा तुम्हारे साथ है। बहन-बेटियों की शादी की चिंता न करें, शिवराज मामा उनकी शादी कराएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने से पहले मैं और मेरी पत्नी मिल कर गरीब बेटियों की शादी करवाते थे। जब मैं मुख्यमंत्री बना तो मैंने सबसे पहले मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना शुरू की। पिछली सरकार ने इस योजना का लाभ किसी को नहीं दिया। अब हमने निर्णय लिया है कि इस योजना में 50 हजार की राशि का चेक बेटियों को और 6 हजार रूपये आयोजक संस्था को दिये जायेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में बेटियों को अभिशाप के स्थान पर वरदान बनाया गया है। लाड़ली लक्ष्मी योजना में बेटी के जन्म लेते ही उसके नाम पर 30 हजार रूपये जमा करवा दिए जाते हैं, जिससे समय-समय पर उसे पढ़ाई आदि के लिए राशि मिलती रहे। आज मध्यप्रदेश में 44 लाख 50 हजार लाड़ली लक्ष्मी बेटियाँ हैं। बेटियों की पढ़ाई और उच्च शिक्षा की फीस भी मामा भरवाता है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आज पंचायतों में बड़ी संख्या में बहनें प्रतिनिधित्व कर रही हैं। उनका राजनीतिक सशक्तिकरण हुआ है। मध्यप्रदेश में पंचायतों में 50 प्रतिशत सीटें बहनों के लिए आरक्षित की गई हैं। पुलिस की भर्ती में भी बहनों को आरक्षण दिया जा रहा है। ग्रामीण और शहरी आजीविका मिशन द्वारा महिलाओं के स्व-सहायता समूह बनाए जाकर उन्हें विभिन्न गतिविधियों के लिए वित्तीय और अन्य सहायता प्रदान की जाती है। इससे उनका आर्थिक, सामाजिक सशक्तिकरण हो रहा है। साथ ही उनके आत्म-विश्वास में वृद्धि हो रही है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि इस बार जब मुख्यमंत्री बना, तब से ही उनके मन में निरंतर यह विचार आ रहा था कि वह बहनों को क्या उपहार दें। मैंने सोचा कि एक बार नहीं प्रतिमाह बहनों को उपहार दिया जाए। गत 28 जनवरी को सुबह 4 बजे मेरे मन में लाड़ली बहना योजना की संकल्पना आई और मैंने निर्णय लिया कि हर माह गरीब और निम्न मध्यम वर्गीय बहनों के खाते में 1000 रूपये डालूंगा। लाड़ली बहना योजना का लाभ उन सब बहनों को मिलेगा जिनके परिवार की वार्षिक आय ढाई लाख रूपये से कम है। बहनों को इसके लिए कोई आय प्रमाण-पत्र नहीं देना होगा। बस एक फॉर्म भरना होगा, जिसे हमारे कर्मचारी आपके गाँव, मोहल्ले में आकर भरवा लेंगे। साथ ही वे आपका ई-केवाईसी भी करवायेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि 25 मार्च से लाड़ली बहना योजना के फॉर्म भरना प्रारंभ होगा, जो 30 अप्रैल तक चलेगा। आगामी 10 जून से बहनों के खाते में पैसे आना प्रारंभ हो जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्पष्ट रूप से कहा कि योजना का लाभ लेने के लिए बहनों को किसी को भी कोई राशि देने की आवश्यकता नहीं है। ई-केवाईसी के लिए प्रत्येक प्रकरण में सरकार 15 रूपये केवाईसी करने वाली संस्था को देगी। यदि कोई भी व्यक्ति बहनों से कोई राशि की मांग करें तो उसकी शिकायत तुरंत 181 पर करें, उस व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि योजना के क्रियान्व्यन में महिलाएँ “लाड़ली बहना सेना” में शामिल होकर अपनी भागीदारी निभाये। मुख्यमंत्री ने घरेलू हिंसा, सामाजिक कुरीतियों एवं अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने का आहवान किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आगामी 1 अप्रैल से प्रदेश में सभी शराब के अहाते बंद कर दिए जाएंगे। मुख्यामंत्री श्री चौहान ने पूर्व विधायक श्री रमेश भटेरे की मांग पर पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग से चर्चा कर लांजी के कोटेश्वर मंदिर के जीर्णोद्धार की बात कही। उन्होंने खराडी़ एवं बाघ सिंचाई परियोजना की नहरों के कार्य और नगर परिषद लांजी के विकास के लिये आवश्यक राशि स्वीकृत करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया। अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग श्री गौरी शंकर बिसेन ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान के नेतृत्व में प्रदेश का चहुँमुखी विकास हुआ है। समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए प्रदेश में कार्य हुआ है। उन्होंने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना जैसी अभिनव योजना के क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री श्री चौहान का आभार माना। आयुष एवं जल संसाधन राज्य मंत्री श्री राम किशोर 'नानो' कावरे, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री प्रदीप जायसवाल, पूर्व विधायक श्री रमेश भटेरे सहित जन-प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में महिलाएँ एवं नागरिक उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 5 लाख से ज्यादा हितग्राही लाभान्वित ![]() 17 March 2023 भोपाल.मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का मध्यप्रदेश के धार जिले में पीएम मित्र" मेगा एकीकृत टेक्सटाइल पार्क स्थापित करने के लिये अभिनंदन किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह निर्णय टेक्सटाईल सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देने और रोजगार के अनेक अवसर सृजित करने में मददगार साबित होगा। पीएम मित्र पार्क स्थापित करने में कई राज्यों ने रूचि दिखाई और अपना प्रस्ताव कपड़ा मंत्रालय को दिया था। एक साल के लंबे मूल्यांकन, चर्चा और सूचना साझा करने के बाद 17 मार्च 2023 को चयनित राज्यों की सूची की घोषणा की गई है। पीएम मित्र पार्क स्थापित करने के लिए चयनित 7 राज्यों में मध्यप्रदेश भी शामिल है। पीएम मित्र साइटों का चयन केन्द्र सरकार द्वारा एक चुनौती पद्धति के माध्यम से किया गया था। पीएम मित्र पार्क योजना केन्द्रीय कपड़ा मंत्रालय ने 7 मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाईल रीजन एंड अपैरल (पीएम मित्र) पार्क स्थापित करने के लिए 4,445 करोड़ रूपये की पीएम मित्र पार्क योजना शुरू की थी। योजना का उद्देश्य कपड़ा उद्योग की संपूर्ण मूल्य श्रृंखला के लिए एकीकृत बड़े पैमाने पर और आधुनिक औद्योगिक बुनियादी सुविधाओं का विकास करना है। यह योजना प्रधानमंत्री के 5-एफ विजन - फार्म से फाइबर, फाइबर से फैक्ट्री, फैक्ट्री से फैशन और फैशन से फॉरेन तक से प्रेरित है। यह एक 'आत्म-निर्भर भारत' के निर्माण की दृष्टि को पूरा करने और भारत को वैश्विक वस्त्र मानचित्र पर मजबूती से स्थापित करने की आकांक्षा रखता है। मध्यप्रदेश सरकार विश्व स्तरीय औद्योगिक बुनियादी ढाँचे के साथ 1,000 एकड़ से अधिक भूमि पार्सल में एकीकृत बड़े पैमाने पर कपड़ा और परिधान पार्क स्थापित करने की इच्छुक है, जो अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी को आकर्षित करेगी। साथ ही कपड़ा क्षेत्र में एफडीआई और स्थानीय निवेश को बढ़ावा देगी। पार्क को आंतरिक सड़कों, बिजली वितरण बुनियादी ढाँचे, जल और अपशिष्ट जल उपचार संयंत्रों, प्लग एंड प्ले इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास, फैक्ट्री साइट्स, ऊष्मायन केंद्र इत्यादि जैसी सभी बुनियादी आधारभूत सुविधाओं के साथ विकसित करने की योजना है। पार्क में सहायक सुविधाएँ भी शामिल होंगी, जिसमें एक सामान्य प्र-संस्करण इकाई, सामान्य प्रवाह उपचार संयंत्र (सीईटीपी), श्रमिकों के छात्रावास और आवास (विशेष रूप से महिला श्रमिकों के लिए), स्वास्थ्य सुविधा, प्रशिक्षण और कौशल विकास, भंडारण, रसद आदि हैं। एक ही स्थान पर एकीकृत कपड़ा मूल्य श्रृंखला के साथ प्रस्तावित पार्क उद्योग की रसद लागत को कम करेगा और राज्य में कपड़ा और परिधान उद्योग की संपूर्ण मूल्य श्रृंखला की प्रतिस्पर्धात्मकता में सुधार करेगा। इस पार्क से रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलेगा, जिससे एक लाख प्रत्यक्ष और 2 लाख अप्रत्यक्ष लोगों को रोजगार मिल सकेगा। केन्द्र सरकार 2 चरणों में 500 करोड़ रूपये (300 करोड़ + 200 करोड़ रुपये) के 'विकास पूँजी समर्थन' (डीसीएस) के रूप में प्रस्तावित पार्क की स्थापना का समर्थन करेगी। प्रस्तावित पीएम मित्र पार्क में शीघ्र स्थापित होने वाली निर्माण इकाइयों को प्रोत्साहन देने के लिये 'प्रतिस्पर्धी प्रोत्साहन सहायता' (सीआईएस) में प्रति पार्क 300 करोड़ रूपये देने का प्रावधान किया गया है। पार्क में स्थापित इकाई को कुल बिक्री टर्नओवर का 3 प्रतिशत तक प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा। इसका लाभ निर्धारित शर्तों के साथ "पहले आओ-पहले पाओ" के आधार पर उपलब्ध होगा। मध्यप्रदेश में कपड़ा और परिधान क्षेत्र के लिए पारिस्थितिकी-तंत्र अच्छी तरह से विकसित है। राज्य में कच्चे माल (जैसे-कपास, रेशम और मानव निर्मित फाइबर) की उपलब्धता और एक प्रगतिशील कपड़ा नीति ढाँचा है। राज्य ने देश भर से इस क्षेत्र में निवेशकों को आकर्षित किया है। मध्यप्रदेश कपास का उत्पादन करता है, इसमें कपास को सूत में बदलने के लिए ओटाई और कताई इकाइयाँ भी हैं, जिन्हें कपड़े में परिवर्तित किया जाता है। वर्तमान में राज्य में परिधान इकाइयाँ भी हैं। राज्य की इकाइयाँ कपास, सूत और वस्त्र निर्यात करती हैं। इस प्रकार मध्यप्रदेश प्रधानमंत्री श्री मोदी के 5-एफ विजन को पूरा करता है। पीएम मित्र पार्क मध्यप्रदेश में कपड़ा और परिधान उद्योग के विकास को और मजबूत करेगा, जिससे यहाँ के लोगों को रोजगार और समृद्धि मिलेगी। कपड़ा क्षेत्र के लिए केन्द्र सरकार की प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) योजना में मध्यप्रदेश को सर्वाधिक 3,513 करोड़ रूपये का निवेश प्राप्त हुआ है। पीएम मित्र पार्क योजना 'मेक इन इंडिया' और 'मेक फॉर द वर्ल्ड' के दृष्टिकोण को पूरा करने का एक उत्कृष्ट अवसर प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 5 लाख से ज्यादा हितग्राही लाभान्वित ![]() 15 March 2023 भोपाल.सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में अब तक 5 लाख 33 हजार से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। राज्य सरकार द्वारा इस पर 1283 करोड़ रुपये खर्च किये गये। मुख्यमंत्री निकाह योजना में 55 हजार हितग्राहियों को लाभ मिला है। श्री पटेल ने यह जानकारी आज सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की परामर्शदात्री समिति की बैठक में दी। समिति सदस्य विधायक श्री सीताराम, श्री विजय राघवेन्द्र सिंह, सुश्री चन्द्रभागा किराड़े और विभागीय आयुक्त श्री ई. रमेश कुमार उपस्थित थे। मंत्री श्री पटेल ने ग्रामीण क्षेत्रों में जनपद स्तर पर शिविर लगाकर अधिक से अधिक दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित करने के निर्देश दिये। बैठक में दिव्यांगजनों की पेंशन राशि बढ़ाने पर भी चर्चा की गई। बताया गया कि सभी दिव्यांगजनों को यूपीआईडी कार्ड दिए जा रहे है। इसी तरह ट्रांसजेंडर्स को 611 पहचान प्रमाण-पत्र दिये गये हैं। श्योपुर की धरती पर बरस रहा है विकास का रंग : मुख्यमंत्री श्री चौहान ![]() 12 March 2023 भोपाल. मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि श्योपुर बदल रहा है, यहाँ विकास की गंगा बह रही है। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा विकास और जन-कल्याण के लिए अनेक योजनाएँ संचालित हैं। सरकार, जन-प्रतिनिधि, प्रशासन और श्योपुरवासी मिल कर संकल्प लें कि प्रगति और विकास की इस दौड़ में पूरी प्रतिबद्धता के साथ हर संभव सहयोग करेंगे। साथ ही श्योपुर में शासकीय योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाये। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हमारी सरकार गरीब-कल्याण और विकास को समर्पित है। रंगपंचमी पर श्योपुर की धरती पर विकास का रंग बरस रहा है। चीतों के आगमन, राष्ट्रीय राजमार्ग, ब्रॉडगेज रेल के बाद श्योपुर में मेडिकल कॉलेज की सौगात विकास का नया इतिहास रच रही है। श्योपुर जैसे पिछड़े जिलों की प्रगति के लिए राशि की कभी कमी नहीं आने दी जाएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज श्योपुर में 768 करोड़ रूपये के मेडिकल कॉलेज भवन, मूंझरी वृहद सिंचाई परियोजना, प्रेमसर-रिनीखेड़ा मुढला मार्ग और सीएम राइज शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवन के शिलान्यास और 245 करोड़ 41 लाख रूपये के विकास कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने 167 करोड़ 58 लाख रूपये की लागत वाली चंबल सूक्ष्म सिंचाई परियोजना का लोकार्पण भी किया। इस दौरान प्रदेश में लाड़ली बहना योजना को लागू करने के लिये मुख्यमंत्री श्री चौहान को श्योपुर की बहनों ने 51 फीट लंबी राखी भेंट की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बड़ौदा में कॉलेज खोलने की घोषणा भी की। प्रधानमंत्री श्री मोदी की दूरदृष्टिता से ही श्योपुर को मिले चीते मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी युग पुरूष हैं। देश को भाग्य से ही इस प्रकार की दूरदृष्टि वाले व्यक्तित्व का नेतृत्व प्राप्त होता है। प्रधानमंत्री श्री मोदी की पहल पर श्योपुर में चीतों का आगमन हुआ है। इससे श्योपुर में रोजगार के अवसरों की संभावना बढ़ी हैं। स्व-सहायता समूह की महिलाएँ भी अपने गाँव में होम-स्टे संचालित करने के लिए प्रेरित हो रही हैं। केन्द्र और राज्य सरकार गरीब की जिंदगी बदलने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी सोच के परिणामस्वरूप लाड़ली बहना योजना लागू की गई है। बहनों के जीवन को सुखद, सरल और आत्म-सम्मान से परिपूर्ण करेगी लाड़ली बहना योजना मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि बहने सशक्त होंगी तो परिवार और समाज सशक्त होगा। बहनों के जीवन को सरल, सुखद बनाना ही हमारा ध्येय है। बहने अपनी छोटी-मोटी जरूरतों और पैसों की आवश्यकता के लिए परेशान न हो, इसलिए हर महीने बहनों को 1000 रूपए उपलब्ध कराने की व्यवस्था लाड़ली बहना योजना में की गई है। ऐसे परिवार जिनकी वार्षिक आय ढाई लाख रूपए से कम है, जिनके पास 5 एकड़ से कम भूमि है, ऐसे परिवार की बहने योजना के लिए पात्र होंगी। योजना में 25 मार्च से 30 अप्रैल तक आवेदन करना है। आवेदन करने के लिए आय प्रमाण-पत्र और मूल निवासी प्रमाण-पत्र की आवश्यकता नहीं होगी। स्वयं घोषित आय को ही मान्य किया जाएगा। मई माह में आवेदनों की जाँच होगी और 10 जून को पहली किस्त बहनों के बैंक खातों में जमा कर दी जाएगी। हर महीने बहनों के खाते में 1000 हजार रूपए डाले जाएंगे। योजना में आवेदन करने के लिए बहनों को कहीं जाने की जरूरत नहीं है। हर गाँव और वार्ड में शिविर लगाए जाएंगे। आवेदन भरने में मदद करने लिए शासकीय कर्मचारी और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। बहने योजना का लाभ लेने के लिए किसी भी बिचौलिए और दलाल के झाँसे में न आएँ। कोई भी कठिनाई होने पर फोन नम्बर 181 पर सूचना दी जाए। गड़बड़ी और बेइमानी करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। बहनों को यह राशि उपलब्ध कराने से बहनों के साथ पूरे परिवार का कल्याण होगा। बहने इस राशि को परिवार के पोषण, शिक्षण और स्वास्थ्य पर खर्च करेंगी। बहनों के आत्म-सम्मान और स्वाभिमान के लिए यह योजना शुरू की गई है। युवाओं को कौशल एप्रेन्टिसशिप योजना में मिलेंगे सीखने के साथ कमाने के अवसर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बहनों का हित देखते हुए ही एक अप्रैल से शराब दुकानों से लगे अहाते बंद किए जा रहे हैं। राज्य सरकार ने गरीब आवासहीन परिवारों को आवास उपलब्ध कराने के लिए बजट में 8 हजार करोड़ रूपए का प्रावधान किया है। साथ ही डिफाल्टर किसानों के कर्जों का ब्याज भरने के लिए भी बजट में विशेष व्यवस्था की गई है। रोजगार के लिए एक लाख 24 हजार शासकीय पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है। मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना में एक लाख युवाओं को विभिन्न उद्यमों से जोड़ा जा रहा है। साथ ही युवाओं को सीखने के साथ कमाने का अवसर उपलब्ध कराने मुख्यमंत्री कौशल एप्रेन्टिसशिप योजना शुरू की जा रही है, जिसमें युवाओं को विभिन्न कौशल सीखने के लिए कारखानों और संस्थाओं से जोड़ा जाएगा। चयनित युवाओं को एक लाख रूपए उपलब्ध कराए जाएंगे। श्योपुर के लिए वरदान सिद्ध होंगी सिंचाई परियोजनाएँ मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कूनो नदी पर 6 बाँध का निर्माण कर 4 जिलों को सिंचित करने की व्यवस्था के लिए जल्द निर्देश जारी किए जाएंगे। साथ ही चंबल सूक्ष्म सिंचाई योजना में सिंचाई सुविधा से छूटे गाँवों को शामिल करने का प्रयास किया जाएगा। चंबल सूक्ष्म सिंचाई योजना का लोकार्पण तथा मूंझरी बाँध का निर्माण श्योपुर के लिए वरदान सिद्ध होगा। केन्द्रीय कृषि एवं किसान-कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि श्योपुर के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। श्योपुर दूरस्थ एवं पिछड़ा जिला है, लेकिन मुख्यमंत्री श्री चौहान के नेतृत्व में