Untitled Document


register
REGISTER HERE FOR EXCLUSIVE OFFERS & INVITATIONS TO OUR READERS

REGISTER YOURSELF
Register to participate in monthly draw of lucky Readers & Win exciting prizes.

EXCLUSIVE SUBSCRIPTION OFFER
Free 12 Print MAGAZINES with ONLINE+PRINT SUBSCRIPTION Rs. 300/- PerYear FREE EXCLUSIVE DESK ORGANISER for the first 1000 SUBSCRIBERS.

   >> सम्पादकीय
   >> पाठक संपर्क पहल
   >> आपकी शिकायत
   >> पर्यटन गाइडेंस सेल
   >> स्टुडेन्ट गाइडेंस सेल
   >> सोशल मीडिया न्यूज़
   >> नॉलेज फॉर यू
   >> आज खास
   >> राजधानी
   >> कवर स्टोरी
   >> विश्व डाइजेस्ट
   >> बेटी बचाओ
   >> आपके पत्र
   >> अन्ना का पन्ना
   >> इन्वेस्टीगेशन
   >> मप्र.डाइजेस्ट
   >> निगम मण्डल मिरर
   >> मध्यप्रदेश पर्यटन
   >> भारत डाइजेस्ट
   >> सूचना का अधिकार
   >> सिटी गाइड
   >> लॉं एण्ड ऑर्डर
   >> सिटी स्केन
   >> जिलो से
   >> हमारे मेहमान
   >> साक्षात्कार
   >> केम्पस मिरर
   >> हास्य - व्यंग
   >> फिल्म व टीवी
   >> खाना - पीना
   >> शापिंग गाइड
   >> वास्तुकला
   >> बुक-क्लब
   >> महिला मिरर
   >> भविष्यवाणी
   >> क्लब संस्थायें
   >> स्वास्थ्य दर्पण
   >> संस्कृति कला
   >> सैनिक समाचार
   >> आर्ट-पावर
   >> मीडिया
   >> समीक्षा
   >> कैलेन्डर
   >> आपके सवाल
   >> आपकी राय
   >> पब्लिक नोटिस
   >> न्यूज मेकर
   >> टेक्नोलॉजी
   >> टेंडर्स निविदा
   >> बच्चों की दुनिया
   >> स्कूल मिरर
   >> सामाजिक चेतना
   >> नियोक्ता के लिए
   >> पर्यावरण
   >> कृषक दर्पण
   >> यात्रा
   >> विधानसभा
   >> लीगल डाइजेस्ट
   >> कोलार
   >> भेल
   >> बैरागढ़
   >> आपकी शिकायत
   >> जनसंपर्क
   >> ऑटोमोबाइल मिरर
   >> प्रॉपर्टी मिरर
   >> सेलेब्रिटी सर्कल
   >> अचीवर्स
   >> पाठक संपर्क पहल
   >> जीवन दर्शन
   >> कन्जूमर फोरम
   >> पब्लिक ओपिनियन
   >> ग्रामीण भारत
   >> पंचांग
   >> येलो पेजेस
   >> रेल डाइजेस्ट
 


मेष 2016 राशिफल
मेष (ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)


यह वर्ष व्यावसायिक व व्यक्तिगत संबंधों के लिए सर्वश्रेष्ठ रहेगा। प्रतिद्वंद्धियों व विरोधियों से विजय प्राप्त होगी। नए अनुबंध के योग प्रबल रहेंगे। सामाजिक, कल्याणकारी कार्यों में रचनात्मक सक्रियता रहेगी। आध्यात्मिक यात्राओं के योग हैं। कुछ पारिवारिक समस्याएं आपकी मानसिक ऊर्जाओं को विचलित रखेंगी।

प्रोफेशन
सम्मान-प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। ट्रांसपोर्ट व पर्यटन व्यवसाय फलीभूत रहेंगे।
रिलेशनशिप
नए व दिलचस्प व्यक्तियों से मित्रता के योग हैं। परिवार के बुज़ुर्गों से वाद-विवाद की स्थितियां बनेंगी। भावनाओं पर नियंत्रण रखें।


वृषभ 2016 राशिफल
वृषभ (इ, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)


नवीन भूमि, भवन, वाहन आदि खरीदने के योग पहले 6 माह में प्रबल हैं। लाइफ स्टाइल बेहतर होगी। पारिवारिक एकता और आर्थिक परिस्थितियों पर ध्यान रहेगा। घर, परिवार, कार्य व व्यवसाय में सतत् नई चुनौतियों का सामना होगा। आध्यात्मिक व कल्याणकारी गतिविधियों का हिस्सा बन सकते हैं।

प्रोफेशन
मीडिया व सिनेमा से संबंधित लोगों को नए अवसर मिलेंगे। निवेश में नुकसान रहेगा।
रिलेशनशिप
पुराने संबंधी, दोस्त मिलेंगे। प्रेम संबंधों में शक संभव है। हितैषियों की सलाह भविष्य में फायदेमंद रहेगी। अविवाहितों को खुशखबरी मिलेगी।