सडकें, विद्युतीकरण, सिंचाई, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र का विस्तार हुआ है। श्योपुर जिला अब अग्रणी जिले के रूप में पहचाना जाने लगा है। उन्होंने कहा कि श्योपुर में मेडिकल कॉलेज होगा, यह किसी ने सोचा भी नहीं था। आज मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कॉलेज भवन की आधारशिला रखी है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को श्योपुर मेडिकल कॉलेज के लिए 258 करोड़ रूपये की राशि प्रदान करने के लिये धन्यवाद दिया। श्री तोमर ने कहा कि श्योपुर में अब विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी नही रहेगी। लोगों को उपचार के लिए ग्वालियर, कोटा, सवाई माधोपुर, जयपुर और बांरा जाने की जरूरत नहीं होगी। श्योपुर अब डॉक्टर बनने की फैक्ट्ररी बन जायेगा। यहाँ से डॉक्टरी पढ़ कर निकलने वाले चिकित्सक देश में अपनी सेवाएँ प्रदान करेंगे। केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर ने मूंझरी डेम के लिये मुख्यमंत्री श्री चौहान को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इस डेम को 2017 में ही स्वीकृति दे दी थी और इसका टेण्डर भी हो गया था। उन्होंने कहा कि 167 करोड़ 50 लाख रूपये की लागत की चंबल सूक्ष्म सिंचाई परियोजना से 12 हजार हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। कूनों नदी पर बनने वाले डेम की श्रंखला में श्रीमंत माधवराव सिंधिया वृहद सिंचाई परियोजना पर भी कार्य किया जायेगा। इस परियोजना से श्योपुर, ग्वालियर, मुरैना, भिण्ड, गुना सहित अन्य जिले लाभान्वित होंगे। केन्द्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मध्यप्रदेश में जन-जन में विकास और विश्वास की अमिट छाप छोड़ी है। उन्होंने कहा कि रंगपंचमी का दिन श्योपुर के लिए अविस्मरणीय है। आज जिले के विकास के लिये एक हजार करोड़ रूपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन हुआ है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज अन्नदाताओं को सिंचाई के क्षेत्र में 2 बड़ी सौगातें दी हैं। एक का लोकार्पण तो दूसरे का भूमि-पूजन हुआ है, इससे क्षेत्र की तकदीर और तस्वीर बदल जायेगी। केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने श्योपुर के विकास और अपने जुड़ाव का उल्लेख करते हुए कहा कि श्रीमंत माधो महाराज ने आवदा डेम के साथ ही 100 वर्ष पहले नैरोगेज ट्रेन की सुविधा श्योपुर को दी थी। वर्तमान में आवश्यकता और अपेक्षाएँ बदलने पर केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर के साथ संयुक्त प्रयासों से इस क्षेत्र को ब्राडगेज रेल से जोड़ा जा रहा है। प्रथम चरण में ब्राडग्रेज रेल परियोजना में ग्वालियर से श्योपुर को और दूसरे चरण में श्योपुर से कोटा को जोड़ा जायेगा। प्रथम चरण का कार्य प्रगति पर है। खजुराहो सांसद श्री वी.डी. शर्मा ने कहा कि वर्ष 2003 में श्योपुर जिले के हालात कैसे थे, उस स्थिति से हम सब अवगत है। श्योपुर की पहचान कूनों पालपुर, वीरपुर के जंगलों से होती थी। मुख्यमंत्री श्री चौहान एवं केन्द्रीय मंत्रियों के नेतृत्व में अब श्योपुर, देश में ही नही, विदेश में भी पहचान बना रहा है। जिले में सिंचाई के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल हो रही हैं। मेडिकल कॉलेज से श्योपुर को एक नई दिशा मिलेगी। कूनों अभयारण्य में चीतों को बसाने की योजना ने देश-विदेश में श्योपुर को पहचान दिलाई है। यह परियोजना पर्यावरण संतुलन के क्षेत्र में भी उपयोगी है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सिंचाई में आयी क्रांति: मंत्री श्री सिलावट जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने कहा है कि मुख्यमंत्री श्री चौहान के नेतृत्व में प्रदेश में सिंचाई के क्षेत्र में क्रांति आयी है। राज्य सरकार कृषि को लाभ का धंधा बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। आज चंबल सूक्ष्म सिंचाई योजना के लोकार्पण और मूंझरी बाँध के भूमि-पूजन से क्षेत्र के 86 गाँव को लाभ मिलेगा। सिंचाई परियोजनाओं से 119 गाँव में पेयजल व्यवस्था भी होगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्योपुर को दिलाई अंतर्राष्ट्रीय पहचान: राज्य मंत्री श्री कुशवाह उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान के प्रयासों से श्योपुर को अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिली है। चीतों का सफल पुनर्स्थापन राज्य सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। प्रदेशवासियों की परिवार की तरह चिंता करने वाले मुख्यमंत्री श्री चौहान श्योपुर के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। श्योपुर को मेडिकल कॉलेज की सौगात उनकी इस प्रतिबद्धता का प्रतीक है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जला कर और कन्या-पूजन कर किया। साथ ही विभिन्न योजनाओं में हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किये। लोक निर्माण राज्य मंत्री श्री सुरेश धाकड़, विधायकगण सहित बड़ी संख्या में महिलाएँ एवं नागरिक मौजूद रहे। प्रदेश भर में मना मुख्यमंत्री का जन्मदिन,पौधे लगाकर कार्यकर्ताओं ने की दीर्घायु जीवन की कामना ![]() 05 March 2023 भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान का जन्मदिन रविवार को प्रदेश भर में मनाया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने लोकप्रिय मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर पौधे लगाकर उनके दीर्घायु जीवन की कामना की। भारतीय जनता पार्टी, प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिवप्रकाश जी, प्रदेश प्रभारी श्री मुरलीधर राव, प्रदेश सह प्रभारी डॉ. रामशंकर कठेरिया, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी एवं मध्यप्रदेश शासन के मंत्री, वरिष्ठ नेता, पार्टी पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं के साथ पौधा लगाया। सागर जिले के अटल पार्क में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान का जन्मदिन वृक्षारोपण कर मनाया गया। इस अवसर पर सांसद श्री राजबहादुर सिंह, विधायक श्री शैलेंद्र जैन, महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार, श्रीमती संध्या भार्गव, पार्षद श्री रामू अहिरवार, श्रीमती रानी अहिरवार सहित कायकर्ताओं ने वृक्षारोपण किया। नगर पालिका परिषद मकरोनिया के शिव वाटिका मे विधायक श्री प्रदीप लारिया, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री मिहिलाल अहिरवार, मंडल अध्यक्ष कपिल कुशवाहा सहित कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण किया। ग्वालियर जिले के श्याम लाल पांडवीय महाविद्यालय के पास लाल टिपारा मुरार पार्क में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के जन्म दिवस के अवसर पर पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री अभय चौधरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री जयप्रकाश राजोरिया, बीज विकास निगम के अध्यक्ष श्री मुन्नालाल गोयल प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री जवाहर प्रजापति, पूर्व विधायक श्री रामबरन सिंह गुर्जर, श्री अशोक शर्मा, शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ नितेश शर्मा, श्री जितेंद्र सिंह गुर्जर, श्री धर्मेंद्र राणा, श्रीमती नीलिमा शिंदे सहित जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल थे। जबलपुर जिले के रानीताल सहित 16 मंडलो में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिवस के अवसर पर पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री प्रभात साहू, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अखिलेश जैन, श्री अभिलाष पांडे, महामंत्री श्री रत्नेश सोनकर, श्री रजनीश यादव सहित जिला पदाधिकारी उपस्थित थे। सीहोरा शासकीय अस्पताल में जिला अध्यक्ष श्री रानू तिवारी ने पौधारोपण किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री अभिषेक परोआ, जिला उपाध्यक्ष श्री पुष्पराजसिंह बघेल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री राजा मोर सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। शहडोल में पांडव नगर स्थित तालाब पर मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के जन्मदिन के अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री कमल प्रताप सिंह, विधायक श्री जयसिंह मरावी सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण किया। इंदौर के भाजपा कार्यालय के सामने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का जन्मदिन पौधारोपण कर मनाया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे, आईडीए अध्यक्ष श्री जयपाल सिंह चावड़ा, नगर महामंत्री श्री संदीप दुबे, नगर उपाध्यक्ष श्री एकलव्य सिंह गौड, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष श्री सौगात मिश्रा, श्री दिनेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उज्जैन में आज मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन के अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री विवेक जोशी ने माँ बगलामुखी धाम पर वृक्षारोपण किया। पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष श्री अनिल जैन कालुहेड़ा, सत्यनारायण खोईवाल, दिनेश विश्वकर्मा, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री मान सिंह चौधरी, श्री धर्मेंद्रसिंह भदौरिया, नगर उपाध्यक्ष श्री मोहन जायसवाल, मंडल अध्यक्ष श्री जितेंद्र कुमावत सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। नर्मदापुरम में आज मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन के अवसर पर जिला कार्यालय में जिला महामंत्री श्री प्रशन्ना हर्णे ने पौधारोपण किया। इस अवसर पर श्री मुकेश मैना, कार्यालय मंत्री श्री हंस राय सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। सतना जिला अस्पताल में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन के अवसर पर वृहद वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर सांसद श्री गणेश सिंह, पार्टी जिला अध्यक्ष श्री सतीश शर्मा सहित के ज़िले एवं सतना नगर के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे। मंडला पार्टी कार्यालय परिसर पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिवस के अवसर पर पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री भीष्म द्विवेदी, पूर्व विधायक श्री पंडित सिंह धुर्वे, जिला महामंत्री श्री उमेश ठाकुर, श्री नीरज मरकाम, श्रीभगवती श्रीधर, सुश्री शशि पटेल, श्री सुधीर कसार एवं मण्डल अध्यक्ष उपस्थित थे। बहनों का सम्मान बढ़ाने का महायज्ञ है, लाड़ली बहना योजना : मुख्यमंत्री श्री चौहान ![]() 05 March 2023 भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि लाड़ली बहना योजना मेरे दिल से निकली योजना है। बहने सशक्त होंगी तो परिवार, समाज, प्रदेश और देश सशक्त होगा। बहनों के जीवन को सरल, सुखद बनाना ही मेरे जीवन का ध्येय है। बहने अपनी छोटी-मोटी जरूरतों और पैसों की आवश्यकता के लिए परेशान न हो, इसलिए हर महीने बहनों को एक-एक हजार रूपए उपलब्ध कराने की व्यवस्था योजना में की गई है। जिन परिवारों की वार्षिक आय ढाई लाख रूपए से कम है, जिनके पास 5 एकड़ से कम भूमि है और जिन परिवारों में कोई आयकर दाता नहीं हो, ऐसे परिवारों की 23 से 60 आयु वर्ग की बहनें योजना के लिए पात्र हैं। योजना में परिवार का अर्थ है, पति, पत्नी और बच्चे। बहनों को यह राशि उपलब्ध कराने से बहनों के साथ पूरे परिवार का भी कल्याण होगा। योजना के लिए 25 मार्च से 30 अप्रैल तक आवेदन भरे जाएंगे। मई माह में आवेदनों की जाँच होगी और 10 जून को पहली किस्त बहनों के बैंक खातों में जमा कर दी जाएगी। जिन बहनों के बैंक खाते नहीं हैं, उनके खाते खुलवाने में भी मदद की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान भोपाल के जम्बूरी मैदान में विशाल सम्मेलन में योजना का शुभारंभ कर रहे थे। कार्यक्रम से प्रदेश के सभी गाँव तथा वार्ड वर्चुअली जुड़े। हमारे देश में माँ, बहन, बेटी का हमेशा सम्मान रहा मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि योजना के क्रियान्वयन में महिलाओं को कोई दिक्कत न आए, इसके लिए राज्य शासन द्वारा विशेष व्यवस्था की गई है। हमारे देश में माँ बहन, बेटी का हमेशा सम्मान रहा है। बेटियों और बहनों को हमारे यहाँ दुर्गा, लक्ष्मी और सरस्वती माना जाता है। देवता और भगवान के नाम लेने में भी, पहले लक्ष्मी जी और सीता जी का नाम लिया जाता है अर्थात महिला सर्वप्रथम है। कालांतर में परिस्थतियाँ बदली और महिलाएँ भेदभाव का शिकार हो गई। बहन-बेटियों के लिए योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से मेरा मुख्यमंत्री बनना हुआ सार्थक मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बहन-बेटियों के साथ भेदभाव को देखकर मुझे बचपन से ही वेदना होती थी। सार्वजनिक जीवन में सक्रियता के साथ ही मेरा यह प्रयास रहा कि बेटी को बोझ नहीं वरदान समझा जाए। परिणामस्वरूप विधायक बनते ही साथियों के सहयोग से बेटियों का विवाह कराना शुरू किया और मुख्यमंत्री बनते ही सबसे पहले कन्या विवाह योजना बना कर उसका क्रियान्वयन सुनिश्चित किया। मेरा प्रण था कि मध्यप्रदेश की धरती पर जो बेटी पैदा हो वह लखपति हो। इस प्रण से लाड़ली लक्ष्मी योजना ने मूर्त रूप लिया। इसके बाद बेटियों को पढ़ाई में मदद के लिए किताबें, यूनिफार्म, साइकिल आदि की व्यवस्था की गई। मजदूर बहन, बेटा- बेटी के जन्म के बाद आराम कर सके, इसके लिए संबल योजना में जन्म से पहले 4 हजार और जन्म के बाद 12 हजार रुपए देने की व्यवस्था की गई। बहनों के लिए गाँव की बेटी, प्रतिभा किरण और प्रसूति सहायता योजना बनाई गई। बहन-बेटियों को प्रगति के समान अवसर उपलब्ध कराना मेरा सपना था। इन योजनाओं के सफल क्रियान्वय से मेरा मुख्यमंत्री बनना सार्थक हुआ। मुख्यमंत्री ने बहनों का सम्मान कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री चौहान ने योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने आई बहनों का पुष्प-वर्षा कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कन्या-पूजन और बहनों का सम्मान करते हुए दीप जला कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में सभी कार्यक्रमों का शुभारंभ कन्या-पूजन के साथ किया जाता है। मैं अपनी बहनों में देवी दुर्गा, सरस्वती और लक्ष्मी का रूप देखता हूँ। आज के कार्यक्रम का शुभारंभ बहनों के सम्मान से किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने शाल तथा पोषण दलिया भेंट कर महिलाओं का सम्मान किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान का बहनों ने तिलक, श्रीफल, शाल, आरती, मिठाई और पुष्प-गुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री के सम्मान में अभिनंदन-पत्र का वाचन भी किया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भरवाया योजना का आवेदन और दी पावती मुख्यमंत्री श्री चौहान ने रिमोट का बटन दबा कर योजना के लोगो, थीम साँग और ब्रोशर का विमोचन किया। उन्होंने योजना की आवेदन प्रक्रिया पर निर्मित लघु फिल्म भी लाँच की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बहनों को योजना में आवेदन की प्रक्रिया की जानकारी देने के उद्देश्य से बहन कविता का आवेदन स्वयं भरवाया और उन्हें पावती भी दी। इस प्रक्रिया में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि आवेदन के लिए समग्र आईडी नम्बर और आधार नम्बर आवश्यक है। मूल निवासी और आय प्रमाण-पत्र आदि की आवश्यकता नहीं है। श्रीमती मनीषा रैकवार ने लाड़ली बहना योजना के संबंध में अपने विचार रखे। योजना पर नृत्य नाटिका भी प्रस्तुत की गई। आवेदन के लिए हर गाँव और वार्ड में लगेंगे शिविर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि लाड़ली बहना योजना, बहनों का सम्मान बढ़ाने का महायज्ञ है। बहनों को योजना में आवेदन करने के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है। हर गाँव और हर वार्ड में शिविर लगाए जाएंगे और आवेदन भरने में मदद करने के लिए कर्मचारियों को जिम्मेदारी दी जाएगी। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के वार्डों में शिविरों की जानकारी पहले से दी जाएगी। बहनें योजना का लाभ लेने के लिए किसी भी बिचौलिए और दलाल के झाँसे में न आएँ। कोई भी कठिनाई होने पर फोन नम्बर 181 पर सूचना दी जाए। बहनों की सुरक्षा के लिए बनाई जाएगी "लाड़ली बहना सेना" मुख्यमत्री श्री चौहान ने कहा कि राज्य सरकार बहन-बेटियों की सुरक्षा, मान-सम्मान और उन्हें प्रगति के सभी अवसर उपलब्ध कराने दृढ़ प्रतिज्ञ है। बहन-बेटियों को पेरशान करने वालों पर कठोर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में शराब की दुकान के पास के अहाते बंद किए गए हैं। महिला सशक्तिकरण की ओर अगला कदम बढ़ाते हुए बहन-बेटियों की सुरक्षा के लिए "लाड़ली बहना सेना" भी बनाई जाएगी। बारहवीं कक्षा में शासकीय शाला में प्रथम आने वाली बेटी को ई-स्कूटी उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सभी बहन-बेटियों को प्रगति और विकास की प्रक्रिया में सक्रियता से सहभागी होने का संकल्प दिलाया। जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, वन मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह, वित्त, मंत्री श्री जगदीश देवड़ा, खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह, जनजातीय कार्य और अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री सुश्री मीना सिंह, किसान-कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल, राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत, चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास सारंग, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री महेन्द्र सिंह सिसोदिया, ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री ओमप्रकाश सकलेचा, पर्यटन, संस्कृति एवं अध्यात्म मंत्री सुश्री ऊषा ठाकुर, सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद भदौरिया और उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, भोपाल सांसद सुश्री प्रज्ञा ठाकुर, खजुराहो सांसद श्री वी.डी. शर्मा, महापौर श्रीमती मालती राय, विधायकगण और जन-प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में महिलाएँ उपस्थित थे। माननीय राष्ट्रपति महोदया श्रीमती द्रौपदी मुर्मु गुरूवार को 7वें अंतर्राष्ट्रीय धर्म-धम्म सम्मेलन-2023 में शामिल होने भोपाल पहुंचीं ![]() 03 March 2023 भोपाल। माननीय राष्ट्रपति महोदया श्रीमती द्रौपदी मुर्मु गुरूवार को 7वें अंतर्राष्ट्रीय धर्म-धम्म सम्मेलन-2023 में शामिल होने भोपाल पहुंचीं, जहां राजाभोज विमानतल पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा बुधवार को छतरपुर जिले के ग्राम गढ़ा स्थित बागेश्वर धाम पहुंचकर बालाजी सरकार के दर्शन किए ![]() 16 February 2023 भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा बुधवार को छतरपुर जिले के ग्राम गढ़ा स्थित बागेश्वर धाम पहुंचकर बालाजी सरकार के दर्शन किए। दर्शन के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष ने आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी से भेंटकर उनका आशीर्वाद लिया। जिसके बाद बागेश्वर धाम में चल रही मलूक पीठाधीश्वर राजेन्द्र दास जी महाराज की कथा में शामिल हुए। मलूक पीठाधीश्वर जी का आशीर्वाद लिया। जिनका विकास से कोई वास्ता नहीं वह विकास यात्रा पर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर रहे : विष्णुदत्त शर्मा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा भाजपा सरकार विकास यात्रा के माध्यम से हर गरीब के जीवन को बदलने का काम कर रही छतरपुर जिले की बड़ा मलहरा और राजनगर विधानसभा की विकास यात्रा में शामिल हुए प्रदेश अध्यक्ष ![]() 16 February 2023 भोपाल। छतरपुर। मध्यप्रदेश में जब कांग्रेस की सरकार थी, तब प्रदेशवासियों को सड़क, पानी और बिजली जैसी मूलभूत आवश्यकताओं से जूझना पड़ता था। कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर था और विकास दूर तक दिखाई नहीं देता था। जिस कांग्रेस का विकास से कोई नाता नहीं है, उसके झूठे और कपटी नेता आज भाजपा सरकार की विकास यात्रा पर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर रहे हैं। जनता ऐसे नेताओं को जरूर जवाब देगी। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने बुधवार को छतरपुर जिले की बड़ा मलहरा और राजनगर विधानसभा की विकास यात्राओं को संबोधित करते हुए कही। प्रदेश अध्यक्ष ने विकास यात्रा के दौरान विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए और विकास कार्यो का लोकार्पण भी किया। विकास और प्रत्येक व्यक्ति का कल्याण ही भाजपा सरकार का संकल्प प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा बड़ा मलहरा विधानसभा क्षेत्र के मुंगवारी गांव में विकास यात्रा में शामिल हुए। विकास यात्रा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार विभिन्न जनहितकारी योजनाओं के माध्यम से हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति का विकास और कल्याण ही भाजपा सरकार का संकल्प है। भाजपा सरकार विकास यात्रा के माध्यम से हर गरीब के जीवन को बदलने का काम कर रही है। इस यात्रा का उद्देश्य जन-जन से संवाद और हितग्राहियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध सुनिश्चित कराना है। भाजपा सरकार की नीतियों और योजनाओं से सकारात्मक परिवर्तन आया श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रदेश में 15 महीने कमलनाथ सरकार रही, जिसने मध्यप्रदेश को बदहाली प्रदेश बना दिया था। हर मोर्चे पर कमलनाथ सरकार विफल रही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार आयी तो सरकार की नीतियों और योजनाओं का ही प्रभाव है कि समाज में कई कुरीतियों को समाप्त कर सकारात्मक परिवर्तन आया। लाड़ली लक्ष्मी योजना, गाँव की बेटी योजना, कन्या विवाह योजना समेत कई योजनाओं से बेटियाँ अब बोझ नहीं बल्कि हमारी ताकत बन रही है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लाडली बहना योजना की घोषणा की है। जिसकी शुरूआत 8 मार्च अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस से होगी। इस योजना के तहत गरीब परिवारों की बहनों को 1 हजार रूपए उनके खाते में दिए जायेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन की सरकार द्वारा प्रदेश के नागरिकों की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ ही अब उन्हें सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने के लिए बड़े कदम उठाये जा रहे हैं। खजुराहो लोकसभा ऐतिहासिक बनेगी, इसे मिलकर हम आगे ले जायेंगे श्री विष्णुदत्त शर्मा राजनगर विधानसभा के ग्राम रनगुंवा, पथरगंवा एवं इमलिया में विकास यात्रा में सम्मिलित हुए। श्री शर्मा ने विकास यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि खजुराहो लोकसभा के विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी का संपूर्ण नेतृत्व लगा हुआ है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बुंदेलखण्ड के विकास के लिए कई सौगातें प्रदान की है। इस क्षेत्र के खेल प्रतिभाओं को सुविधाएं मिले और वे आगे बढ़े, इसके लिए खेल मैदान और खेल गतिविधियों का सेंटर बनाने की स्वीकृति केन्द्र ने दी है। खजुराहो के युवाओं के सपने उड़ान भरे इसके लिए जल्द ही यहां पायलट ट्रेनिंग सेंटर की शुरूआत होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी कहते हैं कि जनता ने हमें अपार विश्वास दिया है। हमारा भी कर्त्तव्य है कि हम जनता की चिंता करें। उन्होंने सेवा का जो मंत्र दिया है, उसे अपनाते हुए मिलकर खजुराहो लोकसभा को विकास के पथ पर आगे ले जाने काम करेंगे। उन्होंने कहा कि हम सभी के प्रयासों से खजुराहो लोकसभा ऐतिहासिक लोकसभा बनेगी। बड़ा मलहरा की विकास यात्रा मगवारी गुलगंज चौका ढड़ारी एवं छतरपुर शहर में पहुंची। स्थानीय रहवासियों ने पुष्पवर्षा कर विकास यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रदेश मंत्री श्रीमती ललिता यादव, विधायक श्री प्रद्युमन सिंह लोधी, जिलाध्यक्ष श्री मलखान सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विद्यादेवी हरिओम अग्निहोत्री, जिला मंत्री श्री सुनील मिश्रा, मण्डल अध्यक्ष श्री गिरजा पटेरिया सहित जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्तागण मौजूद थे। इसी प्रकार राजनगर विधानसभा की विकास यात्रा में जिलाध्यक्ष श्री मलखान सिंह, जिला महामंत्री श्री अरविन्द पटेरिया, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री विवेक चतुर्वेदी, श्री दिनेश गौतम, श्री दिलीप अहिरवार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व जनता शामिल हुई। (लोकेन्द्र पाराशर) प्रदेश मीडिया प्रभारी पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वराज जी की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित ![]() 16 March 2020 भोपाल। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. सुषमा स्वराज की जयंती के अवसर पर पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश कार्यालय में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। ![]() इस दौरान पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी, श्रीमती सीमा सिंह जादौन, प्रदेश महामंत्री श्री भगवानदास सबनानी, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री लोकेन्द्र पाराशर, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया, प्रदेश प्रवक्ता सुश्री नेहा बग्गा सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। (लोकेन्द्र पाराशर) प्रदेश मीडिया प्रभारी कमलनाथ सरकार के असंवैधानिक कृत्य के खिलाफ भाजपा विधायक राज्यपाल से मिले भाजपा ने कराई विधायक परेड ,राज्यपाल ने कहा वह संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करेंगे ![]() 16 March 2020 भोपाल। प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा फ्लोर टेस्ट न कराए जाने तथा अनुचित तरीके से विधानसभा की कार्रवाई 26 मार्च तक स्थगित किए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी के विधायक राज्यपाल महोदय से मिले। 106 विधायकों ने भौतिक रूप से राज्यपाल महोदय के सामने उपस्थित होकर यह बता दिया कि प्रदेश की कमलनाथ सरकार सत्ता में बने रहने का अधिकार खो चुकी है और बहुमत भारतीय जनता पार्टी के पास है। विधानसभा के बजट सत्र के पहले सोमवार को कांग्रेस सरकार ने राज्यपाल महोदय के आदेश की अवज्ञा करते हुए फ्लोर टेस्ट नहीं कराया। यही नहीं, बल्कि सरकार ने कोरोना वायरस का बहाना लेकर विधानसभा की कार्रवाई 26 मार्च तक के लिये स्थगित कर दी, जबकि अभी तक प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया है। सरकार की इस कार्रवाई का विधानसभा में जमकर विरोध करने के बाद पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, नेता प्रतिपक्ष श्री गोपाल भार्गव, पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, श्री भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में सभी भाजपा विधायक राजभवन पहुंचे और राज्यपाल महोदय से भेंट की। विधायकों ने राज्यपाल महोदय से चर्चा के करते हुए उन्हें बताया कि प्रदेश की कमलनाथ सरकार शासन करने का संवैधानिक अधिकार खो चुकी है। बहुमत न होने के कारण ही कमलनाथ सरकार विधानसभा की कार्रवाई से बचकर भागी है और सत्र को अनुचित तरीके से 26 मार्च तक के लिये स्थगित कर दिया गया है। विधायकों से चर्चा के दौरान माननीय राज्यपाल महोदय ने आश्वासन दिया कि वे विधायकों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करेंगे और इसके लिये सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। राज्यपाल महोदय ने विधायकों को आश्वासन दिया कि प्रजातंत्र की रक्षा अब मेरी जिम्मेदारी है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को भाजपा में शामिल होने पर दी बधाई 14 March 2020 भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर बधाई दी है। वरिष्ठ नेताओं ने श्री सिंधिया के भाजपा परिवार में शामिल होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि श्री सिंधिया उर्जावान नेता है। उनके भाजपा में शामिल होने से पार्टी और मजबूत होगी। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री कैलाष नारायण सारंग, पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री षिवराजसिंह चौहान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री उमा भारती, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद श्री प्रभात झा, केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्रसिंह तोमर, श्री थावरचन्द्र गेहलोत, श्री प्रहलाद पटेल, श्री फग्गनसिंह कुलस्ते, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाष विजयवर्गीय, पार्टी की राष्ट्रीय सचिव श्रीमती ज्योति धु्रर्वे, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री विक्रम वर्मा, डॉ. सत्यनारायण जटिया, सांसद श्री नंदकुमार सिंह चौहान, सांसद श्री राकेश सिंह, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत एवं नेता प्रतिपक्ष श्री गोपाल भार्गव ने श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने पर उनका स्वागत किया है। दिल्ली राष्ट्रीय कार्यालय में श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे थे, इधर प्रदेश के भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने शंख बजाकर अपनी खुशी व्यक्त की। श्री विष्णुदत्त शर्मा ने श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को भारतीय जनता पार्टी परिवार में शामिल होने पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि उनके पार्टी में आने से पार्टी आगामी समय में और उर्जावान बनेगी। श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास करते हुए सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूलमंत्र को मानते हुए श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया राष्ट्र और जनता की सेवा के लिए भारतीय जनता पार्टी परिवार में सम्मिलित हुए है, मैं उनका स्वागत करता हूं। श्री सिंधिया युवा, उर्जावान और कल्पनाशील होने के साथ साथ उन्होंने हमेशा राजनीति को सेवा का माध्यम माना है। 2018 में उत्साह से उन्होंने कांग्रेस के लिए प्रदेश में काम किया था, लेकिन कांग्रेस ने जनता से किए वादे नहीं निभाए। नेता प्रतिपक्ष श्री गोपाल भार्गव ने श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का पार्टी में शामिल होने पर स्वागत करते हुए कहा कि सिंधिया जी युवा और उर्जावान नेता है। उनके भाजपा परिवार में शामिल होने से पार्टी को लाभ होगा। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अरविन्द सिंह भदौरिया, श्री विनोद गोटिया, श्रीमति रंजना बघेल, सुश्री उषा ठाकुर, श्री रामलाल रौतेल, श्री प्रदीप लारिया, श्री सुदर्शन गुप्ता, श्री रामेश्वर शर्मा, श्री विजेश लुणावत, श्री जीतू जिराती, प्रदेश महामंत्री श्री अजयप्रताप सिंह, श्री बंशीलाल गुर्जर, प्रदेश मंत्री श्रीमति संपतियां उइके, श्री बृजेन्द्रप्रताप सिंह, श्रीमति कृष्णा गौर, श्री कन्हईराम रघुवंशी, श्री बुद्धसेन पटेल, श्री सरतेन्दु तिवारी, श्री रघुनाथ भाटी, श्री पंकज जोशी, सुश्री कविता पाटीदार, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री सत्येन्द्र भूषण सिंह, श्री राजेन्द्र सिंह राजपूत, भोपाल संभाग के संभागीय संगठन मंत्री श्री आशुतोष तिवारी, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री लोकेन्द्र पाराशर, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री संजय गोविन्द खोचे, श्री उदय अग्रवाल, श्री सर्वेश तिवारी, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता डॉ. दीपक विजयवर्गीय, प्रदेश प्रवक्ता श्री आलोक संजर, प्रो. चिंतामणि मालवीय, श्री रजनीश अग्रवाल, श्री नागरसिंह चौहान, सुश्री राजो मालवीय, श्री हिदायतुल्लाह शेख, श्री राहुल कोठारी, श्री उमेश शर्मा एवं श्री राजपाल सिंह सिसोदिया ने श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का भाजपा में शामिल होने पर स्वागत किया है। सिंधिया जी का आना सुखद संकेत, अब सब मिलकर अन्याय के खिलाफ लड़ेंगे प्रदेश कार्यालय में श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के स्वागत समारोह में बोले पार्टी नेता ![]() 14 March 2020 भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेने के बाद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर अभूतपूर्व स्वागत किया गया। ढोल-ढमाकों पर थिरकते कार्यकर्ताओं ने जोश और उत्साहपूर्वक श्री सिंधिया का स्वागत किया। इस अवसर पर आयोजित स्वागत समारोह में प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने श्री सिंधिया के पार्टी में आगमन को एक सुखद संकेत बताया। उन्होंने श्री सिंधिया को जहां एक तरफ यह भरोसा दिलाया कि पार्टी के कार्यकर्ता उन्हें कभी शिकायत का अवसर नहीं देंगे, वहीं दूसरी तरफ सबके साथ सम्मिलित रूप से अन्याय के खिलाफ संघर्ष करने के संकल्प को भी दोहराया। इस अवसर पर श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भावुक शब्दों में पार्टी काय्रकर्ताओं को यह भरोसा दिलाया कि अब मेरा एक ही लक्ष्य होगा और वह है आप सब के दिलों में जगह बनाना। इससे पूर्व एयरपोर्ट पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने श्री सिंधिया का भावभीना स्वागत किया और श्री सिंधिया को एक रोड शो के रूप में प्रदेश कार्यालय लाया गया। सब मिलकर कांग्रेस की लंका को खाक कर देंगेः शिवराजसिंह चौहान स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जब से भारतीय जनता पार्टी में आए हैं, कांग्रेसी सो नहीं पाए हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिये सत्ता सेवा का माध्यम है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक गौरवशाली, वैभवशाली और समृद्धशाली राष्ट्र का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव के दौरान मध्यप्रदेश में स्वर्ग बनाने की बात कही थी, परंतु आज तक कर्जामाफ नहीं कर पायी। प्रदेश को अराजकता में झौंकने का काम कमलनाथ सरकार ने किया है। इस सरकार का जनता से कोई सरोकार नहीं है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। बेटियों को कन्यादान की राशि, लाड़ली लक्ष्मी की राशि नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि इस सरकार के पास किसानों के लिए पैसा नहीं है लेकिन आईफा के लिए भरपूर पैसा है। श्री चौहान ने कहा कि मिस्टर बंटाढार हम तो डूबेंगे सनम तुमको भी ले डूबेंगे की तर्ज पर कमलनाथ सरकार को ले डूबे है। इस सरकार ने भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और जनता पर लगातार अत्याचार किए हैं। हर किसी पर केस दर्ज कराकर प्रताडित करने का काम किया। लेकिन अब सिंधिया जी हमारे साथ हैं और कांग्रेस की लंका को हम सब मिलकर जलाकर राख कर देंगे। हम सब संकल्प लेते हैं कि कांग्रेस सरकार को जब तक उखाडकर नहीं फेंकेगे चैन से नहीं बैठेंगे। ![]() हम सब मिलकर अराजक प्रदेश सरकार को उखाड़ फेंकेंगेः विष्णुदत्त शर्मा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने श्री सिंधिया का स्वागत करते हुए कहा भाजपा का एक एक कार्यकर्ता आपका स्वागत करता है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में आज फिर से अन्याय के खिलाफ शंखनाद हुआ है। 