मिथुन 2016 राशिफल
मिथुन (का, की, कु, घ, ड:, छ, के, को, हा)


सरकारी व निजी उच्च पदाधिकारियों के लिए शुभ वर्ष है। आपकी सलाह दूसरों के लिए लाभप्रद रहेगी। नौकरी में बेहतर प्रवास संभव है। विरोधी नरम पड़ेंगे, परंतु आपकी दृढ़ता मतभेदों को वर्ष के अंत में बढ़ा सकती है। आर्थिक तनाव भी महसूस करेंगे। विद्यार्थी असमंजस महसूस करेंगे। महिलाओं को मान सम्मान प्राप्त होगा।

प्रोफेशन
कार्यस्थल के वातावरण और कार्यकुशलता दोनों में सुधार होगा। बड़ा लोन आदि लेने से बचें।
रिलेशनशिप
परिवार के सदस्यों के बीच सहयोग भावना रहेगी। संतान के पक्ष से खुशियों भरा साल रहेगा। पुराने दोस्त सहयोग करेंगे।


कर्क 2016 राशिफल
कर्क ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)


आदर्शवादी और दूरदर्शितापूर्ण सोच आपको नई उपलब्धियां दिलवाएंगी। अधूरे कार्य, अनसुलझे मुद्दे और विवाद सुलझेंगे। भौतिक वैभव का आगाज होगा परंतु कुछ मानसिक अशांति बनी रहेगी। सरकारी नौकरी, इंटरव्यू व प्रतिस्पर्धा आदि में सफलता के योग हैं। नए प्रोजेक्ट्स व योजनाएं बनाएंगे। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा।

 

प्रोफेशन
शिक्षा, एक्टिंग, मीडिया, कंसल्टेंसी के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
रिलेशनशिप
दोस्त, सहकर्मियों से संबंध सुधरेंगे। पारिवारिक सम्मलेन, अाध्यात्मिक यात्राएं सकारात्मक रहेगी। साल के अंत में रिश्तों में लाभ होगा।


सिंह 2016 राशिफल
सिंह (मा, मी, मू, मो, टा, टी, टू, टे)


इस वर्ष आपकी काल्पनिक बुद्धिमता व प्रतिभा दर्शनीय होगी। कम्प्यूटर, अाविष्कार व शोध कार्य आदि क्षेत्रों के लोग नई उपलब्धियां पाएंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों से कुछ समय विमुखता का भाव रहेगा। निस्वार्थ मानवीय सामाजिक कार्यों में यश के भागीदार रहेंगे। विदेश यात्रा, ट्रांसफर आदि के योग बनेंगे।

 

प्रोफेशन
इम्पोर्ट एक्सपोर्ट के बिजनेस में लाभ होगा। बड़ा धन निवेश करने से बचें।
रिलेशनशिप
धोखा, लालच और स्वार्थ भावनाओं से बचें। वैवाहिक जीवन में खट्टे मीठे अनुभव हो सकते हैं। प्रेम एवं संबंधों में गोपनीयता रखें।


कन्या 2016 राशिफल
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)


योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए यह वर्ष उचित है। आर्थिक मामलों में बहुत सावधानी बरतनी होगी। विरोधियों के षड्यंत्रों से बचें। जमीन से जुड़े मामलों में सफलता व स्थान परिवर्तन के योग हैं। परिवार में आनंद का माहौल रहेगा। सुनियोजित प्रयास वर्ष के अंत तक लाभ देंगे। जल्दबाजी व भावुकता मध्य वर्ष में पीड़ा दे सकती है।

प्रोफेशन
खर्च की अधिकता चिंतित रखेगी। नए बिजनेस की शुरुआत लाभप्रद रहेगी।
रिलेशनशिप
परिवार के विवाद समय पर सुलझा लें। स्वाभाविक शांति संयम रखें। वैवाहिक संबंधों में सुख की प्राप्ति होगी और मधुरता भी बनी रहेगी।


तुला 2013 राशिफल
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)


स्वाभाविक, शांति, संयम और आत्मविश्वास इस वर्ष को बहुत सफल बनाएंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियां, कार्यक्षेत्र में सफलताएं, सम्मान, प्रमोशन आदि के प्रबल योग हैं। आर्थिक दृष्टि से वर्ष सामान्य रहेगा। विशेष चिंता या भागदौड़ से बचें। स्वयं की सोच, तर्क, निर्णय प्रभावी बनेंगे। सेहत की दृष्टि से फलदायी वर्ष रहेगा।

प्रोफेशन
प्रमोशन मिलने की संभावना है। व्यावहारिक तौर पर यह वर्ष अर्थवान रहेगा। ।
रिलेशनशिप
रिश्तों में भावात्मक उलझनों से मानसिक तनाव का दौर आएगा। वैवाहिक जीवन में समझौता और समरसता मानसिक स्थिति संतुलित रखेगा।


वृश्चिक 2016 राशिफल
वृश्चिक (ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)


आशा-निराशा के माहौल में धैर्य, कार्यकुशलता और अनुभव सफलता दिलाएंगे। वर्ष की शुरुआत में उद्देश्य के विपरीत कार्यों से उत्साह कम रहेगा। वर्ष के मध्य में नौकरी, पारिवारिक पक्ष में सुधार होगा। युवाओं को अपनी कार्यकुशलता साबित करने के लिए उत्तम वर्ष है। उचित मार्गदर्शन रुकावटों को दूर करेगा।

प्रोफेशन
पदोन्नति रुकने से व्यथित रहेंगे। वर्ष के अंत तक सब ठीक होगा।
रिलेशनशिप
पुराने रिश्तों का भय बना रह सकता है। पारिवारिक स्थितियां पक्षधर रहेंगी। प्रलोभन से बचना होगा। नवयुगलों के रिश्तों में मजबूती आएगी।


धनु 2016 राशिफल
धनु (ये, यो, भ, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)


उन्नति व प्रगति का वर्ष रहेगा। रचनात्मक कार्यक्षेत्र में गुणवत्ता को बढ़ाने के प्रयास सफल रहेंगे। नए व्यावसायिक समझौते बन सकते हैं। प्रतिस्पर्धा और निवेश में सावधानी बरतनी होगी। साल के अंत में कुछ प्रॉपर्टी, दुकान के कारण कानूनी विवाद में उलझ सकते हैं।

प्रोफेशन
नौकरी में परिवर्तन फायदेमंद रहेगा। अधिकारियों से सहयोग कम मिलेगा।
रिलेशनशिप
उन्नति व प्रगति का वर्ष रहेगा। रचनात्मक कार्यक्षेत्र में गुणवत्ता को बढ़ाने के प्रयास सफल रहेंगे। नए व्यावसायिक समझौते बन सकते हैं। प्रतिस्पर्धा और निवेश में सावधानी बरतनी होगी। साल के अंत में कुछ प्रॉपर्टी, दुकान के कारण कानूनी विवाद में उलझ सकते हैं।


मकर 2016 राशिफल


मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खे, गो, गा, गी)

इस वर्ष उपयोगी व मैत्रीपूर्ण संबंध विकसित होंगे। आपकी सहायता और सुझाव दूसरों के लिए सहायक रहेंगे। क्रोध आवेश से बचना होगा। आर्थिक दृष्टि से वर्ष साधारण है। नई संभावनाओं और गठबंधन लाभप्रद रहेंगे। कामकाजी महिलाओं के लिए उत्तम वर्ष रहेगा।

 

प्रोफेशन
मार्केटिंग व रिटेलर्स के लिए शुभ वर्ष है। लेन-देन व बड़े निवेश में सावधानी बरतें।
रिलेशनशिप
निजी संबंधों में स्पष्टता से सुखद अवसरों की अधिकता रहेगी। अजनबी लोगों से सहायता प्राप्त हो सकती है।


कुम्भ 2016 राशिफल
कुम्भ (गू, गे, गो, सा , सि, सु, से, सो , द)

लंबित निर्णय, व्यावसायिक कार्यस्थिति व नौकरी में सकारात्मक परिवर्तन इस वर्ष संभव है। आपकी बुद्धिमत्ता सराही जाएगी। व्यर्थ के क्रोध, जिद और स्वाभिमान से बचें। कार्यकुशलता आपको सामाजिक दायरों में मान व प्रतिष्ठा दिलवाएगी। निवेश और बचत में निश्चित बढ़त मिलेगी। ।

 

प्रोफेशन
मैनेजमेंट, सरकारी कर्मचारी व शिक्षकों को आर्थिक लाभ मिल सकता है।
रिलेशनशिप
यह संतान सुख, विवाह संभावित है। विवाहितों के रिश्तों में सुखों की प्राप्ति होगी। अपनों का साथ आपको प्रसन्नता देगा।


मीन 2016 राशिफल
मीन (दी, टू, थ, झ, ञ, दे, दो, च, ची)

अपने कार्यों के प्रति वर्षभर सजगता रखनी होगी। सहयोग व मार्गदर्शन प्रतिफल देंगे। लंबे समय से कार्यक्षेत्र के आपसी विवाद, मतभेद मध्य वर्ष तक सुलझ जाएंगे। व्यापारिक मामलों में लाभ और नए मार्ग प्रशस्त होंगे। किसी बुजुर्ग की सहायता से निराशाओं से बाहर पाएंगे।।

 

प्रोफेशन
कोई बड़ी उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। अत्यधिक खर्चों पर नियंत्रण रखें।
रिलेशनशिप
परिवार में उल्लास, भ्रमण व विवाह के योग बन सकते हैं। निजी तौर पर विवादों से बचना लाभकारी रहेगा।



 
Copyright © 2014, BrainPower Media India Pvt. Ltd.
All Rights Reserved
DISCLAIMER | TERMS OF USE