1967 में डी.पी.मिश्रा जी की घोर अराजक सरकार को राजमाता जी ने उखाड़ फेंका था। अब ज्योतिरादित्य सिंधिया जी हमारे बीच हैं, निश्चित रूप से यह देखकर स्व. राजमाता जी आत्मा भी संतुष्ट हुई होगी। अब हम सब मिलकर प्रदेश की अराजक सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। श्री शर्मा ने कहा कि आज सिंधिया जी ने हिम्मत करके जो निर्णय लिया है, वह स्वागत योग्य है। सिंधिया जी ने प्रदेश कांग्रेस सरकार को कहा था कि प्रदेश में गरीबों के साथ अन्याय हुआ, तो मैं सड़क पर उतरूंगा। अब वह सड़क पर उतरे और कांग्रेस सड़क पर आ गयीं है। उन्होंने कहा कि सिंधिया जी ने मध्यप्रदेश में संघर्ष किया है। मैं उन्हें भरोसा दिलाना चाहता हूं कि भारतीय जनता पार्टी में शामिल होते समय उन्होंने जो संकल्प लिया था, पार्टी का हर कार्यकर्ता उस संकल्प को पूरा करने में उनके साथ है। सिंधिया का आगमन शुभ संकेतः नरेंद्रसिंह तोमर केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्रसिंह तोमर ने श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी का स्वागत करते हुए कहा कि उनका भाजपा में आगमन पार्टी के लिये और प्रदेश की राजनीति के लिये एक शुभ संकेत है। उन्होंने कहा कि ग्वालियर का इतिहास अत्यंत गौरवशाली रहा है। 1967 में कांग्रेस ने राजमाता सिंधिया जी के सम्मान को ठेस पहुंचाई थी। उस समय राजमाता जी के नेतृत्व में तत्कालीन सरकार को धराशायी कर दिया गया था। अब यह दूसरा अवसर है, जब स्वाभिमान की रक्षा के लिये ज्योतिरादित्य सिंधिया जी ने कांग्रेस की सत्ता को ठुकराया है। श्री तोमर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक विचार आधारित , कार्यकर्ता आधारित परिवार है। एक कार्यकर्ता होने के नाते और एक केंद्रीय मंत्री होने के नाते मैं सिंधिया जी को यह विश्वास दिलाना चाहता हूं कि आपने जो साहस दिखाया है, पार्टी के कार्यकर्ता आपको कभी भी शिकायत का अवसर नहीं देंगे। सिंधिया जी के आने से उत्साह का संचार हुआः गोपाल भार्गव नेता प्रतिपक्ष श्री गोपाल भार्गव ने श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का स्वागत करते हुए कहा कि उनका आगमन मध्यप्रदेश ही नहीं देश देश की राजनीति के लिये भी सुखद है। उन्होंने कहा कि राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी ने जो पार्टी रूपी पौधा रोपा था, वह आज वटवृक्ष बन गया है। उन्होंने कहा कि उनके पार्टी में आने से देश के नौजवानों में उत्साह का संचार हुआ है। श्री भार्गव ने कहा कि सिंधिया जी आगे बढ़ें, भाजपा का एक एक कार्यकर्ता आपके सम्मान की रक्षा के लिए कृतसंकल्पित है। मध्यप्रदेश के विकास में आप और हम मिलकर अमूल्य योगदान देंगे। आप पसीना बहायेंगे, मैं आपके लिये खून बहाऊंगाः सिंधिया उपस्थित पार्टी काय्रकर्ताओं एवं नेताओं को संबोधित करते हुए श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मैं सौभाग्यशाली हूं कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, पूर्व अध्यक्ष व गृह मंत्री श्री अमित शाह और परिवार के मुखिया श्री जेपी नड्डा जी के आशीर्वाद से इस परिवार में प्रवेश के द्वारा मेरे लिये खोले गए। उन्होंने कहा कि आज का दिन मेरे लिए भावुक है। जिस संगठन में मैंने 20 साल बिताए, कड़ी मेहनत, लगन, संकल्प और पसीने की एक एक बूंद बहायी। उस पार्टी को छोड़कर आज खुद को आपके हवाले कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि मैं विश्वास दिलाता हूं कि अब मेरा एक ही लक्ष्य होगा आपके दिल में स्थाना पाना। आप पसीना बहायेंगे मैं आपके लिए अपना खून बहाउंगा। श्री सिंधिया ने कहा कि चाहे स्व. अटलजी हों, या प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी या सिंधिया परिवार की मेरी दादी विजयाराजे सिंधिया, मेरे पिताजी स्व. माधवराव सिंधिया हों, सभी का लक्ष्य जनसेवा रहा है और सिंधिया परिवार का मुखिया होने के नाते मेरा लक्ष्य भी जनसेवा है। हमारे लिए कुर्सी और पद महत्वपूर्ण नहीं होता। हमारे लिए महत्वपूर्ण सम्मान, पहचान और आपके हृदय में स्थान पाना है। उन्होंने कहा कि किसी दल के अंदर रहकर आलोचना करना मुश्किल होता है। लेकिन मैं सिंधिया परिवार का खून हूं जो सही है उसे सही बोलता हूं। 1967 में मेरी दादी को ललकारा था, तब संविद सरकार का क्या हुआ सब जानते है। 1990 में मेरे पिताजी के उपर झूठे हवाला कांड के आरोप लगाए और जब मैंने अतिथि विद्वानों, किसानों की बात उठाते हुए सडक पर उतरने की बात कही तो मुझे कहा कि उतरना है तो उतरो। सिंधिया परिवार को जब ललकारा जाता है तो परिणाम अलग होते है। आज मेरा सौभाग्य है, जिस दल को मेरी पूज्य दादी ने अपने पसीने से स्थापित किया। मेरे पिताजी ने जिस दल से राजनैतिक शुरूआत की। आज ज्योतिरादित्य सिंधिया सब छोड़कर उस दल में आया है। उन्होंने कहा कि 2018 के चुनाव में हम आमने सामने थे लेकिन आज हम साथ है। दल अलग हो सकते है, राजनैतिक विचार अलग हो सकती है लेकिन पक्ष विपक्ष में बैठकर मनभेद नहीं होना चाहिए। श्री शिवराजसिंह चौहान जैसा जनता के लिए दिन रात मेहनत करने वाला कार्यकर्ता देश और प्रदेश में बिरले ही मिलते है। आप और हम मिलकर एक और एक दो नहीं ग्यारह होंगे। इस प्रदेश के विकास में हम सहभागी बनेंगे। इस अवसर पर विधानसभा में मुख्य सचेतक डॉ. नरोत्तम मिश्रा, पूर्व मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह, श्रीमती यशोधराराजे सिंधिया, प्रदेश महामंत्री श्री बंशीलाल गुर्जर, श्री जफर इस्लाम सहित पदाधिकारी मंचासीन थे। एयरपोर्ट पर वरिष्ठ नेताओं ने की अगवानी, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत दिल्ली से पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्रसिंह तोमर भोपाल पहुंचे। एयरपोर्ट पर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष श्री गोपाल भार्गव, जिलाध्यक्ष श्री विकास विरानी, श्री आलोक शर्मा, श्री आलोक संजर सहित वरिष्ठ नेताओं ने उनका फूलमालाओं से स्वागत किया। प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर श्री सिंधिया का श्री नरेन्द्रसिंह तोमर, श्री शिवराजसिंह चौहान, श्री गोपाल भार्गव ने पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। श्री सिंधिया एवं श्री सोलंकी 13 को भरेंगे नामांकन भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी 13 मार्च को राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी 13 मार्च को दोपहर 12 बजे भाजपा कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर पहुंचेंगे। यहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में राज्यसभा के उम्मीदवार द्वय श्री सिंधिया एवं श्री सोलंकी प्रदेश कार्यालय स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय जी, श्रीमंत राजामाता विजयाराजे सिंधिया जी, पितृपुरूष कुशाभाऊ ठाकरे जी की प्रतिमा माल्यार्पण कर नामांकन दाखिल करने विधानसभा रवाना होंगे। श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी विधानसभा पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री प्रभात झा, केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, नेता प्रतिपक्ष श्री गोपाल भार्गव, श्री नरोत्तम मिश्रा, श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया, श्री भूपेन्द्र सिंह, श्री रामपाल सिंह, श्रीमती माया सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में नामांकन दाखिल करेंगे। श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी कल 12 मार्च को भोपाल आयेंगे, 13 को भरेंगे नामांकन 11 March 2020 भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कल अपरान्ह 3 बजे विमान द्वारा भोपाल पहुंचेंगे। वे राजाभोज विमानतल से चलकर भाजपा कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर पहुंचेंगे। यहां पं. दीनदयाल उपाध्याय जी, श्रीमंत राजामाता विजयाराजे सिंधिया जी, मध्यप्रदेश भाजपा के पितृपुरूष कुशाभाऊ ठाकरे जी की प्रतिमा और स्व. माधवराव सिंधिया जी के चित्र पर माल्यार्पण करेंगे। भाजपा कार्यालय में श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। श्री सिंधिया 13 मार्च को दोपहर 12 बजे पुनः भाजपा कार्यालय पधारेंगे और महापुरूषों के चित्र पर माल्यार्पण करने के पश्चात राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने विधानसभा परिसर जायेंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को भाजपा में शामिल होने पर दी बधाई 11 March 2020 भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर बधाई दी है। वरिष्ठ नेताओं ने श्री सिंधिया के भाजपा परिवार में शामिल होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि श्री सिंधिया उर्जावान नेता है। उनके भाजपा में शामिल होने से पार्टी और मजबूत होगी। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री कैलाष नारायण सारंग, पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री षिवराजसिंह चौहान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री उमा भारती, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद श्री प्रभात झा, केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्रसिंह तोमर, श्री थावरचन्द्र गेहलोत, श्री प्रहलाद पटेल, श्री फग्गनसिंह कुलस्ते, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाष विजयवर्गीय, पार्टी की राष्ट्रीय सचिव श्रीमती ज्योति धु्रर्वे, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री विक्रम वर्मा, डॉ. सत्यनारायण जटिया, सांसद श्री नंदकुमार सिंह चौहान, सांसद श्री राकेश सिंह, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत एवं नेता प्रतिपक्ष श्री गोपाल भार्गव ने श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने पर उनका स्वागत किया है। दिल्ली राष्ट्रीय कार्यालय में श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे थे, इधर प्रदेश के भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने शंख बजाकर अपनी खुशी व्यक्त की। श्री विष्णुदत्त शर्मा ने श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को भारतीय जनता पार्टी परिवार में शामिल होने पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि उनके पार्टी में आने से पार्टी आगामी समय में और उर्जावान बनेगी। श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास करते हुए सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूलमंत्र को मानते हुए श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया राष्ट्र और जनता की सेवा के लिए भारतीय जनता पार्टी परिवार में सम्मिलित हुए है, मैं उनका स्वागत करता हूं। श्री सिंधिया युवा, उर्जावान और कल्पनाशील होने के साथ साथ उन्होंने हमेशा राजनीति को सेवा का माध्यम माना है। 2018 में उत्साह से उन्होंने कांग्रेस के लिए प्रदेश में काम किया था, लेकिन कांग्रेस ने जनता से किए वादे नहीं निभाए। नेता प्रतिपक्ष श्री गोपाल भार्गव ने श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का पार्टी में शामिल होने पर स्वागत करते हुए कहा कि सिंधिया जी युवा और उर्जावान नेता है। उनके भाजपा परिवार में शामिल होने से पार्टी को लाभ होगा। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अरविन्द सिंह भदौरिया, श्री विनोद गोटिया, श्रीमति रंजना बघेल, सुश्री उषा ठाकुर, श्री रामलाल रौतेल, श्री प्रदीप लारिया, श्री सुदर्शन गुप्ता, श्री रामेश्वर शर्मा, श्री विजेश लुणावत, श्री जीतू जिराती, प्रदेश महामंत्री श्री अजयप्रताप सिंह, श्री बंशीलाल गुर्जर, प्रदेश मंत्री श्रीमति संपतियां उइके, श्री बृजेन्द्रप्रताप सिंह, श्रीमति कृष्णा गौर, श्री कन्हईराम रघुवंशी, श्री बुद्धसेन पटेल, श्री सरतेन्दु तिवारी, श्री रघुनाथ भाटी, श्री पंकज जोशी, सुश्री कविता पाटीदार, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री सत्येन्द्र भूषण सिंह, श्री राजेन्द्र सिंह राजपूत, भोपाल संभाग के संभागीय संगठन मंत्री श्री आशुतोष तिवारी, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री लोकेन्द्र पाराशर, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री संजय गोविन्द खोचे, श्री उदय अग्रवाल, श्री सर्वेश तिवारी, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता डॉ. दीपक विजयवर्गीय, प्रदेश प्रवक्ता श्री आलोक संजर, प्रो. चिंतामणि मालवीय, श्री रजनीश अग्रवाल, श्री नागरसिंह चौहान, सुश्री राजो मालवीय, श्री हिदायतुल्लाह शेख, श्री राहुल कोठारी, श्री उमेश शर्मा एवं श्री राजपाल सिंह सिसोदिया ने श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का भाजपा में शामिल होने पर स्वागत किया है। 25 वर्षो बाद भोपाल के लिये बड़ी उपलब्धि मास्टर प्लान -कॉम्पिस्ट ![]() 9 March 2020 कॉम्पिस्ट की आज दिनांक 8 मार्च 2020 को प्रबंधन समिति की बैठक कॉम्पिस्ट कार्यालय 96, अनंत हाउस मालवीय नगर, भोपाल में संपन्न हुई, जिसमें कॉम्पिस्ट के प्रत्येक संस्थापक सदस्य ने एक सुर में कहा कि अब नयें मास्टर प्लान के क्रियान्वयन से भोपाल देश के सबसे सुंदर एंव सर्वोत्तम और प्रथम श्रेणी के शहरों में होगा । आज मध्यप्रदेश में सबसे तेजी से विकास भोपाल का हो रहा है, भोपाल की हरियाली खूबसूरती, अच्छे प़र्यावरण और शांति के कारण ज्यादा से ज्यादा व्यक्ति भोपाल में बसना चाहते हैं, लेकिन पिछले 25 वर्षों में मास्टर प्लान नहीं आने के कारण भोपाल शहर का व्यवस्थित विकास नहीं हो सका । आज मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी की सूझ बुझ दूरदृष्टि एवं साहसिक निर्णय लेने की क्षमता के कारण भोपाल के मास्टर प्लान लाने का प्रारूप प्रकाशित हुआ । कॉम्पिस्ट के सभी संस्थापक सदस्यों द्वारा सराहा गया क्योंकि उनके मास्टर प्लान की समझ को देखते हुए लगता है कि अब भोपाल की आबादी 2 गुना भी हो जाए तो भोपाल में रहने में और सुविधा बढ़ेगी । सड़कें चौड़ी होगी, नवीन फ्लायओवर बनेगें, कॉलोनीयाँ सुव्यस्थित होगी एवं ट्रैफिक की समस्या भी कम होगी, बिजली, पानी, ड्रेनेज व्यवस्थित रूप से मिलेगा, इसी कारण कॉम्पिस्ट ने एक आज अति आवश्यक मीटिंग बैठक बुलाई, जिसमें सभी संस्थापक सदस्यों ने एक साथ मिलकर माननीय मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी एवं शहरी विकास मंत्री श्री जयवर्धन सिंह जी की सराहना की तथा उनकी दूरगामी सोच को भोपाल के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताते हुए मध्यप्रदेश सरकार के इस निर्णय पर पूरी सरकार को बधाई दी । इस अवसर पर कॉम्पिस्ट के मुख्य संरक्षक दिग्विजय सिंह एवं अध्यक्ष गोविंद गोयल एवं सचिव संजय बुलचंदानी एवं मुख्य सलाहकार प्रताप वर्मा एवं उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, एस कृष्णन और कोषाध्यक्ष तेजकुल पाल सिंह पाली, सुनील जैन 501, नितिन अग्रवाल, राजेश गोयंका, अशोक नंदा, दिनेश कुमार जैन, सुधीर गर्ग, सुनील महेश्वरी, अशोक पालोड, रोहित जैन, डालचन्द चौहान, मों युसुफ, अमित शर्मा, गोपाल मनवानी, संतोष सरार्फ, तेजासिंह मूलचंदानि, आकाश गोयल, वैक्टेश गोयल, मौजूद थे । हम कांग्रेस की सरकार को मजबूर कर देंगे कि जनता से वादे पूरे करेः उमा भारती 25 February 2020 भोपाल। कांग्रेस ने जो वादे प्रदेश की जनता से किए थे, वह उसकी सरकार ने पूरे नहीं किए। जिसके कारण लोग अपने को ठगा और छला हुआ महसूस कर रहे हैं। प्रदेश की जनता के साथ छलावा हुआ है। प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर हो चुकी है, थाने के बाजू में ही मर्डर हो रहे हैं। इससे बुरी हालत प्रदेश की और क्या हो सकती है। हमने लंबे समय तक बिना सत्ता में रहे जनता के हितों के लिये संघर्ष किया है, काम किए, लड़ाईयां लड़ीं, मकसद हासिल किए, लक्ष्य प्राप्त किए हैं। हमने विपक्ष में रहते हुए भी जनता के हित के लिए फैसले करवाए हैं। हम आज सत्ता में नहीं हैं, लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार को इस बात के लिए मजबूर कर देंगे कि वह जनता से किए गए वादों को पूरा करे। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री उमा भारती ने मंगलवार को मीडिया से चर्चा करते हुए कही। सुश्री उमा भारती ने इस अवसर पर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा का तिलक लगाकर अभिनंदन किया। संगठन को सत्ता से ऊपर मानती है हमारी पार्टी सुश्री उमा भारती ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष संगठन और सरकार दोनों का नेता होता है। अध्यक्ष की भूमिका में सभी नेतृत्व निहित होते हैं, चाहे वह सरकार का नेतृत्व हो या संगठन का नेतृत्व हो। नेतृत्व के पीछे कोई एक भाव निहित नहीं होता, उसके पीछे संपूर्ण भाव निहित होते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी संगठन को सत्ता से ऊपर मानती है। भारत में मध्यप्रदेश को संगठन का राज्य माना गया है, क्योंकि यहां संगठन ने ही राज किया है और सारे फैसले संगठन ने ही लिए हैं। यहां के कार्यकर्ताओं की क्षमता बहुत बड़ी है। कुशाभाऊ ठाकरे, राजमाता विजयराजे सिंधिया जैसे नेताओं की तपस्या के कारण यह स्थिति बनी है। उन्होंने कहा कि अब ऐसा व्यक्ति प्रदेश अध्यक्ष बना है, जो उन्हीं नेताओं की परंपरा की सुगंध और शौर्य अपने में समेटे हुए है। नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगी पार्टी सुश्री उमा भारती ने कहा कि कमलनाथ सरकार द्वारा जनता से किए गए वादे पूरे कराना हमारे लिये एक चुनौती है। उन्होंने कहा कि इस दृष्टि से प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा सक्षम नेता हैं। वह एक कुशल संगठक और प्रचंड जनाधार वाले नेता हैं। उनकी पृष्ठभूमि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की रही है, जिसमें संघर्षों व आंदोलनों की ही भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि मैं प्रदेश अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी को शुभकामनाएं देने आई हॅू कि पार्टी को एक कुशल और क्षमतावान नेता मिला है, जिनकी सहजता और सादगी में बनावट नहीं है, वह स्वाभाविक हैं। सुश्री उमा भारती ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा अपने शौर्य, बुद्धि, विवेक, संगठन क्षमता सभी का करेंगे जिससे हमारा मध्यप्रदेश पुनः उसी सौपान को प्राप्त करेगा। हमारी पार्टी नई ऊंचाइयों को हासिल करेगी। कमलनाथ का बयान राजनीतिक, हर कदम पर मध्यप्रदेश के साथ खड़ी है केंद्र सरकार: जयंत सिन्हा 24 February 2020 भोपाल। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मध्यप्रदेश को केंद्र से मिलने वाली राशि में 14500 करोड़ की कटौती के संबंध में जो बयान दिया है, वो पूरी तरह राजनीतिक है। उसका वास्तविकता से कुछ भी लेना-देना नहीं है। वास्तव में मध्यप्रदेश सरकार केंद्र की योजनाओं के पैसे का न तो उपयोग कर रही है, न ही उपयोगिता प्रमाण पत्र दे रही है। केंद्र की कोई भी योजना हो, उसका पैसा ऑन डिमांड उपलब्ध है, लेकिन मध्यप्रदेश की सरकार योजनाओं का काम ही आगे नहीं बढ़ा रही है। यह बात पूर्व वित्त राज्य मंत्री श्री जयंत सिन्हा ने रविवार को मीडिया से चर्चा के दौरान कही। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हर कदम पर मध्यप्रदेश के लोगों के साथ खड़ी है और मौजूदा बजट में भी प्रदेश के किसानों के लिये, सिंचाई सुविधाओं के लिये, नेशनल हाइवे और एयरपोर्ट के विकास के लिये अनेकों प्रावधान किये गए हैं। मोदी सरकार ने प्रस्तुत किया जन-जन का बजट पूर्व वित्त राज्यमंत्री श्री जयंत सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने जो बजट प्रस्तुत किया है, वह प्रशंसनीय है। इस बजट में देश के, समाज के हर वर्ग को लाभ मिल रहा है, इसलिए यह जन-जन का बजट है। उन्होंने कहा कि समाज के गरीब तबके को पक्का घर देने के बाद केंद्र सरकार ने अब हर नल में जल पहुंचाने की व्यवस्था की है, तो गृहिणियों को महंगाई से राहत देने, कुकिंग गैस उपलब्ध कराने और उनके खाते खोलने की व्यवस्था की गई है। उद्योगपतियों को कार्पोरेट टैक्स का फायदा है, तो मध्यम वर्ग को आयकर में राहत मिली है। युवाओं के लिये स्वरोजगार और स्किल डेवलपमेंट के प्रावधान हैं, तो इस बजट के माध्यम से निवेशकों की भी मदद की गई है। श्री सिन्हा ने कहा कि इस बजट में हर वर्ग के लिये योजनाएं हैं और भारतीय जनता पार्टी का प्रयास है कि इन योजनाओं की जानकारी समाज के हर वर्ग तक पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा कि इसी के संबंध में आज पार्टी की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई थी। अर्थव्यवस्था के विकास का रोड मैप है बजट श्री सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य तय किया है और हम उसी तरफ बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट इसी लक्ष्य को हासिल करने का पॉलिसी रोड मैप है। श्री सिन्हा ने कहा कि बजट 2020-21 में उपभोग, निवेश और स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन दिया गया है। इसका लाभ तो सभी को मिलेगा ही, यह अर्थव्यवस्था के विकास और विस्तार को भी गति देगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने अर्थव्यवस्था के विकास को गति देने के लिये बजट में जो प्रावधान किए हैं, उससे हमारी विकास दर तेजी से बढ़ेगी और जल्द ही उसके 7.5 प्रतिशत पर पहुंच जाने की आशा है। श्री सिन्हा ने कहा कि हमारी केंद्र सरकार ने राजकोषीय घाटे को नियंत्रण में रखने के सफल उपाय किए हैं। लोगों को बताएं आर्थिक सुस्ती अब बीते जमाने की बात : जयंत सिन्हा बजट का वाहक बनकर जनता तक पहुंचे हर कार्यकर्ता : विष्णुदत्त शर्मा ![]() 24 February 2020 भोपाल। जो लोग अर्थव्यवस्था में गिरावट, आर्थिक सुस्ती की बात करते हैं, वे पीछे की तरफ देखकर गाड़ी चला रहे हैं। लोगों को बताएं कि ये सब अब बीते जमाने की बातें हो गई हैं। इसके लिये जो कारण जिम्मेदार थे, वे अब खत्म हो गए हैं और बजट में प्रधानमंत्री श्री मोदी जी की सरकार ने जो प्रावधान किये हैं, वे हमारी अर्थव्यवस्था के विकास को गति देने वाले हैं। सारे संकेत और दुनिया की सारी एजेंसियां एक ही बात कह रही हैं कि हमारी अर्थव्यवस्था अब सिर्फ सुधार की तरफ, समृद्धि की तरफ जाने वाली है। यह बात पूर्व वित्त राज्यमंत्री एवं सांसद श्री जयंत सिन्हा ने बजट 2020-2021 के संबंध में आयोजित कार्यशाला को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए कही। कार्यशाला को प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने भी संबोधित किया। 70 सालों में जो नहीं किया, 70 महीनों में कर दिखाया श्री जयंत सिन्हा ने कार्यशाला में उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा केंद्र की मोदी सरकार ने पिछले पांच सालों के अपने कार्यकाल में ऐतिहासिक काम किए हैं। सरकार ने गरीबों को सामाजिक सुरक्षा के रूप में कवच उपलब्ध कराया। उन्हें आजीविका, आवास, स्वास्थ्य, पक्का घर, सड़क, गैस सिलेंडर, शौचालय आदि उपलब्ध कराए। सरकार ने जीएसटी का सरलीकरण करके वन नेशन वन टैक्स की अवधारणा को साकार किया। नोटबंदी के द्वारा सरकार ने कालाधन रखने वालों को चिह्नित करने का काम किया है और बैंक से लोन लेकर भाग जाने वालों पर लगाम लगाई है। इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में हाईवे, ब्रिज, बंदरगाहों का विकास किया है। देश में पहले सिर्फ 70 एयरपोर्ट थे, जिन्हें बढ़ाकर 105 तक पहुंचा दिया गया है। उन्होंने कहा कि देश में जो काम पिछले 70 सालों में नहीं हुआ था, वो काम प्रधानमंत्री श्री मोदी की सरकार ने अपने 70 महीनों के कार्यकाल में कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि हाल ही में प्रस्तुत बजट में इन्हीं कामों को आगे ले जाने का प्रावधान है। अर्थव्यवस्था में सुस्ती के कारण अब समाप्त श्री सिन्हा ने कहा कि विपक्ष के ये आरोप कि देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है, सही नहीं हैं। देश की अर्थव्यवस्था सुधार पर है और बजट में जो प्रावधान किये गए हैं, उनसे हमारी अर्थव्यवस्था फिर से 7.5 प्रतिशत की विकास दर की तरफ बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था में जो अस्थायी सुस्ती देखने को मिल रही थी, उसके दो कारण थे। पहला कारण था अमेरिका और चीन का ट्रेड वार, जिसके कारण पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था में गिरावट आई थी। लेकिन अब अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड समझौता हो गया है। दूसरा कारण था क्रेडिट शॉक। इसके कारण बैंकों ने लोन देने से हाथ खींच लिए थे। लेकिन हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और पूर्व वित्त मंत्री स्व. अरुण जेटली जी ने बड़ी कुशलता से इस स्थिति को संभाला और अब यह समस्या भी खत्म हो गई है। उन्होंने कहा कि अब रिजर्व बैंक से लेकर दुनिया की सभी एजेंसियां यही कह रही हैं कि आने वाले समय में देश की अर्थव्यवस्था में सिर्फ सुधार ही होना है। हर वर्ग को मिलेगा बजट 2020-2021 का लाभ श्री सिन्हा ने कहा कि केंद्र सरकार ने मौजूदा बजट में समाज के हर वर्ग के लिये प्रावधान किए हैं और हर वर्ग को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि बजट में गरीबों के लिये पहले की योजनाएं तो चालू रखी ही गई हैं, ग्रामीण या शहरी क्षेत्र में हर किसी को पक्का घर उपलब्ध कराने की योजना बनाई गई है। इसके अलावा जलजीवन मिशन के अंतर्गत हर नल में जल पहुंचाने की योजना बनाई गई है, जिस पर पांच सालों में 3 लाख करोड़ खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के लिए भी राशि बढ़ाई है। उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के लिये सरकार 16 सूत्रीय कार्ययोजना पर काम कर रही है। किसान सम्मान निधि के लिये 75000 करोड़ का प्रावधान किया गया है, जो पहले 54000 करोड़ था। उर्वरक सब्सिडी कायम रखी गई है तथा जैविक कृषि पर ध्यान दिया जा रहा है। सरकार ने अन्नदाता को ऊर्जादाता बनाने के लिये अभियान शुरू किया है और हर खेत तक पानी पहुंचाने की योजना भी शुरू की है। सरकार का ध्यान युवाओं को हुनर सिखाकर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराना है और सरकार ने नेशनल स्किल मिशन के लिये राशि बढ़ाई है। सरकार ने उन कंपनियों को टैक्स में छूट देने का भी प्रावधान किया है, जो रोजगारों का सृजन करती हैं। उद्योगों को बढ़ावा देने के लिये सरकार ने कार्पोरेट टैक्स में कमी की है, इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिये 105 लाख करोड़ का प्रावधान किया है, देश में 100 नए एयरपोर्ट बनाए जा रहे हैं। ये सभी चीजें उद्योगों को बढ़ावा देने वाली हैं। ![]() बजट में जताई सबका साथ, सबका विकास, सबके विश्वास के लिये प्रतिबद्धता: शर्मा कार्यशाला को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने बजट 2020-21 के माध्यम से समाज के सर्वांगीण विकास की चिंता की है, उन्होंने गरीबों के कल्याण के लिये प्रावधान किये हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने हमारे देश को 5 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य तय किया है। श्री शर्मा ने कहा कि कृषि हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और हमारी सरकार ने वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने का लक्ष्य तय किया है। शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मूलभूत मुद्दों की चिंता हमारी सरकार ने की है और केंद्रीय बजट में स्वास्थ्य के लिये 96000 करोड़ तथा शिक्षा के लिये 99300 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। हमारी सरकार ने बजट में मध्यप्रदेश के विकास और यहां पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये भी प्रावधान किये हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट उम्मीदों भरा बजट है और प्रधानमंत्री श्री मोदी की सरकार ने सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास का जो मंत्र दिया है, उसके प्रति भी बजट में प्रतिबद्धता जताई है। रेत, शराब और तबादला उद्योग से पैसा कमाना चाहती है कमलनाथ सरकार श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश की कमलनाथ सरकार प्रदेश की जनता से छल किया है। किसानों से कर्जमाफी का छल और युवाओं से बेरोजगारी भत्ते का छल किया है। हर काम के लिये सरकार पैसों की कमी का रोना रोने लगती है, जबकि आईफा अवार्ड जैसे खर्चीले आयोजनों के लिये इस सरकार के पास पैसा है। श्री शर्मा ने कहा कि अभी-अभी पता चला है कि कमलनाथ सरकार शराब ऑनलाइन भी उपलब्ध कराने जा रही है। उन्होंने कहा कि इस सरकार को प्रदेश की जनता के हितों की चिंता नहीं है। इस सरकार को कैसे भी बस पैसा कमाने की चिंता है और पैसा चाहे शराब से मिले, रेत के अवैध खनन से मिले या तबादला उद्योग से मिले, यह सरकार कुछ भी करने को तैयार है। श्री शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश में नर्मदा यात्रा के समय हमारी सरकार के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चैहान ने कहा था कि चाहे कितना भी नुकसान हो जाए, हम नर्मदा के किनारे शराब नहीं बिकने देंगे और उस पर अमल भी किया। हमारी सरकार धीरे-धीरे शराब की दुकानें कम करके शराबबंदी की तरफ बढ़ रही थी। लेकिन कमलनाथ सरकार सिर्फ पैसे कमाने के लिये गली-गली शराब की दुकानें खोलने पर आमादा है। मंच पर प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विजेश लूणावत, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री रणवीर सिंह रावत, व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री विकास बोंद्रिया, श्री योगेश मेहता, श्री सुप्रभात चैकसे उपस्थित थे। कार्यशाला का संचालन श्री विजेश लूणावत ने किया एवं आभार प्रदर्शन श्री रणवीर सिंह रावत ने किया। माता पिता का आशीर्वाद लेकर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने किया पदभार ग्रहण भोपाल में हजारों कार्यकर्ताओं ने हबीबगंज रेलवे स्टेशन पर की अगवानी प्रदेश अध्यक्ष ने महापुरूषों की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण 19 February 2020 भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने सोमवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और प्रदेश भर से आए हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी, प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में पदभार ग्रहण किया। इसके पूर्व श्री वीडी शर्मा ने ग्वालियर में अपने माता पिता का आशीर्वाद लिया। तत्पश्चात पदभार के लिए भोपाल रवाना हुए। श्री विष्णुदत्त शर्मा ने सोमवार को प्रातः ग्वालियर में अपने माता पिता का आशीर्वाद लिया और शताब्दी एक्सप्रेस से भोपाल रवाना हुए। यात्रा मार्ग में रेलवे स्टेशन पर बडी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाते हुए जोश से लबरेज होकर नवनियुक्त अध्यक्ष का स्वागत किया। भोपाल प्रदेश कार्यालय में प्रातः से ही स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं का आना शुरू हो चुका था। दोपहर हबीबगंज स्टेशन पर हजारों कार्यकर्ताओं ने श्री विष्णुदत्त शर्मा का स्वागत कर अगवानी की। यहां से प्रदेश अध्यक्ष पार्टी नेताओं के साथ रैली के रूप में प्रदेश कार्यालय के लिए रवाना हुए। महापुरूषों के प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण हबीबगंज से रैली प्रदेश कार्यालय के समीप स्थित डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी प्रतिमा स्थल पर पहुंची। यहां पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री शिवराजसिंह चौहान ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। तत्पश्चात नेताद्वय ने डॉ. श्यामप्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां से रैली के रूप में प्रदेश अध्यक्ष कार्यकर्ताओं के साथ बोर्ड आफिस चौराहा पहुंचकर श्री विष्णुदत्त शर्मा ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां से रैली के रूप में प्रदेश अध्यक्ष 6 एवं 7 नंबर होते हुए भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे। रैली मार्ग में कार्यकर्ताओं ने जगह जगह मंच बनाकर प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर निवृत्तमान प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद श्री प्रभात झा, केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्रसिंह तोमर, श्री थावरचन्द्र गेहलोत, श्री फग्गनसिंह कुलस्ते, नेता प्रतिपक्ष श्री गोपाल भार्गव, सासंद डॉ. सत्यनारायण जटिया, वरिष्ठ नेता श्री कप्तानसिंह सोलंकी, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत, विधानसभा में मुख्य सचेतक डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा का स्वागत किया। सभी नेताओं के साथ श्री वीडी शर्मा ने प्रदेश कार्यालय स्थित पं. दीनदयाल जी, कुशाभाउ ठाकरे, राजमाता जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। प्रदेश अध्यक्ष कक्ष में पूजन कर किया पदभार ग्रहण नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री वीडी शर्मा ने कार्यालय स्थित प्रदेश अध्यक्ष कक्ष में पूजा कर श्री शिवराजसिंह चौहान, श्री नरेन्द्रसिंह तोमर, श्री राकेश सिंह, श्री कप्तानसिंह सोलंकी, श्री सुहास भगत सहित पार्टी नेताओं की उपस्थिति में पदभार ग्रहण किया। तत्पश्चात कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं के साथ सम्मिलित हुए। नवनियुक्त अध्यक्ष के पदभार ग्रहण समारोह में वरिष्ठ नेताओं ने कहा - सभी का संपूर्ण सहयोग मिलेगा विष्णुदत्त शर्मा को कांग्रेस सरकार को भाजपा की ताकत का अहसास जरूर होगा : वीडी शर्मा 19 February 2020 भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने सोमवार को आनंद और उत्साह से भरे वातावरण में निवृत्तमान प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश सिंह से पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में जमकर जश्न मना। कार्यकर्ताओं के जोश से भरे नारों, पटाखों के शोर और ढोल-ढमाकों से समूचा परिसर गूंज उठा। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से लेकर सामान्य कार्यकर्ता तक नए अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा का स्वागत करते दिखाई दे रहे थे। चाहे मंच पर आसीन वरिष्ठ नेतागण हों, या कार्यक्रम में उपस्थित हजारों कार्यकर्ता, हर ओर से बस एक ही आवाज उठ रही थी-वीडी शर्मा जी आगे बढ़ो, सब तुम्हारे साथ हैं। इस अवसर पर आयोजित समारोह में निवृत्तमान प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्रसिंह तोमर, श्री थावरचन्द्र गेहलोत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद श्री प्रभात झा, श्री फग्गनसिंह कुलस्ते, नेता प्रतिपक्ष श्री गोपाल भार्गव, सासंद डॉ. सत्यनारायण जटिया, वरिष्ठ नेता श्री कप्तानसिंह सोलंकी, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत, विधानसभा में मुख्य सचेतक डॉ. नरोत्तम मिश्रा उपस्थित थे। मंच का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना बघेल ने किया। पूरा नेतृत्व और कार्यकर्ता आपके साथः राकेश सिंह नए प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा के पदभारग्रहण समारोह में संबोधित करते हुए निवृत्तमान अध्यक्ष व सांसद श्री राकेश सिंह ने नए अध्यक्ष श्री शर्मा का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र की ही शक्ति है कि हम अपने चुनाव को भी संगठन पर्व के रूप में मनाते हैं, पूरे हर्ष और उल्लास से। उन्होंने कहा कि मैंने 18 अप्रैल, 2018 को प्रदेश अध्यक्ष का पद संभाला था। हमने सामूहिकता के साथ विधानसभा का चुनाव लड़ा, जिसमें हमारा वोट प्रतिशत तो बढ़ा, लेकिन सीटें कम रहीं और हम सरकार नहीं बना सके। लेकिन बिना निराश हुए अपने नेताओं के मार्गदर्शन में हमने लोकसभा चुनाव में चक्रवृद्धि ब्याज समेत 29 में से 28 सीटें हासिल कीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार हमारे कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित कर रही है, हमारी सरकार की चलाई योजनाएं बंद कर दी हैं, प्रदेश की जनता निराश है। सरकार की इस मनमानी का हमने मुंहतोड़ जवाब दिया और एक साल में 18 आंदोलन करके यह बता दिया कि हमारी ताकत कम नहीं हुई है। श्री सिंह ने कहा कि मैं नए अध्यक्ष श्री वी.डी.शर्मा का स्वागत करता हूं और यह विश्वास दिलाता हूं कि आप आगे बढ़िये, हम सब आपके साथ हैं। श्री राकेश सिंह ने कहा कि मैं पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं और टीम के साथियों के प्रति आभार जताता हूं, जो हर कदम पर मेरे साथ खड़े रहे। हर परिवर्तन का स्वागत भाजपा की परंपराः प्रभात झा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद श्री प्रभात झा ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि नए पार्टी अध्यक्ष का पदभारग्रहण कोई नया अवसर नहीं है, यह भाजपा की परंपरा है। उन्होंने कहा कि हर नए परिवर्तन का स्वागत करना भारतीय जनता पार्टी की परंपरा रही है और पार्टी का जो भी निर्णय होता है, सब उसके पीछे खड़े हो जाते हैं। श्री झा ने कहा कि नए अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त जी के सामने चुनौतियां हैं, लेकिन मैं आश्वस्त हूं कि उन्हें सफल होना ही है, क्योंकि पार्टी के सारे कार्यकर्ता आपके साथ चलने को तैया र हैं। उन्होंने कहा कि नए अध्यक्ष श्री शर्मा को हम सभी का सहयोग मिलेगा और हम सब हर चुनौती के समय आपके साथ हैं। नेतृत्व जिसे जो दायित्व दे, सब उसी के साथ होते हैं : थावरचंद गहलोत समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ नेता श्री थावरचंद गहलोत ने नए प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है और आज का यह समारोह इसी का एक उदाहरण है। उन्होंने कहा कि पार्टी में व्यवस्थाएं, दायित्व बदलते रहते हैं, लेकिन पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व जिसे जो दायित्व दे दे, सभी लोग उसके साथ खड़े हो जाते हैं। श्री गहलोत ने कहा कि श्री विष्णुदत्त जी आगे बढ़ें, हम सब आपका सहयोग करेंगे और हम सब हर कदम पर आपके साथ हैं। चुनौतियों का सामना नहीं, उन पर जीत हासिल करेंगे विष्णुदत्त जीः नरेंद्रसिंह तोमर केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्रसिंह तोमर ने समारोह में संबोधित करते हुए कहा कि श्री विष्णुदत्त जी हमारे लिये नये नहीं हैं, छात्र जीवन से ही उन्होंने हमारे विचार के लिये पूरे समर्पण के साथ काम किया है। उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और भाजपा में जो भी दायित्व सौंपा गया, उसका सफलतापूर्वक निर्वाह किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उनकी क्षमताओं को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष पद की जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसके लिये में शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट करता हूं। श्री तोमर ने कहा कि एक विपक्षी दल के सामने कई तरह की चुनौतियां होती हैं, लेकिन विष्णुदत्त जी न सिर्फ उनका सामना करेंगे, बल्कि उन पर जीत भी हासिल करेंगे। मैं उन्हें विश्वास दिलाना चाहता हूं कि आप नेतृत्व कीजिए, हम आपके साथ खड़े हैं। हम देश के लिये, अपने विचार के लिये काम करते हैंः शिवराजसिंह चौहान समारोह को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यप्रणाली रिसर्च का विषय है। यहां कब, शांतिपूर्ण तरीके से दायित्व बदल जाते हैं, पता ही नहीं चलता। उन्होंने कहा कि ये भाजपा परिवार है। यहां पद आते-जाते रहते हैं, हम पद के लिये काम नहीं करते, अपने देश और विचार के लिये काम करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी अलग परंपरा है और हमारा संगठन लाखों कार्यकर्ताओं के परिश्रम और त्याग से खड़ा हुआ है। श्री चौहान ने कहा कि विष्णुदत्त जी ऐसे संगठन के कार्यकर्ता हैं, उन्होंने पूरा प्रदेश घूमा है और पूरा जीवन संगठन को समर्पित कर दिया। वे संगठन शास्त्र के ज्ञाता हैं और मुझे विश्वास है कि उनके नेतृत्व में संगठन का काम अद्भुत तरीके से चलेगा। उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ सत्ताधारी दल है, जिसमें नेतृत्व को लेकर खींचतान मची है, लट्ठमलट्ठ हो रही है। श्री चौहान ने कहा कि देश के महापुरुषों का अपमान करने वाली कांग्रेस की इस सरकार ने एक साल में प्रदेश को चौपट कर दिया है और अब चील-कौवों की तरह उसे नोंच-नोंच कर खा रही है। उन्होंने कहा कि आइये, विष्णुदत्त शर्मा जी के नेतृत्व में हम सब संकल्प लें कि जब तक कमलनाथ सरकार की भ्रष्टाचार की लंका को जलाकर राख नहीं कर देंगे, चैन से नहीं बैठेंगे। विचारों पर प्रहार कर रही कमलनाथ सरकार का मिलकर सामना करें कार्यकर्ताः वीडी शर्मा पार्टी के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि मैं उन सभी वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं का आभारी हूं, जिनसे मुझे मार्गदर्शन मिला और जिन्होंने मुझे इस पद तक पहुंचाने में मेरा सहयोग किया। इसके साथ ही में मेरे ऊपर विश्वास जताने के लिये केंद्रीय नेतृत्व का भी आभार प्रकट करता हूं। उन्होंने कहा कि मैं प्रदेश अध्यक्ष अवश्य बन गया हूं, लेकिन इसके अनुरूप बनने के लिये मुझे आपके सहयोग, आशीर्वाद और मार्गदर्शन की आवश्यकता है। उन्होंने मंचासीन वरिष्ठ नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सब मिलकर प्रदेश में पार्टी का नेतृत्व करें और हम सभी कार्यकर्ता जमीन पर उतरकर हमारे विचारों पर प्रहार करने वाली कमलनाथ सरकार का सामना करें। उन्होंने कहा कि जब हम सब मिलकर सड़क पर उतरेंगे, तो झूठ और छल के सहारे बनी यह सरकार टिक नहीं पाएगी। श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा एक सिस्टम, एक पद्धति पर काम करती है, जो वैज्ञानिक पद्धति है। इसलिए इस पद्धति पर चलने वाला संगठन कभी पीछे नहीं रह सकता। उन्होंने कहा कि पार्टी में पद बदलते रहते हैं, लेकिन इसके मूल में कार्यकर्ता ही है। उन्होंने कहा कि मैं यह विश्वास दिलाना चाहता हूं कि जो काम अमें हमारे पूर्व अध्यक्ष राकेश सिंह जी ने दिया है, वो काम एक इंच भी पीछे नहीं हटेगा। कमलनाथ जी सपने दिखाने वाले नहीं सपने को सच करने वाले मुख्यमंत्री है, अफसोस है कि जिन्होंने 15 वर्ष सिर्फ सपने दिखाये, वह आज कांग्रेस सरकार पर झूठे आरोप लगा रहे हैं: नरेंद्र सलूजा 12 February 2020 मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने बताया कि प्रदेश में गहराते जल संकट, गिरते भूजल स्तर व जल संरक्षण को देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने प्रदेश में ‘‘राइट टू वाटर“ की परिकल्पना के साथ एक राष्ट्रीय जल सम्मेलन का आयोजन रखा।जिसमें देश के 25 राज्यों के विभिन्न जल व पर्यावरण विशेषज्ञ एवं समाजसेवी शामिल हुए।जिसमें भविष्य में जल संकट से निपटने के लिये, गिरते भूजल स्तर को देखते हुए व जल स्रोतों के संरक्षण के लिए कार्य योजना बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई, जिसके सकारात्मक परिणाम भविष्य में देखने को मिलेंगे। इस राष्ट्रीय जल सम्मेलन में विभिन्न जल विशेषज्ञों ने अपने विचार रख, प्रदेश के मुख्यमंत्री के इन प्रयासों के लिए उनकी सराहना की व उनका अभिनंदन किया। बेहद अफसोस है कि ऐसे जनहित के कार्यों की सराहना की बजाय, भाजपा मुख्यमंत्री कमलनाथ जी को कोसने का काम कर रही है? मुख्यमंत्री के इस सम्मेलन में कहे गए कथन कि ‘‘मेरा एक सपना है कि मध्यप्रदेश को ऐसा राज्य बनाऊं जो देश की पानी की जरूरतों को पूरा कर सके“ पर उन्हें कोसते हुए भाजपा कह रही है कि मुख्यमंत्री जी सपने नहीं दिखाये। जबकि हकीकत यह है कि मुख्यमंत्री कमलनाथ जी सपने दिखाते नहीं, सपने पूरे करते हैं, वही जिन्होंने 15 वर्ष सिर्फ झूठे सपने दिखाये वह आज इस तरह के आरोप लगा रहे हैं? जो लोग प्रदेश का जल संकट दूर करने की आज मांग कर रहे हैं, वह लोग प्रदेश में 15 वर्ष सत्ता में रहे। तब तो उन्होंने प्रदेश के जल संकट की कोई चिंता नहीं की, उसको लेकर कोई कार्ययोजना नहीं बनायी और वे आज डेढ़ वर्ष की कांग्रेस सरकार से जल संकट से निदान की मांग कर रहे हैं, बेहद आश्चर्यजनक है? वे यह सच भी स्वीकार कर रहे है कि प्रदेश में भरपूर प्राकृतिक संसाधन है लेकिन यदि पूर्व की भाजपा सरकार ने इस मामले में ठोस इच्छाशक्ति व कार्य योजना बनायी होती तो शायद आज प्रदेश को जल संकट के मामले में यह दिन देखने नहीं पड़ते। भाजपा सरकार में जल संकट से निपटने के लिए एक भी कार्य योजना नहीं बनायी गयी उलटा प्रदेश की नदियों को पूरे 15 वर्ष में अवैध उत्खनन द्वारा खोद दिया गया। जिसका परिणाम है आज हमारे 65 बांध, 165 रिजर्व वायर सूखे की चपेट में है, स्थानीय निकाय नागरिकों को 2 से 4 दिन में पानी उपलब्ध करवा पा रही है। मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने इस जल सम्मेलन में कहा कि उनका सपना है कि हर व्यक्ति को शुद्ध जल उसके घर पर मिले। मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने तो स्वयं इस जल सम्मेलन में स्पष्ट किया कि 1982 में हुए पृथ्वी सम्मेलन में भी उन्होंने इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मंच से उठाया था कि पर्यावरण, जंगल तभी तक सुरक्षित और जीवित है, जब तक हमारे पास पानी है। वर्तमान में प्रदेश की 72 प्रतिशत आबादी गांव की बसाहटांे में निवास करती है। मुख्यमंत्री जी की मंशा है भविष्य में प्रत्येक घर में नल के माध्यम से 55 लीटर प्रति व्यक्ति शुद्ध स्वच्छ जल पहुंचे। मुख्यमंत्री कमलनाथ जी व सरकार जल संकट को लेकर गंभीर है इसीलिए इस तरह के प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन भाजपा इस मुद्दे पर भी राजनीतिक बयान बाजी कर रही है, जो कि बेहद शर्मनाक है। जिनके शासनकाल में शौचालय तक भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गये, वो शिवराज सिंह सिखा रहे हैं कमलनाथ सरकार को नैतिकता का पाठ: शोभा ओझा ![]() 10 February 2020 मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग की अध्यक्षा श्रीमती शोभा ओझा ने आज जारी अपने वक्तव्य में बताया कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा अपने ट्वीट के जरिए यह कहा जाना कि ‘मध्यप्रदेश प्रशासन में अराजकता का माहौल है। व्यवस्थाएं ध्वस्त हैं, ऐसा लग रहा है कि जनता के हित, कांग्रेस के राजनैतिक हितों की बलि चढ़ जाएंगे।’ यह दरअसल शिवराज सिंह चौहान द्वारा अपने ही जंगलराज का विवरण देकर उसका वर्णन किया गया है, क्योंकि उनके पूरे कार्यकाल में व्यापमं, डंपर, अवैध खनन, सिंहस्थ, ई-टेंडरिंग, मध्यान्ह भोजन, पेंशन और पौधारोपण घोटाले तो हुए ही लगभग 540 करोड़ रुपये का स्वच्छ शौचालय घोटाला भी हुआ, जिसमे सरकार और अधिकारियों की मिलीभगत से 4 लाख 50 हजार शौचालयों को ही गायब कर दिया गया था। आज जारी अपने वक्तव्य में श्रीमती ओझा ने आगे बताया कि शिवराज सिंह चौहान का पूरा कार्यकाल ही घपलों और घोटालों का ‘अंधकार-युग’ था, जिसमें मंत्री, सरकार और अधिकारी शिवराज सिंह के खुले संरक्षण के कारण बेखौफ होकर भ्रष्टाचार में लिप्त रहे। श्रीमती ओझा ने अपने बयान में आगे कहा कि यह आश्चर्यजनक है कि मध्यप्रदेश को खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) करने के झूठे दावों के साथ, पूरे-पूरे पृष्ठों के विज्ञापन, पिछली शिवराज सरकार ने समाचार-पत्रों में जारी किये थे, जिनकी पोल इस हालिया खुलासे के बाद खुल गई है कि प्रदेश में जितने शौचालयों के निर्माण की बात पिछली सरकार कह रही थी, उसमें से लगभग 540 करोड़ रुपये के 4.5 लाख शौचालय अस्तित्व में ही नहीं आये थे। इसका सीधा-सीधा अर्थ है कि प्रथम दृष्टया ही यदि लगभग 540 करोड़ रुपये का घोटाला सामने आया है तो यह निश्चित है कि विस्तृत जांच के बाद, यह आंकड़ा और बड़ा होगा। इस गंभीर खुलासे के बाद एक बात और पूरी तरह से स्पष्ट हो गई है कि शिवराज सिंह और मोदी जी के द्वारा खुले में शौच मुक्ति यानि ओडीएफ के दावे कितने खोखले थे। अपने बयान के अंत में श्रीमती ओझा ने कहा कि वास्तविकता यह है कि जिस शिद्दत से कमलनाथ सरकार मध्यप्रदेश की जनता को दिए हुए अपने वचनों को पूरा करने में लगी है और प्रदेश के विकास का एक नया स्वर्णिम युग प्रारंभ कर चुकी है, उससे शिवराज सिंह सहित पूरी भाजपा बौखला गई है और अपनी इसी बौखलाहट के चलते वह कमलनाथ सरकार को घेरने की असफल कोशिशें कर रही है लेकिन कांग्रेस सरकार द्वारा प्रदेश की जनता के लिए किसान कर्जमाफी, बिजली बिलों में कटौती, कन्या विवाह की राशि बढ़ाई जाने जैसी अनेकों कल्याणकारी योजनाओं के साथ ही माफियाओं पर की गई असरकारी और अभूतपूर्व कार्यवाही से लाभान्वित प्रदेश की जनता अब भाजपा के किसी झांसे में आने वाली नहीं है। लगभग 4000 करोड़ की नर्मदा कालीसिन्ध लिंक परियोजना से देवास जिले के लाखों लोग होंगे लाभान्वित, एक एक घर में पाइपलाइन द्वारा पानी पहुचाने की योजना स्वीकृत कराई – सज्जन सिंह वर्मा 7 January 2020 भोपाल. मध्यप्रदेश के लोकनिर्माण एवं पर्यावरण मंत्री श्री सज्जन सिंह वर्मा ने आज देवास जिले के गंधर्वपुरी में आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल हुवे साथ ही भौरासा में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया| इस अवसर पर श्री वर्मा ने कहा की हमने 4000 करोड़ की लागत वाली नर्मदा कालीसिंध लिंक परियोजना को प्राथमिकता देकर स्वीकृत कराया, इस परियोजना से देवास जिले के एक एक घर में पाइपलाइन द्वारा पानी उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है, साथ ही देवास के अन्नदाता सिंचाई के लिए आत्मनिर्भर होंगे, इस परियोजना से पुरे जिले में लाखों लोग लाभान्वित होंगे श्री वर्मा ने इस अवसर पर उत्कृष्ट विधार्थियों का सम्मान भी किया, साथ ही टोंकखुर्द में रजिस्ट्रार कार्यालय का उद्घाटन किया और जमोड़ी में नवीन गौशाला बनाने के कार्य का भूमिपूजन किया| कार्यक्रमों मे स्थानीय पदाधिकारीगण, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे| भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार शांत मध्यप्रदेश में सीएए व एनआरसी के समर्थन में सभा करने क्यों आ रहे हैं अमित शाह ? सभा के लिए जबलपुर का ही चुनाव क्यों ? सरकार का अभियान सिर्फ माफियाओं के विरुद्ध, कहीं भी राजनीतिक आधार पर कार्रवाई नहीं की जा रही है, कैलाश विजयवर्गीय के सारे आरोप झूठे, विजयवर्गीय बताये कि वो कौन से संवैधानिक पद पर है जो उन्होंने अधिकारियों को चर्चा के लिये बुलाया और वे कौनसे जनहित के कार्य थे, जिस पर वे चर्चा करना चाहतें थे, सार्वजनिक करें: नरेंद्र सलूजा कांग्रेस ने विजयवर्गीय से पूछे सवाल, माँगा जवाब ? 3 January 2020 भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने आज इंदौर में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय द्वारा एनआरसी व सीएए को लेकर की गई पत्रकार वार्ता में कांग्रेस पर लगाए सारे आरोपों को झूठा बताते हुए कहा भाजपा इस कानून के माध्यम से देश का माहौल खराब करने में लगी है, समाज को बांटने में लगी है, मुद्दों से भटका कर जनता को गुमराह करने में लगी है।आज देश आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहा है, ऐसे समय वास्तविक मुद्दों को छोड़कर यह कानून लागू करने की जल्दबाजी क्यों? क्यों देश की जनता सड़कों पर आकर इस कानून को देश विरोधी बताकर अस्वीकार कर रही है? भाजपा को इसके समर्थन में क्यों प्रायोजित कार्यक्रम करना पड़ रहे है? भाजपा बताये श्री अमित शाह इस कानून के समर्थन में शांत मध्यप्रदेश में क्यों आ रहे हैं और यह भी बताएं कि मध्य प्रदेश के एकमात्र जिले जबलपुर में जहां इस कानून को लेकर हुए प्रदर्शनों पर कर्फ्यू लगा था, जो कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का संसदीय क्षेत्र है वहीं पर अमित शाह सभा करने क्यों आ रहे हैं? सलूजा ने कहा माफियाओं के खिलाफ अभियान को लेकर कैलाश विजयवर्गीय द्वारा लगाये गये सारे आरोप झूठे हैं। यह अभियान विशुद्ध रूप से माफियाओं के खिलाफ चल रहा है, इसको राजनीतिक नजरिए वह चश्मे से बिल्कुल नहीं देखा जा रहा है। कैलाश विजयवर्गीय मुख्यमंत्री कमलनाथ के उस बयान को एक बार दोबारा से सुन ले, जिसमें उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया है कि किसी भी माफिया को बख्शा नहीं जाए, चाहे वह किसी भी दल से जुड़ा हो, किसी भी बड़े राजनेता से जुड़ा हो, कितना भी बड़ा रसूखदार हो। साथ ही इस अभियान के तहत अभी तक जितने लोगों पर कार्यवाही हुई है, उस सूची का भी एक बार अध्ययन कर लें, उसी से उन्हें इस कार्रवाई की निष्पक्षता का पता चल जाएगा व कांग्रेस-भाजपा करना वो खुद बंद कर देंगे। कमलनाथ सरकार जीरो टाॅलरेंस की तरह इस अभियान को निष्पक्ष ढंग से चला रही है। कैलाश विजयवर्गीय कह रहे हैं कि उनके पास कांग्रेस के 167 कार्यकर्ताओं की सूची है तो कांग्रेस उन्हें खुली चुनौती देती है कि वह इस सूची को सार्वजनिक करे।कांग्रेस ही नहीं भाजपा सहित शहर व प्रदेश के सभी माफियाओं की निष्पक्ष सूची यदि कैलाश विजयवर्गीय के पास है तो उन्हें खुद सामने आकर सार्वजनिक करना चाहिये और सरकार से उन पर कार्रवाई की मांग करना चाहिए क्योंकि माफियाओ का कोई दल-धर्म नहीं होता है। माफियाओ को दल से नहीं जोड़े विजयवर्गीय। भाजपा तो माफियाओ के खिलाफ कार्यवाही का स्वागत कर रही है, वो विजयवर्गीय के जाल में ना फँसे क्योंकि उनका दर्द सभी को पता है। कैलाश विजयवर्गीय यह भी बताये कि वे अभी कौन से संवैधानिक पद पर है, जो उन्होंने अधिकारियों को चर्चा के लिये बुलावा भेजा और साथ ही यह भी बताये कि वो कौन से जनहित के कार्य थे, जिस पर वे आज ही चर्चा चाहते थे, यह भी वो सार्वजनिक करे? कैलाश विजयवर्गीय के आरोपों पर कांग्रेस ने उनसे कुछ सवाल पूछ, उनका जवाब मांगा है ? सवाल - 1. कैलाश विजयवर्गीय बताये युवराज उस्ताद से लेकर हेमंत यादव, जीतू यादव, मुन्ना डाॅक्टर, जीतू चैधरी किस के समर्थक हैं, किसके साथ खुलेआम होर्डिंग-पोस्टर व कार्यक्रमों में नजर आते हैं, वर्षों से इन्हें किस का संरक्षण रहा, क्या इनके कार्य है, क्या वह इन्हें भाजपा कार्यकर्ता मानते हैं, क्या इनके कार्यों को वे नियम के अंतर्गत मानते हैं, क्या इन्हें विजयवर्गीय का समर्थन प्राप्त है? 2. जिस माफिया मुक्त अभियान का प्रदेश की जनता खुलकर समर्थन कर रही है, विजयवर्गीय बताये कि इस अभियान को लेकर उनके पेट में दर्द क्यों हो रहा है, किस माफिया पर कार्यवाही से वह दुखी है, स्पष्ट करें? 3. विजयवर्गीय बताये प्रदेश में पिछले 15 वर्ष से उन्हीं की पार्टी भाजपा की सरकार थी।किसके संरक्षण में यह माफिया पनपे? इंदौर में तो विजयवर्गीय का पूरी तरह से बोलबाला था, सारे अधिकारियों की पोस्टिंग उनके अनुसार ही होती थी, क्या कारण रहा कि पिछले 15 वर्षों में इन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो पायी, कौन इन्हें पोषित व संरक्षित करता रहा ? 4. कांग्रेस को माफियाओं की कभी आवश्यकता नहीं है और ना कभी कांग्रेस माफियाओं को अपनी पार्टी में लाने की कोशिश भी करेगी, यह आपको व आपकी पार्टी को ही मुबारक। विजयवर्गीय के पास उनके यह आरोप कि ‘‘भाजपा से जुड़े माफियाओं को कांग्रेस कार्यवाही के नाम पर डरा धमकाकर कांग्रेस में आने का कह रही है।“ के संबंध में कोई प्रमाण हो तो उसे वे शीघ्र सार्वजनिक करें, अन्यथा झूठे आरोप के लिए माफी मांगे। 5. विजयवर्गीय बताये कि किस माफिया पर हुई कार्यवाही को वे नियम विरुद्ध मान रहे है? क्या माफियाओ द्वारा किये गये काम नियम से किये हुए है? प्रदेश कांगे्रस मुख्यालय में मनाया गया ‘कांग्रेस स्थापना दिवस’ पार्टी का ध्वज-वंदन कर कांगे्रसजनों ने दी सलामी ![]() 28 December 2019 भोपाल। भारतीय राष्ट्रीय कांगे्रस के 134 वें स्थापना दिवस पर आज प्रदेश कांगे्रस मुख्यालय के प्रांगण में प्रदेश कांगे्रस के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने कांगे्रस पार्टी का ध्वज वंदन किया, कांगे्रस सेवादल के अध्यक्ष श्री सत्येन्द्र यादव के नेतृत्व में उपस्थित सेवादल, कांगे्रसजनों एवं कार्यकर्ताओं ने ध्वज को सलामी दी, ध्वज गीत एवं राष्ट्रगान का गायन किया तथा कांगे्रस की रीति-नीति पर चलने की शपथ ली। इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के जनसंपर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा ने कांगे्रसजनों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। कांगे्रसजनों ने परस्पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के बाद मिष्ठान का वितरण किया गया। कांगे्रस के राष्ट्रीय अध्यक्षों की चित्र प्रदर्शनी लगायी गई अखिल भारतीय कांगे्रस के 134 वर्ष पूर्ण होने पर कांगे्रस स्थापना दिवस पर प्रदेश कांगे्रस मुख्यालय में 1885 से लेकर वर्तमान समय तक के कांगे्रस के राष्ट्रीय अध्यक्षों के चित्रों की प्रदर्शनी लगायी गई, जिसमें सभी अध्यक्षों के बारे में जानकारी भी मुद्रित थी। प्रदर्शनी का उद्घाटन जनसम्पर्क मंत्री श्री पी.सी.शर्मा एवं प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष श्री गोविंद गोयल ने किया। उक्त प्रदर्शनी का निर्माण इलेक्शन सिण्डिकेट के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांगे्रस नेता पंडित राजदत्त शर्मा द्वारा किया गया। बड़ी संख्या में कांगे्रसजनों ने प्रदर्शनी में पहुंचकर कांगे्रस के राष्ट्रीय अध्यक्षों की जानकारी संग्रहित की। कांगे्रस स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश कांगे्रस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामेश्वर नीखरा, प्रकाश जैन, राजमणी पटेल, अभा कांगे्रस सेवादल के चंद्रप्रकाश वाजपेयी, माण्डवी चैहान, राजकुमार पटेल, मो. सलीम, डाॅ. महेन्द्र सिंह चैहान, विधायक कुणाल चैधरी, शहर एवं जिला कांगे्रस कमेटी के अध्यक्षद्वय कैलाश मिश्रा, अरूण श्रीवास्तव, दीपचंद यादव, अजीता वाजपेयी पांडे, विजय सिरवैया, प्रवक्ता रवि सक्सेना, जे.पी. धनोपिया, विभा पटेल, दुर्गेश शर्मा, योगेन्द्र सिंह परिहार, अजयसिंह यादव, त्रिलोक दीपानी, शाहवर आलम, जोधाराम गुर्जर, पवन पटेल, डाॅ. ज्योत्सना खरे, हरद्वारीलाल शर्मा, डाॅ. नेहा सिसोदिया, मुईनउद्दीन सिद्धीकी, निहाल अहमद, गन्नू तिवारी, नूर बेग, आरती भगोरिया, रविशंकर पांडे, रामराज तिवारी, शेरसिंह और बाल सेवादल के कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं कांगे्रसजन उपस्थित थे। नेता प्रतिपक्ष भार्गव द्वारा राज्य मंत्रालय को दलालों का अड्डा बताने व मंत्रियों के बंगले को कोठा बताने वाला बयान बेहद शर्मनाक, निम्नस्तरीय व मानसिक दिवालियेपन का प्रतीक उनका यह बयान वहां अपनी समस्याओं को लेकर प्रतिदिन आने-जाने वाले गरीब वर्ग, आमजन, अधिकारी-कर्मचारी गण जनप्रतिनिधियों का व मीडिया का भी अपमान, इसके लिए वे अविलंब माफी मांगें: नरेन्द्र सलूजा 20 December 2019 भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने आज नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव द्वारा राज्य मंत्रालय को दलालों का अड्डा बताये जाने व मंत्रियों के बंगलों को कोठा बताये जाने वाले बयान को बेहद आपत्तिजनक, निम्न स्तरीय व शर्मनाक बताते हुए कहा कि श्री भार्गव ने ऐसा बयान देकर मंत्रालय में प्रतिदिन अपनी समस्याओं को लेकर व अपने कार्यों को लेकर आने-जाने वाले गरीब वर्ग, आमजन, वहां बैठने वाले अधिकारी-कर्मचारी गण, वहां आने-जाने वाले सभी राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों और मीडिया के लोगों का भी अपमान किया है। साथ ही मंत्रियों के बंगलों को कोठा बताकर उन्होंने अपने मानसिक दिवालियापन का सबूत दिया है। मंत्रियों के बंगले जहां पर उनका परिवार निवास करता है। जहां प्रतिदिन प्रदेश का आमजन अपनी समस्याओं व कार्यों को लेकर जाता है, उसे कोठा बताकर उन्होंने अपनी सोच को उजागर किया है, इसके लिए उन्हें अविलंब माफी मांगनी चाहिए। सलूजा ने बताया कि वहीं नेता प्रतिपक्ष से आपसी प्रतिस्पर्धा के कारण पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी मंत्रालय को दलालों का अड्डा बताया है। शायद भाजपा के नेतागण इसीलिए यह बात कह रहे हैं क्योंकि उनकी 15 वर्ष की सरकार में दलालों का पूरा बोलबाला रहा और सभी जानते हैं किस प्रकार दलाली प्रथा हावी रही एवं दलालों के माध्यम से ही सारे कार्य व निर्णय होते रहे। सलूजा ने बताया कि पूरा प्रदेश जानता है 15 वर्ष की भाजपा सरकार में मंत्रियों की क्या कारगुजारियाँ रही, किस प्रकार उनकी अय्याशी व रंगरेलियां के मामले समय-समय पर सामने आते रहे है, इसी से समझा जा सकता है कि जो गोपाल भार्गव कह रहे हैं वह काम वास्तव में किसकी सरकार में हुआ करता था ? जिस प्रकार से संजय जोशी से लेकर राघवजी, प्रदीप जोशी, लक्ष्मीकांत शर्मा व अन्य भाजपा नेताओं की करतूतें देश व प्रदेश के सामने आयी है, उससे समझा जा सकता है कि संस्कार व आदर्शों की बात करने वाले भाजपा नेताओं का आचरण व कृत्य कैसा रहा है और वे आरोप दूसरों पर लगा रहे | इन्दौर और भोपाल की तर्ज पर सभी शहरों में ‘‘शुद्ध के लिये युद्ध’’ रैलियाँ निकाली जाने हेतु मान. मुख्यमंत्री जी से आग्रह अब जनता मिलावटखोरों के विरूद्व जाग्रत हो चुकी है : यादव 20 December 2019 पूर्व केविनेट मंत्री एवं प्रदेश काॅग्रेस सहकारिता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भगवान सिंह यादव ने मुख्यमंत्री कमलनाथ जी से आग्रह किया है कि इन्दौर और भोपाल की तर्ज पर प्रदेश के अन्य सभी शहरों में भी ‘‘शुद्ध के लिये युद्ध’’ रैलियाँ निकाले जाने हेतु मुख्यमंत्री जी से आग्रह किया है। दोनों रैलियों में हजारों नागरिकों द्वारा मिले व्यापक जनसमर्थन को देखते हुए अब यह जरूरी हो गया है कि सभी 697 शहरों में ‘‘शुद्ध के लिये युद्ध’’ रैलियाँ सरकार और जनसहयोग से निकाली जायें। श्री यादव ने कहा है कि इन्दौर, भोपाल की रैलियों की सफलता से यह सिद्ध हो गया है कि जनता अब मिलावट खोरों के विरूद्व जाग्रत हो चुकी है। इन रैलियों के समापन पर मुख्यमंत्री ने भी अपने संदेश में मिलावट के खिलाफ चुप न बैठने का संकल्प लिया है। इस अभियान से प्रदेश की जनता जहाँ भारी खुश है वहीं मिलावटखोरों में भी हड़कम्प है। उन्होंने कहा है कि भूमाफिया से ज्यादा खतरनाक तो मिलावटखोर माफिया है। मिलावटी खाद्य सामग्री के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर सीधा असर पड़ रहा है। भगवान सिंह यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ का एक साल बेमिसाल रहा है। यह साल अन्य बड़ी उपलब्धियों के साथ-साथ ‘‘शुद्ध के लिये युद्ध अभियान शुरू करने के लिये भी जाना जायेगा। मध्यप्रदेश में इस अभियान को मिले भारी जनसमर्थन को देखते हुए राजस्थान ने भी इसे शुरू किया है। श्री यादव ने बताया कि तीस मिलावटखोरों के विरूद्व राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्यवाही की गयी है और 87 व्यापारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है। उन्होंने सरकार को सुझाव दिया है कि जिन खाद्य अधिकारियों के क्षेत्र में मिलावट की सामग्री लगातार पकड़ी जा रही है उन अधिकारियों के विरूद्व भी वैधानिक कार्यवाही की जाये। श्री यादव ने कहा कि ‘‘शुद्ध के लिये युद्ध’’ अभियान का विस्तार तहसील, ब्लाॅक और अन्य छोटे शहरों तक किया जाना जरूरी है। यह एक ऐसा जनहितैषी अभियान है जिसमें जनता खुद-ब-खुद जुड़ती जा रही है। जनता का जुड़ाव ही इस अभियान की सफलता का मूल आधार है। यादव ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेष बघेल को भी पत्र लिखकर यह अभियान शुरू करने का आग्रह किया हे। तीनों पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ द्वारा यह अभियान चलाने पर निश्चित ही वहाँ की जनता को शुद्ध खाद्य सामग्री मिल सकेगी और एक राज्य से दूसरे राज्य में भेजी जाने वाली सामग्री के शुद्ध होने की गारण्टी भी लोगों को मिल सकेगी। भोपाल। ‘माफिया मुक्त’ होगा मध्यप्रदेश संगठित अपराध के लिए अलग से कानून बनाया जायेगा ![]() 12 December 2019 भोपाल। मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी ने आज प्रदेश के चारों महानगरों इंदौर, भोपाल, ग्वालियर एवं जबलपुर के वरिष्ठतम प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की अतिमहत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। जिसमें मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव एवं प्रदेश के पुलिस महानिदेशक भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि संगठित अपराध करने वालों पर पुलिस और प्रशासन कहर बनकर टूट पड़े। मैं मध्यप्रदेश को माफिया मुक्त देखना चाहता हूं। हर प्रकार के माफिया से मध्यप्रदेश को मुक्त कराना होगा। चाहे वो जबरन वसूली वाले हांे, उगाही करने वाले हों, भू-माफिया हों, ड्रग माफिया हों, सहकारिता माफिया हों, प्रदेश के नागरिकों को संगठित गिरोह बनाकर परेशान करने वालों से मध्यप्रदेश को निजात मिलनी चाहिए। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि, मैं चाहता हंू कि यह सिर्फ आप्टिक्स के लिए न हो अर्थात सिर्फ दिखावा न हो, सिर्फ समाचार की सुर्खियों में नहीं, माफिया के खिलाफ कार्यवाही के परिणामों का प्रमाण पत्र मैं प्रदेश की जनता से चाहता हूं। इंदौर के जीतू सोनी की शिकायत मुझे किसी ने एक माह पहले की थी और बताया था कि वह ब्लैकमेलिंग कर रहा है। तो मैंने अपने अधिकारियों से कहा कि यह कौन शख्स है, मुझे इसकी विस्तृत जानकारी दी जाये। जब मेरे पास जानकारी आयी तब मैं हतप्रभ था कि यह माफिया लंबे समय से लोगांे की जमीन-जायदाद पर कब्जे और लोगों को ब्लैकमेलिंग का काम करता है तब मैंने प्रशासन को सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री जी ने यह भी कहा कि माफिया कानून के दायरे के बाहर रहकर काम करता है, उन्हें कानून की जद में लाना होगा और कड़ा दण्ड देना होगा। कार्यवाही ऐसी की जाये, जिसका संदेश प्रदेश के कोने-कोने तक जाये और माफिया अपराध करने का फिर कभी साहस न जुटा पाये। इस बेहद महत्वपूर्ण बैठक में पुलिस मुख्यालय में आॅर्गेनाईज क्राईम के लिए एक अलग से ब्रांच बनाने तथा स्पेशल कोर्ट पर भी चर्चा की गई। मुख्यमंत्री जी ने अपनी मंशा जाहिर करते हुए कहा कि जल्द ही संगठित अपराध के खिलाफ एक कानून भी लाया जायेगा। मुख्यमंत्री जी ने निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि कपड़ों पर राजनैतिक बिल्ला देखकर कार्यवाही न की जाये अर्थात कोई किसी की कितनी भी पैरवी क्यों न करे, माफिया को हर हाल में सलाखों के पीछे डाला जाये। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि मेरे समूचे सार्वजनिक जीवन में मैंने कभी किसी अपराधी प्रवृति के व्यक्ति को संरक्षण नहीं दिया। मेरे साथ काम करने वाले सभी पुलिस अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी इस बात को बखूबी जानते हैं। अंततः मुख्यमंत्री जी ने कहा यह सब तुम मेरे लिए नहीं, प्रदेश के भले के लिए कर रहे हो, यह बात तुम्हें हमेशा याद रखना चाहिए। ‘एक साल-प्रदेश खुशहाल’ सूचना प्रौद्योगिकीएआधुनिक सुशासन की उम्मीदें रंग ला रही हैं, आध्यात्म से खुशियां मुस्कुरा रही हैं निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता की पक्षधर: कमलनाथ सरकार 26 November 2019 भोपाल। सम्मानीय पत्रकार बंधुओं, मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी ने अपना समूचा ध्यान सुशासन पर केंद्रित किया है। उनकी मान्यता है कि अगर योजनाओं का परिणाममूलक क्रियान्वयन करना है तो प्रदेश को सुशासन के प्रति प्रतिबद्ध होना होगा। इसी के दृष्टिगत मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी ने सूचना प्रौद्योगिकी के बेहतर इस्तेमाल से मध्यप्रदेश के सुशासन की दिशा में एक बड़ा कदम बढ़ाया है और लगभग एक वर्ष के कार्यकाल में उसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आने लगे हैं। सूचना प्रौद्योगिकी से सुशासन की ओर बढ़ते कदम:- 1. मध्यप्रदेश मंे दूरसंचार सेवा/ इंटरनेट सेवा/ अवसंरचना प्रदाताओं पर वायर लाइन या वायरलेस आधारित वाइस या डाटा पहुंच सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अधोसंरचना की स्थापना को सुगम बनाने हेतु नीति-2019 तथा प्रक्रिया निर्धारित की गयीं जिसके तहत अब कंपनियां आॅनलाइन आवेदन कर जिला कलेक्टरांे से भूमि उपयोग का लाइसेंस प्राप्त कर सकते हैं। 2. प्रदेश में ।प् (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस), डस् (मशीन लर्निंग), प्व्ज् (इंटरनेट आॅफ थिंग्स) जैसी नवीन तकनीकों का उपयोग कर शासकीय सेवाओं को बेहतर रूप दिए जाने के लिए छ।ैैब्व्ड के साथ एमओयू किया गया है। 3. प्रदेश में सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने के लिए आईटी पाॅलिसी में संशोधन कर इसे अधिक आकर्षित बनाया गया है। 4. राज्य में नये डाटा सेंटर की स्थापना में सहयोग प्रदान करने हेतु सूचना प्रौद्योगिकी की निवेश प्रोत्साहन नीति में संशोधन किया गया है। डाटा सेंटर क्षेत्र में नवीन निवेश को आकर्षित करने हेतु भूमि बैंक (स्।छक् ठंदा) बनाये जाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। 5. मैप-आईटी के सहयोग से विभिन्न विभागों की प्दजमतदंस ूवतासिवू एवं कम्प्यूटरीकृत का कार्य प्रगति पर है। 6. मप्र स्टेट इलेक्ट्राॅनिक्स डेव्हलपमेंट कार्पोरेशन द्वारा स्टेट वाइड एरिया नेटवर्क (स्वान) के उन्नयन का कार्य किया जा रहा है। 7. प्रदेश में सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नवीन एवं प्रभावी लागत तकनीकी का प्रयोग किया जा रहा है। जैसे एप्लीकेशन्स को होस्टिंग पर रखना। निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के पक्षधर:- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी हमेशा से निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के पक्षधर रहे हैं। वे मानते है कि सरकार के कार्यों की निष्पक्ष पत्रकारिता द्वारा की गई समीक्षा ही सरकार का सही मार्ग प्रशस्त कर सकती है। कांगे्रस सरकार पत्रकारांे के सरोकारों को सर्वोच्च प्राथमिकता देगी तथा निर्भीक पत्रकारिता को सुनिश्चित करने के लिए जल्द ही पत्रकार सुरक्षा कानून भी लेकर आयेगी। 1. समितियों का गठन:- मध्यप्रदेश में दिसम्बर-2018 में नई सरकार के गठन के बाद पत्रकारों को अधिमान्यता देने के लिए राज्य एवं संभाग-स्तरीय अधिमान्यता समितियाँ गठित की गई हैं। पत्रकारों को विभिन्न बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता हेतु मध्यप्रदेश पत्रकार संचार कल्याण समिति एवं पत्रकारों की कठिनाइयों के अध्ययन और सुझाव देने हेतु राज्य-स्तरीय समिति का गठन किया गया है। पत्रकारिता प्रोत्साहन एवं नवाचार के लिए राज्य-स्तरीय समिति तथा वचन-पत्र के बिन्दु क्रमांक-45.9 का पालन करते हुए महिलाओं को पत्रकारों के क्षेत्र में सुरक्षात्मक व्यवस्था के तहत जोड़ने एवं उनको विशेष प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से महिला पत्रकारों की समिति गठित की गई है। इस समिति की बैठक विगत 18 जून को सम्पन्न हो चुकी है, जिसमें महिला पत्रकारों से सुझाव लिए गये हैं। 2. अधिमान्यता:- वर्तमान मंे राज्य-स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकारों की संख्या 1127, जिला-स्तरीय 1947 तथा तहसील-स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकारों की संख्या 822 है। इस प्रकार कुल 3896 अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 3. पत्रकारों को आर्थिक सहायता:- पत्रकारों को स्वयं एवं उनके परिवार के आश्रित सदस्यों को उपचार के लिए पात्रता और आवश्यकता के आधार पर आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाती है। इसके तहत सामान्य बीमारियों के लिये 20 हजार रुपये तक एवं गंभीर बीमारियों के उपचार हेतु अधिकतम रुपये 50 हजार की आर्थिक सहायता दी जाती है। दिसम्बर-2018 से आज दिनांक तक 422 पत्रकारों को एक करोड़ 31 लाख 54 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की जा चुकी है। 4. अनुदान:- वर्ष 2019-20 में माधवराव सप्रे समाचार-पत्र संग्रहालय, भोपाल को 10 लाख रुपये का अनुदान दिया गया। 5. पत्रकारों का बीमा:- इस वर्ष कुल 2874 पत्रकारों का बीमा करवाया गया है। इसमें से 2310 अधिमान्य और 564 गैर-अधिमान्य पत्रकार हैं। इस वर्ष बीमा कम्पनी द्वारा पत्रकारों के लिये बढ़ाई गई प्रीमियम की राशि का भुगतान भी राज्य सरकार द्वारा किया गया है। पत्रकारों द्वारा कुल प्रीमियम एक करोड़ 70 लाख रूपये दिया गया है, जबकि कमलनाथ सरकार द्वारा 5 करोड़ 30 लाख का प्रीमियम दिया गया है। पत्रकारों को बीमा योजना का लाभ इस साल 4 अक्टूबर से लगातार मिल रहा है। बीमित पत्रकारों के नाम जनसम्पर्क की वेबसाइट पर अपलोड हैं। बीमा.कार्डों का वितरण शुरू हो गया है। इस योजना में स्वास्थ्य बीमा 2 एवं 4 लाख रुपये का और दुर्घटना बीमा क्रमशरू 5 लाख और 10 लाख रुपये का है। विगत 4 अक्टूबर से अब तक लगभग 60 पत्रकारों के 24 लाख रुपये के बीमा क्लेम का भुगतान किया गया है। गत वर्ष कुल 2259 पत्रकारों ने बीमा करवाया था। इस वर्ष 615 अधिक पत्रकारों ने बीमा करवाया है। 6. सम्मान-निधि:- मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रदेश के वरिष्ठ तथा बुजुर्ग 209 पत्रकारों को सम्मान-निधि दी जा रही है। सम्मान-निधि के लिये वरिष्ठ पत्रकारों की न्यूनतम आयु 60 वर्ष है। सरकार ने सम्मान-निधि की राशि 7 हजार से बढ़ाकर 10 हजार रूपये कर दी गई है। 7. लेपटाॅप:- राज्य-स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त कुल 17 पत्रकारों को इस वर्ष लैपटॉप क्रय करने के लिये प्रत्येक को 40 हजार रूपये की राशि स्वीकृत की गई है। 8. आवास ऋण ब्याज अनुदान:- मध्यप्रदेश शासन द्वारा अधिमान्य पत्रकारों को 25 लाख रुपये तक के आवास ऋण पर 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान 5 वर्ष तक दिये जाने का प्रावधान है। यह प्रक्रिया प्रचलन में है। 9. पत्रकारिता सम्मान:- मध्यप्रदेश में उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिये उत्साहजनक वातावरण बनाये जाने और इस क्षेत्र में कार्य कर रहे अग्रणी पत्रकारों को सम्मानित करने के लिये मध्यप्रदेश शासन द्वारा पत्रकारिता सम्मान प्रदान किये जाते हैं। यह सम्मान वर्ष 2016 तक के वितरित किये जा चुके हैं। वर्ष 2017, 2018 एवं 2019 के सम्मान के लिये भी पत्रकारों से आवेदन आमंत्रित किये जा चुके हैं। ज्यूरी की बैठक के निर्णय अनुसार उक्त सम्मान समारोहपूर्वक प्रदान किये जायेंगे। 10. इंडियन टेलिविजन अवार्ड:- मुंबई के बाहर पहली बार इंदौर में 10 नवम्बर, 2019 को आयोजित हुए इंडियन टेलीविजन अवार्ड के आयोजन में जनसंपर्क विभाग ने सहभागिता करते हुए राज्य सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों एवं विभिन्न निर्णयों का प्रचार-प्रसार किया। 11. मैग्निफिसेंट मध्यप्रदेश:- प्रदेश के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और औद्योगिक क्षेत्र में अधिकतम निवेश को आकर्षित करने के लिए इंदौर में अक्टूबर, 2019 को हुए मैग्निफिसेंट एमपी-2019 के आयोजन किया गया जिसमे जनसंपर्क विभाग ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। इस आयोजन का राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। 12. महात्मा गांधी जी का 150 वां जन्मोत्सव वर्ष :- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के 150 वें जन्म वर्ष पर जनसंपर्क विभाग द्वारा गांधी जी के विचारों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसके तहत ‘मध्यप्रदेश में गांधी’ पुस्तक का पुनः प्रकाशन किया गया। प्रदेश के जिन 13 स्थानों पर गांधी जी का आगमन हुआ था, वहां पर विभाग द्वारा प्रदर्शनी और संगोष्ठियों का आयोजन किया गया। पूरे वर्ष भर गांधी जी के कृतित्व और व्यक्तित्व पर आधारित चलित प्रदर्शनी प्रदेश भर में भ्रमण करेगी। आध्यात्म, जितना सनातन उतना प्रासांगिक:- मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी की आध्यात्म विभाग की अवधारणा लगभग 34 वर्ष पूर्व की है। जब वे लोकसभा में दूसरी बार चुनकर गये, तब उन्होंने सदन में नियम 377 के अधीन बोलते हुए कहा था कि भारत की आत्यामिक विरासत की रक्षा करना समाज और विशेष रूप से सरकार का कार्य है। वास्तविक आध्यामिक संस्थाओं और इस क्षेत्र में कार्य कर रहे व्यक्तियों को प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए और इस प्रायोजनार्थ सरकार को आध्यात्मवादियों के लिए एक प्रामाणिक नीति बनाना चाहिए । वर्ष 1985 में लोकसभा में कही गई उक्त पंक्तियां आज भी संसदीय रिकार्ड का हिस्सा है। साथ ही यह हमारे वचनपत्र की प्रतिबद्धता भी थी। मेरा सौभाग्य है कि श्री कमलनाथ जी के इस पुण्य संकल्प को चरितार्थ करने में मैं अपना योगदान दे पाया हूं। राम वन. गमन. पथ:- मध्यप्रदेश की पावन भूमि का अलौकिक स्वरूप भगवान प्रभु श्रीराम के चरण कमल के प्रदेश में पड़ते ही साकार हो गया था। कमलनाथ सरकार प्रतिबद्ध है कि प्रदेश के वे पवित्र स्थल जैसे सतना, पन्ना, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर आदि जिले जहां भगवान श्रीराम ने अपने वनवास का समय व्यतीत किया था, प्रदेश कांगे्रस सरकार उन स्थलों को वही अलौकिक स्वरूप देने के लिए संकल्पित है। चित्रकूट-कामदगिरी, गुप्तगोदावरी, स्फटिक.शिला, अनुसूईया.आश्रम, हनुमान.धारा, दशरथ.गाठ इत्यादि स्थलों को धार्मिक पर्यटन के रूप में विकसित किया जायेगा। साथ ही भोपाल में समूचे राम वन.गमन.पथ की प्रतिकृति भी निर्मित की जायेगी। मंदिरों, मठों, तीर्थ स्थलों का उन्नयन:- प्रदेश में हमारी सरकार के अस्तित्व में आते ही मंदिरों में पूजा-अर्चना करने वाले पुजारियांे की बेहतरी के लिए नीतियों को नये सिरे से निर्धारित किया एवं पुजारियों के मानदेय को तीन गुना कर दिया गया। सरकार द्वारा माँ नर्मदा, माँ क्षिप्रा, माँ मंदाकिनी एवं माँ ताप्ती जैसी जीवनदायिनी पवित्र नदियों की सुरक्षा एवं संरक्षण हेतु नदी न्यास का गठन किया गया है। इसके साथ ही मंदिर एवं मठों की व्यवस्थाओं को बनाये रखने हेतु मठ-मंदिर सलाहकार समिति का भी गठन किया गया है। विभिन्न मंदिरों के जीर्णाद्धार हेतु भी राशि प्रदान की गई है। साथ ही तीर्थदर्शन हेतु तीन विशेष ट्रेने चलायी गई हैं। विधि और विधायी कार्य:- पत्रकार साथियों आपको एवं सभी प्रदेशवासियों को संविधान दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाऐं, 26 नवम्बर, 1949 को भारतीय संविधान सभा की तरफ से इसे अपनाया गया था। मैं यहां बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी, जिन्होंने हमें विश्व का सबसे अच्छा संविधान दिया है, संविधान के प्रति उनकी भावनाआंे को आज में यहां व्यक्त करना चाहता हूं। उनके शब्द थे ‘मैं महसूस करता हूं कि संविधान चाहे कितना भी अच्छा क्यों न हो, यदि वे लोग, जिन्हें संविधान को अमल में लाने का काम सौंपा जाये, खराब निकले तो निश्चित रूप से संविधान खराब सिद्ध होगा।’ दूसरी ओर, संविधान चाहे जितना भी खराब क्यों न हो, यदि वे लोग, जिन्हें संविधान को अमल में लाने का काम सौंपा जाये, अच्छे हों तो संविधान अच्छा सिद्ध होगा। आज केंद्र की भाजपा सरकार संवैधानिक मूल्यों को तिरस्कृत कर उसे लागू करना चाहती है। प्रजातंत्र पर प्रहार किया जा रहा है। मगर हाल ही में महाराष्ट्र के संदर्भ में सर्वोच्च अदालत का फैसला हमारे संविधान के प्रति गहरी आस्था पैदा करता है। 1. राज्य शासन द्वारा बाल अधिकार आयोग अधिनियम 2005 के अंतर्गत बालकांे के विरूद्ध अपराधों अथवा बाल अधिकारों के अतिक्रमण के अपराधों की त्वरित सुनवाई हेतु राज्य के प्रत्येक सेशन खण्ड से सेशन न्यायालयांे को चिन्हित किया गया है। 2. सायबर एवं उच्च तकनीकी अपराधों के विचारण हेतु जबलपुर, इंदौर, भोपाल एवं ग्वालियर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के 4 अतिरिक्त न्यायालयों की स्थापना। न्यायाधीश एवं अमले के कुल 36 पदों का सृजन। 3. प्रदेश के 50 जिलों मंे वाणिज्यिक न्यायालयों का गठन। जिला न्यायाधीशों को वाणिज्यिक न्यायालयों के न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति। 4. मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा उच्च न्यायालय में समस्त प्रकार के शुल्क को आॅनलाईन प्राप्त करने हेतु आॅनलाईन फीस माॅड्यूल तैयार। 5. मध्यप्रदेश में 854 नवीन न्यायालय भवन/ न्यायालय कक्ष निर्मित किये जाने एवं न्यायाधीशों के लिए 985 नवीन आवासगृह निर्मित किये जाने का लक्ष्य। 6. माननीय उच्च न्यायालय द्वारा व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-2 के 140 पदों की पूर्ति हेतु कार्यवाही प्रचलन में। अपनी सरकार में 3 वर्ष तक फसल बीमा की राशि रोकने वाले पूर्ववर्ती किसान पुत्र शिवराज सरकार की खुली पोल केंद्र सरकार के निरंतर किसान विरोधी रवैये पर शिवराज सिंह व प्रदेश के 28 भाजपा सांसद क्यों है मौन ?: सलूजा ![]() 26 November 2019 भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में वर्ष 2015- 16, 2016-17 व 2017 -18 में अपने हिस्से का प्रीमियम भुगतान ना करने पर पूर्ववर्ती शिवराज सरकार को आड़े हाथों लिया है। सलूजा ने कहा की स्वयं को किसान पुत्र बताने वाले शिवराज सिंह की सरकार लगातार 3 वर्षों तक किसानों के प्रीमियम में मध्य प्रदेश के हिस्से का 40 फीसदी भुगतान केंद्र सरकार को नहीं कर पायी, इस बात से पूर्ववर्ती शिवराज सरकार की किसान हितैषी होने की पोल समूचे मध्यप्रदेश में खुल चुकी है। वहीं दूसरी ओर इस वित्तीय वर्ष में अपने हिस्से के 505 करोड़ रुपए नियमानुसार कमलनाथ सरकार ने जमा कर दिए, जिसके बाद भी केंद्र सरकार ने फसल बीमा से इनकार कर दिया और पहले शिवराज कार्यकाल के बकाया 2300 करोड़ चुकाने की शर्त रख दी। जिसके कारण प्रदेश के लाखों किसान फसल बीमा मिलने से वंचित रह गए। सलूजा ने आरोप लगाया कि इससे पहले भी केंद्र सरकार ने अतिवृष्टि से आयी आपदा की राहत राशि में कटौती की है। प्रदेश में प्राकृतिक आपदा से 16000 करोड़ का नुकसान हुआ है, 60 लाख हेक्टेयर फसल बर्बाद हुई है और 55 लाख किसान प्रभावित हुए हैं। राष्ट्रीय आपदा कोष से 6621 करोड रुपए की मांग राज्य सरकार ने केन्द्र सरकार से की थी। जिसमें मात्र 1000 करोड़ ही अभी तक जारी हुये हैं, ऐसे में बीमा राशि भी अटकने से प्रदेश के अन्नदाता किसानों की मुश्किलें दोगुनी हो गई हैं। सलूजा ने मांग की है कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह को प्रदेश के 28 सांसदों के साथ केंद्र सरकार के खिलाफ तत्काल धरने पर बैठना चाहिए। किसान हितैषी होने का भाजपा सिर्फ ढोंग करती है, जबकि उसकी वास्तविकता किसान विरोधी है। इतने महत्वपूर्ण विषय पर भाजपा नेताओं का मौन समझ से परे हैं। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष चंद्र प्रभाष शेखर, प्रकाश जैन, महामंत्री राजीव सिंह, जनसंपर्क मंत्री, पी.सी. शर्मा, प्रदेश कांग्रेस मीडिया उपाध्यक्ष अभय दुबे की संयुक्त पत्रकार वार्ता ![]() ‘एक साल-प्रदेश खुशहाल’ |